गुरुवार, 11 मई 2017

क्या आप जानते है कि एस एस राजामौली ने फिल्मों में अभिनय भी किया है।?


विगत कुछ वर्षों से हम देख रहे कि बॉलीवुड में फ़िल्म निर्देशकों का अपनी फिल्मों में पलक झपकाते जितना अभिनय करना, एक फैशन बन गया हैं। चाहे फिर निर्देशक सुभाष घई हो या फिर राजकुमार संतोषी।
आज के समय में निर्देशक एस एस राजामौली का नाम घर घर में जाना जाता हैं। लेकिन क्या आप विश्वास करेंगें कि राजामौली फ़िल्म में अभिनय कर सकते है।

हाँ यह सही है कि राजामौली ने फ़िल्म बाहुबली: द बिगनिंग में एक दृश्य में अभिनय किया हैं। यह पलक झपकते ही गायब होने वाला रोल था। वह इस फ़िल्म में स्पिरिट विक्रेता के रोल में नज़र आये। यह मनोहारी गाना शुरू होने के थोड़े पखले का सीन था।

बाहुबली के दोनों भाग लगभग 450 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचाया। बाहुबली 2 तो सभी बॉक्स आफिस के इतिहास तोड़ते हुए लगभग 1000 करोड़ कमा चुकी है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...