बुधवार, 29 अप्रैल 2020

महानायक ६७ वर्षीय ऋषि कपूर का मुंबई में असमय देहावसान!

महानायक और जीवटता की मिसाल फिल्म बॉबी के सुपरस्टार ऋषि कपूर का आज गुरुवार को दिनांक ३० अप्रैल २०२० को मुंबई के गिरगांव के श्री एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सुबह ८.४५ मिनट पर देहावसान हो गया हैं। वह अपनी अंतिम सांस तक लुकेमिया नामक कैंसर की बीमारी से जूझते रहे। 

पूर्व में वह २०१८ में अपना इलाज कराने अमेरिका गए थे। वहां उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह साथ थी। वहां पर बीच बीच में उनके परिवार के सदस्य बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें देखने जाते थे। 

हाल ही में परिवार ने उनकी असमय मृत्यु के संबंध ने एक वक्तव्य जारी किया है, जिसके अनुसार कहा गया है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर जी दो साल तक लूकेमिया नामक बीमारी से लड़ाई लड़ते हुए आज सुबह ८.४५  पर उन्होंने शांति पूर्वक अंतिम सांस ली। मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर ने बताया कि वे अंतिम समय तक उनका मनोरंजन करते रहे।

दो देशों के बीच चले दो साल तक इलाज के दौरान वह जिंदादिल और मजबूत बने रहे। उनके लिए जिंदगी में हमेशा परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में प्राथमिकता रहे। इलाज के दौरान उनसे जो भी मिलता था, वह उनकी जीवटता और मस्तमौला स्वभाव से अचंभित थे। उन्होंने कभी भी बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

वह पूरे विश्व के प्रशंसकों से मिल रहे प्रेम से कृतज्ञ थे। अब उनके जाने के बाद, उन्हें आप सभी को उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद करना चाहिए, न कि अश्रुपूर्ण मुद्रा में।

हमारे व्यक्तिगत क्षति के क्षणों में, हम देख रहे है कि संसार इस समय बहुत ही कठिन और समस्या के दौर से गुजर रहा हैं। इस दौरान सार्वजानिक भीड़ और परिचालन में सरकार के नियमानुसार रोक हैं। 

हम सभी प्रशंसकों, शुभ चिंतकों, और दोस्तों के परिवार से प्रार्थना करते है कि प्रभावी कानूनी नियमों को सम्मान दे।

महानायक राजकपूर और कृष्णा राज के दूसरे पुत्र और संतानों में तीसरी संतान ऋषि कपूर बहुत ही सफलतम अभिनेता थे। उन्होंने फिल्म मेरा नाम जोकर से शुरुआत कर, फिल्म बॉबी से सफलता के झंडे गाड़े। वे अनगिनत फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए हमेशा अपने चाहने वालों के दिल पर राज करेंगे। 

सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से इस महानतम अभिनेता के परिवार को सांत्वना और यही कामना करते है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।




महान नायक इरफ़ान खान का मुंबई की अस्पताल में इलाज के दौरान असमय निधन!

प्रसिद्ध और महान नायक इरफ़ान खान का आज बुधवार, दिनांक २९ अप्रैल २०२० को मुंबई की कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में इलाज के दौरान असमय निधन हो गया था! उन्होंने कोलन में संक्रमण के कारण अस्पातल में इलाज़ के दौरान ५३ साल की उम्र में अंतिम सांस ली| हाल ही में पिछले सप्ताह में शनिवार को इरफ़ान खान की माँ सईदा बेगम का ९५ वर्ष में निधन हुआ था|

इरफ़ान के प्रवक्ता ने साँझा करते हुए लिखा कि "मुझे विश्वाश हो गया, मैंने समर्पण कर दिया". ये शब्द इरफ़ान खान ने २०१८ में अपनी कैंसर की लड़ाई के दौरान एक वक्तव्य में कहा|  कम शब्दों वाला अभिनेता, मूक भावनाओं और गहरी आँखों वाले अभिनेता, अविष्मरणीय अभनय वाले अभिनेता"

आगे उनके असमय निधन पर एक वक्तव्य में कहा कि यह बहुत दुःख का दिन हैं| हम उनके निधन की ख़बर को आगे बढ़ा रहे हैं| वह एक मजबूत आत्मा थी, जिन्होंने अंत तक अपनी लड़ाई लड़ी|  उनके जो नजदीक आया, उन्होंने उन सभी को प्रेरित किया| २०१८ में दुर्लभ कैंसर से पीड़ित होने की खबर के बाद, उन्होंने हर लड़ाई को बहुत ही शिद्दत से लड़ा| वह अपने प्रियो और परिवारों के बीच घिरे हुए स्वर्ग की ओर प्रस्थान किये| वह अपने पीछे बहुत बसी विरासत छोड़ कर गए हैं| हम पप्रार्थना और आशा करते है कि उनकी आत्मा को शांति मिले|"

इरफ़ान खान की फिल्म पीकू के निर्देशक सुजीत सिरकर ने लिखा कि "मेरे प्रिय मित्र इरफ़ान! तुम केवल लड़े, लड़े केवल लड़े| मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा| हम जल्दी ही मिलेंगें| सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाये| तुमने भी लड़ा| सुतापा तुमने इस लड़ाई में अपना सबकुछ दिया| शांति और ॐ शांति| इरफ़ान खान को सलाम| "

इरफ़ान की अंतिम  फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी, जिसमें उनके साथ राधिका मदान और करीना कपूर खान जैसी अभिनेत्री थी| कैंसर की लड़ाई करके लौटे इरफ़ान ने इसमें लाज़वाब अभिनय किया था|

यदि उनके अंतर्राष्ट्रीय फिल्म करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने कुछ हॉलीवुड फिल्में जैसे स्लमडॉग मिललैनियर, जुरासिक वर्ल्ड, द अमेजिंग स्पाइडर मन और लाइफ ऑफ़ पाई में अपने अभिनय की अमित छाप छोड़ी| इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में सलाम बॉम्बे, मक़बूल, पान सिंह तोमर, द लंचबॉक्स, पीकू, हिंदी मीडियम में मुख्या किरदार निभाया और अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाया|



वह अपने पीछे, अपने परिवार में पत्नी सुतापा सिकदर, बेटे बाबिल और अयन को छोड़ गए हैं|

इरफ़ान खानजी की असमय मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं| इस असमय दुःख में सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से  उनके परिवार को  सांत्वना और यही कामना करते हैं कि इरफ़ान जी की आत्मा को परमात्मा शांति प्रदान करे| 


रविवार, 26 अप्रैल 2020

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता उर्फ़ मुनमुन दत्ता का टिकटाक के बारें में बड़ा खुलासा!


तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता उर्फ़ मुनमुन दत्ता किसी भी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं| वह इस कॉमेडी शो में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं| इसके साथ जेठालाल का बबिता जी के प्रति शो में आकर्षण कई एपिसोड में मनोरंजन का कारण बनता हैं|  

हाल ही में मुनमुन दत्ता अर्थात बबिता ने सोशल मीडिया एप्प टिकटाक के बारें में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस टिकटाक पर मेरे अनगिनत नकली अकाउंट सक्रिय हैं| जो कि बहुत ही अचंभे वाली बात हैं| ये सभी अकाउंट पर मेरी तस्वीर और वीडियो उनके द्वारा पोस्ट नहीं किये गए हैं| उनके नाम पर नकली अकाउंट हैं और प्रशंसकों को इन उपलब्ध सामग्री की सत्यता पर विश्वास न करने की सलाह दी हैं| इस पर उनके नाम पर सब अनर्गल सामग्री पोस्ट की हुई हैं| 

उन्होंने बताया कि उन्होंने टिकटाक एप्प को केवल इसलिए डाउनलोड किया था, ताकि वह इस पर उपलब्ध अपने नकली अकाउंट का पता लगा सके| उन्होंने आगे कहा कि यदि मैं इस एप्प पर अपना डेब्यू करुँगी तो आप सभी को पहले से ही बता दूँगी| 


शनिवार, 25 अप्रैल 2020

सौरभ राज जैन ने महाभारत में श्री कृष्णा बनने के लिए अपनी आदतें बदलने का खुलासा किया!


कोरोनावायरस की महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते, २०१३ में पौराणिक कथा पर बने महाभारत का फिर से प्रसारण शुरू हो गया| महाभारत को दर्शको से अच्छा प्रतिषाद मिल रहा हैं|  इससे इस टीवी शो की स्टार कास्ट जैसे सौरभ राज जैन, शाहिर शेख, पूजा शर्मा, अहम् शर्मा, आरव चौधरी, अर्पित रांका आदि बहुत ही उत्साहित हैं|

महाभारत के पुनः प्रसारण पर सौरभ राज जैन ने अपने किरदार श्री कृष्णा की तैयारी के संबंध में कई राज खोले| उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने आप को श्री कृष्णा के किरदार में ढालने के लिए कई आदतों को बदलने के बारें में बताया| उन्होंने बताया इस किरदार को निभाने के कारण उन्हें अभिनेता के रूप में बहुत कुछ पाया| इसके कारण मुझमेँ कई प्रकार के किरदार निभाने के गुण विकसित हुए| श्री कृष्णा का किरदार निभाना उनके कैरियर में बहुत अहम् साबित हुआ| 

उन्होंने श्री कृष्णा के मेकअप के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि मुझे श्री कृष्णा के अवतार में आने के लिए मेकअप में ३० से ५४ मिनट लगते थे| फिर मुझे दिनभर इसी अवतार में रहना पड़ता था| मुझे विशेष तौर पर माथे पर टीका का ध्यान  ऱखना पड़ता था | बहुत सारा वक़्त तो इस टीका को बनाने में जाता था|  इस टीका का त्रुटिरहित रहना आवश्यक था|  उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद मुख्य आभूषण मुकुट था|  शॉट अंतराल के समय मैं मुकुट को थोड़ी देर उतारता था| मैं इसके पहनने की स्थिति और निरंतरता को सहज कर रखता था| यह श्री कृष्णा के किरदार के लिए बहुत आवश्यक था और यह श्री कृष्णा की पवित्रता का प्रतीक था|

सौरभ राज ने बताया कि श्री कृष्णा के किरदार निभाने के लिए उन्होंने कई आदतों को अपनाया ताकि किरदार में पूर्णता दिखे| वह मेकअप रूम में घुसते ही हनुमान चालीसा का उच्चारण करते थे| मेकअप होने के बाद मन को शांत करने के लिए अबीदाजी के सूफी गाने सुनते थे| वह प्रत्येक दृश्य की शूटिंग शुरू होने के पहले मन ही मन यह पंक्ति "जो कछु कीन्हा तू कीन्हा,  मैं कछु कीन्हा नहीं " को दोहराते थे|

सौरभ राज जैन का श्री कृष्णा के किरदार के लिए यह समर्पण सराहनीय हैं| 




प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर चूड़ी और साड़ी पहन भारत को याद किया!

प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर चूड़ी और साड़ी पहन भारत को याद किया!

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनास के संग अमेरिका में कोरोनावायरस की महामारी के चलते लॉकडाउन का समय वीटा रही हैं| इस समय वह भारत और भारत में रह रहे अपने लोगों की कमी महसूस कर रही हैं|

इस आभाव की भावना के चलते अपने लोगों को याद करते हुए, उन्होंने ब्लू साड़ी में सिल्वर रंग  की चूड़ीओ में एक खूबसूरत तस्वीर सांझा की| इस फोटो में वह पूरी भारतीय दिख रही हैं और इस माधयम से वह भारत को याद कर रही हैं| इस फोटो को साँझा करते हुए प्रियंका ने लिखा कि साड़ी पहनने की इक्षा हुई, तो मैंने घर पर पहनी|  सभी की बहुत कमी महसूस हो रही हैं"|

हमारी कामना है कि प्रियंका जी आप लॉकडाउन के खुलते ही भारत में अपनों के बीच आ जाएँगी|



साई पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी इंस्टाग्राम छाई!


साउथ की प्रसिद्ध प्रतिभावान अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं| वह मलयालम, तेलुगु और तमिल में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं| उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी प्रशंसकों की संख्या हैं|  उन्होंने फिल्मों जैसे प्रेमम, फ़िदा, पड़ी पड़ी लेचे मानसु, काली, दिया, अथिरान आदि में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ अभिनय की गहरी छाप छोड़ी हैं|








साई पल्लवी ने पूर्व में इंस्टाग्राम में कई अपनी खूबसूरत तस्वीरों को सांझा किया हैं| उन्हीं तस्वीरों का आनंद लीजिये|




ऋचा चड्डा का लॉकडाउन में बेली डांस का अभ्यास!




बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्डा इस समय लॉकडाउन के चलते घर पर कई रचनात्मक गतिविधियां कर रही हैं| वह कुकिंग से लेकर स्क्रिप्ट राइटिंग का काम भी कर रही हैं| 

हाल ही में उन्होंने ने बताया कि वह लॉकडाउन के चलते अपने बेली डांस के अभ्यास पर ध्यान देंगी| उन्होंने कहा कि डांस वास्तव में मेरे लिए चिकत्सीय फायदे लेकर आया| पिछले साल मुझे बेली डांस सीखने का मौका मिला| अब मैं खुश हूँ कि मुझे अब इसके अभ्यास के लिए समर्पण का समय मिला हैं|  मैं डांस की इस फॉर्म को पसंद करती हूँ, क्योंकि यह मेरे में देवीय ऊर्जा का संचार करती हैं| यह कई परम्पराओं का मिश्रण हैं| इसमें साथ में कई जिप्सी फॉर्म भी हैं|  वर्चुअल लर्निंग एक बहुत अच्छा अनुभव हैं|  सारा संसार अब वर्चुअल लर्निंग की ओर जा रहा है|  यह लॉकडाउन में सामान्य चीज़ हैं| 

वासतव में ऋचा ने बेली डांस अपनी फिल्म शकीला के लिए सीखा था| फिर उन्होंने इसमें आकर्षण आने के कारण पिछली साल कज़ाकिस्तान में जाकर इसे सीखा| 


टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ की लॉकडाउन पर खूबसूरत कविता!



टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ किसी भी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं| टीवी शो कहीं तोह होगा से प्रसिद्ध हुई आमना शरीफ इस समय कसौटी ज़िंदगी के बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार कोमलिका को  जीवंत कर रही हैं|

वर्तमान में कोरोनावायरस के चलते, आमना शरीफ भी अपने परिवार के संग लॉकडाउन का समय व्यतीत कर रही हैं, किन्तु वह अपने दोस्तों को आमने सामने बैठकर बातचीत करने को तरस रही हैं| इसी भावना के चलते उन्होंने अपनी कविता की कुछ पंक्तिया मीडिया के माध्यम से साँझा की| 

उन्होंने लिखा कि "फ़ोन रखते ही सुनाई नहीं देती... दोस्तों  की आवाज़ हैं, अपनों से ही दूर रहना , ये कैसा अंदाज़ हैं, दौलत के पीछे भाग रहा  था, इसलिए क्या दोस्ती नाराज़ हैं".

हाल ही में अपने पति अमित कपूर के साथ लिखी कविता "दुआ करती हूँ" को एक वीडियो के माधयम से सोशल मीडिया में साँझा किया था|

लॉकडाउन में इस खूबसूरत कविता  के लिए आमनाजी धन्यवाद|


शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इंस्टाग्राम फ़िल्टर से मस्ती!


जैसा कि हम जानते कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रिय रहते हैं|  लॉकडॉऊन के चलते दोनों अपने परिवार के संग घर पर ही क्वारंटाइन वक़्त को कई रचनात्मक गतिविधियों से व्यतीत कर रहे है| 

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम के एक क्यूट एनिमल फ़िल्टर को उपयोग करते हुए एक सुन्दर तस्वीर साँझा करते हुए अपने प्रशंसकों को गुड मॉर्निंग कहा और लिखा कि गुड मोर्निंगगगग | वही दूसरी ओर, विराट कोहली ने मिरर फ़िल्टर का उपयोग करके एक खूबसूरत फोटो सांझा की और कैप्शन लिखा "मिरर मिरर". 

दोनों ही इन साँझा की तस्वीरों में बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं| 



गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार सोनू और गोली क्या असली जिदंगी में डेटिंग कर रहे है? जानिए!

टीवी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टीवी जगत में लंबे समय तक अच्छी टीआरपी के साथ चलने में अपना रिकॉर्ड बनाया हैं। यह असली जिंदगी के कई तरह के लम्हों के साथ दर्शकों को गुदगुदाने का काम किया हैं। शो के सभी किरदार असली जिंदगी में भी अच्छी तरह से संपर्क में रहते है। कोरोनावायरस महामारी के चलते सभी टीवी शो की शूटिंग लंबे समय तक रुक गई हैं। इस दौरान इस शो के कई अभिनेता अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर लाइव चैट के माध्यम से संपर्क में हैं। 

हाल ही इस कॉमेडी शो की सोनू अर्थात पलक सिधवानी ने लाइव चैट पर अपने प्रशंसकों से बात की। इस दौरान एक फैन ने पूछा कि क्या आप असली जिंदगी में गोली अर्थात कुश शाह से डेटिंग करती हैं। पलक सिधवानी ने इस सवाल के जवाब को टालने की जगह इस अफवाह बताते हुए कहा कि पागल हो क्या? कुश मेरा बहुत अच्छा दोस्त हैं।


दक्षिण अभिनेत्री अमाला पॉल का समुद्री तट पर शीर्षासन!

साउथ फिल्म जगत की अभिनेत्री अमाला पॉल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्म मायना से सफलता का स्वाद चखने वाली अभिनेत्री अमाला पॉल इस समय सोशल मीडिया पर प्रेरित करने वाली पोस्ट से अपने प्रशंसकों में धूम मचा रही हैं। उनकी पोस्ट में उनका योगा के प्रति प्रेम झलकता है। 
उन्होंने जिंदगी की नए चंद्रमा के साथ नई शुरुआत को संदेश देते हुए फोटो पर कैप्शन लिखा कि "नया चंद्रमा ताजी शुरुआत"। अमाला सभी शीर्षासन के फोटो में लाजवाब दिख रही हैं।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

बिग बॉस १३ की प्रतियोगी देबोलीना भट्टाचार्जी पहुंची मुंबई पुलिस के पास! जानिए क्यों?

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री देबोलीना भट्टाचार्जी हाल ही में ट्विटर पर मिली धमकी को लेकर मुंबई पुलिस से संपर्क किया। देबोलीना को किसी औरत ने ट्वीट करके उनके बिग बॉस १३ के साथी प्रतियोगी अरहान खान को लेकर मारने की धमकी दी। 

मामले की संजीदगी को देखते हुए देबोलीना ने उस औरत के ट्वीट का स्क्रीशॉट लेकर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए संपर्क किया। उन्होंने कृपया इस मेसेज में औरत द्वारा मारने कि धमकी दी जा रही हैं। मेरी प्रार्थना है कि इस पर जल्दी से कार्यवाही करे।

देवोलीना के इस बहादुरी भरे प्रयास के लिए प्रशंसकों ने उनकी सराहना की और कई ने पुलिस से जल्दी कार्यवाही की वकालत की।

नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडेय का सुपर स्मार्ट अवतार!

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर २ से अपनी फिल्मी करियर को शुरू करने वाली अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहती हैं। वह अपने अलग अलग अवतार और परिधानों में अपने प्रशंसकों के लिए कई फोटो और वीडियो सांझा करती रहती हैं। वैसे वह अभिनेता चंकी पांडेय की बेटी होने के नाते उन्हें फिल्म जगत में सभी जानते है, किन्तु उन्होंने अपने बिंदासपन से अपने कई प्रशंसक बना लिए हैं।

हाल ही में उन्होंने अपना एक खूबसूरत सेल्फी को सांझा किया, जिसमें वह सफेद शर्ट और जरूरी मेकअप में बहुत ही सुन्दर और सुपर स्मार्ट अवतार में दिख रही हैं। वह अपने खुले वालों में लाजवाब दिख रही हैं।

यदि उनकी आने वाली फिल्मों की बात करे तो वह जल्दी ही ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में दिखेंगी।

साउथ स्टार महेश बाबू की बेटी सितारा के संग मस्ती!

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। साउथ फिल्म भारत एने नेनू के मुख्य नायक महेश बाबू इस समय लाकडाउन के चलते अपना बहुमूल्य वक़्त अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर, बेटे गौतम और बेटी सितारा के साथ व्यतीत कर रहे हैं। 

हाल ही में महेश बाबू ने अपनी बेटी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर सांझा की, जिसमें वह बेटी सितारा के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। दोनों ही गूफी अवतार में बहुत ही लाजवाब दिख रहे हैं। बच्चों के साथ कैसे वक़्त बिताया जाता है, इस साउथ सुपरस्टार से सीखना चाहिए। वह हमेशा अपने परिवार के साथ छुट्टियों के दौरान और पारिवारिक लम्हों के फोटो और वीडियो को प्रशंसकों से सांझा करते रहते हैं।

यदि वर्तमान में उनकी फिल्मों की बातें करे तो हाल ही में उन्होंने सरिलेरू नीकेववरू जैसी हिट फिल्म दी है, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदान्ना हैं।


रामायण के लक्ष्मण का सभी प्रशंसकों को प्यार और करेंगे जल्दी ही मनोरंजन!

वर्तमान में कोरोनावायरस महामारी के चलते सारी दुनिया में लॉकडन हैं और इससे भारत भी अछूता नहीं रहा। इस लॉकडन को मनोरंजक बनाने हेतु दूरदर्शन रामानंद सागर की रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत का पुनः प्रसारण प्रारंभ किया हैं। रामायण के एक अहम किरदार लक्ष्मण की भूमिका अभिनेता सुनील लहरी ने निभाई थी। जब से रामायण प्रारंभ हुई है तब से सुनील लहरी ट्विटर पर एक्टिव है और अपने सभी प्रशंसकों को रामायण के कई प्रसंग से अवगत करा रहे है और साथ में अपने युवा अवस्था वाले फोटो भी सांझा कर रहे हैं।

अभिनेता सुनील लहरी अपने जवानी के लुक और रामायण में अपने संवादों को लेकर प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। उनको चारो तरफ से बधाई संदेश आ रहे हैं। इस अवसर पर सुनील लहरी जी ने अपने प्रशंसकों और शुभ कामनाएं देने वालों के अपार प्यार के लिए धन्यवाद कहा और आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें मिल रहे प्रशंसकों के प्यार और सम्मान से उत्साहित है और भविष्य में वह जरूर दर्शकों का मनोरंजन करेंगें और किसी भी अपेक्षा पर खरा उतरेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि भविष्य में कोई प्रोजेक्ट करेंगे तो अपने चाहनेवालों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे और किसी को भी मायूस नहीं होने देंगें। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद, मेरे शुभचिंतकों को, मेरे चाहने वाले और मेरे काम की तारीफ करने वालों को। सभी को बहुत प्यार। वो अपने ऊपर बन रहे मीम पर भी खुश है, वो कहते है कि कोई प्रसिद्ध होता है तभी मीम बनते हैं।

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी बनी फोटोग्राफर!

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी अपने हाथ में डीएसएलआर कैमरा लिए दिखी। उन्होंने अपनी इस फोटो को इन्स्टाग्राम पर सांझा की, जिसमें वह अपने पति विवेक दहिया के साथ कैमरे पर अपने द्वारा ली गई फोटो दिखाते हुए दिख रही हैं।

दिव्यांका ने फोटो पर कैप्शन देते हुए लिखा कि फोटोग्राफी में हाथ आजमाना तब मजेदार होता है, जब घर में ही हॉटेस्ट मॉडल हो।

दिव्यांका ने इसके पहले बाल काटने पर हाथ आजमाने की बात भी सांझा की थी।

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

बिग बी का कारोना वायरस से बचने के लिए नया संगीतमय संदेश!

आज पूरा संसार कॉरोना वायरस के कहर से मौत की बड़ती संख्या से परेशान हैं। इस वायरस ने भारत में भी अपने पैर पसारता चालू कर दिया हैं। भारत में भी धीरे धीरे यह चिंताजनक स्थिति बनता जा रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने २१ दिन का लॉकडाउन घोषित किया है, जिसकी मियाद १६ अप्रैल को खत्म हो रही हैं। इस दौरान हर भारतीय को घर के अंदर रहकर इस भयानक मृत्युदाता कॉविड १९ वायरस के प्रसार को रोका जा सकता हैं। इस संबंध में अमिताभ बच्चन साहब भी अपने तरीके से सोशल मीडिया पर इस वायरस से बचने के उपाय सुझा रहे हैं। 

हाल ही में बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ बहुमूल्य सुझाव सांझा किए और लिखा कि "T 3490 - ख़बरदार  !!! घर में रहो , बाहर ना निकलो !  इस कमबख़्त 'कोरोना' , को उलटा मत पड़ने दीजिए   !!  नहीं नहीं ... आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं   ! 'कोरोना' को उलटा पढ़िए ... हो जाएगा ... 'नारोको" ... !!!"

उन्होंने अगले ही ट्वीट में अपने कुली फिल्म के गाने से डॉक्टर और अन्य कॉरोना योद्धा के  त्याग का बखान किया। उन्होंने लिखा कि "T 3491 - " सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं ..." Musical score ( my song from film 'Coolie' )". इस ट्वीट के साथ ग्लोब अर्थात पृथ्वी का फोटो सांझा किया।

टीवी अभिनेत्री देसाई का राम नवमी पर पटियाला अवतार!

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन १३ की प्रतिभागी रश्मि देसाई अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह इस समय वह टीवी शो नागिन ४ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। रश्मि देसाई हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा तस्वीर और वीडियो सांझा करती रहती हैं। 

हाल ही में उन्होंने राम नवमी के अवसर अपनी खूबसूरत फोटो सांझा की। रश्मि अपने पटियाला सूट में पारंपारिक दिख रही हैं। साथ में गोल्ड इयररिंग और मांग टीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा हैं। उनके कम मेकअप अवतार में खूबसूरत फोटो पर उनके प्रशंसक फिदा हैं।

कथित प्रेमी युगल सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती अगली फिल्म में करेंगे रोमांस!

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती कई दिनों से अपने रिश्तों और डेटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों कई बार साथ में दिखे, किन्तु दोनों ने अब तक रिश्ता कबूल नहीं किया। 

खबरों की मानें तो दोनों अब वसु भगनानी की फिल्म में प्यार में रोमांटिक जोड़ी के रूप दिख सकते हैं। इसके पहले रिया एमटीवी में एक शो में दिख चुकी है और साउथ की फिल्म भी कर चुकी है। पूर्व में उनकी जलेबी फिल्म फ्लॉप हो चुकी हैं। 

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...