मंगलवार, 9 मई 2017

सिद्धांत कपूर दाऊद अब्राहम के अवतार में!

सिद्धांत कपूर अपनी बहन श्रद्धा के साथ फिल्म हसीना: द क्वीन ऑफ मुम्बई में आ रहे हैं। सिद्धांत कपूर फ़िल्म में दाऊद इब्राहिम की भूमिका निभा रहे हैं। वही दूसरी ओर उनकी सगी बहन श्रद्धा कपूर दाऊद की बहन हसीना प्रकार का किरदार निभा रही हैं।

हाल ही में, सिद्धान्त ने अपनी फिल्म के दाऊद की जवानी और जवानी के बाद के कातिलाना लुक को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया। जवानी के लुक में सिद्धांत को भूरे रंग के पैंट और शर्ट में दिखाया गया है, वही बड़ी उम्र यानी 40 साल के लुक के लिए सफेद शर्ट और काले पैंट में कोट पहने दिखाया गया हैं। बड़ी उम्र दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया हैं। सिद्धान्त का फ़िल्म में लुक देखकर लग रहा है कि वह अपने चरित्र में डूब चुके हैं और दाऊद के हाव भाव को अच्छे से आत्मसात कर लिया हैं।

सिद्धान्त ने बताया कि मुझे वास्तिविक दाऊद के रूप में दिखने के लिए 9 किलो वजन बढ़ाया। इसके लिए में रात में चीज़, बर्गर और चॉकलेट खाई। अपूर्व लाखिया सर् ने मुझे कहा था कि 9 से 10 किलो वजन बढ़ाओ, नही तो फ़िल्म में नही लूंगा। लेकिन ये सब आसानी से हो गया है।

यह फ़िल्म 14 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...