पद्मावती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पद्मावती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 जून 2017

क्या संजय लीला भंसाली को दीपिका के हॉट फोटोशूट से ऐतराज है?



दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी हॉट और मादक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साँझा की है, तब से मीडिया पर छाई हुई है और मीडिया में ट्रोल भी हो रही हैं। इसके} चलते दीपिका को हॉलीवुड की अगली फिल्म xxx: return of xander cage के अगले भाग के लिए चुन लिया गया हैं। इस खबर की पुष्टि खुद  निर्देशक ङी जे क्रूसो ने की हैं।

दीपिका अपनी बोल्ड तस्वीरों के लेकर प्रशंसकों से लेकर अपने निर्देशक संजय लीला भंसाली की नाराज़गी का कारण बन गयी। विश्वस्त सूत्रों बे बताया कि दीपिका एक ऐतिहासिक पद्मावती रानी का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में उनके बोल्ड फोटोशूट का सार्वजनिक होना संजय लीला भंसाली को नागवार गुजरा। उनके अनुसार लोग इन चीजों को अलग तरीके से के ले लेंगे, जो कि फ़िल्म के लिए अच्छा नही हैं। वैसे ही फ़िल्म पहले कई विवादों का सामना कर चुकी हैं। इसलिए वह किसी तरह का ख़तरा लेने के पक्ष में नही हैं।

फ़िल्म पद्मावती में दीपिका, पद्मावती के रोल में है, जबकि शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह और रणवीर सिंह, अलाउद्दीन ख़िलजी के रोल में हैं। फ़िल्म 17 नवंबर 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी।

सोमवार, 5 जून 2017

शाहिद कपूर को आशा है कि पद्मावती की प्रेम कहानी लोग वर्षों तक याद रखेंगें!


फ़िल्म पद्मावती की टीम और कलाकार रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण, फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पूर्व में शूटिंग के दौरान आये व्यवधानों को देखते हुए शूटिंग तेजी से चल रही है, ताकि फ़िल्म समय से पूरी हो सके।  

फ़िल्म में दीपिका, रानी पद्मावती और रणवीर सिंह, अल्लाउद्दीन ख़िलजी की भूमिका में दिखेंगें। पूर्व में खबर थी कि रणवीर और दीपिका के बीच कुछ अंतरंग दृश्य दिखाने वाले है तो इस बात को लेकर राजपूत समुदाय को ऐतराज था। उनके अनुसार यह रानी पद्मावती जैसी सती स्त्री का अपमान है।

बाद में पद्मावती की टीम ने यह समझाने की कोशिश की कि फ़िल्म में रणवीर और दीपिका के बीच कोई भी अंतरंग दृश्य नही है। यह शुद्ध रूप से शाहिद कपूर की किरदार राजा रावल रतन सिंह और दीपिका के किरदार की प्रेम कहानी हैं।

शाहिद ने निज़ी स्रोतों को बताया कि सभी कलाकारों को उनकी जिंदगी में किये प्रेम कहानियों के किरदारों के कारण जाना जाता हैं। मैंने भी अपनी जिंदगी में कुछ ऐसी ही फिल्में की हैं और पद्मावती भी उसी श्रेणी की फ़िल्म हैं। यह फ़िल्म भी पहले के जैसी फिल्मों की तरह याद की जाएगी।

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच अनबन का कारण बनी दीपिका!



फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती कई गलत कारणों के वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ख़बरों की माने तो पद्मावती के मुख्य किरदार निभाने वाले दोनों कलाकारों रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। दिन प्रतिदिन दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता ही चला जा रहा है। इसकी वज़ह दीपिका पादुकोण को बताया जा रहा है, जिनका अभी अपने अघोषित प्रेमी रणवीर सिंह के साथ सम्बन्ध ठीक नहीं चल रहे हैं। ये सब समस्या शाहिद कपूर के फिल्म में जुड़ने के बाद शुरु हुई है।

ख़बरों की माने तो, दीपिका पादुकोण ने राजा रतन रावल सिंह के किरदार के लिए शाहिद कपूर को चुनने के लिए पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भांसली को मनाया। इस बात को लेकर रणवीर थोड़े से ख़फा चल रहे थे। हद तो तब हो गयी जब शाहिद के किरदार को रणवीर की तुलना में परदे पर ज्यादा समय दे दिया। जले पर नमक छिड़कने की बात तब हो गयी जब डायरेक्टर ने शाहिद और दीपिका के बीच कुछ नजदीकी दृश्य रख दिए। इन सब बातों को लेकर रणवीर, दीपिका से खुश नहीं थे।

सूत्रों के अनुसार, दीपिका ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से फिल्म के फर्स्ट लुक में केवल स्वयं को रखने की गुज़ारिश की। पानी सिर के ऊपर से गुजरने के बाद , रणवीर ने दीपिका से इन सब बातों पर ऐतराज़ जताया जिस कारण से दोनों के बीच नाराज़गी ज्यादा बढ़ गयी।

हाल ही में, Xxx: return of the xander cage के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर शाहिद ने दीपिका की प्रशंसा में कुछ ट्वीट किए, जिसके जवाब में दीपिका ने धन्यवाद सन्देश के साथ कुछ संकेतात्मक चुम्बन ग्राफ़िक्स भेजे।
ख़बरों की माने तो, रणवीर और शाहिद एक साथ व्यायाम करने के दौरान साथ आ रहे थे , लेकिन इस से भी ज्यादा बात नहीं। अंत में संजय लीला भंसाली ने दोनों को स्वयं डिनर पर बुलाया और दोनों की बीच सुलह कराने की कोशिश की।

फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू होने वाली है। अब आगे आगे देखिये होता है क्या।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...