श्रुती हासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रुती हासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 6 जून 2017

श्रुति हासन होठों की सर्जरी वाली बात पर भड़की!



बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी राजकुमार राव के साथ आने वाली फिल्म बहन होगी तेरी के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं।

श्रुति हासन का बहुत बड़ा प्रशंसकों का समूह हैं। हाल ही में कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर श्रुति के कुछ फोटो को इंगित करते हुए उन पर होठों की सर्जरी कराने का इल्जाम लगाया।

जब इस विवाद पर उनसे इस बारें में पूछा तो उन्होंने होठों की सर्जरी की बात को न ही नकारा और न ही स्वीकार। उन्होंने कहा कि यह मेरा चेहरा है, मेरा शरीर है। मैं इसके साथ कुछ भी करूं, किसी को कुछ भी मतलब नही होना चाहिए। लोग सोशल मीडिया पर मेरे बारे में क्या लिखते हैं, उससे मुझे कुछ लेना देना नही। मैं किसी को उत्तर देने के लिए बाध्य नही हूँ।

श्रुति ने अपनी आगामी फ़िल्म के लिए अपना वजन बढ़ाया। इस संबंध में भी अपना जवाब देते हुए कहा कि अच्छा दिखना हमारे काम का हिस्सा है। मेरे वजन के बारें में अनावश्यक चर्चा रुकना चाहिए। एक कलाकार को स्वीकार्य फिगर बनाना आसान नही होता हैं। हम भी इंसान हैं। हम किरदारों के लिये वजन बढ़ाते हैं और घटाते भी हैं। कई बार प्राकृतिक रूप से भी होता हैं।

श्रुति की बहन होगी तेरी फ़िल्म 9 जून को सिनेमाघरों में लगेगी।

सोमवार, 1 मई 2017

राजकुमार राव और श्रुति हासन का बहन होगी तेरी में जलवा।











राजकुमार राव और श्रुति हासन की आने वाली फिल्म बहन होगी तेरी का ट्रेलर प्रदर्शित हो चुका हैं। फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर अहसास होता हैं कि फ़िल्म इस साल की सबसे हंसी मज़ाकवाली फिल्म हैं।

इस 2 मिनिट 46 सेकंड के ट्रेलर में दिखता हैं कि फ़िल्म में पड़ोसी संस्कृति दिखाई गई हैं। फ़िल्म में मोहल्लावाला प्रेम कहानी दिखाई गई हैं।

इस फ़िल्म में राजकुमार राव और श्रुति हासन की एकदम नई जोड़ी पहली बार दिखेगी। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक हैं। बिग्ग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी भी इस फ़िल्म में दिखेंगे।

राजकुमार राव ने गट्टू का और श्रुति ने बिन्नी का किरदार निभाया हैं। इस ट्रेलर का आनंद उठाइये और अपने विचार लिखिये।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...