बुधवार, 31 मई 2017

अब एबीसीडी 3 में सलमान और जैकेलीन करेंगें अभिनय!






रेमो डिसूजा की एबीसीडी 3 कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। एबीसीडी 2 की सफलता से उत्साहित रेमो अपनी फिल्म के लिए कोई महानायक को लेना चाहते थे। एबीसीडी 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। फ़िल्म ने बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ कमाकर एक रिकॉर्ड बनाया था।

एबीसीडी फ्रेंचाइजी की सफलता देखते हुए आखिरकार कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा अपनी फिल्म के तीसरे भाग के लिए सलमान खान और जैकेलीन फर्नाण्डीज़ को मुख्य भूमिका में लाने में सफल रहे।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सलमान खान फ़िल्म की शूटिंग अपनी वर्तमान की फ़िल्म टाइगर ज़िन्दा है की शूटिंग खत्म होते ही शुरू करेंगें। वही हीरोइन भी लगभग तय हो चुकी हैं। रेमो जैकेलीन को फ़िल्म स्टोरी बता चुके हैं। उन्हें कहानी पसंद आई हैं। अभी वह शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं, किन्तु उनके भारत में आते ही रेमो उन्हें पूरी स्क्रिप्ट को सीन के साथ सुनायेंगे।

यह फ़िल्म पिता और पुत्री की भावनात्मक कहानी पर आधारित हैं। सलमान एक 13 वर्षीय लड़की के पिता की भूमिका में दिखेंगे। जैकेलीन एक डांस टीचर के रूप में दिखेंगी। फ़िल्म में पिता और पुत्री को एक डांस कम्पटीशन में हिस्सा लेते हुए दिखाया जाएगा। वही जैकेलीन इन दोनों को कम्पटीशन जीतने के लिए डांस के कई नए नए मूव्स सिखाते हुए नजर आयेंगी।

एबीसीडी 3 अगली ईद तक सिनेमाघरों में आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...