Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
आमिर खान की फ़िल्म दंगल को चीन में 5 मई की सिनेमाघरों में लगता गया था। यदि बॉक्स आफिस खबरों को सच माने तो फ़िल्म ने अभी तक चीन में 942 करोड़, ताइवान में 32 करोड़ और बाकी जगहों पर कुल 745 करोड़ रुपया कमाया। इस तरह से दंगल कुल 1719 करोड़ काम चुकी हैं।
अभी दंगल को सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म कहना बेमानी होगी, क्योंकि अभी तक 1700 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली 2 चीन में प्रदर्शित नही हुई हैं।
राजामौली की फ़िल्म बाहुबली 2 ने आ ही तक 1538 करोड़ कमा लिए हैं। यह फ़िल्म भारतीय फिल्म उद्योग के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हैं।
किन्तु बाहुबली 2 को टक्कर देने के लिए आमिर खान की फ़िल्म दंगल है, जिसे हाल ही में चीन में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। दंगल ने अभी तक चीन में 731.36 करोड़ काम लिए हैं। यदि दंगल का अब तक का अंतराष्ट्रीय स्टार पर बॉक्स आफिस कमाई देखें तो वह बाहुबली के नजदीक पहुंच गई हैं। दंगल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1501 करोड़ कमा लिए हैं। जो बाहुबली की कमाई के लगभग हैं।
ये अलग बात है कि बाहुबली 2 अभी तक चीन में प्रदर्शित नही हुई हैं। आगे देखते है कि बॉक्स आफिस का दंगल कौन जीतता हैं।
हाल ही में, राणा दग्गुबाती का अपनी एक आंख के अंधत्व के संबंध में बोलते वीडियो का इंटरनेट पर वायरल होना चारों तरफ चर्चा का विषय बन गया हैं।
इस वीडियो में, राणा को बोलते हुए दिखाया गया हैं कि में अपनी दायीं आंख से अंधा हूँ। मैं केवल अपनी बांयी आंख से देख सकता हूँ। जो मेरी एक आंख दिख रही है, वह किसी ने अपनी मृत्यु के बाद दान में दी थी। मैं यदि अपनी बांयी आंख बंद कर लेता हूँ , तो मैं देख नही सकता हूँ।
हाल ही में, एक मीडिया एजेंसी ने इस वीडियो के संबंध में राणा से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बात उस कार्यक्रम की है, जहाँ एक बच्चा आया था, जिसकी माँ की आँख एक ट्यूमर के कारण खराब हो गई थी। तब मैंने उसकी होंसला अफ़जाई करने के लिए अपनी दृष्टि की समस्या बताई थी। मैंने कहा कि इससे कुछ नही होता हैं। जिंदगी चलती रहती हैं। यह बात मैंने बहुत पहले कही थी। मुझे पता नही था कि इतने दिनों बाद अब वायरल हो जाएगी।
राणा ने आगे इस दृष्टि की कमी के कारण होने वाली समस्या के बारें में कहा कि मैंने कई वर्ष पहले यह आंख का प्रत्यार्पण करवाया था। इसके बारें में बहुत ही काम लोग जानते हैं। किन्तु तर्कगत रूप से यह विकलांगता हैं। मैं यदि एक आँख बंद कर लूँ तो दूसरी आँख से नही दिखता हैं। किन्तु ये सब वो बातें हैं , जिनके बारें में, मैं बहुत ज्यादा नही सोचता हूँ। इसके लिए आपमे शक्ति होना चाहिए ताकि जिंदगी में आगे बढ़ा जा सके।
वर्तमान में, राणा दग्गुबाती की फ़िल्म बाहुबली 2 बॉक्स आफिस पर तहलका मचा रही हैं। इस प्रसंशा पर राणा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ कि फ़िल्म विश्वस्तर पर प्रसंशा बटोर रही हैं। इससे यही सिद्ध होता ही कि यदि फ़िल्म का कंटेंट सही हैं तो भारत क्या बल्कि विश्वस्तर पर सफलता संभव हैं।
अंत में राणा ने कहा कि हमारी टीम बॉक्स आफिस नंबर के पीछे भागने वालों में नही हैं, अन्यथा हम इतने बड़े बजट की फ़िल्म नही बनाते। हमें युद्ध पर एक बड़ी फिल्म बनाना थी। वो हमने बनाईं। किन्तु विश्वस्तर पर इसकी सफलता आश्चर्यजनक है।
बाहुबली 2 फ़िल्म के साथ बाहुबली विश्वस्तर पर ब्रांड बन चुका हैं। इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए बाहुबली के चरित्रों जैसे बाहुबली, भल्लालदेव, कट्टप्पा पर फ़िल्म प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कलाकार जैसे प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती के अलावा निर्देशक राजामौली भी उपस्थित थे।
बाहुबली 2 को 200 करोड़ में बनाया गया है। यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
बाहुबली से बहुत प्रसिद्धि पाने वाली साउथ सिनेमा की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म हीरोइन के खिलाफ उपयोग में लाये भद्दे और सेक्सी शब्दों का विरोध करते हुए आपत्ति जताई। हाल ही में साउथ के डायरेक्टर सूरज ने फिल्म हीरोइन के खिलाफ अवांछनीय शब्दों का उपयोग किया।
हाल ही में तमन्ना भाटिया ने एक साक्षात्कार के दौरान फिल्म जगत में कामुकता, मादकता और उनके सम्बन्ध में आलोचना के बारें में खुलकर बात की।
जब उनसे उनकी फिल्म कत्थई संदड़ै के निर्देशक सूरज द्वारा फिल्म अभिनेत्रियों के लिये अपमानजनक शब्दों के बारें में पूछा तो तमन्ना ने उजागर किया कि में यह सब सुनकर तुरंत सभी निर्देशकों को फोन लगाकर बात की। मुझे बहुत दुःख हुआ कि ऐसे निर्देशक ने इस तरह की बात की जिसके साथ में दो फिल्में कर चुकी हूं। यह केवल मेरी बात नहीं थी। यह सभी औरतों और अभिनेत्रियों के सम्मान की बात थी। में इस मामले में चुप नहीं बैठ सकती थी, इसलिए मैंने आवाज उठाई।
तमन्ना ने आगे बताया कि कुछ लोग स्वभाव से कामुकता भरे होते है। इसके सम्बन्ध उन्हें खुद पता नहीं होता है। किंतु कुछ आदमी सोचते है की औरत को मादकता भरे नजरिये से देखना और बात करना सामान्य बात है तो ये बात मुझे डराती है।
जब तमन्ना से लोगों की नज़र में उनके बाहुबली में मादक अवतार के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह सब अपना अपना नजरिया है। में इन सब बातों पर ध्यान दूँगी तो अपने काम पर केंद्रित नहीं हो पाऊँगी। इसलिए मैंने 'लोग क्या कहेंगे' नामक बीमारी को पीछे छोड़ दिया। में अपने काम पर ध्यान देती हूँ।
पूर्व में एस. एस. राजामौली की बाहुबली ने चारों ओर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म निर्माता राजामौली अव इस फिल्म का अगला भाग बाहुबली 2 के नाम से बना रहे हैं। यदि बाहुबली 2 की मुख्य अभिनेत्री की माने तो फिल्म बहुत भव्य और विशाल होगी, जो कि पहली फिल्म बाहुबली से भी ज्यादा अच्छी होगी।
हाल ही में चर्चा के दौरान फिल्म की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बताया कि मैंने अभी अभी बाहुबली 2 की शूटिंग ख़त्म की है। आप सभी लोगों को बता दूं कि यह फिल्म बहुत ही विशाल और बेहतर है। यह आप लोगों को किसी भी क्षेत्र में हतोत्साहित नहीं करेगी।
बाहुबली: कंक्लूजन में तमन्ना के अलावा प्रभाश, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी है। फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है।