गुरुवार, 11 मई 2017

सुशांत सिंह राजपूत बनेंगें डकैत!


सुशांत सिंह राजपूत, आज की तारीख में सबसे व्यस्तम बॉलीवुड अभिनेता हैं। वह जल्दी ही 9 जून को सह कलाकार कृति सैनन के साथ अपनी फ़िल्म राब्ता में दिखेंगे। फिर वह चंदा मामा दूर के फ़िल्म में एक अंतरिक्षयात्री की भूमिका में दिखेंगे। इसके बाद उनकी फिल्म रॉ की शूटिंग चालू होने वाली हैं|  

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह अब अभिषेक चौबे की एक  अनाम फिल्म में एक डकैत की भूमिका निभाने वाले हैं|  इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला निर्मित कर रहे है| एक नजदीकी स्रोत ने बताया कि फिल्म में सुशांत डकैत की भूमिका निभा रहे हैं|  फिल्म की शूटिंग चम्बल की घाटियों में होगी|  फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक चालू हो जाएगी| फिल्म के टीम बहुत ही खुश हैं|  फिल्म वर्ष १९७० के चम्बल के डकैतों पर आधारित हैं| इस फिल्म शूटिंग फरवरी २० में ख़त्म हो जाएगी| 

फिल्म के सह लेखक सुदीप शर्मा ने बताया कि कुछ डकैतों के ऊपर ८० मर्डर तक के इल्जाम हैं|  यह सुनकर सब डर जाते हैं| मैंने इन चम्बल के डकैतों के बारें में कुछ और हो महसूस किया|  यहाँ की वास्तविकता कुछ और ही हैं| हमने वही दिखने का प्रयास किया हैं|  

अभी तो सुशांत अपनी दिनेश विजन द्वारा निर्देशित और होमी अदजनिआ द्वारा निर्मित फिल्म राब्ता के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने को लेकर उत्साहित हैं| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...