संदेश

मई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कटरीना के पिछले प्रेम प्रसंग ने सिखाया अपने बारें में सोचना!

चित्र
वर्तमान में कटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कटरीना कैफ पिछले प्रेम प्रसंग के टूटने के बाद बहुत दर्द सहने के बाद अपने कदमों को मजबूती से आगे बढ़ाया। हाल ही में जब उनसे इस बारें में पूछा कि अब आपके लिए चीज़े कैसी हैं। उन्होंने बताया कि अब व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्तर पर चीज़ें काफी बदल गई हैं। मेरे पिछले ब्रेकअप के कारण मुझें अपने बारें में सोचने और समझने का मौका मिला। उन्होंने बताया उस दुःखी और बुरे समय में दिमाग में वही सब घूम रहा था। फिर मैंने उस दौरान पढ़ा। मनुष्य की जिंदगी और क्रिया कलापो के बारें में समझा। फिर एक रात दुनिया के लिए मेरा नज़रिया और मिलने का तरीका बदल गया। फिर वही विश्वास के साथ आगे बढ़ी। जब उनसे पूछा कि अभी भी ये चीजें अपसेट करती हैं। कुछ चीज़ें अभी भी कर सकती हैं। लेकिन ठीक हैं। मैं इस घोस्ट को भगाने तक घूरकर सामना करती हूं। मैं योगा के दौरान इन चीजों के कारण परेशान रहती थी। रोती थी। मेरी योग टीचर कहती थी कि कोई चीज़ दबाओ मत, बाहर आने दो।

ईशान खट्टर को जान्हवी कपूर की ये बात नही है पसंद!

चित्र
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर को कौन नही जानता हैं। एक शाहिद कपूर के भाई है तो दूसरी स्वर्गीय श्रीदेवी की सुपुत्री हैं। दोनो ने फ़िल्म धड़क से हिंदी फिल्म में साथ मे अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। ईशान की यह दूसरी फिल्म थी। फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती बड़ी, फिर बाद में इनकी डेटिंग की खबरें मीडिया में आई। किन्तु दोनो ने ही इन खबरों को नकारा। हाँ, दोनो की बीच दोस्ती बहुत अच्छी हैं। हाल ही में एक शो के दौरान होस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने ईशान से जान्हवी के बारें में पूछा कि उन्हें जान्हवी की कौन सी आदत बुरी लगती हैं। इस पर ईशान ने जवाब देते हुए कहा कि वह बहुत ही मस्तीखोर है। उन्हें पता है कि कौन सी बटन दबानी हैं। फिर यह बहुत ही झुंझलाहट भरा हो जाता है, जब वह हद पार कर देती है, जबकि जिसकी जरूरत नही होती हैं। वह इस पर अंत तक डटी रहेंगी। वह तब लड़ाई लड़ती है, जब वह लड़ना नही चाहती हैं। ईशान ने बताया कि फ़िल्म धड़क शुरू होने के पहले से ही म दोनो को अच्छी तरह से जानते थे। हम दोनो ने साथ मे पहली बार ला ला लैंड फ़िल्म देखी थी। जब से हम दोनो अच्छे दोस्त हैं।

सलमान खान को नही पता कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!

चित्र
वर्तमान में सलमा खान अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म 5 जून को ईद के उपलक्ष्य में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। खबर आई थी कि हाल ही में आई महेश बाबू अभिनीत साउथ की हिट फिल्म महर्षि का सलमान खान हिंदी रिमेक बनाने के इक्षुक हैं। किन्तु बाद में सलमान ने इस खबर को गलत बताया और यहां तक कहा कि मैंने फ़िल्म को अ ही तक देखा भी नही। हाल ही में जब सलमान से उनका साउथ की फिल्मों से लगाव के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने ने अखिल की तकदीर फ़िल्म देखी। जब उनसे बाहुबली 1 और बाहुबली 2 के बारें में पूछा तो उन्होंने बड़ा ही मजाकिया जवाब दिया और बताया कि मुझें अभी तक नही मालूम कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इसके पीछे उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि मैंने बाहुबली 1 तो देखी हैं किंतु बाहुबली 2 अभी तक नही देख पाया हूँ। वर्तमान में अपनी अगली फिल्म भारत को लेकर सलमान बहुत उत्सुक है, जो कि कोरियाई फ़िल्म ऑड टू माय फादर पर आधारित है।

दिशा पटनी का कहना है कि आगे नही कर पाएंगी सलमान खान के संग काम!

चित्र
5 जून को ईद पर सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म भारत में सलमान खान मुख्य किरदार में है। इसमें उनके बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के किरदार को बताया गया हैं। इसमें उनके अलावा कटरीना कैफ, दिशा पटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। फ़िल्म में दिशा पटनी का किरदार महत्वपूर्ण हैं। वह फ़िल्म में एक तरपेजे कलाकार के किरदार में हैं। जो कि सलमान के 20 से 30 साल के उम्र के किरदार के साथ दिखाया गया हैं। दोनो पर हिट गाना स्लो मोशन फिल्माया गया हैं। दिशा पटनी सोचती है कि यह सलमान के साथ पहली और आखरी फ़िल्म हैं। इस पर बोलते हुए दिशा ने एक समाचार पत्र को बताया कि मैं उनके साथ शायद फिर से न जुड़ पाऊं। किन्तु आप किसी नतीजे पर मत पहुंचिए। मेरा ऐसा सोचना उनकी उम्र को लेकर चलते हैं। शायद अब फ़िल्म भारत की कहानी के अनुसार उनके साथ काम करने का अवसर न मिले। डायरेक्टर अली सर् ने कहा कि आपका एक विशेष उपस्थिति का छोटा रोल हैं। मैंने उनको सुना कि यह सलमान सर् के साथ तरपेजे आर्टिस्ट का रोल हैं। मैं बोर्ड पर आ गई। मैं नही जानती थी कि आगे सलमान सर् के साथ काम कर पाऊंगी या नही। यही बात अली सर् ने कहानी सुनाने के दौरान

सलमान खान ने आलिया को बताया, टैलेंट का गोडाउन!

चित्र
वर्तमान में सलमान खान अपनी अगली फिल्म भारत को लेकर उत्साहित हैं, जो कि 5 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फ़िल्म के बाद वह सीधे दबंगग 3 और संजय लीला  भंसाली की फ़िल्म इंशाल्लाह की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। सलमान खान पहली बार आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म इंशाल्लाह में दिखेंगें। जब उनसे दो दशकों के बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करने और उनके बीच संबंधों का पूछा तो सलमान खान ने बताया कि वह और संजय जब भी मिले, वह हम दोनों के बीच एक विशेष बात है। हम कभी भी अभिनेता और निर्देशक के रूप में नही मिले। वह भी बहुत से कलाकारों के साथ काम करते है और में भी बहुत से निर्देशकों के साथ काम करता हूँ। इससे हम दोनों के संबंधों में कोई फर्क नही आया। अब हम दोनों एक खूबसूरत प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं। सलमान ने उनके साथ पहली बार काम करने वाली आलिया भट्ट की प्रशंसा में क़सीदे कैसे। उन्होंने कहा कि  देखिए उन्होंने किस तरह अपने लिए जगह बनाई। एक छात्र से एक सुंदर अभिनेत्री। उनके इस परिवर्तन और विकास के लिए वह खुद ही प्रशंसा की हकदार है, कोई और नही। जो भी बोले हमने उसे बनाया। यह विश्वास योग्य नही

फिल्म देवी 2 का ट्रेलर एक मजेदार डरावनी और कॉमेडी की और इशारा करता हैं!

चित्र
तमन्ना भाटिया और प्रभुदेवा अभिनीत देवी 2 का ट्रेलर सार्वजनिक किया हैं| ट्रेलर बहुत ही मजेदार हैं| कुछ डरावने द्रश्यों के साथ कॉमेडी से भरपूर हैं!

कपिल देव की बायोपिक 83' की शूटिंग ग्लास्गो में 5 जून से!

चित्र
क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी कपिल देव की जिंदगी पर आधारित फिल्म 83' की शूटिंग 5 जून को ग्लास्गो में शुरू होगी। फ़िल्म की शूटिंग के पहले रणवीर सिंह अपने साथी कलाकारों और क्रिकेटरों के साथ धर्मशाला में पसीना बहा रहे हैं। रणवीर सिंह अपने कपिल देव के किरदार निभाने के लिए कपिल देवजी के साथ वास्तविकता लाने के लिए समय बिता रहे हैं। वह उनके हाव भाव से लेकर उनकी क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग ग्लास्गो के अलावा दुल्विच कॉलेज लंदन, एडिनबर्ग क्रिकेट क्लब, नेविल ग्राउंड और ओवल ग्राउंड पर होगी।

खराब मौसम के चलते जान्हवी कपूर की लखनऊ में शूटिंग रुकी!

चित्र
हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी अगली इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग के लिए लखनऊ रवाना हुई थी। खबरों की माने तो खराब मौसम और तूफान की आशंका के चलते शूटिंग रद्द हुई। सूत्रों के अनुसार जान्हवी कपूर और अंगद बेदी जो कि फ़िल्म में उनके भाई की भूमिका में है, 24 मई तक वहां सैनिक स्कूल और एयर फोर्स स्टेशन पर शूट करने वाले हैं। जल्दी ही शूट फिर से शुरू होगा।

टीवी दिवा हिना खान का कांन्स महोत्सव में फैशन का जलवा!

चित्र
हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है से प्रसिद्ध हुई टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस रनर अप हिना खान ने पहली बार कांन्स महोत्सव में शिरकत की। कांन्स महोत्सव 2019 का आयोजन फ्रेंच रिवेरा में हो रहा हैं। हिना खान ने बकरौ की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कारपेट पर अपनी सुंदरता और फैशन के जलवे बिखेरे। वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। उनके कांन्स में लम्हों को इन फ़ोटो में एन्जॉय कीजिये।

दीपिका पादुकोण की मेट गाला फैशन, पति रणवीर की ड्रेस का कॉकटेल!

चित्र
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने मेट गाला 2019 में शिरकत की। इवेंट के बाद दीपिका ने पार्टी में एक मरमेड पीला ड्रेस एक जैकेट के साथ पहना। वह इस ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। यदि रणवीर सिंह की पूर्व की दो फॅशनबल ड्रेस देखे तो एक पीला शूट और एक जैकेट थी। दीपिका पादुकोण की यह ड्रेस रणवीर की दोनो ड्रेस का कॉकटेल लग रही थी। अब लगता है कि दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह से फैशन की प्रेरणा लेने लगी हैं।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना करेंगें गुलाबो सिताबो!

चित्र
खबरों की माने तो फिल्ममेकर शूजित सिरकर अब अपनी अगली कॉमेडी फिल्म गुलाबो सिताबो में पहली बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना को साथ ला रहे हैं। पहले भी शूजित, अमिताभ बच्चन के स साथ पीकू में और आयुष्मान खुराना के साथ विक्की डोनर में काम कर चुके हैं। आयुष्मान खुराना और बिग बी, दोनो ही बहुत ही मँजे हुए कलाकार हैं। दोनो को साथ में अभिनय करना एक नया आयाम हैं। यह बहुत ही मजेदार होने वाला हैं। शूजित सिरकर अभी लेखिका जूही चतुर्वेदी के संग फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। इस पर निर्देशक शूजित सिरकर ने कहा कि हम दोनों कुछ समय से इस पर काम कर रहे हैं। मुझे पता है कि वह जो भी लेकर आएंगी, वह एक ट्रेडमार्क कोमेडी होगी। मैंने स्क्रिप्ट पढ़कर, बच्चन साहब और आयुष्मान से शेयर की। दोनो ही इसको लेकर उत्साहित हैं। अभी इसको तैयार करने में वक्त लगेगा। किन्तु फ़िल्म को इसी वर्ष तैयार करने की कोशिश हैं।

सनी लियोन को आमिर खान का विशेष बर्थडे संदेश!

चित्र
हाल ही में सनी लियोन ने 13 मई को जन्मदिन अपने पति डेनियल और बच्चों निशा, आशेर, नोआह के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य में उनके पति डेनियल वेबर ने सोशल मीडिया पर तीन फ़ोटो शेयर करते हुए बारी बारी से लिखा कि पहली फ़ोटो का कैप्शन लोग तुम्हे इस रूप में देखते हैं, दूसरी फ़ोटो का कैप्शन मैं तुम्हे इस रूप में देखता हूं, तीसरी फ़ोटो में कैप्शन तुम वास्तव में क्या हो। इस सबके बीच मे सनी लियोन को आश्चर्यचकित करने वाला संदेश सुपरस्टार आमिर खान का रहा, जिन्हें वह बहुत ही सम्मान देती हैं। आमिर खान सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि प्रिय सनी लियोन, आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह दिन तुहारे लिए उल्लेखनीय रहे। तुम्हे आने वाले साल की शुभकामनाएं। इस विशेष दिन पर बहुत बहुत शुभकामनाएं। प्यार अ.

सलमान ने की उंगली, कटरीना की फ़ोटो में!

चित्र
सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म भारत का प्रोमोशन आईपीएल के फाइनल मैच से शुरू हो गया हैं। इस अवसर पर सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर और अली अब्बास जफर भी थे। कटरीना कैफ ने प्रोमोशन के पहले दिन के अपने लुक को सोशल मीडिया पर साँझा किया। वह देखते ही देखते वायरल हो गया। वह अल्ट्यूज़रा का येलो फ्लोरल गर्मी की ड्रेस में थी। उन्होंने फ़ोटो को साँझा करते हुए लिखा कि भारत प्रोमोशन पहला दिन। इस इवेंट के दौरान बहुत सारे बच्चे थे। कटरीना ने एक बच्चे को लेकर फ़ोटो खिंचवाने की कोशिश की तो सलमान खान ने फोटोबोम्बस करने में देरी नही की और तस्वीर में पीछे से विक्ट्री का संकेत देते हुए उंगली दिखायी। इस पर भी कटरीना मुस्कुराते हुए फ़ोटो खिंचवा रही थी।

दे दे प्यार दे केवल दो औरतो का एक आदमी को पाने की प्रतिस्पर्धा भर नही हैं!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू अब अजय देवगन के साथ फिर से फ़िल्म दे दे प्यार दे में दिखेंगीं। इस फ़िल्म दूसरी आ हिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं। इस फ़िल्म में अजय देवगन एक 50 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे है, जिसमें वह एक बच्चे के पिता और पूर्व पत्नी के रूप में तब्बू को दिखाया गया हैं। वह 25 साल की रकुल प्रीत सिंह के प्यार में पड़ जाते हैं। यह फ़िल्म कॉमेडी हैं। तब्बू के अनुसार यह फ़िल्म केवल दो औरतो का एक आदमी को पाने की स्पर्धा मात्र नही है, बल्कि इसमें रिश्तों के कई आयाम दिखाये गए हैं। इसमें किसी तरह का मजाक नही उड़ाया है, बल्कि फ़िल्म में संजीदगी और परिपक्वता हैं। यही इस फ़िल्म की सुंदरता हैं। इसमें एक पीढ़ी के अंतराल वालो के बीच प्यार और उनके दृष्टिकोण को दिखाया गया हैं।  यह फ़िल्म 17 मई को सिनेमाघरों में लगेगी।

टीवी स्टार हिना खान पहली बार शिरकत करेंगीं, कांन्स फेस्टिवल में!

चित्र
टीवी स्टार हिना खान इस समय अपने टीवी शो कसौटी ज़िन्दगी के 2 की सफलता के चलते बहुत ही खुश हैं। खबरों की माने तो वह पहली बार 72वे कांन्स फेस्टिवल में रेड कारपेट पर चलेंगी। कांन्स 14 मई से शुरू हो रहा हैं। इसी के चलते, हिना खान अपने प्रेमी रॉकी जैसवाल के साथ एयरपोर्ट पर दिखी। हिना खान स्पोर्टी लुक में खूबसूरत दिख रही  थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन का अपनी माँ और बेटी के संग हैप्पी मदर्स डे!

चित्र
मदर्स डे के उपलक्ष्य में बहुत से सितारों ने अपनी माँ के साथ फोटो साँझा की। इसी अवसर पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी माँ वृंदा रॉय और बेटी आराध्या के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साँझा की।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की पार्टी में दिखे टाइगर, अनन्या और तारा!

चित्र
हाल ही में फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर सिनेमाघरों में लगी। फ़िल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। किन्तु फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ, डेब्यूटेंट तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय को प्रशंसा मिली। फिलन की सफलता के लिए फ़िल्म डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने एक पार्टी दी, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया मस्ती करते दिखे।

टीवी स्टार हिना खान अपनी फिल्म के लिए, कसौटी जिंदगी को कहेंगीं अलविदा!

चित्र
ये रिश्ता क्या कहलाता से प्रसिद्ध हुई हिना खान अब विक्रम भट्ट की फ़िल्म से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली हैं। खबरों की माने तो वो इस फ़िल्म के चलते अपने कोमालिका किरदार वाले टीवी शो कसौटी ज़िन्दगी के 2 से थोड़े समय के लिए दूर हो सकती हैं। इसी के चलते हिना खान के सह कलाकार पार्थ समंथान, एरिका फ़र्नान्डिस और पूजा बनर्जी आदि ने उन्हें फेयरवेल पार्टी दी। इस पार्टी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। हिना खान ने इस पार्टी को बहुत ही एन्जॉय किया।