संदेश

फ़रवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टाइगर श्रॉफ ने कहा, दिशा पटनी के नहीं है कोई नाज़ नखरे!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी फिल्म बागी २ में पहली बार साथ में दिखे। दोनों फिल्म के लिए कम, बल्कि अपनी लंच और डिनर आउटिंग के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। दोनों अक्सर रेस्तरां में स्पॉट होते हैं। हाल ही में दिशा पटनी एक आइटम सॉन्ग में दिखेंगी। यह गाना टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बागी ३ का हैं। दिशा पटनी के बारे में जब टाइगर श्रॉफ से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम दोनों पहली फिल्म से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों की पसंद एक हैं। दिशा बहुत ही सामान्य है और उनके कोई नाज़ नखरे नहीं हैं। हम दोनों छोटी छोटी बातों पर हंस लेते हैं। अक्सर हम लंच के लिए साथ जाते हैं।  टाइगर ने अपने बारे में बताया कि उनके संकोची स्वभाव के कारण बहुत कम दोस्त हैं। उनके बचपन के दोस्त रिंगज़िंग और जीवा से अच्छी दोस्ती हैं।

कार्तिक आर्यन का कियारा के संग रोमांटिक लम्हें!

चित्र
वर्तमान में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म भूल भुलैया २ के लिए जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं। वैसे तो कार्तिक सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वह हमेशा सेट से फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझा करते रहते हैं।  हाल ही में कार्तिक के फैन ग्रुप ने एक वीडियो सांझा किया, जिसमें कार्तिक आर्यन अपनी अभिनेत्री कियारा को गोद में उठाकर चारो तरफ घूम रहे हैं। कियारा भी बड़े ही प्यार में कार्तिक के गले में हाथ डाले लम्हें को एंज्वॉय कर रही हैं। वीडियो को देखकर लगता है कि फिल्म भूल भुलैया २ के लिए कार्तिक और कियारा पर बहुत ही रोमांटिक गाना फिल्माया जा रहा था। 

आयुष्मान खुराना ने बताया, बिग बी के साथ काम करना नहीं आसान?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अब पहली बार अमिताभ बच्चन के संग फिल्म गुलाबो सिताबो में दिखेंगे। फिल्म में वह एक किरायेदार कि भूमिका में है तो अमिताभ बच्चन एक मकान मालिक की भूमिका में हैं। यह पारिवारिक कॉमेडी हैं। आयुष्मान ने बिग बी के संग काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चन साहब हमेशा अच्छी तैयारी के साथ आते हैं। उनके साथ काम करना इतना आसान नहीं है क्योंकि उन्हें सामने वाले के डायलॉग भी पता रहते हैं। अमिताभ जी के साथ काम करने के लिए पूरी तैयारी चाहिए।

शाहिद कपूर ने सेल्फी के साथ अपनी पत्नी के संग मनाया जन्मदिन!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अब २५ फरवरी को ३९ वर्ष के हो गए। वह जन्मदिन के दिन भी चंडीगढ़ में फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस व्यस्ततम शेड्यूल में मीरा राजपूत उनके सेट पर पहुंची। शाहिद ने अपने जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के संग थोड़ा समय निकाला। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने शाहिद के संग एक सेल्फी सांझा करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे टू द लव ऑफ माई लाइफ। हमारी तरफ से शाहिद कपूर को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्चन बोले यार ये चश्में का फैशन किसने बनाया?

चित्र
बॉलीवुड के महान अभिनेता बिग बी उर्फ अमिताभ बच्चन साहब आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। उनकी पोस्ट में फिल्मों से लेकर कविताएं, गाने और परिवार के बारे में जिक्र रहता हैं।  हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने कुछ चश्में में फोटो सांझा कर लिखा कि यार ये चश्में का फैशन किसने बनाया है?? पर को भी बनाया... सही बनाया! आंख के चारों तरफ जो गड़बड़, यानी एज डिफेक्टेड हो गया हैं न... वो छिप यानी हाइड हो जाता हैं।  बच्चन साहब की ये पोस्ट बहुत मजाकिया होने के साथ साथ संजीदा थी।

भठिंडा के सन्नी हिन्दुस्तानी बने इंडियन आइडल ११ के विजेता!

चित्र
आख़िरकार इंडियन आइडल ११ का रंगारंग समापन भठिंडा, पंजाब के सन्नी हिन्दुस्तानी की जीत के साथ हुआ। सन्नी एक ट्रॉफी के साथ साथ २५ लाख ईनामी राशि के हकदार बने। यह उनके परिवार के लिए सुखद लम्हा था। सन्नी के अलावा, लातूर के रोहित राउत फर्स्ट रनर अप बने और कोलकाता की अनकोना मुखर्जी सेकंड रनर अप बनी। इस बार का इंडियन आइडल कुछ हटके था। इस बार प्रतिभागियों ने संगीत जगत की महान हस्तियों के गाने गाकर उन्हें याद किया और संगीतमय ट्रिब्यूट दिया।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने सांझा की अपनी खुशियां।

चित्र
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ये हैं मोहब्बतें की डॉक्टर इशिता या इशी मां, टीवी जगत में एक जानामाना किरदार हैं। इस समय वह अपने सहनायक विवेक दहिया से शादी कर बहुत आनंदमय जीवन जी रही हैं।  हाल ही में दिव्यांका ने अपना एक ख़ूबसूरत तस्वीर सांझा की, जिसमें वह बहुत ही खुश दिख रही है और वह पिंक टॉप और ब्लू स्ट्राइप्ड पलाजो में लाजवाब दिख रही हैं। 

अभिषेक बच्चन ने मनाया अपना 44 वां जन्मदिन, ऐश्वर्या ने सांझा की तस्वीर!

चित्र
बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन आज अपना ४४ वां जन्मदिन मनाया। उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक परिवार की तस्वीर एक ख़ूबसूरत केक के संग सांझा की। फोटो में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन दिख रहे हैं। सामने एक ख़ूबसूरत केक भी रखा है। केक काटने के पहले ऐश्वर्या ने फोटो सांझा करते हुए लिखा "always" और साथ में बहुत सारे हार्ट के इमोजी भी डाले। यदि फिल्मों की बातें करे तो इस समय अभिषेक बच्चन नेटफ्लिक्स की फिल्म बॉब विश्वास पर काम कर रहे हैं। यह शाहरुख खान की वेब सीरीज हैं। आगे वह अजय देवगन की निर्मित फिल्म द बिग बुल्ल में भी दिखेंगे। सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

दिशा पटनी को चाहिए ऐसा कोई जो उन्हें लड़की होने का अहसास दिलाए!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटनी अपनी फिल्म मलंग को लेकर व्यस्त हैं। वह फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी। फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जैसा कि हम जानते है कि दिशा पटनी हमेशा टाइगर श्रॉफ के साथ डिनर और फिल्म के लिए साथ दिखते हैं। किन्तु दोनों ने अभी तक कभी अपनी डेटिंग की बात कबूल नहीं की हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दिशा पटनी से जब प्यार की परिभाषा पूछी तो उन्होंने बताया कि प्यार, जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह जिंदगी को आगे ले जाने वाली शक्ति हैं। इंसान जो भी करता है, या तो फिर प्यार के लिए करता है या फिर प्यार के कारण करता हैं। कोई बिना प्यार के कैसे रह सकता हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में प्यार के अनुभव को बताते हुए कहा कि  मैं एक तरफा प्यार में गिरी थी। मेरे लिए प्यार में गिरना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। मैं प्यार में पहले दिन ही बटरफ्लाई जैसा महसूस करती हूं। यदि महसूस नहीं करती तो मतलब प्यार नहीं हैं। केवल उस वक़्त ही मुझे लड़की होने का अहसास होता है, जब मैं रिलेशनशिप रहती हूं। अब मुझे ऐसे किसी की तलाश है, जो मुझें लड़की होने का अहसास दिलाए