फिल्म राब्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फिल्म राब्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

सुशांत को पसंद नही है अवार्ड्स!

वर्तमान में सुशांत सिंह राजपूत एक जानामाना नाम हैं। सुशांत को फ़िल्म एम. एस. धोनी - एक अनटोल्ड स्टोरी के लिए चारो तरफ से प्रशंसा मिली थी। चाहे फिर फील। समीक्षक हो या फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की बात हो। हाल ही के वार्तालाप में सुशांत ने कहा कि कभी भी अवार्ड्स के लिए काम नही करना चाहिए।

हाल ही के अवार्ड्स समारोहों में अवार्ड्स नही मिलने पर हुई निराशा के बारें में जब सुशांत से प्रश्न किया तो उन्होंने कहा कि जब कोई आपके काम को अवार्ड्स के माध्यम से सत्यापित करता है, तो अच्छा लगता हैं। किन्तु वर्तमान में, मैं अभी किसी भी अवार्ड के बारे में नही सोच रहा हूँ।

सुशांत ने बातचीत में आगे बताया कि मेरा काम तब खत्म हो जाता है, जब शूटिंग का अंतिम दिन होता हैं। में बहुत ही स्वार्थी कलाकार हूँ। मैं जब शूटिंग पर रहता हूँ , तब केवल उस दौरान मिले अनुभव के बारे में सोचता हूँ। मुझे बॉक्स ऑफिस पर सफलता से कोई मतलब नही रहता हैं।

सुशांत ने आईफा 2017 के वोटिंग के अवसर पर कहा कि मुझे फ़िल्म सेट पर रहना पसंद हैं और फ़िल्म सेट पर फ़िल्म के शूटिंग करना मेरी प्राथमिकता हैं।

वर्तमान में, सुशांत की फ़िल्म राब्ता कृति सैनन के साथ 9 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

में अभी अकेली हूँ किन्तु फ़िल्मी दुनिया के लड़के को हमसफ़र चुनूंगी: कृति सैनन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन अपने प्रेम प्रसंगों के चलते चर्चा में बनी रहती है। वर्तमान में उनका नाम राब्ता फिल्म के नायक सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ रहा हैं।  हाल ही के एक साक्षात्कार के दौरान उनसे उनके चर्चित प्रेम प्रसंगों के बारे में पुछा।

कृति सैनन ने अपने प्रेम प्रसंगों की अफवाहों के बारें में खुलकर बात करते हुए बताया कि किसी से प्रेम सम्बन्ध बनाना पूर्वेनियोजित नहीं हो सकता हैं। लोगों से सम्बन्ध रखना हैं या नहीं, ये अपने ऊपर हैं। वर्तमान में, मैं अकेली हूँ। मेरा कोई प्रेम प्रसंग नहीं हैं। किन्तु मैं यदि प्रेम प्रसंग बनाउंगी तो किसी फ़िल्मी दुनिया के व्यक्ति से ही बनाउंगी, क्योंकि वह हमारे अभिनय के व्यवसाय से वाकिफ़ रहता हैं। किसी के व्यवसाय को समझाना इतना आसान नहीं होता हैं, यदि आप उससे जुड़े नहीं हो।

वर्तमान में, कृति दिनेश विजन द्वारा निर्देशित और सुशांत सिंह अभिनीत फिल्म राब्ता में आ रही है, जो कि ९ जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। 

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...