वारीना हुसैन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वारीना हुसैन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

लवरात्री के सेट से आयुष शर्मा ने सांझा की वारीना हुसैन के साथ तस्वीर!

आयुष शर्मा और वारीना हुसैन, फ़िल्म लवरात्री के सेट पर 
वर्तमान में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा फ़िल्म लवरात्री से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग 4 मार्च को शुरू हो गई थी। अभी आयुष अपनी मुख्य अभिनेत्री वारीना हुसैन के साथ लंदन में शूटिंग कर रहे हैं।

हाल ही में आयुष ने फ़िल्म लवरात्री के सेट से एक फ़ोटो सांझा की जिसमें वह निर्देशक अभिराज मिनावाला और वारीना हुसैन के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने ने फ़ोटो को कैप्शन दिया है कि सेट पर वापिस आकर अच्छा महसूस हो रहा हैं।

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

आयुष शर्मा और वारीना हुसैन डांडिया करते दिखे लवरात्री के पहले पोस्टर में!

हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मुझें लड़की मिल गई। इस पर सभी प्रशंसक और उनको जानने वाले अचंभित हो गए हैं। किंतु बाद में पता चला, सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवरात्री की बात कर रहे थे। सलमान को फ़िल्म लवरात्री के लिए वारीना हुसैन के रूप में नई हीरोइन मिल गई हैं।

हाल ही में आयुष और वारीना को लेकर फ़िल्म लवरात्री का पोस्टर सार्वजनिक किया गया, जिसमें नवरात्रि और डांडिया के पार्श्व में दोनों डांडिया पकड़े हुए दिखाए गए हैं। दोनो बहुत ख़ूबसूरत दिख रहे हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...