जस्टिन बीबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जस्टिन बीबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 मई 2017

जस्टिन बीबर बिना शर्ट के दिखे!



जस्टिन बीबर एक अविस्मरणीय लाइव कंसर्ट करने के बाद भारत छोड़कर जा चुके हैं। वह भारत छोड़ते वक़्त बिना शर्ट के दिखे। इसके पीछे मुम्बई की गर्मी का कारण बताया जा रहा हैं। शायद इस गर्मी के चलते वह अपनी जयपुर और दिल्ली की यात्रा बीच मे छोड़कर अपने वतन को जा चुके हैं।

50000 की  प्रशंसकों भीड़ में जस्टिन ने अपने प्रसिद्ध गानों की प्रस्तुति दी। जस्टिन ने शो की शुरुआत "मार्क माई वर्ड्स" और "व्हेरे आर यू नाउ" गानों से की। उन्होंने अपने नवजवान प्रशंसकों को मंन्त्रमुग्ध कर दिया।

जस्टिन के शो के दौरान आलिया भट्ट, अर्जुन रामपाल, श्रीदेवी, बोनी कपूर, रवीना टंडन आदि अपने परिवारों के सदस्यों के साथ दिखें। 

मंगलवार, 9 मई 2017

जस्टिन बीबर 'पर्पस इंडिया टूर' के लिए मुम्बई में आए!





कैनेडियन पॉप स्टार जस्टिन बीबर अपने पर्पस इंडिया टूर को कल रात्रि में लगभग 1 बजे मुम्बई एयरपोर्ट पर निजी जेट से आए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिये सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और इनके सदस्य मजूद थे।

इस दौरान वह गुलाबी रंग की हूडि जैकेट इए साथ शॉर्ट्स और स्नीकर्स में दिखे।

भारत के प्रसिद्ध ड्रेस और ज्वेलरी डिज़ाइनर ने जस्टिन के लिए एक इंडियन गूड़ी बैग तैयार किया है, जिसे उन्हें स्वागत में दिया जाएगा।

सोमवार, 8 मई 2017

जस्टिन बीबर ऐसे पायेंगे मुंबई के बदनाम ट्रैफिक से निज़ाद!

अंतराष्ट्रीय पॉप स्टार जस्टिन बीबर मुम्बई में पदार्पण कर चुके हैं। उनका भारत में पहला लाइव कंसर्ट डी. वाई. पाटिल में 10 मई 2017 को होगा। इस लाइव शो के लिए विशेष इंतजाम किया गया हैं।

जस्टिन बीबर मुम्बई के ट्रैफिक से बचने के लिए अपने प्राइवेट चॉपर से स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जस्टिन की सुरक्षा के लिए 40 बाउंसर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा का इंतजाम सलमान के बॉडीगॉर्ड शेरा की कंपनी को दिया गया हैं।

जस्टिन बीबर का शो 7 बजे शाम को शुरू होगा। डी. वाई. पाटिल के गेट न. 2 पर दोपहर 2 बजे प्रवेश चालू हो जाएगा।

इस शो में विवाद के बाद सोनाक्षी सिन्हा परफॉर्म नही कर रही हैं , जबकि जैकलिन फर्नाण्डीज़ की एक प्रस्तुति होगी।

बुधवार, 22 मार्च 2017

जैकलीन फर्नान्डीज बनेंगी जस्टिन बीबर की पर्यटन सलाहकार!

संगीत जगत में प्रसिद्ध हुए जस्टिन बीबर अपने शो के लिये मई में भारत आ रहे हैं। उनका लाइव शो डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में होने वाला हैं। इस शो में जस्टिन के साथ शो में भाग लेने के लिए कई फ़िल्मी हस्तियों में जैसे की होड़ सी लगी हैं। इस शो में भाग लेने के लिए सनी लियोन, वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत ही उत्सुक हैं।

ख़बरों की माने तो जैकलीन, जस्टिन की यात्रा को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी में हैं। वह जस्टिन के लिए एक टूरिस्ट गाइड का काम करने वाली है। एक विश्वस्त सूत्र को जैकेलीन ने कहा कि मैं जस्टिन की बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ। मैंने उनके लिए बहुत कुछ सोच रखा हैं। मैं उनकी यात्रा बहुउद्देशीय बनाना चाहती हूँ। मैं एक टूरिस्ट गाइड की तरह उन्हें पूरे मुम्बई में घुमाना चाहती हूँ। 

जैकेलीन उन्हें मुम्बई की ख़ास जगहों जैसे गेटवे ऑफ़ इंडिया, इश्कान मंदिर, कोलाबा और जुहू फ़िल्म स्टूडियो आदि। वह जस्टिन को धारावी में अभावग्रस्त बच्चों से मिलाना चाहती है। उन्होंने अपनी होटल में  जस्टिन के लिए बहुव्यंजन की व्यवस्था की है। उन्हें महाराष्ट्रियन, साउथ इंडियन और  गुजराती खाना परोसा जायेगा।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...