हाल ही में फिल्म रूही का गाना "आसान किश्तों में प्यार कर" रिलीज़ हुआ| अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे बोल को ज़ुबिन नौटियाल ने अपनी मोहक आवाज़ दी| इस हॉरर फिल्म में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा दिखेंगे| गाने में आत्मा से प्रताणित रोल में जान्हवी कपूर दिख रही हैं, जिसमे राजकुमार राव को चुपके से प्यार हो जाते हैं| इस गाने के बोल इसी को दर्शाते हैं| कृपया गाने का लुफ्त उठाइये|
Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021
फिल्म रूही का जुबिन नौटियाल की मोहक आवाज़ में गाना "आसान किश्तों में तू प्यार कर"!
हाल ही में फिल्म रूही का गाना "आसान किश्तों में प्यार कर" रिलीज़ हुआ| अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे बोल को ज़ुबिन नौटियाल ने अपनी मोहक आवाज़ दी| इस हॉरर फिल्म में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा दिखेंगे| गाने में आत्मा से प्रताणित रोल में जान्हवी कपूर दिख रही हैं, जिसमे राजकुमार राव को चुपके से प्यार हो जाते हैं| इस गाने के बोल इसी को दर्शाते हैं| कृपया गाने का लुफ्त उठाइये|
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021
कटरीना कैफ का सैफ्टी पिन अवतार!
हाल ही में कटरीना कैफ ने अपनी एक नीली सफेट स्वीटहार्ट पोशाक में अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर सांझा की। इन फ़ोटो की खास बात यह है कि इस ड्रेस में बटन की जगह सेफ्टी पिन का उपयोग किया गया है, जो कि इस ड्रेस को बहुत ही मोहक बना रहा हैं।
कटरीना कैफ का यह फैशनेबुल अवतार बहुत ही मनमोहक हैं।
भव्य सेटों से प्रसिद्ध फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
फिल्मकार संजय लीला भंसाली साहेब को कौंन नही जानता है। भव्य फ़िल्म सेटों के बेताज बादशाह जो कि अपनी फिल्मों में सेटों की भव्यता और मनोरंजक कहानियों को अपने जादुई स्पर्श से सुपर हिट बनाने वाले संजय लीला भंसाली जी का आज 24 फरवरी 2021 को जन्मदिन है। उन्होंने ने अपने जादुई स्पर्श और रचनात्मक्ता से फिल्मो जैसे हम दिल दे चुके सनम, गोलियों की रासलीला राम लीला, ब्लैक, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत से सभी दर्शकों के दिल में जगह बनाई।
आपके जन्मदिन पर सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।
रश्मिका मंदाना का थकावट भरा दिन, पुष्पा के सेट पर!
दक्षिण की सुंदरतम चुलबुली अभिनेत्री रश्मिका मंदनना किशी परिचय की ।ओहताज़ नही है। डिअर कॉमरेड की अभिनेत्री इस समय साउथ फ़िल्म पुष्पा की शूटिंग में व्यस्त है। अल्लू अर्जुन की इस फ़िल्म में वह मुख्य महिला किरदार में है।
हाल ही में गीता गोविन्दम की अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने थकावट भरे दिन का उल्लेख करते हुए अपनी एक तस्वीर सांझा की। इस तस्वीर में वह पुष्पा की शूटिंग में थके हुए चेहरे के साथ मुस्कुराहट देते हुए दिख रही है। उन्होंने अपने बारे में पुष्पा के सेट से लिखा कि मै दिनभर से शूटिंग कर रही हूं और अभी भी 90 मिनट की शूटिंग बाकी है। इस तसवीर में भी रश्मिका लाजबाब दिख रही है।
रविवार, 14 फ़रवरी 2021
अनन्या पांडेय का स्वीटहार्ट टीशर्ट में जलवा!
बॉलीवुड नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडेय कोई भी परिचय की मोहताज नही हैं। फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करने वाली अनन्या कोई और नही, बल्कि अभिनेता चंकी पांडेय और उनकी डॉक्टर पत्नी भावना की बेटी हैं। पति, पत्नी और वो की अभिनेत्री अपने फैशन समझ के लिए जानी जाती है। वह हमेशा अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नित नई फ़ोटो को सांझा करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी एक नारंगी रंग की स्वीटहार्ट टीशर्ट में अपनी फोटो सांझा की, जिसमें वह बहुत खूबसूरत आंखों के साथ अपनी टीशर्ट अवतार में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021
सारा अली खान ने अपने "ज्ञानी दांत" को बोला अलविदा!
फ़िल्म केदारनाथ से फिल्मो में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो सांझा किया। जिसमें वह अपनी अक्ल दाढ़ की निकलवाने अस्पताल में दिख रही है। वह शल्य चिकित्सा कमरे में पलंग पर लेटे हुए कह रही हैं कि नमस्ते दर्शकों माफ करना, मैं अच्छे से बोल नही पा रही हूं। मुंझे मेरे हर वाक्य पर हंसी आ रही हैं। उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और वो सो गई। आपरेशन के बाद उन्होंने कहा कि सब कुशल मंगल हो गया। हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
उन्होंने फ़ोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "ज्ञानी दांत बाई बाई".
यदि उनकी फिल्मों की बात करे तो वह जल्दी ही फ़िल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखेंगीं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!
बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो द...
-
अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के शीर्ष 5 प्रतियोगी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाल...
