सोमवार, 22 मई 2017

प्रियंका चोपड़ा बनी न्यूयॉर्क की रेडियो जॉकी!

प्रियंका चोपड़ा की दो दिन के अंदर हॉलीवुड फिल्म बेवॉच अमेरिका में सिनेमाघरों में लगने वाली हैं। वह फ़िल्म के प्रचार प्रसार के लिए कोई भी मौंका हाथ से नही जाने देना चाहती हैं, ताकि बॉक्स ऑफिस पर सफलता में कोई भी परेशानी न आये। 

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म बेवॉच के लिए न्यूयॉर्क सिटी के हर एक टेलीविज़न चैनल और रेडियो स्टेशन जा रही हैं। हाल ही में वह न्यूयार्क के चैनल में दिखी। सिर पर हैडफ़ोन और काली ड्रेस में प्रियंका रेडियो स्टेशन पर छा रही थी। ऊपर से प्रियंका का सेंस ऑफ ह्यूमर और संपर्क कला के कारण अपना जादू बिखेरा रही थी।
रेडियो स्टेशन से उनकी कुछ फोटो हमें मिली है, जिन्हें हम साँझा कर रहे हैं।

अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म के डेब्यू पर बोलते हुए एक न्यूज चैनल को बताया कि वैसे तो ये मेरी 51वीं फ़िल्म हैं , किन्तु या पहली हॉलीवुड फिल्म हैं। मैं इसे लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। अमेरिकन शो कुण्टिको में अलेक्स पार्रिस का सकारात्मक रोल करने के बाद, उससे बिल्कुल परे बेवॉच में नकारात्मक रोल कर रही हूँ।

खबरों की माने तो 25 मई को प्रदर्शित होने फ़िल्म बेवॉच में प्रियंका मुख्य खलनायिका विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभा रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...