संदेश

अगस्त, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सैफ अली खान ने अपने परिवार के संग बर्थडे मनाया!

चित्र
हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के जन्मदिन पर घर पर एक पार्टी का आयोजन किया। सैफ के लिए एक विशेष "हैप्पी बर्थडे सैफू" लिखा केक लाया गया और उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के मध्य केक को काटा। इस अवसर पर पुत्र इब्राहीम खान, पुत्री सारा अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, कुणाल कपूर, जहान कपूर और करिश्मा कपूर उपस्थित थे। सैफ के बर्थडे के फोटो का मजा लीजिये।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में मोबाइल फ़ोन की रोक?

चित्र
यदि खबरों की माने तो बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर में शादी के बंधन में बँधेगें। उनकी शादी इटली के लेक कैमो में 20 नवंबर को एक बहुत ही निजी कार्यक्रम में संपन्न होगी। दोनो अपनी शादी को बहुत ही गोपनीय रखना चाहते हैं। यदि मीडिया स्रोत की माने तो दोनो ने अपने शादी के मेहमानों को शादी के दौरान मोबाइल फ़ोन न लाने की सलाह दी है, ताकि उनके किसी भी प्रकार के फोटो या वीडियो सार्वजनिक हो। उन्होंने अनुष्का-विराट और सोनम कपूर-आनंद की शादी में दोस्तों और मेहमानों द्वारा सार्वजनिक किए फ़ोटो से सबक लेते हुए यह कदम उठाया हैं। अब आगे की खबरों के लिए हमारे इस ब्लॉग को फॉलो करते रहे।

कथित प्रेमियों करण टक्कर और क्रिस्टल डिसूज़ा ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया?

चित्र
टेलीविजन कलाकार कारण टक्कर और क्रिस्टल डिसूज़ा ने टीवी शो एक हज़ारों में मेरी बहना हैं से शुरुआत की। दोनो के प्रेम प्रसंगों की खबरें शो के समय से ही प्रसारित हो रही थी। दोनो ने मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर कभी भी अपने प्यार को कबूल नही किया, किन्तु सोशल मीडिया पर उनकी फ़ोटो और वीडियो कुछ और ही कहानी बयां करती थी। दोनो के संबंध दोस्ती से ज्यादा थे। दोनो एक दूसरे की पोस्ट पर कमैंट्स भी करते थे और दोनो के बीच विशेष संबंधों को दर्शाते थे। हाल ही की खबरों के अनुसार दोनो ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया हैं। इसके पीछे का कारण तो ज्ञात नहीं है। लेकिन दोनों के बीच अलगाव की खबरें आ रही हैं। अब आगे देखते है कि इस अनफॉलो कृत्य का कारण क्या है।

काजोल की फ़िल्म हेलीकॉप्टर इला में दिखेंगें अमिताभ बच्चन!

चित्र
3 साल के अंतराल के बाद काजोल फिर से फ़िल्म हेलीकॉप्टर इला से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वह फ़िल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धि सेन की माँ के रोल में दिखेंगीं। हाल ही में प्रदर्शित हुए ट्रेलर में काजोल और रिद्धि सेन के बीच माँ और बेटे के बीच की दोस्ती और मस्ती देखने लायक हैं। इस फ़िल्म को प्रदीप सरकार निर्देशित कर रहे हैं, वही दूसरी ओर अजय देवगन इस निर्मित कर रहे है। खबरों की माने तो अमिताभ बच्चन इस फ़िल्म में काजोल के साथ स्क्रीन सांझा करेंगें। वह इस फ़िल्म में विशेष भूमिका में दिखेंगे। निर्देशक के अनुसार कुछ विशेष दृश्यों के लिए उनकी आवश्यकता थी। इस फ़िल्म के लिए बिग बी ने हाँ कर दी क्योंकि मैं पहले भी उनके साथ काम कर चुका हूं और वह काजोल और अजय देवगन के बहुत नजदीक है। इसमें उनका कैमियो है तो, हमने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली हैं। फ़िल्म हेलीकॉप्टर इला 7 सितंबर 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

करण जौहर की अगली फिल्म तख्त रणवीर, करीना, आलिया और जान्हवी के संग!

चित्र
फिल्ममेकर करण जौहर फ़िल्म निर्माण के साथ साथ अपने फ़िल्म निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं। करण ने अपनी अंतिम फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा थी। अब करण ने अपनी अगली फिल्म तख्त के पोस्टर सांझा करते हुए स्टारकास्ट की घोषणा कर दी है। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेंडरेकर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगें। खबरों की माने तो यह फ़िल्म मुग़ल काल के दो भाइयों की सिंहासन के तख्त की लड़ाई पर आधारित हैं। फ़िल्म में रणवीर सिंह, दारा शिकोह के किरदार में, करीना कपूर खान, बेगम जहाँआरा के किरदार में और विक्की कौशल, औरंगज़ेब के किरदार में दिखेंगें। फ़िल्म इन तीनों किरदारों के इर्द गिर्द घूमेंगी। फ़िल्म को सिनेमाघरों में 2020 तक प्रदर्शित किया जाएगा।

इमरान हाशमी बनेंगें भारत के श्रेष्ठ जासूस?

चित्र
वर्तमान में बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी बहुत अच्छी फिल्मों में काम कर रहे है। उनकी एक फ़िल्म कैप्टन नवाब है , जिसमें वह एक आर्मी अफसर का रोल निभा रहे हैं। वागी दूसरी फिल्म चीट इंडिया भी कर रहे है, जो कि शिक्षा तंत्र में क्राइम पर आधारित हैं। हाल ही में उन्होंने फ़िल्म फादर्स डे के लिए हामी भरी है, जो कि भारत के टॉप डिटेक्टिव सूर्यकांत भांडे की जिंदगी पर आधारित हैं। सूर्यकांत ऐसे जासूस है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी 120 अपहरण हुए बच्चों के ढूढ़ने में लगा दी। उन्होंने यह काम बिना किसी फीस के किया। इमरान ने मीडिया को बताया कि सूर्यकांत जी की कहानी बहुत ही ह्रदय को छूने वाली और प्रेरणादायक हैं। ऐसे व्यक्ति मिलना बहुत ही कठिन है, जिन्होंने अपनी संपूर्ण जिंदगी अपहरण हुए बच्चों को खोजने में निकाल दी और वो भी बिना किसी मेहनताना के। मूझें ऐसे व्यक्ति का रोल निभा कर गर्व महसूस हो रहा हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बुल्गारिया में रोमांटिक क्षण!

चित्र
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर वर्तमान में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुल्गारिया में दोनो की साथ में आने वाली पहली फ़िल्म ब्रह्मस्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी शूटिंग का हिस्सा पूरा करके भारत लौट चुकी है, जबकि रणबीर कपूर अभी अन्य स्टार कास्ट के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। पूर्व में रणबीर कपूर एक मैगज़ीन में साक्षात्कार के दौरान आलिया भट्ट से डेटिंग की बात स्वीकार कर चुके हैं। दोनो का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ रहा हैं। हाल ही में दोनो का एक पुराना फ़ोटो मिला, जिसमें दोनों फ़िल्म के मेकअप आर्टिस्ट पुनीत सैनी की बुल्गारिया में जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। दोनो के डिनर टेबल पर लुक की फ़िल्म दिल है कि मानता नही के आमिर और पूजा के रोमांटिक क्षण याद आ गया। दोनो बहुत रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं।

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का कॉफी विथ करण से टीवी डेब्यू!

चित्र
ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर हाल ही में जान्हवी कपूर की डेब्यू और ईशान खट्टर की दूसरी फिल्म धड़क ने बॉक्स आफिस पर अपना परचम लहराते हुए विश्व स्तर पर 100 करोड़ की कमाई कर ली हैं। धड़क पूर्व में आई नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित हिट मराठी फिल्म सैराट का हिंदी संस्करण था, जिसे शशांक खैतान ने निर्देशित किया है। अब फिल्ममेकर करण जौहर इस स्वप्निल जोड़ी का कॉफी विथ करण से टीवी डेब्यू कराने जा रहे हैं। खबरों की माने तो कॉफी विथ करण के सीजन 6 में दोनो अपना डेब्यू कर सकते हैं। करण जौहर शो पर बहुत निज़ी और फ़साने वाले प्रश्न पूछने के लिए मशहूर है। अब आगे देखते है कि दोनों नए नवेले स्टार शो पर करण का किस तरह से सामना करते है।

सुहाना खान ने अपने पिता से अपनी एक समानता को बताया?

चित्र
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान और उद्यमी गौरी खान की बेटी सुहाना खान अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। उनकी सोशल मीडिया और खासतौर पर इंस्टाग्राम में सांझा की स्टोरी, फ़ोटो और वीडियो से देखकर तो यही लगता है कि वह बॉलीवुड में कुछ बड़ा करने के लिए आई हैं। सुहाना ने अपने कई हॉट फोटोशूट के बाद, पहली बार वोग पत्रिका के कवर पर अपने हॉट अंदाज में दिखेंगीं। हाल ही में शाहरुख ने वोगये अवार्ड 2018 के अगस्त संस्करण का विमोचन किया। इस के कवर पर सुहाना पहली बार एममिलो पुक्सी के परिधान में दिखेंगीं। शाहरुख ने पत्रिका के विमोचन पर कहा कि उसे फिर से बाहों में लेने के लिए वोगये को धन्यवाद। गौरी ने भी वोगये को सुहाना के शूट के लिए धन्यवाद कहा। सुहाना ने वोग के बीटीएस वीडियो में अलनी हिट अंदाज़ दिखाते हुए कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने ने अपने बहुत ही बड़े रहस्य का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी एक उंगली कुटिल है अर्थात मुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने पिता से एक गुण में समानता बताते हुए कहा कि वह अपने पिता के जैसी शर्मीली हैं। सुहाना खान अपने बीटीए