सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के पहले पोस्टर को सार्वजनिक किया।

सर्वविदित है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में एक नकारात्मक भूमिका कर रही हैं। हाल ही में फिल्म बेवॉच का पहला पोस्टर प्रदर्शित हुआ जिससे समझ में आया कि फिल्म में प्रियंका एक कातिल हसीना का किरदार निभा रही है। पोस्टर से विदित होता है कि प्रियंका शायद एक खून पीने वाले पिशाच की भूमिका में है।

फिल्म के पहले पोस्टर के अनुसार, प्रियंका एक कातिल हसीना की भेष भूषा में हुआ। उन्होंने जांघ दिखाते हुए काला वस्त्र डाला हुआ है। एक जांघ पर एक बेल्ट में पिस्तौल लटकी हुई है। लाल होंठ और मुँह के एक तरफ से खून गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पिशाच की तरह  प्रियंका के सिर पर सींग और शरीर पर पिशाच के सामान पंख लगे हुए है। प्रियंका का अवतार पूरी तरह से मादक और कातिलाना लग रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपना सन्देश देते हुए, फिल्म बेवॉच का पहला पोस्टर प्रकाशित किया।

फिल्म बेवॉच १७ मई २०१७ में सिनेमा घरों में लगेगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी नकारात्मक भूमिका में ड्वेन जॉनसन और ज़क एफ्रोन के साथ दिखेंगी।  

गरमागरम खबरें 

गोवा में अनुष्का और विराट के पुनर्मिलन के क्षण!


क्रिकेत जगत और फिल्म जगत का प्यार में मिलन कई मौंकों पर देखने को मिला है। वर्तमान में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिश्ता सुर्ख़ियों में छाया हुआ हैं। दोनों ही मीडिया और प्रशंसको के साथ लुका छिपी का खेल, खेल रहे हैं। पूर्व में दोनों ने कभी भी अपने संबंधों को उजागर नहीं किया है।

पूर्व की ख़बरों की माने तो, पूरी दुनिया दोनों के अलग होने की कयास लगा रही थी। फिल्म सुल्तान के दौरान, दोनों के संबंधों में दरार आ गयी थी। अनुष्का ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रचार और प्रसार के दौरान किसी भी साक्षात्कार में विराट के बारे में कोई भी जिक्र नहीं किया और विराट भी उनके साथ कही नहीं दिखे। परंतु ताजा हालात देखकर तो लगता है कि दोनों की नजदीकियां और बढ़ गयी है।

हाल ही में दोनों ISL के मैच के दौरान गोवा में साथ दिखे। दोनों की परंपरागत वस्त्रों में उपस्थिति, उनके दिवाली त्यौहार को मनाने का अहसास दे रही थी। फुटबॉल के मैच के दौरान, दोनों ही बहुत ही ख़ुश दिख रहे थे। दोनों के चेहरें पर मीडिया के कैमरे  के कारण कोई भी तनाव नहीं दिख रहा था। पहली बार दोनों सार्वजानिक स्थल पर सहजता के साथ दिखे।

अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की लाजवाब प्रदर्शन के बाद, अब शायद अनुष्का शर्मा को विराट के साथ अपने संबंध सार्वजानिक करने से परहेज नहीं।

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016

विद्या बालन वही फिल्म करती है, जिसके साथ दिल से जुड़कर न्याय कर सकें!





ख़ूबसूरत विद्या बालन की  रहस्यात्मक उत्तेजात्मक नयी फिल्म कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह प्रदर्शन के लिए तैयार है। हाल ही में, विद्या अपने निर्देशक सुजॉय घोष के साथ फिल्म के पहले ट्रेलर को लॉन्च करने आयी थी। उसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह वही फिल्म करती है, जिसके साथ वह न्याय करने में समर्थ रहती है।

विद्या बालन ने आगे बताया कि मेरे पास रोजाना बहुत सी फिल्म स्क्रिप्ट्स आती है। कई बार मुझे स्क्रिप्ट के साथ फिल्म में मेरा चरित्र भी पसंद आता है फिर भी में फिल्म के लिए मन कर देती हूँ , क्योंकि मुझे लगता है कि में फिल्म के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगी। सामान्यतः मुझे फिल्म में सहयोग करने की आदत है। इसलिए मैं वही फिल्म करती हूँ जिसके साथ मैं न्याय कर सकूं।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में विद्या बालन एक ऑटो रिक्शा से बिना मेकअप के पहुंची। क्योंकि फिल्म में उनका रानी दुर्गा सिंह का चरित्र बिना मेकअप का है।

विद्या बालन ने पूर्व में भी फिल्म कहानी में अभिनय किया था जो 2011 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई थी। अब फिर से एक बार फिल्म कहानी 2 में अपने अभिनय के जलवे बिखेरने वाली हैं। विद्या आगे बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में शूटिंग की थी, जो कि थोड़ा सा निर्जन और शांत स्थान था। कहानी 2 का एक रहस्यात्मक फिल्म होने के नाते ऐसे स्थान पर शूटिंग करना लाजिमी था। में चाहती थी कि फिल्म के बारें में सभी जानकारी, उसके सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने के बाद हो।

वर्तमान में विद्या बालन फिल्म कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह में दुर्गा रानी सिंह में अवतार में आ रही हैं जो कि अपनी पूर्व कहानी के एक अवतार विद्या के संबंध में खोजबीन करते हुए दिखाई देंगी। फिल्म कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह में विद्या बालन हत्यारे और अपहरणकर्ता के अवतार में नज़र आएंगी।




मौका मिला तो चौका मार दिया, रणबीर ऐश्वर्या के साथ अंतरंग दृश्यों पर बोले।






फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रणबीर और ऐश्वर्या के अंतरंग दृश्यों के कारण चर्चा में बनी ह्यू है। साथ में ऐश्वर्या और रणबीर की अजूबी जोड़ी है, क्योंकि दोनी की उम्र बहुत अंतर है।

एक रेडियो पर साक्षात्कार के दौरान, जब रणबीर से ऐश्वर्या से दोस्ती के सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो जब 10वीं कक्षा में थे, तब से ऐश्वर्या को जानते है। बात उन दिनों की है जब में अपने पिताजी की फिल्म आ अब लौट चले फिल्म में एक सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहा था। ऐश्वर्या फिल्म की हीरोइन थी तो दोस्ती होना स्वाभाविक था। में ऐश्वर्या जी को लेकर थोड़ा भावुक हो गया था। में जिस उम्र में था, सामान्यतः उस उम्र आकर्षण होना स्वाभाविक था।में उस समय ये जनता था कि लड़की क्या होती है और प्यार किसे कहते है।

रणबीर ने आगे बताया कि उस उम्र में यदि मेरा पहली बार दिल टूट तो वो ऐश्वर्या के कारण टूटा।

जब रणबीर से ऐश्वर्या के साथ अंतरंग दृश्यों के बारें में पूँछा तो उन्होंने बताया कि में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के सेट पर ऐश्वर्या को गाल पर छूने में भी हिचकिचा रहा था। मेरी घबराहट देखकर ऐश्वर्या ने कहा कि हम दोस्त हैं और हम शूटिंग कर रहे हैं, तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है। तब जाकर मैंने सोचा क़ि मुझें इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। फिर क्या, मैंने समय की नजाकत को देखते हुए मौके पर चौका मार दिया।


बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

सिद्धार्थ आनंद की आगामी फिल्म 'लव इन बीजिंग' में दीपिका या प्रियंका करेंगी अभिनय!



फिल्म  बैंग बैंग से प्रसिद्ध हुए दिग्दर्शक सिद्धार्थ आनंद अपनी आगामी फिल्म 'लव इन बीजिंग' को लेकर आ रहे हैं, जो कि इंडो-चीन की संस्कृति पर आधारित है। जैसे कि फिल्म के शीर्षक से ज्ञात होता है कि यह एक चीनी लड़के और भारतीय लड़की की प्रेम कहानी है। जिसमें दोनों देशों की संस्कृति का समावेश किया गया हैं।

ख़बरों की माने तो, चीनी लड़के का चरित्र निभाने के लिए the mermaid से प्रसिद्ध हुए चीनी कलाकार डेंग चौ का नाम सबसे आगे है और नायिका के लिए निर्देशक की इच्छा के अनुसार दीपिका या प्रियंका का चुनाव किया जा सकता है।

एक पत्रिका में दिए साक्षात्कार में सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि यह फिल्म दोनों देशों के सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर बनी प्रेम कहानी है। इसमें दीपिका या प्रियंका हो सकती है। मुझे दूसरे देश की संस्कृति को इस फिल्म के माध्यम से दुनिया को दिखाने का मौका मिला है। में इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। चीन के प्रोडक्शन हाउस ने मुझे मुख्य  रोल के लिए डेंग चौ का नाम सुझाया है। इस पर निर्णय में चीन की अगले महीने की यात्रा पर लूंगा।

सिद्धार्थ ने आगे बताया कि मैं पिछले सप्ताह से इस पर काम कर रहा हूँ। दिसंबर तक स्क्रिप्ट तैयार हो जायेगी और फिर में अपनी टीम के साथ चीन की यात्रा करूँगा और वहाँ पर शूटिंग स्थल का चयन करूँगा। वर्तमान में, मुझें चीन के सम्बन्ध कोई भी जानकारी नहीं हैं। सुना है कि चीन के लोग मानसिक तौर पर बहुत ही दृढ़ होते है। उन लोगों के साथ पहली बार काम करने के लिए उत्सुक हूँ।

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

जिसे मुझमें रूचि नहीं, मैं उसके प्यार में नहीं पड़ती, अनुष्का शर्मा ने स्वीकारा!




सम्मोहक और चुलबुली फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने प्रेम प्रसंगों के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती है। खासतौर से क्रिकेटर विराट कोहली से उनका नाम जुड़ने के बाद, दिन रात चर्चा में बनी हुई है। पूर्व में दोनों प्रेमी अलग होने के बाद पुनः अपने संबंधों को नया मौक़ा देने के लिए तत्पर हुये थे।

पर यदि अफवाहों पर यकीन करें तो अनुष्का और विराट के बीच प्रेम संबंधों में पुनः दरार आ गयी है। इनके बीच की समस्या का अभी तक कोई काऱण पता नहीं चला हैं।

18 वाँ MAMI मुम्बई अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान अनुष्का ने कहा कि वो बहुत ही हकीकत में जीने वाली सतर्क लड़की हुआ। मैं किसी से प्यार करने के लेकर बहुत सतर्क रहती हूं। में अपनी निजी सुरक्षा को लेकर बहुत ही सतर्क हूँ और प्यार में धोखा खाकर कष्ट सहन करना पसंद नहीं हैं। 

अनुष्का ने आगे कहा कि में बहुत ही व्यवहारिक हूँ।  ऐसा नहीं हैं कि कोई मुझसे दूर खड़ा रहे और में उससे पयार करूँ।  यदि मुझे लगता  हैं कि किसी को मुझमें रूचि नहीं है तो में उसके प्यार में नहीं गिरती हूँ। यही मेरा सुरक्षात्मक कदम हैं। ऐसे मामले में आप कहते हुए नहीं फिर सकते कि मैं प्यार में हूँ। 

वर्तमान में, अनुष्का शर्मा की ऐ दिल है मुश्किल फिल्म दिवाली पर प्रदर्शित होने को तैयार हैं, जो कि २८ अक्टूबर को सिनेमा घरों में लगने वाली हैं। 

करन सिंह ग्रोवर के दोस्तों की चिढ़ की वजह बनी बिपाशा!





फ़िल्मी सितारों की खूबसूरत जोड़ियों में से एक जोड़ी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की है। 

शादी के बाद , दोनों के सम्बन्ध दिन प्रतिदिन प्रगाढ़ होते जा रहे हैं। इनकी प्रगाढ़ता और अगाथ प्रेम को देखकर करन सिंह ग्रोवर एवं बिपाशा के प्रशंसक खुश है तो दूसरी तरफ करन सिंह ग्रोवर के कुछ दोस्त दुखी है।

सूत्रों की माने तो, करन के दोस्तों को शिकायत हैं कि बिपाशा और करन हमेशा एक दूसरे के साथ रहते है। इनके बढ़ते प्रेम के कारण, करन अपने दोस्तों के साथ कम वक़्त बिताता है।

ख़बरों की माने तो, करन के दोस्तों के अनुसार बिपाशा बहुत ही हक़ जताने वाली महिला है। वो करन को बहुत कम अकेला छोड़ती है। हद तो तब हो जाती है, जब बिपाशा करन के दोस्तों की पार्टी में भी करन का साथ नहीं छोड़ती है। बिपाशा की उपस्थिति के कारण, करन खुलकर मस्ती नहीं कर पाते है। 

सामान्यतः करन एक मस्तमौला व्यक्तिव के धनी है। वह दोस्तों के बीच मस्ती के लिए जाने जाते है। दोस्त के मस्तमोलापन खो जाने के कारण, करन के दोस्त बिपाशा से रुष्ट है।

मौनी रॉय और अदा खान का सेल्फी प्रेम!





टीवी धारावाहिक नागिन 2 सुर्खियों में बना हुआ है। नागिन 2 से मौनी रॉय और अदा खान ने जो नाम और शोहरत पायी है ,  वो सर्वविदित है।

नागिन 2 के सितारों के बीच की आत्मीयता और अपनापन शूटिंग के दौरान झलकती है। अपने प्रगाढ़ संबंधों के चलते के नागिन 2 का हर एक सितारा किसी न किसी तरीक से अपने बीच के चित्र और वीडियो को अपने प्रशंसकों के बीच प्रेसित करते है।

मनमोहक टीवी अभिनेत्रियां मौनी और अदा को नागिन 2 के शूटिंग स्थल पर सेल्फी (खुद के द्वारा, खुद का फोटो) लेने  का विशेष शौक हैं।        
                                                       
हाल ही में मौनी रॉय ने अपने कुछ चित्र जो कि नागिन 2 के सेट पर अदा खान, सुधा चंद्रन और आशका गोराडिया के साथ उनके अवतार विशेष वस्त्रों में है, इंस्टाग्राम सोशल वेबसाइट पर अपने प्रशंसकों से साझा किये है।

ये फोटो बहुत सुंदर और लाजवाब है। 

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच अनबन का कारण बनी दीपिका!



फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती कई गलत कारणों के वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ख़बरों की माने तो पद्मावती के मुख्य किरदार निभाने वाले दोनों कलाकारों रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। दिन प्रतिदिन दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता ही चला जा रहा है। इसकी वज़ह दीपिका पादुकोण को बताया जा रहा है, जिनका अभी अपने अघोषित प्रेमी रणवीर सिंह के साथ सम्बन्ध ठीक नहीं चल रहे हैं। ये सब समस्या शाहिद कपूर के फिल्म में जुड़ने के बाद शुरु हुई है।

ख़बरों की माने तो, दीपिका पादुकोण ने राजा रतन रावल सिंह के किरदार के लिए शाहिद कपूर को चुनने के लिए पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भांसली को मनाया। इस बात को लेकर रणवीर थोड़े से ख़फा चल रहे थे। हद तो तब हो गयी जब शाहिद के किरदार को रणवीर की तुलना में परदे पर ज्यादा समय दे दिया। जले पर नमक छिड़कने की बात तब हो गयी जब डायरेक्टर ने शाहिद और दीपिका के बीच कुछ नजदीकी दृश्य रख दिए। इन सब बातों को लेकर रणवीर, दीपिका से खुश नहीं थे।

सूत्रों के अनुसार, दीपिका ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से फिल्म के फर्स्ट लुक में केवल स्वयं को रखने की गुज़ारिश की। पानी सिर के ऊपर से गुजरने के बाद , रणवीर ने दीपिका से इन सब बातों पर ऐतराज़ जताया जिस कारण से दोनों के बीच नाराज़गी ज्यादा बढ़ गयी।

हाल ही में, Xxx: return of the xander cage के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर शाहिद ने दीपिका की प्रशंसा में कुछ ट्वीट किए, जिसके जवाब में दीपिका ने धन्यवाद सन्देश के साथ कुछ संकेतात्मक चुम्बन ग्राफ़िक्स भेजे।
ख़बरों की माने तो, रणवीर और शाहिद एक साथ व्यायाम करने के दौरान साथ आ रहे थे , लेकिन इस से भी ज्यादा बात नहीं। अंत में संजय लीला भंसाली ने दोनों को स्वयं डिनर पर बुलाया और दोनों की बीच सुलह कराने की कोशिश की।

फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू होने वाली है। अब आगे आगे देखिये होता है क्या।

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016

चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को प्रेम जीवन की बातें साझा करने से परहेज!


वर्तमान में कई फ़िल्मी सितारें तनाव और अपनी शारिरिक हीन भावना के शिकार है।जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी के हर पहलु को दुनिया से साझा करने को तैयार है। पर इसमें भी उनकी एक शर्त छुपी हुई हैं कि वो अपने प्रेम जीवन और जीवन साथी के सम्बन्ध में कोई भी बात करना पसंद नहीं करेंगी क्योंकि ये मेरे और मेरे होनेवाले जीवनसाथी की निजता का मामला है। 

27 बर्षीय अभिनेत्री ने अपने दृष्टिकोण को सही बताते हुए कहा कि में अपने प्रेम जीवन के बारें में किसी को संलिप्त नहीं करना चाहती हूँ। क्योंकि ये मेरा बहुत ही निजी मामला है। अभिनेत्री होने के नाते मेरे जीवन के हर पहलु को लेकर जनता बहुत ही उत्साहित रहती है। इस कारण जनता अपनी निजी सोच के हिसाब से कलाकारों के जीवन को परिभाषित करने की कोशिश करती जिससे कई बार हमारे निजी जीवन में कई विपरीत परिस्थितियां आ खड़ी होती है। इसलिए मुझे अपने प्रेम जीवन और जीवन साथी के बारें में किसी भी पहलु पर बात करने से परहेज है।

चुलबुली अभिनेत्री ने आगे बताया कि मेरा जीवन खुली किताब की तरह है। में अपने जीवन के हर पहलु को दुनिया से साझा करने के लिए लालायित हूँ। जो जीवन में चल रहा है, उसे दुनिया से साझा करना मुझे पसंद है।

अभिनेत्री ने आगे बताया कि कुछ लोगो को अपनी जिंदगी की निजता पसंद है, तो कुछ को विंदास जिंदगी पसंद है जो खुली किताब की तरह सबके सामने रहती है। कलाकार होने के नाते, दुनिया हमारी जिंदगी क़ी दिन प्रतिदिन की गतिविधियां जानना चाहती हैं, लेकिन वो हमारे ऊपर है कि हमें कितनी जानकारी हमारे प्रशंसको से साझा करनी है।

परिणीति ने आगे बताया कि वो अपनी वर्तमान जिंदगी से बहुत ख़ुश है।  जिंदगी में जो भी घट रहा हैं, वो बहुत ही अच्छा है। 

राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता अभिनेत्री ने अपने आप को सकारात्मक एवं ऊर्जात्मक व्यक्तित्व वाला बताया। उनके अनुसार लेकिन कभी कभी जीवन में कुछ क्षण ऐसे भी आते है, जब आप अपने आप को बहुत ही दुःखी और हीन समझते हो। उस समय अपनी समस्याओं से लड़ना बहुत ही कठिन होता है। 

फिलहाल परिणीति चोपड़ा 'मेरी प्यारी बिंदु' में आयुष्मान खुराना और 'तकदुम' में अपने पूर्व सह कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर रही हैं। 


अमिताभ बच्चन अभिभूत हुए फिल्म सरकार 3 की शूटिंग के पहले दिन!





74 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने फ़िल्मकार राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म सरकार 3 की शूटिंग कल से शुरू कर दी है। 

शूटिंग के पहले दिन बिग बी, थोड़े से असमंजस में थे। अमिताभ बच्चन जिन्हें प्यार से बिग बी भी बुलाया जाता है, ट्वीट करके बताया कि फिल्म सरकार 3 की शूटिंग शुरू हो गयी है। पहला दिन... कुछ अंजान चेहरें... नयी कहानी... नया वातावरण...। कुछ नए चरित्र जिनकी चर्चा होने लाजिमी है। 

अमिताभ ने आगे बताया कि मैंने सब बातें डायरेक्टर के ऊपर छोड़ दी है। क्योंकि में जानता हूँ कि दिग्दर्शक राम गोपाल वर्मा एक मंझे हुए और दूरदर्शिता वाले डायरेक्टर है। उनसे कुछ बहुत अच्छे की ही उम्मीद रहती है।

ये तो सर्वविदित है कि बिग बी फिल्म में सुभाष नागरे की मुख्य भूमिका में है। जो कि सरकार फिल्म की सभी भागों की रीढ़ की हड्डी है। 

सर्वविदित हैं कि 2005 में सरकार और 2008 में सरकार राज फिल्में आयी थी। जो सफलतम फिल्मों की श्रेणी में आती है। 

वर्तमान फिल्म सरकार 3 में अमिताभ बच्चन, फिर से सुभाष नागरे की भूमिका को जीवंत करेंगे। अन्य भूमिका में यामी गौतम, जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी और रोहिणी हत्तनगड़ी आदि है।

प्रियंका हुई न्यू यॉर्क की दीवानी! जानिए क्यों?



बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आजकल न्यू यॉर्क की सड़कों पर अपने अमेरिकन टीवी शो Quantico की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

वो न्यू यॉर्क के उर्जात्मक वातावरण और जिंदादिली से प्रभावित हैं। उन्हें न्यू यॉर्क से लगाव सा हो गया है। न्यू यॉर्क में शूटिंग के लिए , उन्होंने वहां के मेयर का धन्यवाद किया। 

प्रियंका ने कहा कि Quantico की शूटिंग एवं हमारी टीम की सहायता के लिए, में यहाँ के मेयर को धन्यवाद कहना चाहुंगी। मुझे न्यू यॉर्क से प्यार हो गया हैं। यहाँ की फिजाओ में उर्जात्मक शक्ति है, जो मुझे प्रभावित करती है। सबसे बड़ी बात जो मेरे लिए अभिनेत्री होने के नाते अहम् है, वो है यहाँ से भारत के लिए सीधी हवाई जहाज की सुविधा होना है। इस कारण से मुम्बई और न्यू यॉर्क में हो रही शूटिंग में आसानी से आ जा सकती हूँ। यहाँ पर पूर्व दिशा में मेरा एक खूबसूरत निवास स्थान है जो मुझे बहुत पसंद है। 

वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकन टीवी शो Quantico में सीआईए एजेंट की भूमिका निभा रही है। जो कि अमेरिका की सफलतम टीवी सीरीज है।

मौनी रॉय बनी सती से सीता!


टीवी धारावाहिक देवों के देव महादेव से सती के रूप में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय अब पौराणिक रामायण के सीता के अवतार को जीवंत करने जा रही है।  

आप अपने मन के घोड़े न दौड़ाये क्योंकि कोई नया रामायण का धारावाहिक शुरू नहीं हो रहा है। 

खबरों की मानें तो मौनी रॉय रामायण पर आधारित बन रही एनीमेशन फिल्म सीता में सीता के किरदार के लिए अपनी सुरीली आवाज में संवाद देने वाली है। मौनी रॉय ने इस खबर कीपुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर संवाद रिकॉर्डिंग के सन्देश के साथ अपनी कुछ सुन्दर तस्वीरें प्रसारित की है।

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

14 साल के आरव भाटिया चल पड़े अपनी पिता अक्षय कुमार की राहों पर।




14 बर्ष के आरव भाटिया अपने पिता अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। 

पिता अक्षय की तरह, उन्हें भी व्यायाम और मार्शल आर्ट का शौक़ हैं। वो पिता की तरह ही, नियमित रूप से मार्शल आर्ट का अभ्यास और व्यायाम करते हैं। 

हाल ही के जवान होते आरव अपनी एक महिला मित्र के साथ बांद्रा के एक कॉफ़ी लाउन्ज पर दिखे। वो अपनी मित्र के साथ SUV गाडी में से उतारते हुए दिखे। 

मीडिया की ख़बरों की माने तो ये पहला मौका है जब सितारे अक्षय कुमार के सुपुत्र किसी महिला मित्र के साथ मीडिया की नज़र में आए। 

फिल्म सितारे के पुत्र होने के नाते उनका मीडिया की नज़र से बच पाना मुश्किल था।

गर्भवती करीना को बीमा नहीं मिलने से हो रही है फिल्म वीर दे वेडिंग में देरी, फिल्म की हीरोइन सोनम ने कहा।




फिल्म वीर दी वेडिंग जो कि सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर बना रही हैं, कुछ वित्तीय समस्याओं के कारण अटकी पड़ी हुई है। 

रिहा की बहन सोनम ने बताया कि हमें जिस तरह के वित्त की आवश्यकता फिल्म बनाने के लिए है , वो हमें प्राप्त नहीं हो रही है। फिल्म में देरी की वजह के लिए, सोनम ने एक दूसरी मजबूरी भी बताई, वो है करीना कपूर का गर्भवती होना। 

सोनम कपूर के अनुसार भारत में कोई भी बीमा कंपनी गर्भवती करीना को बीमा मुहैया नहीं करा रही है, क्योंकि भारत ही एक ऐसा देश है , जहाँ गर्भवती महिलाओं का बीमा नहीं कराया जा सकता है।  सोनम के अनुसार अब फिल्म वीर दे वेडिंग अप्रैल महीने में शुरू हो सकती है, जब तक करीना के घर में नन्हा मेहमान भी आ चुका होगा। 

फ़िलहाल करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ अपने पहले बच्चे के आगमन की तैयारी में जुटी हुई है।

सोमवार, 17 अक्टूबर 2016

रणबीर कपूर ने 'ऐ दिल हैं मुश्किल' की सह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के खोले राज!

बॉलीवुड के सितारे रणबीर कपूर की ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' सिनेमा घरों में प्रदर्शन के लिए तैयार है। 

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रणबीर और ऐश्वर्या के बीच अंतरंग दृश्यों और उरी हमलों के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबन्ध को लेकर सुर्खियों में बानी हुई है। फिल्म में रणबीर ने जुनूनी और पागलपन की हद तक प्यार करने वाले प्रेमी की भूमिका निभाई है। रणबीर की माने तो ऐश्वर्या के सहयोगात्मक एवं धैर्यपूर्ण रवैये के कारण फिल्म में भावनात्मक दृश्य सही तरीके से कर पाए। 

प्रसिद्ध पत्रिका में दिए साक्षात्कार में रणबीर ने ऐश्वर्या के बारे में कहा कि वो ऐश्वर्या को तब से जानते जब वो 13 बर्ष के थे। उस समय वो अपने पिता ऋषि कपूर के सहायक के तौर पर फिल्म 'आ अब लौट चले' में काम कर रहे थे। उस समय ऐश्वर्या राय फिल्म की नायिका थी। फिल्म के सेट पर दोनों की बहुत अच्छी दोस्ती हो गयी थी। उन दोनों ने बहुत सी भावनाओ को साझा किया। रणबीर के अनुसार ऐश्वर्या उस समय 'हम दिल दे चुके' पर काम कर रही थी और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर बहुत ही उत्साहित थी। 

रणबीर ने आगे बताया कि बाद में भी मैं उनसे संजय के माध्यम से पारिवारिक पार्टी में और अभिषेक से शादी की समय मिला। वह एक वयवसायिक अभिनेत्री है और उनमें सुपरस्टार सा आभामंडल है। वह कभी कभी रहस्यात्मक तो कभी दोस्ताना व्यवहार करती है। वो समय की बहुत ही पाबंध वाली हैं और समय पर सेट पर आती थी। उनकी डायलाग बोलने की कला लाजवाब हैं। कभी कभी में डायलाग भूल जाता' था तो भी वो 
धैर्य रखती थी और मुझे एक कलाकार के नाते सम्मान देती थी। 

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...