मेरी प्यारी बिंदु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेरी प्यारी बिंदु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 मई 2017

आयुष्मान को आदित्य चोपड़ा की सलाह! जानिए क्या?

आयुष्मान बहुत दिनों के अंतराल के बाद अपनी नई फिल्म मेरी प्यारी बिंदु के साथ फिर से बॉक्स आफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा उनकी प्रेमिका के रूप में दिखेंगी। इस फ़िल्म को अक्षय रॉय निर्देशित कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा इसका निर्माण कर रहे हैं। यह फ़िल्म 19 मई 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी।

2017 में आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड में पूरे पांच साल होने वाले हैं। जब उनसे इस बारें में पूछा तो आयुष्मान बोले कि में मानसिक तौर पर इसे महसूस कर रहा हूँ। मैं इन पांच सालों में व्यक्तिगत तौर पर बहुत बदल चुका हूँ। अब मैं थोड़ा बुद्धिमान हो गया हूँ। इन वर्षों में मैंने अपनी जिंदगी के कई उतार चढ़ाव देखें हैं। किन्तु मेरे लिए सबसे बड़ी बात ये हैं कि मेरी शुरुआत भी हिट फिल्म से हुई और अंतिम फ़िल्म भी हिट थी। इस दौरान मैंने महसूस किया कि मेरे लिए यहां जगह हैं और मुझे अपने सकारात्मक पहलू पर ध्यान देना चाहिए।

फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु को देखने के बाद आदित्य चोपड़ाजी ने एक धांसू सलाह दी। मुझे कहा कि मुझे अपनी फिल्म में सहज रहते हुए, जैसा मैं हूँ, वैसा ही दिखना चाहिए। बदला हुआ चरित्र तब तक नही दिखाना चाहिए, जब तक आप व्यक्तिगत तौर पर उस तरह से बदल नही जाते हो। यदि आप व्यक्तिगत तौर पर बदल गए हो तो आप एक विभिन्न प्रकार के व्यक्ति बन जोयोगे। इसके पश्चात ही आपको कुछ हटके करना चाहिए। इसलिए जब तक आप बदलाव महसूस नही करते हो, तब तक अपनेआप को सहज रखना चाहिए औरजैसे जो वैसे ही दिखने की कोशिश करना चाहिए।

आयुष्मान में गायिकी की भी प्रतिभा हैं। वह गायक के रूप में कुछ फिल्मों में अपने गाने खुद ही गा चुके हैं। जब इस बारें में उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि यह सही बात हैं कि मैं गायक अभिनेता और अभिनेता गायक बनना चाहता था। किंतु मैं गायक की पहचान को अभिनेता से दूर रखना चाहता हूँ। जैसे कि मैं मेरी प्यारी बिंदु में गाना नही गया रहा हूँ, क्योंकि मेरे रोल में गायकी नही हैं। वही मैं दम लगा के हईशा में कुमार सानू का प्रशंसक बना हूँ, इसलिए फ़िल्म में गाने की जरूरत नही पड़ी। मैं यह नही चाहता कि यदि फ़िल्म में आयुष्मान है तो गाना भी गाना चाहिए। मैं फ़िल्म में निभा रहे चरित्र को महत्व देता हूँ। किन्तु इस चरित्र के अभिनय के अलावा गायिकी भी संभव है तो गाना चाहिए। वर्तमान में मैं अन्य फिल्मों में गया रहा हु किन्तु मेरी प्यारी बिंदु में नही।

मंगलवार, 9 मई 2017

असली गायक को कोई फिल्मों से नही हठा सकता, आयुष्मान ने कहा।

आयुष्मान खुराना जितने अच्छे अभिनेता है तो, उतने ही प्रतिभाशाली गायक भी है। वह इस समय, अपनी आनेवाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

हाल ही में, जस्टिन बीबर के शो में परफॉर्म करने को लेकर सोनाक्षी और अरमान के हुए विवाद और कैलाश खैर की नकारात्मक प्रतिक्रिया की लेकर आयुष्मान ने अपने विचार रखे। आयुष्मान ने कहा कि यह तो बहुत ही अच्छी बात हैं कि अभिनेता अपनी फिल्मों के लिए गा रहे हैं। अपने चरित्र को अपनी आवाज़ देने अच्छा हैं। यह पश्चिम होता आया हैं।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इसके साथ कहना चाहता हूँ कि विशुद्ध गायक फिल्मों में अपनी जगह बनाने आये हैं। वो यहाँ पर रुकेंगे और उनको फिल्मों से कोई भी नही हटा सकता।

आयुष्मान की परिणीति चोपड़ा के साथ अभिनीत फिल्म मेरी प्यारी बिंदू 12 मई 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी।

बुधवार, 3 मई 2017

परिणीति और आयुष्मान मेरी प्यारी बिंदु के लिए रेडियो स्टेशन पर।

बॉलीवुड की नई जोड़ी के रूप में आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु के प्रमोशन के लिए कोई भी मौंका हाथ से नही जाने दे रहे हैं।

कुछ दिनों पहले दोनों नच बलिये 8 पर दिखे। अब वह अपनी फिल्म के प्रोमशन के लिए दोनों एक रेडियो स्टेशन पर दिखे।

आयुष्मान अपने काले कपड़ों में लाज़वाब दिख रहे थे, वही दूसरी ओर परिणीति अपनी फूलों की प्रिंट वाली जैकेट में गजब ढा रही थी।

शुक्रवार, 31 मार्च 2017

मेरी प्यारी बिंदु का पहला पोस्टर सार्वजनिक हुआ।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहली बार एक साथ फिल्म मेरी प्यारी बिंदु में अभिनय करते नजर आएंगे। आयुष्मान ने स्वयं फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया।

फिल्म को मनीष शर्मा निर्मित कर रहे हैं, जबकि अक्षय रॉय इसको निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में परिणीति एक गायिका की भूमिका में हैं।

फिल्म के पहले पोस्टर में आयुष्मान एक पुस्तक को पकड़े हुए है और परिणीति एक हाथ में माइक और दूसरें हाथ में पुराने ज़माने का रिकॉर्ड लिए हैं। फिल्म में दोनों का चरित्र बहुत मजेदार लग रहा है।

फिल्म मेरी प्यारी बिन्दु 12 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016

चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को प्रेम जीवन की बातें साझा करने से परहेज!


वर्तमान में कई फ़िल्मी सितारें तनाव और अपनी शारिरिक हीन भावना के शिकार है।जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी के हर पहलु को दुनिया से साझा करने को तैयार है। पर इसमें भी उनकी एक शर्त छुपी हुई हैं कि वो अपने प्रेम जीवन और जीवन साथी के सम्बन्ध में कोई भी बात करना पसंद नहीं करेंगी क्योंकि ये मेरे और मेरे होनेवाले जीवनसाथी की निजता का मामला है। 

27 बर्षीय अभिनेत्री ने अपने दृष्टिकोण को सही बताते हुए कहा कि में अपने प्रेम जीवन के बारें में किसी को संलिप्त नहीं करना चाहती हूँ। क्योंकि ये मेरा बहुत ही निजी मामला है। अभिनेत्री होने के नाते मेरे जीवन के हर पहलु को लेकर जनता बहुत ही उत्साहित रहती है। इस कारण जनता अपनी निजी सोच के हिसाब से कलाकारों के जीवन को परिभाषित करने की कोशिश करती जिससे कई बार हमारे निजी जीवन में कई विपरीत परिस्थितियां आ खड़ी होती है। इसलिए मुझे अपने प्रेम जीवन और जीवन साथी के बारें में किसी भी पहलु पर बात करने से परहेज है।

चुलबुली अभिनेत्री ने आगे बताया कि मेरा जीवन खुली किताब की तरह है। में अपने जीवन के हर पहलु को दुनिया से साझा करने के लिए लालायित हूँ। जो जीवन में चल रहा है, उसे दुनिया से साझा करना मुझे पसंद है।

अभिनेत्री ने आगे बताया कि कुछ लोगो को अपनी जिंदगी की निजता पसंद है, तो कुछ को विंदास जिंदगी पसंद है जो खुली किताब की तरह सबके सामने रहती है। कलाकार होने के नाते, दुनिया हमारी जिंदगी क़ी दिन प्रतिदिन की गतिविधियां जानना चाहती हैं, लेकिन वो हमारे ऊपर है कि हमें कितनी जानकारी हमारे प्रशंसको से साझा करनी है।

परिणीति ने आगे बताया कि वो अपनी वर्तमान जिंदगी से बहुत ख़ुश है।  जिंदगी में जो भी घट रहा हैं, वो बहुत ही अच्छा है। 

राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता अभिनेत्री ने अपने आप को सकारात्मक एवं ऊर्जात्मक व्यक्तित्व वाला बताया। उनके अनुसार लेकिन कभी कभी जीवन में कुछ क्षण ऐसे भी आते है, जब आप अपने आप को बहुत ही दुःखी और हीन समझते हो। उस समय अपनी समस्याओं से लड़ना बहुत ही कठिन होता है। 

फिलहाल परिणीति चोपड़ा 'मेरी प्यारी बिंदु' में आयुष्मान खुराना और 'तकदुम' में अपने पूर्व सह कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर रही हैं। 


Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...