रजनीकांत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रजनीकांत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 अगस्त 2023

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म जेलर का सिनेमाघरों में जलवा, क्रेजी प्रशंसकों ने पोस्टर पर दूध चढ़ाया!


साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की नई  फिल्म जेलर आज १० अगस्त २०२३ को सिनेमाघरों में लग गई हैं| फिल्म लगते ही सिनेमाघरों में प्रशंसकों की भीड़ ने सब को चौका दिया हैं| ग़दर २ और ओह माय गॉड २ के पहले इस रजनीकांत की फिल्म जेलर ने सिनेमाघरों के सामने लम्बी लम्बी कतार लगा दी है| यहाँ तक की कई कंपनियों ने छुट्टी तक घोषित कर दी हैं ताकि उनके प्रशंसक फैर्स्ट डे फर्स्ट शो देख सके| 


ट्विटर पर मिले रिव्यु से तो फिल्म सुपर डुपर हिट हो चुकी हैं| नेल्सन दिलीपकुमार के द्वारा निर्देशित फिल्म 'जेलर' से रजनीकांत ने जबरदस्त वापिसी की है। पहले दिन ही थिएटर्स में फिल्म का आनंद उठाने पहुंचे फैंस इसे अच्छी बता रहे हैं। वहीं फिल्म देखने के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें रजनीकांत की फिल्म कैसी लगी। ट्विटर रिएक्शंस की बात करें तो लोग फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रजनीकांत की फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत लाजवाब है। 

प्रशंसकों के अनुसार रजनीकांत की अदाकारी लाज़वाब हैं। वहीं फिल्म का गाना 'कावालिया' सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अब तक के सबसे ट्रेंडी गानों में से एक बन चुका हैं| 


रजनीकांत के फैंस का क्रेज, पोस्टर पर दूध चढ़ाया:


फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया,  हैं। वहीं जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म की टिकट महंगी होने के बावजूद लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जहां थिएटर के बाहर लोग जश्न मनाते दिखाई दिए। रजनीकांत के पोस्टर की आरती कर नारियल फोड़े। यहां तक की फैंस ने पोस्टर पर दूध भी चढ़ाया।  


दूध चढ़ाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:





रविवार, 20 नवंबर 2016

केवल अक्षय में है फिल्म 2.0 के चरित्र को निभाने की दम, सलमान ने फिल्म के फर्स्ट लुक के प्रदर्शन पर कहा!




हाल ही में, रजनीकांत की आने वाली शंकर निर्देशित फिल्म 2.0 के फर्स्ट लुक का प्रदर्शन एक कार्यक्रम के दौरान किया। इस अवसर पर फ़िल्म जगत के बड़े बड़े सितारे जैसे सलमान खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत और अक्षय कुमार मौजूद थे। सलमान खान ने फिल्म के फर्स्ट लुक की दिल से प्रशंसा की और अक्षय कुमार के अभिनय को सराहा।

सलमान ने कहा कि मुझे फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत ही अच्छा लगा। मेरी नज़रों में फिल्म जगत में केवल अक्षय कुमार ने समय के साथ विकास किया है। उनका फिल्म में प्रदर्शन सराहनीय है। उनके अलावा इस रोल को करने की दम किसी में नहीं थी। 

फिल्म २.० में रजनीकांत डॉक्टर वैज्ञानिक वसीगरण का किरदार निभा रहे हैं, जिसे उन्हें पूर्व में २०१० की सफलतम फिल्म एंथिरन में निभाया था। अक्षय कुमार इस फिल्म में रिचर्ड नाम के एक बुरे वैज्ञानिक का चरित्र को निभा रहे हैं, जो कि अपने एक गलत परिक्षण के कारण कौए की आकृति वाले इंसान में बदल जाता है। 

इस फिल्म अन्य कलाकारों में एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन हैं। यह पूरी फिल्म ३डी तकनीक पर बन रही हैं। यह फिल्म २०१७ में दिवाली के दिन सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। 

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...