मंगलवार, 9 मई 2017

सुशांत सिंह राजपूत रॉ के लिए जायेंगे कश्मीर!

सुशांत सिंह राजपूत को कौन नही जानता। एम एस धोनी फ़िल्म से प्रसिद्ध हुए सुशांत अभी अपनी आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदू का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उनकी अन्य आने वाली फिल्मों में चंदा मामा दूर के और रोमियो अकबर वाल्टर यानी रॉ है। रॉ की अभी शूटिंग चालू होना बाक़ी है।

खबरों की माने तो, फ़िल्म रॉ की शूटिंग कश्मीर में होगी। 18 सितंबर 2016 में 17 सैनिकों की हमले में मौत के बाद, फ़िल्म निर्माता कश्मीर में शूटिंग करने से हिचकिचा रहे थे। किंतु रॉ की टीम कश्मीर में जा चुकी हैं और वहाँ पर शूटिंग के लिए जगह तलाश रही हैं। रॉ की शूटिंग कश्मीर के एक पुराने रेल्वे स्टेशन और एक होटल में होगी।

फ़िल्म के लेखक और निर्देशक रोब्बी ग्रेवाल ने बताया कि फ़िल्म 1971 के समय की हैं, किन्तु युद्ध पर आधारित नही हैं। इस फ़िल्म में पटकथा के अनुसार कश्मीर के स्थानों पर शूटिंग की आवश्यकता हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग अन्य स्थलों जैसे नेपाल में भी होगी।

फ़िल्म सुशांत के रूपों जैसे रोमियो, अकबर और वाल्टर के चरित्रों में नज़र आयेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...