स्वरा भास्कर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वरा भास्कर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

दीपिका पादुकोण ने स्वरा भास्कर के खुले पत्र पर बोली, शायद उन्होंने डिस्क्लेमर नही देखा!

दीपिका पादुकोण ने स्वरा भास्कर के खुले पत्र पर बोली, शायद उन्होंने डिस्क्लेमर नही देखा!
Swara Bhaskar and Deepika Padukone
वर्तमान में दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म बॉक्स आफिस पर अपने झंडे गाड़ रही हैं। इतनी सारे विवादों के बाद भी ऐसी सफलता अप्रत्याशित थी।

हाल ही में फ़िल्म देखने के बाद स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र लिखा कि फ़िल्म का अंत देखने के बाद अपने आप को वेजाइना के जैसे महसूस कर रही हैं। बाद में इसको उन्होंने ने अपनी पोस्ट में विस्तृत रूप में लिखा था।

स्वरा के इस पत्र का जवाब देते हुए दीपिका ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि शायद उन्होंने शुरुआत में फ़िल्म के डिस्क्लेमर को नजरअंदाज कर दिया होगा।

दीपिका ने आगे बताया कि शायद आप पॉपकॉर्न खरीदने गए थे और डिस्क्लेमर देखने में छूट गया हो। मैं सोचती हूँ कि आपको फ़िल्म को वृहत रूप में देखना चाहिए। यह देखना चाहिए कि यह किस समय की परिस्थितियों पर हैं। मैं सोचती हूँ कि फ़िल्म केवल जौहर जो कि फ़िल्म में सभी ने किया था, पर नही है। इसके अलावा भी इसमें बहुत कुछ हैं। मेरे लिए तो यह औरत की दृणता, शक्ति और सम्मान का जश्न हैं।

सोमवार, 6 नवंबर 2017

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फ़िल्म के सेट पर उत्पीड़न की घटना को कबूला!

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर जो कि इस समय करीना कपूर खान और सोनम कपूर के साथ फ़िल्म वीरें दी वेडिंग की शूटिंग मे व्यस्त हैं, ने एक प्रसिद्ध पत्रिका को अपने यौन उत्पीड़न के अनुभव को साँझा किया। उनके अनुसार एक फ़िल्म के सेट पर और कॉस्टिंग के दौरान यौन और मानसिक उत्पीड़न की घटना का सामना करना पड़ा। जब मैं नई नई थी, तब मैं 56 दिन के दूरस्थ जगह पर शूटिंग पर थी। मेरा डायरेक्टर मुझें संदेशों और डिनर पर निमंत्रण देकर सता रहा था।

स्वरा के अनुसार एक फ़िल्म कास्टिंग करने वाले ने इस तरह का प्रस्ताव दिया था। मेरे मन करने पर मुझें कुछ अहम किरदारों से हाथ धोना पड़ा था। मैं उस समय तनावग्रस्त और हताश हो गई थी। यहाँ तक की कुछ लोगों ने मेरे संदेशों का उत्तर देना भी बंद कर दिया था। मैं एक पढ़ी लिखी और सवेंदनशील होने के कारण यह सोने वाली चीज़ें नही करना चाहती थी।

स्वरा ने आगे बताया कि मैंने फ़िल्म के सेट और प्रमोशन के दौरान भी इन घटनाओं का सामना किया। एक प्रोमशन के दौरान भीड़ में मझें दबाने की कोशिश की गई। वह दिन में मुझें फ़िल्म सेट पर घूरता था और रात को कॉल करके बुलाता था। मुझें कहा जाता था कि फ़िल्म दृश्यों पर बात करने होटल रूम में बुलाया हैं। वहाँ पर पर वह नशे में रहता था। पहले ही सप्ताह से वह प्यार और सेक्स की बातें करने लगा। एक रात तो वह नशे की हालत में मेरे रूम में आया और गले लगाने के लिए कहना लगा। यह बहुत ही डरावना था।

स्वरा ने आगे बताया कि मैं जवान और अकेली थी। मैं पैक-अप होने के बाद कमरें की लाइट बंद कर देती थी और अंधेरे में ही अपना मेकअप निकलती थी। वह सोचता था कि मैं सो गई हूँ। इसलिए वह फिर कॉल नही करता था। स्वरा ने आगे बताया कि इस तरह के उत्पीड़न से बचने के लिए अपना प्रोजेक्ट छोड़ दो किंतु काउच पर मत जाओ। यह कोई भी महिलावादी स्त्री की पसंद नही हैं। यह हमारी आज़ादी के अनुसार नही हैं। यह किसी गलत चीज़ के लिए समझौता करके रिश्वत देने जैसा हैं।

बुधवार, 22 मार्च 2017

स्वरा भास्कर नहीं है गोल्ड की रेस में!

स्वरा भास्कर और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर आँखों को शुकून देने वाले हो सकती हैं, किन्तु दोनों के फिल्म गोल्ड में साथ काम करने की खबर गलत साबित हुयी। विश्वस्त सूत्रों को स्वरा ने बताया कि वह अक्षय के साथ किसी फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वह अक्षय की बहुत बड़ी प्रशंसक है। वहीँ रीमा कागती के काम की मैं दिल से सराहना करती हूँ। किन्तु दुःख के साथ बताना पड़ रहा हैं कि में वर्तमान में अक्षय कुमार फिल्म गोल्ड की हिस्सा नहीं हूँ। मुझे मालूम है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही दमदार हैं। में फिल्म के शूट के लिये फिल्म के यूनिट सदस्यों और कलाकारों को बधाई देती हूँ।

फिल्म गोल्ड एक खेल पर आधारित फिल्म हैं। यह फिल्म हॉकी चैंपियन बलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। जिन्होंने भारत को लगातार तीन वर्ष 1948, 1952 और 1956 में भारत को चैंपियन बनाया। यह फिल्म रीमा कागती निर्देशित कर रही है।

हमनें पुर्व में सुना था कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को चुना जा चूका है और स्वरा भास्कर से इस संबंध में बात चल रही थी। एक पत्रिका में बताया गया था कि फिल्म के लिये एक अच्छा अभिनय करने वाली अभिनेत्री की तलाश चल रही है। स्वरा भास्कर को इस फिल्म के लिये चुना जाना है। जल्द ही उनके साथ बैठकर स्क्रिप्ट को सुनाएंगे। 

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...