मंगलवार, 22 नवंबर 2022

53वें IFFI 22 का गोवा में आगाज़, कई सितारों का जमघट!




53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का गोवा में 20 नवंबर को आगाज़ हो गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इसमें कई नामी हस्तियां मौजूद थीं। कई सितारों ने अपनी दमदार नृत्य कलाओं से शमा बांधा। 

इस इवेंट को अपरिक्षित खुराना और मृणाल ठाकुर ने संचालित किया। इस दौरान सितारें जैसे अजय देवगन, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, चेंजीवी आदि दिखे।

67 वर्षीय साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को IFFI इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 4 दशक से फिल्मों में सक्रिय सुपरस्टार चिरंजीवी ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने तमिल, तेलगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पुरुस्कार की घोषणा की।

स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सउरा को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस पुरुस्कार को उनकी बेटी अन्ना सउरा ने ग्रहण किया।

यह इवेंट 20 नवंबर से प्रारंभ होकर 28 नवंबर तक चलेगा।
















अभिनेत्री हंसिका मोटवानी शादी के पहले माता की चौकी में खूबसूरत लाल साड़ी में दिखी, 4 दिसंबर को शजयपुर में होगी शादी!

जैसा कि हम जानते है कि साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अब अपने बिजनेस पार्टनर और दोस्त सोहेल खतुरिया से 4 दिसंबर 2022 को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी 450 साल पुराने जयपुर में स्थित मुंडोता फोर्ट और पैलेस में होगी। 
अब उनके विवाह के कार्यक्रम चालू हो चुके हैं। मंगलवार को वह अपनी माता की चौकी के कार्यक्रम में जाते दिखी। वह पूर्ण रूप से पारंपरिक परिधान लाल साड़ी, खूबसूरत हार और माथा टीका में दिखी। वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। 

उनके अन्य कार्यक्रमों में 2 दिसंबर को सूफी नाइट, 3 दिसंबर को हल्दी और मेहंदी संगीत में दिखेंगी। फिर 4 दिसंबर को उनकी शादी जयपुर में होगी। पूर्व में 2 नवंबर को उन्होंने सोहेल के साथ सगाई की थी। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का पहला फोटो किया सांझा, पंखुड़ी जैसे गाल दिखे!



जानीमानी फिल्मी हस्ती प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान में अमेरिकन पॉप गायक निक जोनास से 1 दिसंबर 2018 में शादी की। अब वह 15 जनवरी 2022 को मां बन चुकी है। उन्होंने मालती मेरी चोपड़ा को जन्म दिया। वैसे तो ऐतराज फ़िल्म की अभिनेत्री ने अपनी बेटी की कई तस्वीर सांझा की, किंतु आज तक उनके चेहरे को छुपा कर रखा। हाल ही में बुधवार की सोशल मीडिया की पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी मालती का आधा चेहरा दिखाया, जिसमे प्यारी बेटी के गुलाब सी पंखुड़ी के जैसे गाल के साथ आधा चेहरा दिख रहा हैं। अभी भी उनकी आंखे गर्म कंबल से छुपा रखी हैं। बाजीराव मस्तानी की अभिनेत्री की हर पोस्ट बहुत ही कोतूहल पैदा करती हैं। 


उन्होंने मालती की फोटो को सांझा करते हुए अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "आई मीन" और साथ में कई हार्ट के इमोटिकॉन को पोस्ट किया। 

यदि वर्तमान में फिल्मों की बाते करे तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में दिखेंगी।

रविवार, 13 नवंबर 2022

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के लिए जंगल थीम नर्सरी बनाने पर मां को कहा "थैंक यू"!


जैसा कि हम जानते है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने जाने माने व्यवसायी आनंद आहुजा से मई, 2018 में शादी कर ली थी। अब सोनम कपूर मां बन चुकी है। सोनम ने 20 अगस्त 2022 में एक प्यारे से बेटे वायु कपूर आहुजा को जन्म दिया। फिल्म नीरजा की अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने बेटे वायु के लिए उनके नाना अनिल कपूर और नानी सुनीता कपूर के घर पर जंगल थीम नर्सरी की जानकारी सांझा की। सोनम अपने बेटे को लेकर मां पिता के घर रहने जाएंगी तो मम्मी पापा ने उनके बेटे के लिए जंगल थीम पर आधारित नर्स बनवाई। जिसमे ग्रे और व्हाइट रंगो का उपयोग किया गया हैं। साथ में कपबोर्ड, बिस्तर, खुला, खिलोने सब जंगल थीम पर आधारित हैं। इतने कम समय में इतने अच्छे प्रबंधन को देख खुश सोनम ने मम्मी के साथ साथ उन सभी को थैंक यू कहा जिन्होंने ने उनकी मम्मी की इस थीम बनाने में सहायता की।










फिल्म खूबसूरत की अभिनेत्री ने लिखा कि यह पोस्ट इन सभी की प्रशंसा करने के लिए है, जिन्होंने मेरे बेटे की घर आगमन की सभी सुविधाए को करने में मेरी मां की मदद की। उन्होंने आगे लिखा कि सबसे महत्वपूर्ण मेरी मां को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने ये सब करने के लिए जमीन आसमान एक कर दिया। आई लव यू मम्मी।

यदि सोनम कपूर की फिल्मों की बात करे तो वह नेटफ्लिक्स सीरीज ऐके vs एके और फिल्म ब्लाइंड में दिखेंगी।

हमे वायु कपूर की जंगल थीम पर बनी नर्सरी पर वायरल हुई तस्वीर मिली। हम उन्हे सांझा कर रहे है। 

बुधवार, 9 नवंबर 2022

साउथ स्टार विजय देवेरकोंडा 8 महीने से शूटिंग छोड़कर कर रहे थे आराम, आखिरकार सेट पर लौटे!


शायद कुछ ही लोगो को पता होगा कि तेलगु सुपरस्टार विजय देवेरकोंडा 8 महीने से अपनी शूटिंग को छोड़कर पूर्ण रूप से घर पर आराम कर रहे थे। आखिर हुआ क्या था को कि डियर कॉमरेड अभिनेता को इतने लंबे आराम की जरूरत पड़ गई थी। किसी सुपरस्टार के लिए इतने लंबे अंतराल तक आराम करना उनके अभिनय व्यवसाय के लिए खतरनाक हो सकता हैं। 

लेकिन गीता गोविन्दम अभिनेता का 8 महीने तक लंबा आराम उनकी मजबूरी बन गई थी। यह सब उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर किया। यदि आप को जानकारी हो तो विजय देवेरकोंडा ने पहली बार बॉलीवुड फिल्म लाइगर हिंदी फिल्म जगत में पदार्पण किया था। उन्होंने इस फिल्म में एक मुक्केबाज की भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने जबरदस्त ट्रेनिंग ली थी। इसी दौरान उनके कंधे में चोट लगी थी। जैसे तैसे करके फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई किंतु उनकी कंधे की चोट पूरी तरह से ठीक नही हुई थी, और उन्होंने दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। मांसपेशियों के असंतुलन के कारण पहले से ही पीड़ित थे। अब उन्होंने पूरी जगन्नाथ की फिल्म की शूटिंग चालू कर दी थी। शूटिंग के कुछ दिन बाद फिर से मांसपेशियों की समस्या से जूझने लगे तो डॉक्टर ने लगभग 8 महीने तक आराम की सलाह दी। 

विजय देवेरकोंडा ने अपनी कंधे की चोट के ठीक होने पर एक अपने हाथों की चोट दिखाते हुए भावनात्मक संदेश लिखते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी सांझा की, उन्होंने लिखा कि 8 महीने के रिहैब के बाद वापिसी निश्चित थी। एक बीस्ट बाहर आने को तड़पड़ा रहा था। उसे पिंजरे में कुछ ज्यादा ही समय रख लिया था। मेरे सभी प्रिय लोगो ने इसके लिए बहुत ही मेहनत और हद से ज्यादा काम किया। 

वर्तमान में कुशी स्टार की कई फिल्मे फ्लोर पर जाने वाली हैं। हम खुशी है कि वह ठीक होने के बाद जल्दी ही शूटिंग पर लौटेंगे। 

रविवार, 6 नवंबर 2022

आलिया भट्ट बनी एक जादुई बच्ची की मां, रणबीर और आलिया बने माता पिता!

बॉलीवुड की सबसे प्यारी पति पत्नी की जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब मां पिता बन चुके हैं। खबरों की माने तो आलिया भट्ट ने एच एन रिलायंस हॉस्पिटल, गिरगांव में तारीख 06.11.2022 को 12:05pm पर एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया हैं। दोनो की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। दोनो माता पिता बनने पर खुश हैं। 


खुशी से ओतप्रोत आलिया भट्ट ने अपने और पति रणबीर कपूर के जीवन की इस खास खबर को सोशल मीडिया पर सांझा करते हुए एक शेर, एक शेरनी और उसके बच्चे के फोटो के साथ लिखा कि हमारी बच्ची यहां हैं। क्या जादुई बच्ची हैं। हम माता पिता बने। प्यार प्यार प्यार आलिया और रणबीर।

आलिया की मां सोनी राजदान और रणवीर की मां नीतू सिंह अस्पताल में साथ में हैं। अब सभी नवजात शिशु की एक झलक के लिए बेताब हैं।

सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से प्यारी जोड़ी आलिया और रणबीर को मां पिता बनने पर बधाई।

Photo credit: Alia Bhatt Instagram post

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

सलमान खान की डाक्यूमेंट्री सीरीज "बियॉन्ड द स्टार" में दिखेंगे उनके असली जिंदगी के रंग!


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान कोई परिचय के मोहताज नहीं है। किसी के भाईजान, पुलिस के चुलबुल पांडे, बॉलीवुड के टाइगर और सूरज बड़जात्या के प्रेम आदि के नाम से विख्यात अभिनेता की असली जिंदगी के बारें में जानने के लिए हर कोई उत्सुक हैं। बच्चा हो या जवान हो या बुजुर्ग हो, सबके चहेते हैं यारों के यार और दुश्मनों के दुश्मन सलमान खान। अब सभी चाहनेवालों का इंतजार खत्म होने वाला हैं। बहुत इंतजार के बाद फिल्म मैंने प्यार किया के सफलतम अभिनेता सलमान खान पर अब डॉक्यूमेंट्री फिल्म "बियांड द स्टार" आ रही है। इसमें उनके बचपन से लेकर अबतक के खट्टे मीठे पलों का समावेश होगा। उनके परिवार वालों, कई प्रगाढ़ मित्रों और नजदीकी लोगों के माध्यम से उनकी असली जिंदगी के कुछ अनछुए पल भी जान पाएंगे। आज सलमान खान बड़ा नाम है। वो किसी न किसी रूप में हमेशा मीडिया जगत की सुर्खियों में रहे हैं, चाहे फिर वो काला चिंकारा का मुकदमा हो, अनियंत्रित ड्राइविंग का मुकदमा हो, प्रेम संबंध हो, फिल्मे हो या फिर बिग बॉस हो। 

हाल ही में यदि मीडिया खबरों की बात माने तो अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मुख्य अधिकारी समीर नायर के अनुसार वह सलमान खान फिल्म्स और विजक्रॉफ्ट के साथ जब काम कर रहे थे तब उन्होंने सोचा कि सलमान खान की जिंदगी पर ही कुछ बनाया जाय। फिर इससे संबंधित सभी सामग्री को एक जगह संकलित किया। फिर शूटिंग चालू किया। हम उनकी डॉक्यूमेंट्री पर बहुत कुछ कर चुके हैं। बस अब कुछ ही शूटिंग बाकी हैं। लॉकडॉन और कोविद 19 की समस्या के चलते शूटिंग में कुछ विलंब हुआ था। अब सभी कुछ सही दिशा में जा रहा हैं। जल्दी ही इसे हम पूर्ण करेंगे। 

जब उनसे पूछा गया कि इसे सलमान खान साहब के जन्मदिन पर रिलीज करने का विचार है तो इस पर फिल्ममेकर ने कहा कि नही, मै ऐसा नहीं सोचता।

सभी प्रशंसकों को सलमान खान के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ चुकी हैं। जल्दी ही यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी।


गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022

कैटरीना ने कुछ पसंदीदा सितारों के बारे में एक वाक्य में ये कहा?

2003 में फिल्म बूम से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली कैटरीना कैफ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी, उनमें एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, जिंदगी न मिलेगी दोबारा आदि मुख्य फिल्मे हैं। इस समय वह अपनी अगली फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। फिल्म से संबंधित एक मीडिया वार्ता ने अपने कुछ मुख्य सह कलाकार और दोस्त जैसे सलमान खान, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और विजय सेतुपति के बारे में एक वाक्य में उनकी प्रशंसा करते हुए उनके गुणों के बारे में बताया। 
कैटरीना ने अपने सबसे चहेते सह कलाकार सलमान खान के बारे में बताते हुए कहा कि उनके साथ फिल्म करना मतलब "always fun" यानी "हमेशा मस्ती" हैं। उन्होंने आलिया भट्ट से उनके संबंधों के बारे में कहा कि यह "always special" यानी"हमेशा विशेष" रहा है। वह प्रियंका चोपड़ा के बारे में बताते हुए बोली कि वह "always inspiring" यानी "हमेशा प्रेरणा देने वाली" हैं। उन्होंने ने साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के बारे में कहा कि वो "honest" यानी "ईमानदार" हैं। अंत में उन्होंने शाहरुख खान के बारे में बताते हुए कहा कि वह बहुत सूचना देने वाले ज्ञान से भरपूर हैं। वह एक बुद्धिमान है, उनसे जब भी मिलो, कुछ नया सीखने मिलता हैं। 
यदि कैटरीना की फिल्मों के बाते करे तो उनकी फोन भूत के अलावा सलमान खान के साथ टाइगर 3 अगली दिवाली पर रिलीज होगी।


बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

सोनाक्षी सिन्हा और वाणी कपूर दिखेंगे एक साथ, असीम अहलूवालिया करेंगे निर्देशित!

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने अभिनय और बिंदास छवि के लिए जानी जाती हैं। इस समय वह अपनी 4 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म डबल XL के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ जहीर इकवाल और हुमा कुरैशी दिखेंगी। 

यदि मीडिया की खबरों की माने तो दबंग अभिनेत्री अब अपने अगली फिल्म में पहली बार वाणी कपूर के साथ दिखेंगी। इस फिल्म का नाम ए गर्ल इन द यलो सूटकेस है जिसे राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता निर्देशक असीम अहलूवालिया निर्देशित करेंगे। असीम अपनी कई फिल्मों जैसे जॉन एंड जाने, डैडी, मिस लवली और पैलेस ऑफ हॉरर के लिए जाने जाते हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म की शूटिंग नए साल के आरंभ में शुरू होगी। सोनाक्षी ने अपनी फिल्म ककुड़ा की शूटिंग अभी खत्म की हैं। इस फिल्म में वह रितेश देशमुख के साथ दिखेंगी। वही वाणी कपूर की अंतिम रिलीज फिल्म शमशेरा थी।

असीम अहलूवालिया की इस फिल्म के बारे वाणी कपूर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। 

सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

आलिया भट्ट की डिलेवरी की डेट आई, जाएंगी गिरगांव की रिलायंस अस्पताल में!

बॉलीवुड सितारें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्दी ही मां बाप बनने जा रहे हैं। यदि मीडिया में वायरल हो रही खबरों की माने तो आलिया भट्ट की डिलेवरी डेट का खुलासा हो चुका हैं। आलिया नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अपने बच्चे को जन्म देंगी। 

खबरों की माने तो रणबीर और आलिया ने गिरगांव में स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल में डिलीवरी के लिए पंजीयन कराया हैं। दोनो सितारा जोड़ा अपने जीवन में बहुत खुश हैं। दोनो की साथ में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई और अब परिवार तीसरे सदस्य आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दोनो ही जल्दी अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। हाल ही में आलिया भट्ट का बेबी शावर भी हुआ था, जिसमे उनके निजी लोग शामिल हुए थे। रणबीर भी आलिया को माथे पर चुंबन देते नजर आए थे।

पूर्व में जब आलिया भट्ट एक निजी अस्पताल में सोनोग्राफी कराने गई थी, तब उन्होंने एक फोटो सांझा की थी जिसमें वह रणबीर के साथ स्क्रीन पर बच्चे को देख रही है और आलिया भट्ट मुस्कुरा रही हैं। फोटो सांझा करते हुए लिखा कि हमारा बेबी.... जल्दी आ रहा है।

दोनो को आने वाले मेहमान के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

डिसक्लेमर: हमारे ब्लॉग में प्रसारित सभी लेख सोशल मीडिया और इंटरनेट पर व्याप्त विभिन्न माध्यमों में उपलब्ध वायरल खबरों पर आधारित रहते हैं। हम इनकी किसी भी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। यह केवल पाठको के मनोरंजन के हेतु हैं। लेख में उपयोग लाई गई तस्वीरें और अन्य सामग्री सर्च इंजिन पर उपलब्ध सामग्री से ली गई है, जिसे केवल लेख में प्रतीकात्मक रूप में उपयोग किया गया हैं।

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

मेरी बच्ची की तुलना श्रीदेवी से मत करो, बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के लिए एक इवेंट में कहा!


हाल ही में बोनी कपूर और श्रीदेवी की अभिनेत्री बेटी जान्हवी कपूर की अगली फिल्म मिली का ट्रेलर रिलीज 15 अक्टूबर को हुआ। इस इवेंट में जान्हवी के साथ उनके पिता भी मोजूद थे। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी के अलावा मनोज पाहवा और सनी कौशल हैं। यह फिल्म 2019 की मलयालम फिल्म हेलेन का रीमेक हैं। 




इवेंट के दौरान कुछ मीडिया के लोगो ने जान्हवी की तुलना श्रीदेवी से करना चाही तो उनके पिता बोनी कपूर जो कि फिल्म को सहयोग कर रहे हैं,  अपनी बेटी के पीछे मजबूती से खड़े दिखे। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की तुलना श्रीदेवी से मत करो। हर कलाकार का अपने किरदार को समझने और उसका हिस्सा बनने का तरीका अलग अलग होता हैं। श्रीदेवी की विशेषता थी कि वह किरदार में डूब जाती थी। वह उनकी जिंदगी का हिस्सा बन जाता था। ऐसा ही कुछ जान्हवी के साथ हैं। वह भी किरदार का हिस्सा बन जाती हैं। श्रीदेवी कभी भी अपने किरदार को केवल निभाती नही थी, बल्कि उसका हिस्सा बनकर किरदार को जीवंत बना देती थी। श्रीदेवी उत्तरी भारत के दर्शकों के सामने दक्षिणी भारत की 150 से 200 फिल्मे करने के बाद आई थी। वह उस स्तर पर पहुंच चुकी थी जिसमे वह अपने किरदार को अच्छी तरह से समझती थी। मेरी बच्ची ने अभी फिल्मों में शुरुआत की हैं। उसकी तुलना मां श्रीदेवी से मत करो। 

जान्हवी की फिल्म मिली के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वह इस फिल्म के अलावा मिस्टर और मिसेज माही में दिखेंगी।

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की दिवाली पार्टी में सितारों का जमघट!

कल यानी 16 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया जिसमें फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकार पारंपारिक परिधानों में दिखे। इन कलाकारों में तापसी पन्नू, कृति सेनन, गजराज राव, नुशरत भरूचा, रकुल प्रीत सिंह, वरुण धवन, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अली जफर, ऋचा चड्ढा, सान्या मल्होत्रा आदि दिखे।

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी को गले का कैंसर है? शो के निर्देशक ने ये बताया!


टीवी जगत में दयाबेन नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री दिशा वकानी इस समय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की हिस्सा नही है किंतु आज भी दर्शकों, शो के निर्देशक और निर्माता को उनका इंतजार है। विश्वास है कि एक दिन शो पर लोटेंगी। हाल ही खबरों की माने तो दिशा वकानी गले के कैंसर से पीड़ित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन खबरों के वायरल होने के बाद उनके प्रशंसक दुखी और सदमे में है। किंतु शो के जेठालाल यानी दिलीप जोशी और निर्देशक मालव राजदा ने इन खबरों को कोरी अफवाह बताया और इन खबरों को बकवास बताते हुए मीडिया पत्रकारों को नसीहत तक दे डाली। 

तारक मेहता के निर्देशक मालव राजदा ने बताया कि या सब आधारहीन हैं। जैसा जेठालाल ने कहा नॉनसेंस। न्यूज रिपोर्टिंग एक जिम्मेदारी वाला जॉब हैं। मुझे आश्चर्य होता है कैसे ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकत हैं। यार इतनी बड़ी न्यूज ही तो कम से कम क्रॉस चेक करो। ये कई लोगो को प्रभावित करता हैं। क्यों क्यों क्यों प्रिंट करने के पहले न्यूज के बारे में निश्चित नहीं होते हो। तो मैं सभी प्रशंसकों को कहूंगा कि ये सब पूर्ण रूप से गलत न्यूज हैं।

आखिरकार इस पुष्टि के बाद प्रशंसक खुश है और राहत की सांस ली। आगे दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी उर्फ सुंदर ने भी इन अफवाहों को असत्य बताया और दर्शकों से इन पर विश्वास न करने को कहा।

वर्तमान में दिशा वकानी मयूर पाडिया से शादी करके टीवी जगत से लंबे समय के लिए छुट्टी ले ली हैं। दिशा को पहले से लड़की है और इसी साल एक लड़के की मां बनी हैं।




दिशा वकानी के तारक मेहता शो में वापिसी पर निर्माता असित मोदी ने बताया कि दर्शक दयाबेन को भुला नहीं पाए हैं। दर्शकों को उनकी कमी खलती हैं। मैं उनका कोविड के समय पर भी इंतजार कर रहा था और आज भी इंतजार कर रहा हूं। भगवान से उनके लोटने की दुआ मांगता हूं। वर्तमान में उनका परिवार भी है और जिम्मेदारी भी हैं। मैं भी उनका दर्शकों की तरह इंतजार कर रहा हूं।

कैटरीना कैफ ने मनाया पहला करवाचौथ, सांझा की खूबसूरत तस्वीरें!

बॉलीवुड के असल जिंदगी के प्रसिद्ध शादीशुदा जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपना पहला करवाचौथ घर पर मनाया। साथ में विक्की के माता पिता भी दिख रहे थे। 


कैटरीना कैफ पहली बार लाल साड़ी और सिंदूर से भरी मांग में पूर्ण रूप से भारतीय नारी के अवतार में दिख रही थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर खूबसूरत तस्वीरों को सांझा कर लिखा कि मेरा पहला #करवाचौथ। *इमोजी के साथ सांझा किया।

कैटरीना साड़ी में और विक्की कौशल कुर्ता पायजामा में सुंदर दिख रहे थे। उनकी तस्वीरों का आनंद लीजिए। 

क्रेडिट: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इंस्टाग्राम पोस्ट

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...