मानुषी चिल्लर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मानुषी चिल्लर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

राजकुमार राव, विराट कोहली और मानुषी चिल्लर ने सीएनएन-न्यूज़ 18 के 'इंडियन ऑफ द ईयर' के अवार्ड जीते!

हाल ही में सीएनएन न्यूज़ 18 ने अपने वार्षिक पुरुस्कार इंडियन ऑफ द ईयर के समारोह के 9वें संस्करण को दिल्ली में आयोजित किया। यह अवार्ड उन भारतीय हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की शान बढ़ाने का काम किया हैं।

इस अवसर पर विराट कोहली ने इंडियन ऑफ द ईयर के पॉपुलर चॉइस का अवार्ड जीता। वह एक ऐसे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है, जिन्होंने ने एक ही कैलेंडर ईयर में 10 शतक लगाए हैं और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग के पहले पायदान पर लेकर आये।

वही दूसरी ओर मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी चिल्लर को स्पेशल अचीवमेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता को उनकी फिल्मों के लिए मनोरंजन की श्रेणी में अवार्ड दिया गया।

अन्य हस्तियों में अवार्ड जीतने वाले अफरोज शाह, किदमि श्रीकांत, बाहुबली टीम, आचार्य बालकृष्ण, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, अदर पूनावाला और रवि शास्त्री आदि शामिल थे।

सोमवार, 20 नवंबर 2017

मानुषी चिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 जीतकर भारत को गौरान्वित करने का सपना सच हुआ!

मानुषी चिल्लर ने 2017 का मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत को गौरान्वित किया हैं। अंतिम दौर में उनके एक प्रश्न पर सटीक जवाब ने खिताब उनके नाम कर दिया।

जब मानुषी से पूछा गया कि ऐसा कौन सा व्यवसाय या काम है, जो कि अधिकतम मेहनताना के लायक है, इस पर मानुषी ने बहुत ही सटीक जवाब देते हुए कहा कि मैं सोचती हूँ कि माँ ही इस सम्मान की हकदार है। मैं केवल नकदी के बारें नही सोचती हूँ, बल्कि उस सम्मान और प्यार के बारें में सोचती हूँ, जो वह दूसरों को देती है। वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा है। एक माँ को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए।

जब विजेता की घोषणा के बारें में पूछा तो मानुषी ने कहा कि मैंने जब भारत का नाम सुना तो मैं उत्साहित हो उठी। मुझें यह सब ग्रहण करने में कुछ समय लग गया। यह एक ऐसा लम्हा रहता है, आप एक ही समय हँसना और रोना चाहते हैं। यह मेरा सपना था कि विजेता के नाम की घोषणा के समय भारत का नाम सुनाई दे|  यह मेरी जिंदगी का सबसे ख़ुशी का पल था| 

इस अवसर पर मानुषी को चारों तरफ से बधाई सन्देश प्राप्त हुए और इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा| 

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...