संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फरदीन खान करेंगे संजय लीला भंसाली की हीरामण्डी, नेटफ्लिक्स पर आएगी यह वेबसेरीज़!

चित्र
फ़िल्म हे बेबी में बेहतरीन अभिनय करते दिखे बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान अब संजय लीला भवाली की वेबसेरीज़ में दिखेंगे। बहुत समय से यह प्रॉजेक्ट भंसाली के दिल के करीब था। वह इस पर फ़िल्म बनाना चाहते थे किंतु नेटफ्लिक्स से करार होने के बाद उन्होंने इस पर 8 एपिसोड की वेबसेरीज़ बनाने का फ़ैसला किया।  इस वेबसेरीज़ में फरदीन खान, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ दिखेंगे| फरदीन खान की सास मुमताज़ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने शो में अपने होने की खबर की पुष्टि नहीं की हैं, किन्तु फरदीन के बारे में बोला कि फरदीन की शो की शूटिंग हो चुकी हैं| हीरामंडी वेबसेरीज़ में फरदीन और अदिति राव हैदरी के अलावा माधुरी दीक्षित नेने, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा क़ुरैशी, निम्रत कौर, सायानी गुप्ता आदि हैं| इस वेबसेरीज़ को संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे और उन्हें उनके सहायक निर्देशक मिताक्षरा कुमार निर्देशन में सहायता करेंगे| 

तथाकथित प्रेमिका लूलिया वंतूर ने मनाया जन्मदिन, सलमान खान साथ में दिखे!

चित्र
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट की माने तो सुपरस्टार सलमान खान की तथाकथित प्रेमिका ने 24 जुलाई को जन्मदिन मनाया। सलमान खान अपने परिवार के सदस्यों सोहेल खान और आयुष शर्मा के साथ पार्टी में दिखे। जन्मदिन पार्टी के लिये लूलिया ने काली ड्रेस को चुना, वही अपनी प्रेमिका के साथ सलमान काली टीशर्ट में दिखे।  लूलिया वंतूर ने भी अपने जन्मदिवस की पार्टी का फोटो सांझा करते हुये एक भावनात्मक पोस्ट को लिखा जिसमे सभी प्यारे परिवार के सदस्यों, दोस्तों और साथियों के प्यार, शुभकामनाएं आदि के लिये धन्यवाद कहा। आयुष शर्मा ने पार्टी से एक फोटो सांझा कर लूलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बड़ी फिल्म की छोटी शुरुआत, शमशेरा ने 3 दिनों में लगभग 31 करोड़ कमाए!

चित्र
यशराज फिल्म्स की रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत फिल्म शमशेरा 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फ़िल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को लगभग 10.05 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर व्यवसाय किया। किंतु महत्वपूर्ण शनिवार को केवल 10.25 करोड़ और रविवार को लगभग 10.40 करोड़ कमाए। यफी फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखे तो कुछ अच्छी शुरुआत नही मानी जा सकती हैं।  यदि मीडिया खबरों की माने तो फ़िल्म को बड़े स्टार पर 4300 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, किंतु उसके अनुसार बॉक्स ऑफिस पर संख्या नही दिख रही है। इस सप्ताह की कमाई के आधार पर फ़िल्म का भविष्य तय होगा। अभी तक फ़िल्म 30.80 करोड़ काम चुकी हैं और आगे भी कुछ अच्छा करने की उम्मीद हैं। इतनी बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म से कुछ ज्यादा अच्छे की उम्मीद थी। 

फ़िल्म लिगर का ट्रेलर लॉन्च मुम्बई और हैदराबाद में, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडेय और करण जौहर पहुंचे हैदराबाद!

चित्र
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडेय अभिनीत फिल्म लिगर जिसे साउथ हिट डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है, वो 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में लगेगी।  फ़िल्म लिगर के ट्रेलर लांच इवेंट के लिये करण जौहर, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडेय, पुरी जगन्नाथ, अपूर्व मेहता आदि एक प्राइवेट फ्लाइट से मुम्बई से हैदराबाद पहुंच चुके हैं। ये सभी हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे। पिछले सप्ताह फ़िल्म लिगर का अकड़ी बकड़ी गाना भी रिलीज़ हुआ था। 

कार्तिक आर्यन से निर्माता बोले, "तू 25 दिन में हमारा पैसा डबल कर देता है"!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने उन्हें सुपरस्टार की सूची में ला दिया हैं। विश्वस्तर पर 230 करोड़ का व्यवसाय करने वाली फिल्म ने उन्हें फ़िल्म व्यवसाय में निर्माताओं की पहली पसंद बना दिया हैं। 2011 में प्यार का पंचनामा से शुरुआत करने वाले कार्तिक ने फ़िल्म की सफलता के बाद कभी पीछे मुड़कर नही देखा। लव आज कल 2, लुका छिपी, धमाका, पति पत्नी और वो, सोनू के टीटू की स्वीटी आदि से अपने अभिनय का रंग बिखेरा।  हाल ही में कार्तिक ने एक साक्षात्कार में बताया कि मुझें निर्माता कहते हैं कि तू ऐसा कलाकार हैं जो 25 दिन में डबल पैसे कर देता है हमारे। वह मेरे फ़िल्म विषय चुनने को लेकर खुश हैं। मैं बहुत खुश हूँ। आखिर फ़िल्म एक व्यवसाय हैं। हम रचनात्मक पहलू को नियंत्रित कर सकते है। किंतु अंत मे फ़िल्म को पैसा कमाना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अंत मे कार्तिक ने बताया कि किसी को भी आशा नही थी कि फ़िल्म भूल भुलैया 2 इतना पैसा कमाएगी। उन्होंने इसकी सफलता को टीम के प्रयास को बताया। उनके एक दोस्त ने बोला भूल भुलैया 2 देखने के बाद फ़िल्म भूल भुलैया की कमी नही खली। यदि कार्तिक की आने वाली

प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन!

चित्र
प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक उर फिल्मों में सुमधुर गीत देने वाले महान गायक भूपिंदर सिंह जी का मुंबई में 18 जुलाई को लगभग 7:45 रात को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। यदि उनकी पत्नी मिताली मुखर्जी की माने तो उन्हें सिटी केअर एशियन अस्पताल में 8 से 9 दिन पहले यूरिन में संक्रमण के चलते भर्ती कराया गया था। लेकिन जब उन्हें भर्ती किया गया तब टेस्ट करने पर कोविड पॉजिटिव पाए गए। फिर कोलन कैंसर और कोविड के चलते 18 जुल9 को उनका देहावसान हो गया।  यदि अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। फिर ह्रदय रूकने की वजह से निधन हो गया। यदि भूपिंदर दादा के कैरियर पर नज़र डालें तो उन्होंने सभी बड़े गायको और संगीत निर्देशकों जैसे आर डी वर्मन, गुलज़ार, मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर आदि के साथ काम किया। उनके कई हिट गानों और ग़ज़लों में दिल ढूंढता है, नाम गुम जाएगा, एक अकेला इस शहर में, बीती न बिताए रैना, हुज़ूर इस तरह भी इतरा के न चलिए, किसी नज़र को तेरा इनतजार आज भी हैं आदि। आज भी उनके गाने मन मोह लेते हैं।  आज 19 जुलाई

दीपिका पादुकोण बनेंगी ब्रह्मास्त्र 2 की पार्वती, रणवीर आलिया के संग होगी पहली फ़िल्म!

चित्र
यदि खबरों की माने तो 9 सितंबर को सिनेमाघरों में लगने वाली ब्रह्मास्त्र फ़िल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र की अगली 2 सीक्वल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। फ़िल्म ब्रह्मस्त्र के प्रदर्शन के आधार पर वह ब्रह्मास्त्र 2 पर काम चालू करेंगे। अगली फिल्म महादेव और पार्वती के मुख्य किरदार पर आधारित होगी। शायद अगला मुख्य किरदार देवा हो सकता हैं।  अचंभित करने वाली खबर ये है कि फ़िल्म के सीक्वल में पार्वती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा सकती हैं। यह लगभग तय माना जा रहा हैं। वही दूसरी ओर रणबीर कपूर का किरदार शिवा और आलिया भट्ट का किरदार ईशा फ़िल्म के दूसरे भाग में भी दिखेगा। रणबीर की पूर्व प्रेमिका शादीशुदा रणबीर के साथ पहली बार स्क्रीन सांझा करेंगी। फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में अभी शाहरुख खान एक छोटे से किरदार में दिखेंगे जिसमें कुछ विशेष शक्तियां हैं। जिनके अलावा फ़िल्म में नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।  निर्देशक ने ब्रह्मास्त्र से अपनी एक दुनिया निर्मित की है जो कि हिन्दू धर्म की किवदंतियों पर आधारित हैं। वो पहले से ही दूसरे और

डंकी के लिये क्रिएटिविटी समस्या के चलते कैमरामैन अमित रॉय ने डायरेक्टर राजकु5 हिरानी को छोड़ा।

चित्र
हाल ही में मीडिया ख़बरों के अनुसार, शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डंकी के कैमरामैन अमित रॉय ने राजकुमार हिरानी से रचनात्मक मतभेद के चलते फ़िल्म को 18 से 19 दिन की शूटिंग बाद ही छोड़ दिया हैं। इस संबंध में जब फ़िल्म संजू में गाने "बाबा बोलता है बस हो गया" में राजकुमार हिरानी के संग काम करने वाले अमित रॉय ने बताया कि हाँ मैं डंकी नही कर रहा हूँ। मैंने 18 से 19 दिन शूट किया और फिर छोड़ दिया। मेरे और राजकुमार हिरानी के बीच कुछ क्रेएटिवे समस्या थी। हम दोनों एक तरीके से नही सोच पा रहे थे। लेकिन यही कहूंगा कि हमारा अलगाव दोनों की सहमति से हुआ। हम दोनों साथ मे बैठे और अलग हुए। में नही चाहता था कि यह मतभेद अलगाव तक पहुंचे। मैं राजकुमारजी की को बहुत सम्मान देता हैं। कोई भी फ़िल्म डायरेक्टर का दृष्टिकोण होता हैं। किंतु मेरे अब्बी तक शूट किए सीन फ़िल्म में दिखेंगें।

वरुण धवन पोलैंड में बवाल के सेट पर अपने इस प्रिय को याद करते दिखे?

चित्र
बॉलीवुड स्टार इस समय फ़िल्म बवाल की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो इस समय पोलैंड में अपनी सहनायिका जान्हवी कपूर के साथ हैं। शूटिंग के दौरान, बीच बीच में वह अपने पप्पी जोइ को याद करते दिखे। जैसा कि हम जानते हैं कि वह कुत्तों के प्रेमी हैं। उन्होंने अपने जोए की तस्वीर सांझा कर लिखा कि आई मिस यु और हार्ट का ईमोजी लगाया।  फ़िल्म की बात करे तो उनकी फिल्म बवाल जो कि नीलेश तिवारी निर्देशित है, 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में लगेगी।

निया शर्मा के लिए प्रशंसकों के बिगड़े बोल! जानिए क्यों?

चित्र
टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा किसी परिचय की मोहताज नही हैं। "एक हज़ारों में मेरी बहना हैं" नामक टीवी शो से शुरुआत करने वाली निया शर्मा अपने निडर और बिंदास फैशन के लिये जानी जाती हैं। आश्चर्य टैब हुआ जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर के बायो में उनकी फैशन पर उजूल फिजूल कमैंट्स को जैसे का तैसा लिखा। इंस्टा के बायो में लिखा कि लेट्स गेट टू द पॉइंट प्लीज। प्रीटी। जबकि ट्विटर बायो पर लिखा कि एक्ट्रीमली अग्ली, लैक्स फैशन सेंस, हम्म, कॉनगर्ल। इस बायो पर जब निया से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने वही लिखा जो लोग कहते हैं और सुनना पसंद करते हैं। लोग मुझें फैशन डिजास्टर या बदसूरत या और कोई बाते भी बोलते हैं। उन्होंने बताया कि मैं इस तरह के कमैंट्स सुनकर और पढ़कर बड़ी हुई हो। मैं फैशन को बर्बाद करने वाली हूँ। मैं ऐसी हूँ जो स्टाइल के बारे में कुछ नही जानते। वो तो केवल छोटे कपड़े पहनकर शरीर को दिखाने का काम करती हैं। ऐसी बातें सुनकर बड़ी हुई हूँ। यह सब है जिससे मैंने खुद को परिभाषित किया हैं। यह कोई विद्रोह या मेरी तरफ से जानबूझ

रणबीर कपूर करेंगें निर्देशन और पत्नी आलिया बनेंगीं निर्माता?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 के बाद पति पत्नी बन चुके है और जल्दी ही दोनों मां बाप बनने वाले हैं। रणबीर कपूर 4 साल के अंतराल के बाद फ़िल्म शमशेरा में दिखेंगें। इस फ़िल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर हैं। रणबीर इस समय शमशेरा के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं।  शमशेरा के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपने डायरेक्टर बनने की इक्षा को उजागर किया। उन्होंने बताया कि मैंने जब अनुराग बसु की फ़िल्म जग्गा जासूस प्रोड्यूस की थी तब मुझे इतना अनुभव नही था। मैंने केवल एक एक्टर के रूप में फ़िल्म को प्रोड्यूस किया। उसके बाद मैंने कोई फ़िल्म प्रोड्यूस नही की। में हमेशा से फ़िल्म डायरेक्ट करना चाहता था। लोकडौन के दौरान मैंने एक कहानी भी लिखी थी। वह मुझे बहुत पसंद हैं।  मुझमें वह लिखने की कला नही हैं। इसलिये इस तरह के लोगों से मिलूंगा और फ़िल्म बनाऊंगा। हाँ लेकिन प्रोडक्शन से ज्यादा डायरेक्शन मेरी इक्षाओं की सूची में हैं। अच्छा होगा मेरी पत्नी प्रोड्यूसर हो क्योंकि वह बहुत अच्छी प्रोड्यूसर हैं। इसलिये हो सकता हैं वह मेरी फिल्म प्र

शाहरुख खान बकरीद पर अपनी बालकनी से बेटे अबराम के संग प्रसंशकों का अभिवादन किया!

चित्र
10 जुलाई को बकरीद के दिन सुपरस्टार शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ बांद्रा स्थित मन्नत की बालकनी में दिखे। बकरीद के उपलक्ष्य पर उन्होंने अपने प्रसंशको का अभिवादन किया। शाहरुख सफेद टीशर्ट और ब्लू डेनिम में दिखे वही अबराम रेड और ब्लैक ड्रेस में दिखे।

रणबीर नही चाहते कि आलिया छोड़े फ़िल्म इंडस्ट्री, माँ बनने के बाद!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्दी ही माता पिता बनने वाले हैं। 5 साल डेटिंग करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी करने के बाद दोनों अपनी जिंदगी में खुश है और जल्दी ही मां बाप बनके खुशी कई गुना बढ़ाने वाले हैं।  आलिया के माँ बनने पर रणबीर ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि आलिया फ़िल्म इंडस्ट्री की व्यस्तम कलाकार हैं। में नही चाहता हूं कि वो माँ बनने के बाद अपने सपनों से समझौता करे, क्योंकि उनका बच्चा हैं। हम दोनों को जिंदगी में संतुलन बनाकर रखना होगा ताकि हम दोनों अपनी निजी और व्यवसायिक जिंदगी का आनंद उठा सके। हर समय हर दिन एक कदम। मुझें इससे कुछ ज्यादा ही अपेक्षा हैं। यदि दोनों की फ़िल्म की बात करे तो दोनों की फ़िल्म ब्रह्मस्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।

रणवीर सिंह का 37वा जन्मदिन, जन्मदिन को बहुत शुभकामनाएं!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता का आज दिनांक 6 जुलाई को जनमदिन हैं। आज वह पूरे 37 वर्ष को हो चुके हैं। उन्हें सुप्रभात चित्रनागरी की ओर से जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।  बैंड बाजा बारात से शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह शुरू में अपने मूल्यांकन से डरते थे, फिर बाद में सब ठीक हो गया। पदमावत फ़िल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को जीवंत किया। रणवीर सिंह एक बेहतरीन कलाकार हैं।

अक्षय कुमार राजनीति को छुएंगे भी नही, फ़िल्म बनाने में खुश!

चित्र
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में लिंदों में हिंदुजा और बॉलीवुड नामक बुक के लांच पर कार्यक्रम में उपस्थित थे। वहां एक मीडिया साक्षात्कार में उनसे राजनीति से जुड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं फिल्में बनाकर खुश हूं। एक अभिनेता के रूप में सामाजिक मुद्दे उठाने के लिये जो कर सकता हूँ वो कर रहा हूँ। मैं अभी तक 150 फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुका हूं। लेकिन मेरे दिल के नजदीक फ़िल्म रक्षाबंधन हैं।  अक्षय कुमार की अगली फिल्म राम सेतु भी सिनेमाघरों में 24 अक्टूबर 2022 को लगेगी। इसके अलावा वह ओएमजी 2 पर भी काम कर रहे हैं।

आलिया भट्ट की पहले प्रोडक्शन "डार्लिंग" का फर्स्ट लुक!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस की फ़िल्म डार्लिंग का टीज़र सांझा किया, जो कि शाहरुख खान के रेड चिलीज के साथ मिलकर बना रही हैं।  फ़िल्म में आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथयू आदि हैं। 

टेलेविज़न अभिनेत्री जन्नत जुबैर को महंगी कारों का शौक, उनके गेराज में इन कारों का जमावड़ा!

चित्र
टेलीविज़न जगत की अभिनेत्री जन्नत जुबैर बहुत ही कम उम्र से  टेलेविज़न शो में अभिनय के लिये जानी जाती हैं। टेलीविजन शो फुलवा और तू आशिक़ी से शुरुआत करने वाली जन्नत ज़ुबैर किसी परिचय की मोहताज नही। हाल ही में चार साल के अंतराल के पश्चात टेलेविज़न के रियल्टी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से पुनः आगमन किया हैं। यह शो उनके टीवी जगत में फिर से सक्रिय होने का माध्यम बना। उन्होंने भी कहा कि 4 साल के अंतराल के बाद मैं फिर से टेलीविजन पर वापिस आकर उत्साहित हूं। मैं सोचती हूँ कि मैंने कमबैक के लिये सही शो को चुना हैं, जो कि खतरों के खिलाड़ी 12 हैं। रियल्टी शो में ये मेरा पहला अनुभव है। मैं इससे ज्यादा बेहतर नही सोच सकती हूं। मैं आशा करती हूं कि दर्शक मुझे चार साल के बाद टीवी पर देखकर आनंदित होंगे। अभिनय के अलावा जन्नत जुबैर को महंगी कारों को रखने का शौक है। इस वक़्त इनके पास जैगुआर XJL, ऑडी Q7 और फोर्ड एंडेवर हरिकेन हैं। अपने 19वे जन्मदिन पर उन्होंने अपने आप को 1.2 करोड़ की जैगुआर कार गिफ्ट की थी। इसके पहले 80 लाख की ऑडी ली थी। शुरुआत में फोर्ड हरिकेन ली थी जिसकी कीमत 20 ल

खतरों के खिलाड़ी 12 से बाहर होने वाली पहली प्रतिद्वंद्वी बनी एरिका पैकार्ड!

चित्र
2 जुलाई से शुरू हुए खतरों के खिलाड़ी सीजन 12  का पहला एलिमिनेशन हो गया है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किये इस रियलिटी शो से एक सितारा हस्ती मॉडल एरिका पैकार्ड बाहर हो चुकी हैं। कैप टाउन में शो के स्टंट के दौरान एरिका को निशांत भट्ट के विरुद्ध स्टंट परफॉर्म करना था। निशांत बड़े ही आसानी से अपना स्टंट पूरा किया जबकि एरिका अपनी भरपूर कोशिश के बाबजूद पिछड़ गई। फियर फंडा में वह मोहित मालिक और तुषार कालिया के खिलाफ हार गई। अंत मे एलिमिनेशन टास्क में वह जन्नत ज़ुबैर और अनेरी वजनी से हारकर शो से बाहर हो गई।  इस शो में अन्य प्रतिद्वंद्वी में रुबीना दिलाइक, श्रीति झा, शिवांगी जोशी, कनिका मान, प्रतीक शेजपाल, चेतना पांडेय, राजीव अदतिया आदि हैं।

कर्नाटक की सिनी सिटी जीती, फेमिना मिस इंडिया 2022 का ख़िताब!

चित्र
जाने माने इवेंट फेमिना मिस इंडिया 2022 का 3 जुलाई को समापन हो गया। इस इवेंट में कर्नाटक की सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया 2022 घोषित किया गया। जिओ कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान की रूपल शेखावत को फर्स्ट रनर अप और उत्तरप्रदेश की शिन्नता चौहान को सेकंड रनर अप घोषित किया गया। अंतिम में पहुंचे 5 फाइनल प्रतिद्वंदी में इन तीन के अलावा प्रगनया अय्यागरी और गार्गी नंदी थी।  ग्रैंड फिनाले की नाईट में कई सितारों ने शिरकत की जिनमे नेहा धूपिया, कृति सैनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा आदि प्रमुख थे। कृति सैनन और लॉरेन गोटटीलेब की डांस परफॉर्मेंस लाजवाब थी।