गपसप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गपसप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016

प्रियंका हुई न्यू यॉर्क की दीवानी! जानिए क्यों?



बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आजकल न्यू यॉर्क की सड़कों पर अपने अमेरिकन टीवी शो Quantico की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

वो न्यू यॉर्क के उर्जात्मक वातावरण और जिंदादिली से प्रभावित हैं। उन्हें न्यू यॉर्क से लगाव सा हो गया है। न्यू यॉर्क में शूटिंग के लिए , उन्होंने वहां के मेयर का धन्यवाद किया। 

प्रियंका ने कहा कि Quantico की शूटिंग एवं हमारी टीम की सहायता के लिए, में यहाँ के मेयर को धन्यवाद कहना चाहुंगी। मुझे न्यू यॉर्क से प्यार हो गया हैं। यहाँ की फिजाओ में उर्जात्मक शक्ति है, जो मुझे प्रभावित करती है। सबसे बड़ी बात जो मेरे लिए अभिनेत्री होने के नाते अहम् है, वो है यहाँ से भारत के लिए सीधी हवाई जहाज की सुविधा होना है। इस कारण से मुम्बई और न्यू यॉर्क में हो रही शूटिंग में आसानी से आ जा सकती हूँ। यहाँ पर पूर्व दिशा में मेरा एक खूबसूरत निवास स्थान है जो मुझे बहुत पसंद है। 

वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकन टीवी शो Quantico में सीआईए एजेंट की भूमिका निभा रही है। जो कि अमेरिका की सफलतम टीवी सीरीज है।

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

14 साल के आरव भाटिया चल पड़े अपनी पिता अक्षय कुमार की राहों पर।




14 बर्ष के आरव भाटिया अपने पिता अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। 

पिता अक्षय की तरह, उन्हें भी व्यायाम और मार्शल आर्ट का शौक़ हैं। वो पिता की तरह ही, नियमित रूप से मार्शल आर्ट का अभ्यास और व्यायाम करते हैं। 

हाल ही के जवान होते आरव अपनी एक महिला मित्र के साथ बांद्रा के एक कॉफ़ी लाउन्ज पर दिखे। वो अपनी मित्र के साथ SUV गाडी में से उतारते हुए दिखे। 

मीडिया की ख़बरों की माने तो ये पहला मौका है जब सितारे अक्षय कुमार के सुपुत्र किसी महिला मित्र के साथ मीडिया की नज़र में आए। 

फिल्म सितारे के पुत्र होने के नाते उनका मीडिया की नज़र से बच पाना मुश्किल था।

गर्भवती करीना को बीमा नहीं मिलने से हो रही है फिल्म वीर दे वेडिंग में देरी, फिल्म की हीरोइन सोनम ने कहा।




फिल्म वीर दी वेडिंग जो कि सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर बना रही हैं, कुछ वित्तीय समस्याओं के कारण अटकी पड़ी हुई है। 

रिहा की बहन सोनम ने बताया कि हमें जिस तरह के वित्त की आवश्यकता फिल्म बनाने के लिए है , वो हमें प्राप्त नहीं हो रही है। फिल्म में देरी की वजह के लिए, सोनम ने एक दूसरी मजबूरी भी बताई, वो है करीना कपूर का गर्भवती होना। 

सोनम कपूर के अनुसार भारत में कोई भी बीमा कंपनी गर्भवती करीना को बीमा मुहैया नहीं करा रही है, क्योंकि भारत ही एक ऐसा देश है , जहाँ गर्भवती महिलाओं का बीमा नहीं कराया जा सकता है।  सोनम के अनुसार अब फिल्म वीर दे वेडिंग अप्रैल महीने में शुरू हो सकती है, जब तक करीना के घर में नन्हा मेहमान भी आ चुका होगा। 

फ़िलहाल करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ अपने पहले बच्चे के आगमन की तैयारी में जुटी हुई है।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...