शुक्रवार, 31 मार्च 2017

मेरी प्यारी बिंदु का पहला पोस्टर सार्वजनिक हुआ।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहली बार एक साथ फिल्म मेरी प्यारी बिंदु में अभिनय करते नजर आएंगे। आयुष्मान ने स्वयं फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया।

फिल्म को मनीष शर्मा निर्मित कर रहे हैं, जबकि अक्षय रॉय इसको निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में परिणीति एक गायिका की भूमिका में हैं।

फिल्म के पहले पोस्टर में आयुष्मान एक पुस्तक को पकड़े हुए है और परिणीति एक हाथ में माइक और दूसरें हाथ में पुराने ज़माने का रिकॉर्ड लिए हैं। फिल्म में दोनों का चरित्र बहुत मजेदार लग रहा है।

फिल्म मेरी प्यारी बिन्दु 12 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

काला चश्मा का नया अवतार बहन होगी तेरी में।




अभिनेता राजकुमार राव अपनी विशेष अभिनय शैली और लीक से हटकर विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जानें जाते है। हाल ही में उनकी प्रदर्शित विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित फिल्म ट्रैप्ड के लिए अपने प्रशंसकों और फिल्म समीक्षकों की वाही वाही लूट रहे हैं।

अब राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म बहन होगी तेरी नामक फिल्म में श्रुति हासन के साथ आने वाले हैं। इस फिल्म को अजय पी पन्नालाल ने निर्देशित किया है।

फिल्म का हाल ही में प्रदर्शित माता जागरण का गाना काला चश्मा की धुन और मज़ाकिया शब्दों से सज्जित गीत पर आधारित है। यह फिल्म बार बार देखों के हिट गाना काला चश्मा से प्रेरित है। यह गाना कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया हैं।

यह गाना फिल्म के ट्रेलर के पहले ही प्रदर्शित हो गया है। इसके पीछे गाने की माता के जगराता के बोल और वर्तमान में चल रहे नवरात्री के त्यौहार को जोड़कर देखा जा सकता हैं। इस गाने में राजकुमार राव मज़ेदार बोल के साथ काला चश्मा के रेप संस्करण को गाते हुए दिखाये गए हैं। बहुत दिनों बाद राजकुमार राव व्यावसायिक फिल्म में दिखेंगे।

फिल्म बहन होगी तेरी 26 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

बुधवार, 29 मार्च 2017

बरखा बिष्ट का बिकिनी में बीच गर्ल का अवतार!


टीवी अभिनेत्री बरखा बिष्ट सेनगुप्ता इस समय अपनी जिंदगी का लुफ्त उठा रही है। वह जिंदगी के सबसे आनंदमय पल अपने पति इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ गुजारते कई पर्यटन स्थल का भ्रमण कर रही है। इस समय वह थाईलैंड में छुट्टियां व्यतीत कर रही हैं। वह विभिन्न समुद्र किनारे का लुफ्त उठा रही है।

इसी दौरान पति इंद्रनील ने अपने कैमरें में बरखा को एक बीच गर्ल के अवतार में एक खूबशूरत बिकिनी में कैद किया। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर साँझा किया। बरखा इस बिकिनी बहुत खूबसूरत दिख रही है।

आलिया भट्ट सड़क के अगले भाग में नहीं दिखेंगी!

वर्तमान में आलिया भट्ट अपनी फिल्म बद्रिनाथ की दुल्हनिया की सफलता का जशन मन रही है। उनकी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। फिल्म की सफलता को लेकर आलिया और वरुण धवन उत्साहित है। दोनों के अभिनय को प्रशंसकों और आलोचकों से प्रशंसा मिली है।

ख़बरों के अनुसार , आलिया भट्ट उनके पिता महेश भट्ट की सड़क फिल्म के अगले भाग में काम करने वाली है। पिछली फिल्म सड़क में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्या भूमिका में थे। ख़बरों के अनुसार सड़क के अगले भाग में आलिया भट्ट दोनों संजय और पूजा की बेटी की भूमिका निभानेवाली है।

जब आलिया भट्ट से जुड़े लोगो से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बात का खंडन किया। फिलहाल वह सड़क नहीं कर रही है।

पिछले साक्षात्कार में आलिया ने बताया था कि वह पिता के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। वह भविष्य में पिता के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ेंगी। उनके अनुसार अब पिता महेश भट्ट फिल्में निर्देशित नहीं करेंगे। इसलिए वह अब उनके प्रोडक्शन हाउस से जुड़ेंगी।

आनेवाले समय में आलिया फिल्म ड्रैगन में रणबीर कपूर और फिल्म गुल्ली बॉय में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी।

बुधवार, 22 मार्च 2017

स्वरा भास्कर नहीं है गोल्ड की रेस में!

स्वरा भास्कर और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर आँखों को शुकून देने वाले हो सकती हैं, किन्तु दोनों के फिल्म गोल्ड में साथ काम करने की खबर गलत साबित हुयी। विश्वस्त सूत्रों को स्वरा ने बताया कि वह अक्षय के साथ किसी फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वह अक्षय की बहुत बड़ी प्रशंसक है। वहीँ रीमा कागती के काम की मैं दिल से सराहना करती हूँ। किन्तु दुःख के साथ बताना पड़ रहा हैं कि में वर्तमान में अक्षय कुमार फिल्म गोल्ड की हिस्सा नहीं हूँ। मुझे मालूम है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही दमदार हैं। में फिल्म के शूट के लिये फिल्म के यूनिट सदस्यों और कलाकारों को बधाई देती हूँ।

फिल्म गोल्ड एक खेल पर आधारित फिल्म हैं। यह फिल्म हॉकी चैंपियन बलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। जिन्होंने भारत को लगातार तीन वर्ष 1948, 1952 और 1956 में भारत को चैंपियन बनाया। यह फिल्म रीमा कागती निर्देशित कर रही है।

हमनें पुर्व में सुना था कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को चुना जा चूका है और स्वरा भास्कर से इस संबंध में बात चल रही थी। एक पत्रिका में बताया गया था कि फिल्म के लिये एक अच्छा अभिनय करने वाली अभिनेत्री की तलाश चल रही है। स्वरा भास्कर को इस फिल्म के लिये चुना जाना है। जल्द ही उनके साथ बैठकर स्क्रिप्ट को सुनाएंगे। 

जैकलीन फर्नान्डीज बनेंगी जस्टिन बीबर की पर्यटन सलाहकार!

संगीत जगत में प्रसिद्ध हुए जस्टिन बीबर अपने शो के लिये मई में भारत आ रहे हैं। उनका लाइव शो डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में होने वाला हैं। इस शो में जस्टिन के साथ शो में भाग लेने के लिए कई फ़िल्मी हस्तियों में जैसे की होड़ सी लगी हैं। इस शो में भाग लेने के लिए सनी लियोन, वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत ही उत्सुक हैं।

ख़बरों की माने तो जैकलीन, जस्टिन की यात्रा को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी में हैं। वह जस्टिन के लिए एक टूरिस्ट गाइड का काम करने वाली है। एक विश्वस्त सूत्र को जैकेलीन ने कहा कि मैं जस्टिन की बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ। मैंने उनके लिए बहुत कुछ सोच रखा हैं। मैं उनकी यात्रा बहुउद्देशीय बनाना चाहती हूँ। मैं एक टूरिस्ट गाइड की तरह उन्हें पूरे मुम्बई में घुमाना चाहती हूँ। 

जैकेलीन उन्हें मुम्बई की ख़ास जगहों जैसे गेटवे ऑफ़ इंडिया, इश्कान मंदिर, कोलाबा और जुहू फ़िल्म स्टूडियो आदि। वह जस्टिन को धारावी में अभावग्रस्त बच्चों से मिलाना चाहती है। उन्होंने अपनी होटल में  जस्टिन के लिए बहुव्यंजन की व्यवस्था की है। उन्हें महाराष्ट्रियन, साउथ इंडियन और  गुजराती खाना परोसा जायेगा।

रविवार, 19 मार्च 2017

करीना की अब तक की सबसे खूबसूरत फोटो अपने पुत्र तैमूर के साथ!

जब से करीना ने अपने पुत्र तैमूर को जन्म दिया हैं, तब से दोनों ही मीडिया में छाये हुए हैं।  तैमूर के जन्म से लेकर तक अभी तैमूर अली खान मीडिया में किसी न किसी रूप में करीना के प्रशंसकों को खुशियों के कारण बने हुए हैं।

हाल ही में करीना कपूर खान का अपने पुत्र तैमूर अली खान के साथ बड़ी ही ख़ूबसूरत तस्वीर हाथ लगी हैं, जिसमें करीना अपने पुत्र तैमूर को माथें पर चुम्बन दे रही हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जग ज़ाहिर किया अपना प्यार!

हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्यार यानी अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी अर्थात् भवनीत चित्ररथ के संबद्ध में दुनिया को बताया। कपिल के इस ट्वीट ने उनके प्रशंसकों को अचंभित जा दिया!

ख़बरों की माने तो कपिल शर्मा का गिन्नी से प्यार अभी का नहीं हैं। वो दोनों एक दूसरें को कॉलेज के दिनों से जानते है। गिन्नी जालंधर की रहने वाली है। उनकी कपिल से दोस्ती कई वर्षों पुरानी है। कापलि ने गिन्नी को एक शो में निर्देशित भी किया था। दोनों साथ में हंस बलिये कार्यक्रम में भी आ चुके हैं।

गिन्नी कई मौंकों पर कपिल से अपने प्यार का इजहार कर चुकी है। एक बार तो उन्होंने अपनी कपिल शर्मा से सगाई तक की बात स्वीकारी थी। दोनों के परिवार इनके प्यार के बारें में जानतें है। यहाँ तक कि कपिल की बहन पूजा, गिन्नी को अपनी भाभी कहकर पुकारती हैं।

कपिल शर्मा के गिन्नी के लिए प्यार के इज़हार ने मीडिया और प्रशंसकों को अचरज में दाल दिया था। किंतु हमारी दोनों के सुनहरें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

करिश्मा के पूर्व पति करेंगे दूसरी शादी!

पिछली साल करिश्मा कपूर से तलाक लेकर अलग हुए उद्योगपति संजय कपूर अब तीसरी बार अपनी शादी की शहनाई बजवाने जा रहे हैं। ख़बरों की माने तो तलाकशुदा संजय अपनी तीसरी शादी तलाकशुदा प्रिया सचदेव से करने की तैयारी में है। किंतु अभी तक संजय कपूर या उनके परिवार से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह वर्तमान में मीडिया में केवल एक अफवाह के रूप में व्याप्त है।

ख़बरों की माने तो, संजय अपना तीसरा विवाह अगले महीने प्रिया सचदेव से न्यूयॉर्क में करने की तैयारी में है। इस कार्यक्रम में दोनों के परिवार और कुछ ख़ास दोस्त शरीक़ होंगे।

पिछले वर्ष जून 2016 में संजय कपूर अपनी अभिनेत्री पत्नी करिश्मा कपूर से तलाक ले चुके हैं। इस तलाक के बाद करिश्मा को उनके बच्चे समायरा और किआन राज को अपने साथ में रखकर परवरिश का मौंका मिला।
करिश्मा से पूर्व, संजय ने अपनी पहली शादी नंदिता महतानी से की थी।

बुधवार, 15 मार्च 2017

अब मुग़ल बनेंगे अक्षय कुमार!

सदाबहार अभिनेता अक्षय कुमार टी सीरीज के मुग़ल गुलशन कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म मुग़ल में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

इस फिल्म को गुलशन कुमार की पत्नी सुदेश कुमारी निर्मित कर रही है। इस फिल्म को सुभाष कपूर निर्देशित कर रहे हैं। सुभाष कपूर ने हाल ही में जॉली एल एल बी 2 नामक हिट फिल्म दी।

अभिनेता अक्षय कुमार की असल जिंदगी में गुलशन कुमार से बहुत अच्छे संबंध थे। अक्षय अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए प्रभुल्लित होकर बोले कि मेरा गुलशनजी से मेरी पहली डेब्यू फिल्म सौगंध के दौरान मिलना हुआ। फिल्म के दौरान हमारे सम्बन्ध विशेष प्रगाढ़ता आयी। हम दोनों में बहुत सारी समानतायें है। हम दोनों एक ही परिवेश से आये है। में उनके किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूँ।

गुलशन कुमार के पुत्र भूषण कुमार के अनुसार, फिल्म मुग़ल केवल फिल्म नहीं हैं, यह मेरा सपना था जो हकीकत बन चुका  हैं।  मेरे पिताजी मेरे लिए एक आंतरिक ताकत थे। आज भी में अपने निर्णय में उनकी उपस्थिति महसूस करता हूँ।  में हमेशा से जानता था कि  एक दिन में फिल्म मुग़ल बनाऊंगा और दुनिया को अपने पिताजी की उल्लेखनीय कहानी को प्रदर्शित करूंगा।  में बहुत खुश हूँ कि  मेरी माँ सुदेश कुमारी फिल्म निर्मित कर रही हैं और अक्षय कुमार जैसे अभिनेता इस फिल्म में मेरे पिताजी का किरदार निभा रहे हैं। 

निर्देशक सुभाष कपूर के अनुसार, जब विक्रम मल्होत्रा ने मुझसे इस फिल्म का आईडिया साँझा किया तो मुझे अकल्पनीय लग रहा था। में पहले अपनी टीम से बोलता था कि में गुलशनजी पर फिल्म बनाना चाहता हूँ। देखिये में अब उनपर फिल्म कर रहा हूँ। 

उनके जन्मदिन पर उनकी प्रिय पुत्री तुलसी कुमार ने फिल्म का पोस्टर प्रदर्शित किया और  घोषणा की।  फिल्म की शूटिंग २०१७ के अंत तक शुरू हो जाएगी। 

एक बंदर बना फरहान की मुसीबत!

अभिनेता फरहान अख्तर अपबी पिछली फिल्म रॉक आन 2 की असफलता से बहार निकलते हुए अपनी आनंद सुरपुर द्वारा निर्देशित फिल्म द फ़क़ीर ऑफ़ वेनिस की शूटिंग में व्यस्त है। यह फिल्म भारत के बॉर्डर क्षेत्र में हो रही है। 43 वर्षीय अभिनेता अपनी छोटी सी गलती के कारण भारत के सीमा सुरक्षा बल की पूछताछ के घेरे में आ गए। हुआ यूँ कि फरहान को सीमा सुरक्षा बल ने कार के अंदर एक बन्दर के साथ पकड़ा।

फरहान एक फिल्म दृश्य के हेतु एक बन्दर को कार में लेकर जा रहे थे, तभी कुछ सुरक्षा जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। वे फरहान को नहीं जानते थे, इसलिए फरहान को उन्हें या समझने में पसीना आ गया कि वह बन्दर के साथ एक फिल्म दृश्य फिल्मा रहे हैं।

इस फिल्म में फरहान एक प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव का किरदार निभा रहे हैं, जिसने कि ऐसे प्रोजेक्ट को हाथ में लिया हैं जिसमें उसे ऐसे पवित्र संत की खोज करनी है, जिसका पूरा शरीर रेत के अंदर हैं और उसके केवल दोनों हाथ रेत के बाहर दिखते है।

यदि खबरों की माने तो यह फिल्म फरहान की रॉक ऑन से भी पहले की फिल्म थी।

इस फिल्म में फरहान के अलावा कमल सिंधु, अन्नू कपूर, जर्मन अभिनेता मैथिये कैर्रेइर और इतालियन अभिनेत्री वॉलेंटिना है।

इस फिल्म को पुनीत देसाई निर्मित कर रहे हैं। इसकी शूटिंग बनारस, लदाख और वेनिस में हुयी।

कृति सैनन को भा गयी बरेली की बर्फी!

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन जो कि वर्तमान में फिल्म बरेली की बर्फी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयारी कर रही है, को फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने में बहुत आनंद आया।

कृति सैनन ने अपने विश्वस्त सूत्रों को कहा कि यह फिल्म बहुत ही मनोरंजक है। इसे नितेश तिवारी ने लिखा है और आश्विन अय्यर तिवारी इसे निर्देशित कर रही है। आश्विन अय्यर एक लाजवाब निर्देशक है और नितेश ने स्क्रिप्ट को बहुत ही अच्छी तरह से लिखा हैं। मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ने बहुत आनंद आया।

हाल ही में, कृति ने इंडिया बीच फैशन वीक 2017 में भाग लिया था।

कृति ने आगे कहा कि इस फ़िल्म का नैरेशन बहुत शानदार और मनोरंजक था। नितेश से इसकी स्क्रिप्ट को सुनना और भी अच्छा था। फिल्म बहुत मनोरंजक और हंशी मजाक से भरपूर है। मुझे विश्वास है कि आप लोगो यह बहुत हँसायेगी।

यह फिल्म आश्विन अययर तिवारी निर्देशित करेंगी, जो कि पूर्व में नील बट्टे सन्नाटा निर्देशित कर चुकी हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें उत्तरी भारत में व्याप्त संस्कृति और प्रथाओं को दिखाया गया है।

इस फिल्म में कृति सैनन के अलावा आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव भी है। इसमें आयुष्मान एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के रूप में दिखाए गए हैं जबकि राजकुमार राव एक लेखक है। कृति सैनन एक बिंदास और स्वतंत्र लड़की के किरदार में हैं।

फिल्मकार सुजॉय घोष हुए आलिया और वरुण के कायल!

फिल्मकार सुजॉय घोष ने सोमवार को फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को देखकर कहा कि वो आलिया भट्ट और वरुण धवन के कायल हो गए हैं। उनकी प्रशंसा के लिये उनके पास शब्द काम पद रहे हैं।

सुजॉय ने ट्वीट करके कहा कि मैंने आलिया और वरुण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया में मुझे वास्तव में आनंदित कर दिया। वो दोनों लाजवाब थे। दोनों की स्क्रीन पर केमिस्ट्री को देखना आनंदमय था। तालियाँ... तालियाँ...

शशांक खैतान द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित बद्रीनाथ की दुल्हनिया बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है।

एक ट्रेड विश्लेषक के मुताबिक़ फिल्म ने दो दिनों में देश के अंदर 27 करोड़ रुपया कमा लिया हैं।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं जो कि भारत में व्याप्त दहेज़ और पुरुष नियंत्रित समाज की कुरीतियों पर प्रकाश डाला हैं। यह फ़िल्म 2014 की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियाँ का अगला संस्करण है।

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

आलिया भट्ट देंगी अपने गुरु करण जौहर को श्रद्धांजलि!

बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट, जिन्होंने अपने गुरु करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से फिल्म जगत में पदार्पण किया। आगामी शनिवार को आलिया भट्ट, ज़ी सिने अवार्ड के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अपने गुरु करण जौहर को श्रद्धांजलि देंगी।

आलिया भट्ट इसके लिए, करण जौहर की अभी तक निर्देशित और निर्मित फिल्मों के गानों पर नृत्य करने वाली हैं।

आलिया भट्ट, अपने गुरु की पहली निर्देशित फिल्म "कुछ कुछ होता है" के गानों से लेकर वर्तमान में प्रदर्शित फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गानों पर अपना नृत्य अभिनय करेंगी!

यह आलिया के लिए पहला मौंका हैं कि वो ज़ी सिने अवार्ड्स के उपलक्ष्य पर नृत्य करेंगी। सबसे बड़ी बात ये है कि वह अपनी नई फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया के प्रदर्शित होने के एक दिन बाद ही अपनी नृत्य अदाकारी के जलवे विखेरींगी, जो कि उनकी ख़ुशी का दुगना कारण हैं।   

तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहम के लिए पहली बार चोर निकल के भागा!

फ़िल्मी इतिहास में पहली बार जॉन अब्राहम और ख़ूबसूरत अदाकारा तमन्ना भाटिया साथ में दिखेंगे। दोनों ही फिल्म चोर निकल के भागा में पहली बार स्क्रीन साँझा करेंगे।

इस फिल्म का निर्माण प्रेणना अरोरा, जॉन, अर्जुन एन कपूर और राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म को अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं जो पूर्व में निर्देशक राजकुमार गुप्ता के लिए फिल्म नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर में सहायक के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं, तो दूसरी ओर तमन्ना एक एयर होस्टेस का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की निर्माता प्रेरणा ने बताया कि फिल्म में तमन्ना का किरदार एक एयर होस्टेस की भूमिका में हैं। किन्तु इस फिल्म में तमन्ना का जॉन के साथ रोमांस नहीं दिखाया गया हैं।  

मंगलवार, 7 मार्च 2017

अक्षय के लिए पत्नी ट्विंकल है, मस्त मस्त गर्ल!

अक्षय कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उनके लिए मस्त मस्त गर्ल है।

अक्षय ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि में अपनी पत्नी के लिए "तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त"  गाना गुनगुनाना चाहता हूँ। वो मेरे लिए मस्त मस्त गर्ल है और हमेशा रहेगी। अक्षय यह बात अपने इस गाने के नए रूप में फिल्म मशीन के लिए प्रदर्शित करने के उप्लक्षय पर कार्यक्रम में कही। यह गाना मशीन फिल्म में मुस्तफा और किआरा आडवाणी के ऊपर फिल्मय गया है।

वास्तव में यह गाना पूर्व में फिल्म मोहरा के लिए अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था।

जब उनसे सेट पर रवीना टंडन के साथ वार्तालाप पर पूछा तो अक्षय ने कहा कि या 22 वर्ष पुरानी फिल्म है। यह सब मुझे कैसे याद रहेगा। किन्तु रवीना के साथ काम करना मेरे लिए सम्मानीय बात थी। हमने बहुत सारी फिल्में और गानें साथ साथ किये। "टिप टिप वर्षा पानी" गाना आज भी मेरे दिल के करीब है। हम दोनों ने जो भी फिल्में की, वो सभी सफल थी।

अक्षय अपनी यादों को ताजा करते हुए कहते है कि में और रवीना "तू चीज़ बड़ो है मस्त मस्त" के लिए सेट पर ही प्रैक्टिस करते थे और गानें पर अभिनय करते थे।

अक्षय ने आगे कहा कि जिंदगी में कई चीज़े आप भुला नहीं सकते। मेरे लिये "खिलाडी टैग", ”मस्त मस्त" और "चुरा के दिल मेरा" जीवन स्तम्भ है। क्योंकि इनके कारण ही में अभिनय की दुनिया में इतनी ऊंचाइयों को छुआ है।

सोमवार, 6 मार्च 2017

अविवाहित करन जौहर बने दो बच्चों के बाप!

हाल ही में, अविवाहित करन जौहर ने फिल्म जगत और अपने दर्शकों को अचंभित करते हुए अपने दो बच्चों यश और रूही के बाप बनने की सनसनीखेज ख़बर को सार्वजनिक किया। करन ने अपने बच्चे किराये की कोख से प्राप्त किये। इस ख़बर को सुनकर सभी लोग इसलिये अचंभित थे क्योंकि इतना बड़ा रहस्य छुपाये रखना आसान नहीं होता।

एक पत्रिका के अनुसार, बच्चों के जन्म के सात दिन बाद करन ने वैलेंटाइन्स पर एक पार्टी राखी थी। इस पार्टी में भी वह इस रहस्य को छिपाये रखने में कामयाब रहे।

पार्टी में उपस्थित एक कलाकार ने बताया कि हमें पता था कि करन जौहर बच्चे चाहते हैं, किन्तु ये पता नहीं था कि इतने जल्दी वह अपने बच्चों को घर ले आएंगे। 

दोस्तों को ही नहीं, वल्कि उनके धर्मा प्रोड्यूक्शन्स के कर्मचारियों को भी करन जौहर के इस रहस्य की जानकारी नहीं थी।  उनके एक कर्मचारी ने बताया कि हमें  इसके बारें में जानकारी नहीं थी।  पिछले महीने तक भी, करनजी  समय पर ऑफिस आते थे और समय पर घर चले जाते थे। 

ख़बरों की माने तो, केवल करन की ख़ास दोस्त करीना, गौरी खान और मनीष मल्होत्रा को ही इस सम्बन्ध में जानकारी थी।  हाल ही में, करन जौहर ने अनसूटेबल बॉय पुस्तक के प्रकाशन पर अपनी इक्षा जाहिर करते हुए कहा कि मुझे पता नहीं कि इस बारें में, मैं क्या करने जा रहा हूँ।  किन्तु अब में महसूस करता हूँ कि मुझे बाप बनना चाहिए। मुझे ये पता नहीं कि ये कैसे संभव होगा। किन्तु मुझे इसकी आवश्यकता महसूस होती हैं, क्योंकि मेरे पास देने के लिए बहुत सारा प्यार हैं और मैं इसे आगे बढ़ाना चाहता हूँ। 

ऐ दिल है मुश्किल के एक यूनिट सदस्य ने बताया कि पिछले कुछ समय से करन अकेलापन महसूस कर रहे थे। इसी कारण वह नोबु नाम के पप्पी घर पर लाये थे। वह हमेशा परिवार के जैसे दोस्तों से घिरे रहते थे, किन्तु फिर भी उन्हें अपने खुद के बच्चों की चाह थी। मैंने पिछले दिसम्बर में किराये की कोख के बारें में सुना था। किन्तु उन्होंने इसके बारें में बात करने से मना किया था।  हम सभी उनको बहुत चाहते हैं और उनकी इक्षा का सम्मान करते हैं। 

करन के एक दोस्त ने बताया कि  वह एक बच्चों को बिगड़ने वाले पिता हैं। में उन्हें अनुशासित रूप में नहीं देख सकता हूँ। किन्तु अभी कहना जल्दबाजी होगी कि वो किस तरह के पिता बनेंगे। मैं यही कहना चुंग कि  वह एक बहुत अच्छे पिता साबित होंगे। 





विदेशी धरती पर जीता ऐश्वर्या ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड!

पूर्व में प्रदर्शित फिल्म सरबजीत में दलवीर कौर के अवतार में ऐश्वर्या राय बच्चन ने चारों ओर से प्रशांश बटोरी। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक असहाय बहन का किरदार निभाया है, जो देश के तंत्र के विरूद्ध खड़े होकर पाकिस्तान जेल में बंद अपने भाई को छुड़ाने की कोशिश करती है। सरबजीत भूलवश पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर जाता है। उस पर झूठे आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाकर जेल में डाल देते है।

फिल्म सरबजीत ने समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया पाई। किन्तु ऐश्वर्या ने अपनी अदाकारी के लिए खूब तालियाँ बटोरी। अब ऐश्वर्या के प्रशंसकों को ख़ुशी का एक और मौंका मिल गया है, क्योंकि ऐश्वर्या ने ऑस्ट्रेलिया के अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल और अवार्ड्स में सरबजीत फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता।

एक फिल्म समीक्षक ने ट्विटर पर लिखा, "ऐश्वर्या ने इफ़्फ़ा, ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड्स जीता। ओमंग कुमार, भूषण कुमार, संदीप सिंह और वशु भगनानी को बधाई"।

ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म सरबजीत एक बायोपिक फिल्म है, जो कि भारतीय नागरिक सरबजीत की निज़ी ज़िन्दगी पर आधारित है। सरबजीत पर जासूसी के आरोप में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने कैपिटल पनिशमेंट की सजा सुनाई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा रणदीप हुडा, ऋचा चड्ढा और दर्शन कुमार ने भी अभिनय किया है।

पूर्व में ऐश्वर्या  इसी फिल्म के लिये फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स में भी बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड्स के लिए नामांकित हो चुकी है।

₹1,600 करोड़ पार! क्या आदित्य धर की 'धुरंधर 2' तोड़ेगी दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 18: रणवीर सिंह की फिल्म का ऐतिहासिक धमाका! दुनियाभर में कमाए 1,600 करोड़ से ज्यादा आदित्य धर के निर्देशन में बनी...