ड्वायन जॉनसन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ड्वायन जॉनसन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 6 जून 2017

प्रियंका को पति में चाहिए ईमानदारी और विश्वास!





प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रही है। वह कुछ हद तक सफल होती हुई नजर आ रही हैं। अमेरिकन टीवी शो कुण्टिको के बाद उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच बॉक्स आफिस पर अच्छा कर रही हैं। फ़िल्म में उनके शानदार विलन के किरदार विक्टोरिया लीडस् के लिये चारों तरफ प्रशंसा हो रही हैं। उनके साथ फिल्म में ड्वायन जोहन्सन और जैक एफ्रॉन जैसे प्रसिद्ध हॉलीवुड सितारे थे।

हाल ही में प्रियंका विश्व के कई जगहों पर फ़िल्म बेवॉच के लिए जगह जगह न्यूज़ चैनल और रियलिटी शो पर प्रचार प्रसार किया।

हाल ही में एक पत्रिका में साक्षात्कार के दौरान प्रियंका ने अपनी जिंदगी और कैरियर के बारें में विस्तार से चर्चा की। प्रियंका ने कहा कि हम अब ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहाँ हर चीज़ को बड़ा चढ़ा कर बताया जाता हैं। कई लोग तो अपना पक्ष और विचार रखने में डरने लगे है, क्योंकि हर किसी को उस पर अपने विचार रखने के लिए इंटरनेट जैसा मीडिया हैं। इंटरनेट पर ट्रॉल्लिंग अब सामान्य बात हो गई है। मैं इसकी परवाह नही करती, क्योंकि मुझे सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिलता हैं और मैं इस पर ही अपना ध्यान केंद्रित करती हूँ। दूसरी बात है कि आप अपनी जिंदगी को कैसे जीना चाहते हैं। मेरे मां बाप ने मुझे अपना मत रखने वाली परवरिश दी हैं। मुझे निडरता के गुणों से पाला गया हैं। मुझे लड़की के रूप में नही पाला गया हैं। मैं कह सकती हूँ कि मेरी परवरिश सबसे अच्छी हुई हैं और दूसरी लड़कियों की ऐसी ही परवरिश की कामना करती हूँ।

जब प्रियंका से ड्वायन के शादी के लायक गुणों के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रियंका ने कहा कि वह शादी करने लायक गुणों से युक्त हैं। क्योंकि मैंने उन्हें उनके परिवार और बच्चों के साथ देखा हैं। वह बहुत ही पारिवारिक व्यक्ति हैं। एक बात हैं कि आपके पति में ईमानदारी और भरोसा होना चाहिए और यह चीज़ ड्वायन में कूट कूटकर भरी हुई हैं।

गुरुवार, 1 जून 2017

ड्वायन जॉनसन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार को कबूला!

हाल ही में हॉलीवुड एक्टर ड्वायन जॉनसन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहा कि मैं प्रियंका से पहली मुलाकात से ही प्यार करता हूँ।

ड्वायन ने एक टीवी शो में प्रियंका से अपने संबंधों के बारें बताते हुए कहा कि मैं इस औरत को प्यार करता हूँ। यह बहुत ही मज़ाकिया था जब वह अमेरिका आई थी। वो यहाँ आई, हमारी एजेंसी से जुड़ी और मेरे एजेंट को नियुक्त किया। इसके कारण हमारे तुरंत संबंध बने। ड्वायन ने ये सब एक शो नाउ शोइंग के लिए साक्षात्कार में कहा।

ड्वायन ने कहा कि पहले हम लोगों ने फ़ोन पर बात की| बात करते ही हम लोगों के विचार मिल गए| हम दोनों का एक सा डीएनए हैं|  हम दोनों के एक से सपने हैं|  केवल यह सब नहीं था | मैं  उनके प्यार में गिरफ़्त हो गया| हम लोगों का यह पागलपन वाला आईडिया था कि वह बेवॉच में बहुत ही अच्छी विलैन साबित होगी| 

ड्वायन सोचते है कि प्रियंका एक बेहतरीन विलैन की भूमिका निभाने वाली कलाकार हैं|  ड्वायन आजकल प्रियंका के काम करने के तरीके से भी बहुत फ़िदा हैं|  

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...