संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संजय दत्त के अनुसार, जेल के दौरान उनका घमंड टूटा!

चित्र
अभिनेता संजय दत्त अपनी सजा पूरी करने के बाद फरवरी 2016 में जेल से छूटे। उन्हें 1993 मुम्बई धमाकों के दौरान गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने के लिए सजा सुनाई थी। संजय दत्त ने एक मीडिया वार्ता के दौरान बताया कि उन्हें कारावास की जिंदगी ने अच्छा इंसान बनाया। उस दौरान जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यहाँ तक कि मेरा घमंड भी चूर चूर हो गया। परिवार से दूर रहना एक चुनौती थी। उस दौरान मैंने अपने शरीर को आकार में रखने की कोशिश की। इसके लिए डम्बबेल्स की जगह खाली डिब्बे और मटके उपयोग में लाता था। हर 6 महीने में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेता था।  इस दौरान सभी लोग मेरे परिवार के जैसे हो गए थे। कठिन समय मे जेल के साथियों ने हौसला बढ़ाया। संजय दत्त ने आगे बताया कि जब मैं जेल से छूटा तो वह मेरा सबसे खुशी का दिन था। मैं अपने पापा (सुनील दत्त) की कमी महसूस कर रहा था। मेरी इक्षा थी कि मुझें स्वतंत्र देखने के लिए

प्रेमी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बने "लव स्कूल 3" के होस्ट!

चित्र
टीवी जगत के कलाकार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अपनी प्रेम कहानी को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब दोनों अपनी प्यार और विश्वास में आगे बढ़ते हुए एमटीवी के शो लव स्कूल 3 को होस्ट करेंगें। खबरों की माने तो युविका और प्रिंस, वर्तमान के होस्ट करण कुंद्रा और अनुष्का दांडेकर का स्थान लेंगें। इस नई एपिसोड में दोनो बग्मोल्ला बीच गोवा के एक नाईट क्लब में कुछ विशेष ट्यून्स पर डांस करते दिखेंगें और प्रिंस अपनी लेडी लव को प्रोपोज़ करते दिखेंगें। इस नए शो पर प्रतियोगी और दर्शकों को प्यार और रिश्तों पर नया ज्ञान मिलेगा।

ऐश्वर्या राय बच्चन सीखेंगी नृत्य, बेयोंसे और रिहान्ना के कोरियोग्राफर से?

चित्र
ऐश्वर्या राय बच्चन, कोरियोग्राफर फ्रैंक गतसों जूनियर बॉलीवुड दिवा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फ़िल्म फनने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में वह देशी मैडोना के रूप में एक गायक की भूमिका में है। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक विशेष गाने की शूटिंग की|  इसे अंतराष्ट्रीय स्टार के कोरियोग्राफर फ्रैंक गतसों जूनियर ने निर्देशित किया|  इस कोरियोग्राफर ने हॉलीवुड की कई महान हस्तियों जैसे बेयोंसे, रिहान्ना, जेनिफर लोपेज़, अशर, केली रॉलैंड, ब्रांडी आदि को कोरिओग्राफ किया|  हाल ही में ऐश्वर्या के कोरियोग्राफर फ्रैंक के साथ गाने का अभ्यास करते हुए कुछ फोटो हाथ लगे हैं| ऐश्वर्या के विदेशी कोरियोग्राफर के साथ प्रशिक्षण का लुफ्त उठाइये और अपने विचार दीजिये|  

रणबीर कपूर की अभी भी किशोर कुमार की बायोपिक करने की इक्षा?

चित्र
रणबीर कपूर किशोर कुमार रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के मामले में सबसे व्यस्तम अभिनेता हैं। इस सप्ताह उनकी फ़िल्म संजू सिनेमाघरों में लगने वाली हैं। इस के बाद उनकी फिल्में शमशेरा, ब्रम्हास्त्र और लव रंजन की अनामित फ़िल्म आने वाली हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उनसे राज कपूर की बायोपिक के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका अभिनय करना गर्व की बात हैं। मैं यह महसूस करता हूँ कि हमें किसी की बायोपिक तभी करना चाहिए, जब उसकी जिंदगी को ईमानदारी से पर्दे पर उतार सके। मैं आशा करता हूँ कि हमारा परिवार इस बात की इजाजत दे कि उनके असली व्यक्तित्व को दिखा सकें। बहुत से लोग नही जानते कि वह फिल्मों के अलावा भी बहुत कुछ थे। उनकी जिंदगी बहुत ही मजेदार थी। मैं राज कपूर और किशोर कुमार की बायोपिक करना चाहता हूँ। जब उनसे अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किशोर कुमार बायोपिक उनके अभिनय में बनने वाली थी, किन्तु नही बन सकी के बारें में पूछा तो रणबीर ने कहा कि हाँ ये सही है कि यह संभव नही हो सका। उनके परिवार से कुछ बातों पर सहमति नही बन सकी, जो कि फ़िल्म का मुख्य हिस्सा थे। हम फिर से इस बारे

परिणीति चोपड़ा की सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत शॉटगन शादी के लिए हाँ!

चित्र
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा हँसी तो फसी नामक फ़िल्म में साथ शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा फिर से एक साथ एकता कपूर की अगली फिल्म शॉटगन शादी में दिखेंगें। खबरों की माने तो एकता कपूर और शैलेश सिंह की फ़िल्म शॉटगन शादी में पूर्व में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फ़ातिमा सना शेख का नाम चल रहा था। किन्तु हाल ही में परिणीति के फ़िल्म के लिए हां करने से सभी अटकलों पर रोक लग गई हैं। एक पत्रिका के अनुसार परिणीति को कहानी और फ़िल्म में उनका रोल पसंद आया। उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी हैं। फ़िल्म में उनका एक दबंगग लड़की का किरदार हैं। शॉटगन शादी उत्तर भारत में अच्छे दूल्हे का अपहरण कर जबरदस्ती शादी कराने पर आधारित हैं। फ़िल्म को प्रशांत सिंह निर्देशित कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुम्बई में?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कथित प्रेमी निक जोनास अपनी डिनर डेट और साथ में निक के कजिन की शादी में शामिल होने आदि से मीडिया की सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने 100 करोड़ का एक समुद्र के किनारे 15 बैडरूम का बड़ा घर खरीदा है। जिसकी वह गृहप्रवेश पार्टी करना चाहती हैं। खबर थी कि निक और प्रियंका चोपड़ा इसमें शामिल होंगें। आखिर खबर सच हुई। हाल ही में निक और प्रियंका भारत पहुंचे। प्रियंज अपना मुंह छिपाकर अपनी कार में निकली। वह अपने निक के साथ फोटो सार्वजानिक नही होना देना चाहती हैं। फ़ोटो केवल निक पिंक टीशर्ट और डेनिम जैकेट में दिखे।  खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा, अपने प्रेमी निक को माँ मधु चोपड़ा से मिलाने भारत लाई हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बंधेंगे परिणय सूत्र में, जानिए तारीख?

चित्र
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह यह सर्वविदित है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले पांच वर्षों से डेटिंग कर रहे है। फ़िल्म गोलियों की रास लीला - रामलीला से पनपे प्यार कब विवाह की परिणीति तक पहुंचने वाला है। खबरों की माने तो इस साल के अंत तक दोनो परिणय सूत्र में बंध सकते है। अफवाहों की माने तो दोनों की सगाई मालदीव्स की छुटियों के दौरान हो चुकी थी। दीपिका पादुकोण अपना जन्मदिन मनाने मालदीव्स गई थी। खबरों की माने तो दोनो के विवाह की तारीख 10 नवंबर तय की गई हैं। यह तारीख बहुत चर्चा और दोनो की उपलब्धता के आधार पर की गई हैं। यह शादी डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती हैं। किंतु बैंगलोर में भी शादी होने की संभावना हैं। पूर्व में उदयपुर किले में शादी की योजना थी, किंतु बात नही बन सकी। वेडिंग रिसेप्शन बैंगलोर में हो सकता हैं। दोनो परिवारों की शादी के लिए तैयारियां चालू हो गई हैं। रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं, वही दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ शॉपिंग में व्यस्त हैं। यह तब तक अफ़वाह है, जब तक कि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही होती हैं।

जान्हवी कपूर को आलोचना नही, लोगों का प्यार चाहिए!

चित्र
वर्तमान में जान्हवी कपूर अपने आने वाली फिल्म धड़क के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। हाल ही में धड़क का आधिकारिक ट्रेलर मीडिया में आया था। ट्रेलर को बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में जान्हवी ने स्टारडम में आने के बाद आलोचना होने पर प्रभावित होने पर कहा कि इसका मुझ पर प्रभाव पड़ता हैं। लेकिन यह एक हद तक ठीक है, जैसे कि मेरे जिम से बाहर निकलते लुक पर आलोचना करते है कि मैं कैसी दिखती हूँ। किन्तु अचानक से इस बात पर अब में हतोत्साहित होती हूँ, क्योंकि अब मैं इस मामले में अच्छी हो गई हूँ। मैं क्या चाहती हूँ कि लोग मुझें प्यार करें। सामान्यतः जान्हवी को मीडिया उनको वर्कआउट करने के बाद जिम से निकलते कैमरे में कैद करती हैं। जान्हवी ने आगे कहा कि आप केवल एक काम कर सकते है और वह कड़ी मेहनत। अपने आप को पूर्ण आशा के साथ न्योछावर कर दो, इतना ही काफी है। मैं सोचती हूं कि मैं केवल यह काम कर रही हूं कि मैं अपना काम ईमानदारी से कर रही हैं और आशा करती हूं कि एक दिन लोगों के प्यार के काबिल बन जाऊंगी।

अक्षय कुमार बने यशराज बैनर के पृथ्वीराज चौहान?

चित्र
वर्तमान में अक्षय कुमार अपनी फिल्म केसरी की शूटिंग में व्यस्त है। किन्तु, खबरों की माने तो अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म यशराज बैनर के तले आदित्य चोपड़ा की अगली पृथ्वीराज चौहान पर आधारित पीरियड फ़िल्म करेंगें। मीडिया खबरों के अनुसार अक्षय कुमार और यशराज फिल्म्स बहुत दिनों से साथ काम करने का सोच रहे थे। पृथ्वीराज चौहान पर फ़िल्म साथ में करने का अच्छा मौका हैं। फ़िल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर सकते हैं। इस फ़िल्म को बहुत बड़े स्टार पर बनाया जा रहा हैं। इसके 12वीं शताब्दी का बड़ा सेट तैयार किया जाएगा। पृथ्वीराज चौहान पर फ़िल्म के लिए चंद्रप्रकाश द्विवेदी पिछले ढाई साल से प्रयासरत है और पृथ्वीराज के चरित्र के लिए उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार है। आदित्य चोपड़ा को उनकी स्क्रिप्ट पसंद आई है और वह इस प्रोजेक्ट के लिए सहयोग कर रहे है। पूर्व में खबरें थी कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपने चाणक्य के रोल में लौट सकते है, किन्तु यह सत्य नही हैं। फ़िल्म पूर्ण रूप से योद्धा पृथ्वीराज चौहान और उनकी संयोगिता के संग प्रेम कहानी पर आधारित है।

करीना, माधुरी और जैकलीन की मिस इंडिया पेजेंट के लिए दमदार रिहर्सल!

चित्र
करीना, माधुरी और जैकलीन मिस इंडिया पेजेंट की रिहर्सल में  करीना कपूर खान  मिस इंडिया पेजेंट की रिहर्सल में  करीना कपूर खान हाल ही में लंदन से छुटियाँ बिताकर लौटी हैं। आते ही उन्हें कल मिस इंडिया पेजेंट में अपनी नृत्य प्रस्तुति देना हैं। सूत्रों के अनुसार करीना अपने निजी कोरियोग्राफर के साथ घर पर ही कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति की रिहर्सल कर रही हैं। वह अपने प्रसिद्ध और पसंदीदा गानों पर प्रस्तुति देंगी। करीना कपूर अपने वीरे दी वेडिंग के गाने तारीफें और अन्य हिट गानों जैसे मेरा नाम मैरी है, भागे रे मन औए मौजा ही मौजा हैं। करीना को रिहर्सल के लिए बहुत ही कम समय मिला हैं। उन्होंने ने अभी तक 12 घंटे रिहर्सल की है और प्रस्तुति के पहले 6 घंटे और रिहर्सल करेंगीं। सूत्रों के अनुसार जैकलीन फर्नांडिस, माधुरी दीक्षित और आयुष्मान खुराना भी अपने हिट गानों पर प्रस्तुति देंगें। मिस इंडिया पेजेंट के और जानकारी के लिए इस ब्लॉग को देखते रहिये।

कंगना रनौत और अनुराग बसु की अगली फिल्म इमली!

चित्र
कंगना रनौत और अनुराग बसु कंगना रनौत ने 2006 में अनुराग बसु की फ़िल्म गैंगस्टर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद कंगना ने अनुराग बसु के साथ 2010 में फ़िल्म काइट्स की थी। खबरों की माने तो दोनो फिर से एक लव स्टोरी में एक साथ आ रहे हैं। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित अगली फिल्म इमली हैं, जिसकी तैयारियां अगस्त में शुरू हो जाएंगी और फ़िल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक में चालू हो जाएगी। फ़िल्म मुख्य पुरुष किरदार की खोज चालू हैं। वर्तमान में कंगना रनौत अपनी फिल्म मेन्टल है क्या की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सलमान खान भारत के लिए लंदन में शूटिंग नही कर पायेंगे?

चित्र
रेस 3 के बाद, सलमान खान अपनी अगली अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म भारत की शूटिंग जुलाई महीने में शुरु कर सकते हैं। एन ऑड तक फादर से प्रेरित फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य अभिनेत्री हैं। भारत की शूटिंग शीघ्र ही लंदन और अन्य यूरोपियन देशों में होने वाली थी। यदि खबरों की माने तो निर्देशक अली अब्बास जफर ने यूरोपियन देशों में शूटिंग न करने का फैसला किया हैं। इसके पीछे सलमान खान का काले हिरण के शिकार केस में सजायाफ्ता होना हैं। अभी वह जमानत पर बाहर हैं। इस केस के चलते उन्हें लंदन में प्रवेश मिलना या लंबे समय तक शूटिंग करना कठिन हैं। इन सभी भावी समस्याओं के चलते निर्देशक यूरोपियन देशों में शूटिंग न करके, कनाडा या फिर आबू धाबी में शूटिंग कर सकते हैं| फिल्म भारत की शूटिंग का पहला भाग पंजाब में शुरू होगी|  अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं|  अब आगे देखते है कि इसमें कितनी सच्चाई हैं| 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक बच्चन से इस फ़िल्म को करने से मना किया?

चित्र
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन वर्तमान में अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली फिल्म मनमर्ज़ीयाँ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी हो रही हैं। उनके साथ फ़िल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल है। हाल ही में फ़िल्म मार्गरिटा विथ आ स्ट्रॉ की निर्देशक शोनाली बोस ने अपनी अगली फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन से बात की। फ़िल्म में अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ नज़र आ सकते हैं। यह फ़िल्म आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थी। वह एक बहुत अच्छी प्रेरणादायक वक्ता थी। उनकी 18 साल की उम्र में 2015 में मृत्यु हो गई थी। शोनाली की इस बायोपिक में आयशा के किरदार को जायरा वाशिम निभा सकती हैं। अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा मां-बाप की भूमिका में हो सकते हैं। यदि खबरों की माने तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक बच्चन को इस फ़िल्म को करने से मना किया हैं। उनके अनुसार उन्हें केवल मनमर्ज़ीयाँ जैसी फिल्में ही करना चाहिए।

रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के साथ इस तरह की फ़िल्म में काम करना चाहते हैं?

चित्र
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह बॉलीवुड में ए लिस्टर अभिनेताओं के साथ में काम करना बहुत पहले से चलता आ रहा है, चाहे वो राज कपूर-राजेन्द्र कुमार हो या फिर अमिताभ बच्चन - विनोद खन्ना हो। अभिनेत्रियों में चाहे रेखा - जय बच्चन हो या फिर जीनत अमान - परवीन बॉबी हो। हाल ही में ए लिस्टर करीना कपूर और सोनम कपूर की फ़िल्म वीरे दी वेडिंग ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। वर्तमान में ए लिस्टर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत में रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के साथ फ़िल्म में काम करने की इक्षा जताई। रणबीर कपूर फ़िल्म पद्मावत में रणवीर सिंह के किरदार अलाउद्दीन खिलजी पर फिदा हैं। इस फ़िल्म के बाद वह रणवीर सिंह के फैन हो गए हैं। रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के किस तरह की फ़िल्म करने के बारें में बताते हुए कहा कि मैं रणवीर के साथ फ़िल्म करना चाहता है, किन्तु फ़िल्म दोनो के लिए सही होनी चाहिए। उनके अनुसार करण अर्जुन, अंदाज़ अपना अपना या दीवार के जैसी फ़िल्म या विषय हो सकता है। किंतु कोई भी विषय हो, दोनो का उससे जुड़ाव होना जरूरी हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सीक्वल के बारें में राजन शाही ने ये कहा?

चित्र
शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, राजन शाही टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" सबसे लंबा चलने वाला सीरियल हैं। यह सीरियल टीआरपी के मामले में भी बहुत आगे चल रहा हैं।  प्रारम्भ में इस सीरियल में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक की शादी और उनसे संबंधित समस्याओं पर आधारित था। इस समय सीरियल अक्षरा की बेटी नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) की शादी शुदा जिंदगी के इर्द गिर्द घूम रहा हैं। हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है की सीक्वल के बारें में खबरें आ रही थी। खबरों के अनुसार यह सीक्वल डिजिटल प्लेटफार्म के लिए आ सकती है, किन्तु शो निर्माता राजन शाही ने इस बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि यहां कोई भी ये रिश्ता क्या कहलाता है की सीक्वल प्लान नही की गई हैं। इस समय सीरियल ने 2 साल का लीप दिखाया जा रहा हैं। राजन शाही के अनुसार सीरियल को नए रूप में ला रहे हैं। नए सेट और कुछ नए चेहरे होंगें। हाल ही में सीरियल की शूटिंग उदयपुर और मुम्बई में हुई हैं। शो में मुम्बई को पहली बार दिखाया जा रहा है।

रेस 3 के नए ट्रेलर में सलमान खान का एक्शन अवतार!

चित्र
रेस 3 फ़िल्म आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फ़िल्म में सलमान के उच्च स्तरीय एक्शन दृश्यों के कारण सुर्खियों में हैं। इसलिए फ़िल्म प्रदर्शन के एक दिन पहले ""एक्शन ट्रेलर" के नाम से नए ट्रेलर को सलमान खान ने ट्विटर पर सांझा किया। ट्रेलर के बारें में लिखते हुए सलमान ने लिखा कि नेक्स्ट लेवल का एक्शन, नेक्स्ट लेवल का थ्रिल तो नेक्स्ट लेवल का ट्रेलर तो बनता हैं। आनंद लीजिये।

मैं सलमान खान को निराश नही करना चाहती हूँ, डेज़ी शाह ने फ़िल्म रेस 3 पर कहा!

चित्र
डेज़ी शाह और सलमान खान रेस ३ में  डेज़ी शाह और सलमान खान डेज़ी शाह वर्तमान में डेज़ी शाह अपनी फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह सलमान खान को निराश नही करना चाहती हैं। एक कार्यक्रम के दौरान डेज़ी ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के असिस्टेंट के रूप में काम चालू किया था। फिर मुझें सलमान खान के साथ जय हो फ़िल्म मिली। जिंदगी का मतलब कठिनाइयां हैं और आपको जन्म से ही इनका सामना करना पड़ता है। उसके आगे की यात्रा मेरे काम और किस्मत पर निर्भर थी। डेज़ी ने आगे बताया कि फ़िल्म जय हो में मौका मिलना एक चुनौती थी। मेरे मां बाप के आशीर्वाद से इस जगह तक पहुंची। मैं बहुत ही किस्मत वाली थी कि सलमान खान ने मुझे एक स्तर से दूसरे स्तर पर पहुंचाया। इसके बाद मेरी कठिन मेहनत पर निर्भर था कि मैं अगला मुकाम पाऊं। सलमान खान को करोड़ो लोगों प्यार करते हैं। यदि उन्होंने मुझमें विश्वास जताया है तो मैं उनको निराश नही करना चाहती हूं। मुझमें एक आत्मविश्वास और आस्था है, क्योंकि सलमान सर् को मेरी क़ाबलियत पर भरोसा हैं। रेस 3 म

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस मामले में बराबर?

चित्र
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने अमेरिकन टीवी शो कुण्टिको की अंतिम शूटिंग में व्यस्त हैं। शीघ्र ही वह भारत लौटकर सलमान अभिनीत फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगीं। बाजीराव मस्तानी की सह अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने एक सी रूप सज्जा में पिंगा गाने में लाजवाब अभिनय किया था। दोनो में कई मायने में समानता और समरूपता दिख रही थी। आश्चर्य की बात की फिल्मों में फीस के मामले में भी दोनो अब समकक्ष अभिनेत्रियां हो गई हैं। खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण को पदमावत के लिए 12 करोड़ की फीस मिली थी, जो कि उनके सह कलाकार शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से ज्यादा थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिए 14 करोड़ की मांग की थी। बाद में 12 करोड़ में बात बानी। इस तरह दोनो अभिनेत्रियां आज के समय की उच्चतम फीस पाने वाली समकक्ष अभिनेत्रियां बन गई हैं। पूर्व में दोनो ही अभिनेत्रियां पुरुष कलाकारों के मामले में काम फीस का मामल

फ़िल्म गोल्ड के पोस्टर में गौरान्वित अक्षय कुमार तिरंगे के संग!

चित्र
फ़िल्म गोल्ड के पोस्टर में अक्षय कुमार  फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमैन की सफलता के बाद अगली फिल्म गोल्ड में दिखेंगें, जो कि 15 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी। हाल ही में फ़िल्म के सह निर्माता फरहान अख्तर ने फ़िल्म गोल्ड का नया पोस्टर लांच करते हुए लिखा कि सभी जीत की शुरुआत एक सपने से होती हैं। मैं मेरे दिल करीब फ़िल्म गोल्ड के आधिकारिक पोस्टर को सांझा करके आनंद से भर गया हूँ। यह 15 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी। फ़िल्म को रीमा कागती ने लिखा है और निर्देशन भी कर रही हैं। इस फ़िल्म से मौनी रॉय डेब्यू कर रही हैं। पोस्टर में अक्षय अपने मूंछों के अवतार दिख रहे हैं और भारतीय तिरंगे को अपने हृदय के लरीब रखकर गौरान्वित महसूस कर रहे है।

रवि दुबे के आदर्श है, बिग बी और इरफान खान!

चित्र
टीवी अभिनेता रवि दुबे टीवी अभिनेता रवि दुबे इस समय स्टार प्लस के शो सबसे स्मार्ट कौन? को होस्ट कर रहे हैं। शो को होस्ट करते समय वह अपनी स्टाइल अपना रहे हैं, किन्तु उनके आदर्श "कौन बनेगा करोड़पति" के होस्ट अमिताभ बच्चन और "मानो या न मानो" के होस्ट इरफान खान हैं। रवि दुबे में एक बातचीत में कहा कि मैं हमेशा अमिताभ बच्चन और इरफान खान की ओर देखता हूं। वो मेरे एक कलाकार और अब एक होस्ट के रूप में प्रेरणा स्रोत्र हैं।

कटरीना कैफ की द दबंग टूर के लिए लाज़वाब तैयारी!

चित्र
कटरीना कैफ़ कटरीना कैफ़ कटरीना कैफ़  कटरीना कैफ़ वर्तमान में कटरीना कैफ, सलमान खान के साथ होने वाले द दबंग टूर की तैयारी में जुटी हुई हैं। उनका यह टूर अमेरिका और कनाडा में होने वाला हैं। इसमें अन्य सदस्यों में जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, डेज़ी शाह, मनीष पॉल, प्रभुदेवा और गुरु रंधावा आदि हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी डांस रिहर्सल के कुछ वीडियो और फ़ोटो सांझा किया। कुछ फ़ोटो में वह अपने क्रू से बातचीत करते हुए दिख रही है और अपनी कुछ स्टेप्स के लिए रिहर्सल कर रही हैं।

करीना कपूर खान की लंदन में सैफ के संग लंच डेट!

चित्र
करीना कपूर खान, सैफ अली खान वीरे दी वेडिंग के व्यस्त प्रमोशन के बाद करीना कपूर खान इस समय लंदन में सैफ अली खान और तैमूर अली खान के साथ छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके लंच डेट की फ़ोटो वायरल हो रही है, जिसमें करीना अपने हेट अवतार में है और सैफ को चम्मच से कुछ परोस रही हैं, वही दूसरी ओर सैफ सफेद कुर्ता और हल्की नीली जीन्स में दिख रहे है।  दोनो के लंच डेट के फोटो का आनंद उठाइयें।

कंगना रनौत फ़िल्म मेन्टल है क्या के लिए लंदन में!

चित्र
कंगना रनौत मणिकर्णिका के बाद, कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म मेन्टल है क्या की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। मुम्बई शेड्यूल खत्म करने के बाद, कंगना आजकल शूटिंग के लिए लंदन में हैं। फ़िल्म में कंगना एक वॉयसओवर कलाकार की भूमिका में हैं। फ़िल्म में राजकुमार राव एक उद्यमी की भूमिका में हैं। हाल ही कंगना रनौत की टीम ने कंगना को फ़िल्म की तैयारी और स्क्रिप्ट पढ़ते हुए तस्वीर को सांझ किया। फ़ोटो पर कैप्शन देते हुए लिखा कि मेन्टल है क्या के अध्ययन से मेन्टल हो रहे हैं। खबरों की माने तो कंगना 11 जुलाई तक अपनी शूटिंग समाप्त कर लेंगीं।

वरुण धवन केवल अपने पिता की बायोपिक करना चाहते हैं?

चित्र
डेविड धवन, वरुण धवन बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस समय अपने सुनहरे दौर में है। फ़िल्म सुई धागा की शूटिंग समाप्त करने के बाद, अब फ़िल्म कलंक की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। उनकी अगली फिल्में रणभूमि और एक फ़िल्म कटरीना कैफ के साथ आने वाली हैं। हाल ही में एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में जब वरुण से बायोपिक फ़िल्म में काम करने का पूछा तो वरुण धवन ने बताया कि जब उन्हें बायोपिक फ़िल्म का प्रस्ताव आता है, तो उन्हें डर लगता हैं। वह केवल अलनी पिता डेविड धवन की जिंदगी पर बायोपिक में काम करना चाहते हैं। वह भी मेरे जन्म के पहले वाले प्रारंभिक जीवन के बारें में हो। कई बार तो मुझे काल्पनिक किरदार बायोपिक के रूप में आये, लेकिन मैं बायोपिक नही करना चाहता हूं। सुई धागा में मेरा किरदार एक सामान्य टेलर का है। यह कोई विशेष व्यक्ति पर आधारित नही हैं।

वीरे दी वेडिंग ने 6 दिन में कमाए 52.9 करोड़!

चित्र
हाल ही में आई फ़िल्म वीरे दी वेडिंग ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए बागी 2 और पदमावत के बाद पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई हैं। अभी तक फ़िल्म ने 6 दिनों में 52.9 करोड़ कमा लिए है। फ़िल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़, रविवार 13.57 करोड़, सोमवार 6.04 करोड़, मंगलवार को 5.47 करोड़, बुधवार को 4.87 करोड़ कमाए। आप इस फ़िल्म के बारें क्या सोचते है?

मेन्टल है क्या में राजकुमार राव और कंगना रनौत के रोल के राज खुले?

चित्र
राजकुमार राव और कंगना रनौत कंगना रनौत बॉलीवुड दिवा कंगना रनौत जल्दी ही राजकुमार राव के साथ फ़िल्म मेन्टल है क्या में फिर से दिखेंगी। फ़िल्म को प्रकाश कोवेलमुदि निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म की मुम्बई की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फ़िल्म की यूनिट अगले शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हो चुकी हैं। अभी राजकुमार राव भी लंदन पहुंच रहे हैं। कंगना पहले से ही लंदन पहुंच चुकी है और अपने किरदार की तैयारी में जुटी हुई हैं। हाल ही में विश्वस्त सूत्रों से पता लगा है कि फ़िल्म कंगना रनौत का किरदार एक वॉयसओवर आर्टिस्ट का है, वही दूसरी ओर राजकुमार राव एक उद्यमी का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म इन दोनों के अलावा अमायरा दस्तूर भी हैं।

हितेन तेजवानी की गौरी प्रधान के संग सेल्फी प्यार के साथ प्यारा संदेश!

चित्र
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान टीवी जगत के प्रसिद्ध पति पत्नी जोड़ी हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान को कौन नही जानता हैं। दोनो ही अपने गहरे प्यार को फ़ोटो और वीडियोस के माध्यम से सोशल मीडिया पर सांझा करते रहते हैं। हाल ही में हितेन एक विशेष सेल्फी पत्नी गौरी के संग सांझा की। फ़ोटो में दोनो की मुस्कुराहट देखने लायक हैं। हितेन फ़ोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि यहाँ 1000 सेल्फी होंगीं, किन्तु एक सेल्फी गौरी के साथ 1 मिलियन में एक बनाती हैं। उनके अनुसार यह एक फोटो 1 मिलियन दूसरी फ़ोटो से जुदा हैं। आप हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान की जोड़ी को कितने नंबर देंगें। अपने विचार सांझा कीजिये।

हिना खान का हॉट साड़ी अवतार!

चित्र
हिना खान साड़ी में  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मुख्य पूर्व अभिनेत्री हिना खान आजकल अपने स्टाइल और फैशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बिग्ग बॉस में 3 महीने के दौरान अपनी कोई भी ड्रेस दोबारा न पहनने के कारण प्रसिद्ध हुई हिना, आजकल नए नए फैशन और स्टाइल को अपनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी साड़ी में एक बहुत हॉट और खूबसूरत तस्वीर सांझा की। वह लाजवाब दिख रही हैं। उन्होंने फ़ोटो के साथ लिखा कि कोई भी चीज़ काम नही करती, जब तक आप उसके लिए प्रयास नही करते हैं। हिना खान की तस्वीर का आनंद लीजिये और अपने विचार रखिये।

आलिया लिव इन रिलेशनशिप की जगह शादी करना चाहती है?

चित्र
आलिया भट्ट आलिया भट्ट हाल ही की खबरों की माने तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के प्यार में हैं। रणबीर ने हाल ही एक पत्रिका के साक्षात्कार में इस ए कबूला था। किन्तु उनके अनुसार यह बहुत ही नया हैं। उन्हें इसके लिए समय देना होगा। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान बताया था कि वह 30 वर्ष की उम्र में शादी करना चाहती हैं। किंतु कुछ सम्भव हुआ तो इसके पहले भी कोई खुशखबरी दे सकती हैं। जब उनसे इस बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बात कोई पत्थर की लकीर नही हैं। जब मैं इस स्थिति में होउंगी कि मैं यह कदम उठा सकती हूं। तो जरूर उठाउंगी। मैं विश्वास करती हूं कि मैं शादी करूंगी तो केवल बच्चों के लिए। जब मुझें लगेगा कि अब मेरे बच्चे होने चाहिए तो मैं शादी अवश्य करूंगी। जब उनसे शादी कब करेंगीं के बारें मैं पूछा तो उन्होंने बताया कि  मैंने इसके लिए कोई भी डेडलाइन नही तय की हैं, क्योंकि ये मेरे लिए मायने भी नही रखती हैं। मैं किसी हूँ कि आई लव यू सुनूँगी, शादी करने के लिए कहूंगी। साथ में रहूंगी किन्तु काम करती रहूंगी। तो मैं किसी व्यक्ति के साथ रहने के लि

जहान्वी ने मां श्रीदेवी की धड़क देखने के बाद प्रतिक्रिया का खुलासा किया!

चित्र
स्वर्गीय श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की बेटी जहान्वी कपूर  जल्दी ही फ़िल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में एक पत्रिका से बातचीत के दौरान जहान्वी ने अपनी माँ की महत्ता, सलाह और फ़िल्म धड़क के देखने पर प्रतिक्रिया के बारें में खुलासा किया। जहान्वी ने श्रीदेवी की धड़क पर प्रतिक्रिया के बारें में बताते हुए कहा कि वह इस बारें में बहुत तकनीकी दृष्टिकोण वाली थी। जो पहली चीज़ को ठीक करने के बारें में बोला, वह था मस्कारा। उन्होंने कहा कि तुम्हारा मस्कारा फैल गया। यह उनके लिए चिंता का विषय था। दूसरी बात बोली कि फ़िल्म का दूसरा भाग कुछ हटके होना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि तुम अपने चेहरे पर कुछ भी नही पहन सकती हो। लेकिन वह ख़ुश थी।