माधुरी दीक्षित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माधुरी दीक्षित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 मई 2018

माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे की "लो चली में" गाने पर मस्ती!

हम आपके है कौन फिल्म में बहनों के रोल निभाने वाली माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे ने अपनी अगली मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के सेट पर "लो चली में " गाने पर मस्ती की|

बकेट लिस्ट के सेट पर अचानक से हम आपके है कौन फिल्म का गाना  "लो चली में " बजने लगा|  इस गाने के चलते ही दोनों अपने पैर थिरकाने से नहीं रोक पाई|  दोनों ने दिल खोलकर डांस किया|

दोनों के डांस का आनंद लीजिये|

रविवार, 12 नवंबर 2017

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की 17 वर्षों के बाद टोटल धमाल से वापसी!

बॉलीवुड की धक धक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और बॉलीवुड के नायक अनिल कपूर की इंद्र कुमार की धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म टोटल धमाल से 17 वर्षों के बाद वापसी कर रहे हैं।  

हाल ही में फ़िल्म के निर्देशक इंद्र कुमार इस बात की पुष्टि करते हुए बोला कि हाँ, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की टोटल धमाल में जोड़ी है। फ़िल्म की शूटिंग जनवरी 2018 में मुम्बई में शुरू होगी।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अंतिम बार फ़िल्म पुकार में दिखे थे। दोनों ने इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म बेटा में ढेर सारे अवार्ड जीते थे।

सोमवार, 4 सितंबर 2017

माधुरी का संगीत की दुनिया में अपने पहले एल्बम फ़िल्म स्टार से पदार्पण!



हिंदी फ़िल्म जगत की नृत्य की देवी और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने अपने कैरियर को नया अवसर देते हुए संगीत जगत में अपने पहले एल्बम फ़िल्म स्टार से दमदार पदार्पण करने को तैयार हैं। इस एल्बम का इकलौता गाना तू है मेरा अपने प्रशंसकों को समर्पित किया हैं।

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने साक्षात्कार में बताया कि संगीत मेरी ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं। मैं बहुत ही खुले दिमाग से जिंदगी इस हिस्से को बड़े जश्न और अपने प्रशंसकों को आभार देने के साथ प्रस्तुत करना चाहती थी। यह उन प्रशंसकों के लिए है, जिन्होंने मुझें असीम प्यार और बिन मांगे सहयोग किया। मेरे लिए इससे अच्छा क्या होता कि मैं अपने प्रशंसकों की प्रशंसा के साथ इसे शुरू करूं।

यह गाना एक शास्त्रीय लोक संगीत और पश्चिमी पॉप के बोल के साथ एक बेजोड़ संलयन संगीत हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...