संदेश

मार्च, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"दिल मिल गए" से प्रसिद्व हुए टीवी कलाकार करण परांजपे का असमय निधन!

चित्र
टीवी कलाकार करण परांजपे का अचानक 26 वर्ष की उम्र में अपने घर पर 25 मार्च को निधन हो गया। करण को प्रसिद्ध टीवी सीरियल दिल मिल गए में जिग्नेश नामक किरदार से प्रसिद्धि मिली थी। सूत्रों की माने तो करण का मृत शरीर उनकी माताजी ने सुबह 11 बजे उनके कमरे में पाया। अभी तक मौत का कारण ज्ञात नही हुआ हैं। यदि एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की माने तो उनकी मौत शायद हृदय गति रूकने से हुई हैं। मात्र 26 वर्ष की उम्र में मौत होना बहुत ही झटके देने वाला था। करण परांजपे ने दिल मिल गए के अलावा सीरियल संजीवनी में भी जिग्गी का चरित्र निभाया था। करण के साथी कलाकार करण वाही ने उनकी मौत पर दुःख जताते हुए लिखा कि प्यारे जिग्गी तुम्हारी कमी खलेगी। दिल मिल गए में इन सितारों के अलावा करण सिंह ग्रोवर, शिल्पा आनंद, मुस्कान मिहानी और दृष्टि धामी थे। सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से करण के दुःखी परिवार को सांत्वना।

रणबीर कपूर सीखेंगें भारतीय मार्शल आर्ट!

चित्र
वर्तमान में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस समय बुल्गारिया में शूटिंग अंतिम दौर में हैं। इसके पश्चात रणबीर अगले शेड्यूल की एक्शन दृश्यों के लिए इंडियन मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण लेंगें। वह और आलिया इस सप्ताह के अंत में भारत लौट आयेंगें। सूत्रों की माने तो रणबीर अपने सुपर एक्ट के लिए इंडियन मार्शल आर्ट की विधा कलरीपायट्टु और वर्मा कलाई को सीखेंगें। उन्हें जिमनास्टिक शरीर पाने के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक हैं। उन्हें मणिपुर की मार्शल हुएन लंगलों में भी प्रशिक्षित होने की आवश्यकता हैं। एक महीने जैसे कम समय में उन्हें केवल कॉम्बैट ट्रिक्स जैसे फुनबा अनिशुबा में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस फ़िल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में है। यह फ़िल्म 15 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में लगेगी।

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का शादी का गाना अमृतसर में?

चित्र
वर्तमान में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग के लिए एक महीने से अमृतसर में हैं। अर्जुन और परिणीति की असली जिंदगी में भी बहुत गहरी दोस्ती हैं। दोनो की मित्रता उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर सांझा की तस्वीरों और पोस्ट में दिखती हैं। खबरों की माने तो दोनों एक शादी का गाना शूट करने वाले हैं। यह गाना धूम धड़ाका रहेगा, जिसे गणेश आचार्य कोरियोग्राफ करेंगें। इस गाने में दोनो की पहली बार मुलाक़ात होती हैं।

शाहरुख खान ने सलूट करने आमिर से मांगी मदद!

चित्र
यह सर्वविदित है कि आमिर खान की जगह शाहरुख खान, राकेश शर्मा की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म सलूट में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। सूत्रों की माने तो आमिर खान खुद ने फ़िल्म सलूट के लिए शाहरुख को लेने का सुझाव दिया था। फ़िल्म में हद से ज्यादा करने की जरूरत है, जिसे शाहरुख बखूबी निभा सकते हैं। आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के लिए अपना पूरा वक़्त देना चाहते हैं। इसलिये अब वह कोई भी नया प्रोजेक्ट नही ले रहे हैं। यदि निजी स्रोत्र की माने तो शाहरुख खान ने आमिर से फ़िल्म सलूट की रिसर्च और तैयारी के लिए सहायता मांगी हैं। शाहरुख फ़िल्म के लिए किसी भी प्रकार की कसर छोड़ना नही चाहते हैं। शाहरुख ने आमिर से सहायता मांगते हुए उनसे, उनके द्वारा इस प्रोजेक्ट पर की गई रिसर्च के बारें में जानकारी मांगी हैं। क्योकि आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत अनुसंधान किया है, जो कि कई मामलों में शाहरुख की मदद कर सकता हैं। सूत्रों की माने तो शाहरुख अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग अप्रैल तक समाप्त करने वाले है। इसके बाद वह मई से फ़िल्म सलूट की तैयारी चालू कर देंगें। वह अगले तीन महीने इस प्रोजेक्ट पर अपनी टी

सोन चिड़िया के सुशांत सिंह राजपूत डकैत के रूप में छाए!

चित्र
वर्तमान में सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगली फिल्म सोन चिड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म को अभिषेक चौबे निर्देशित कर रहे है और रोनी स्क्रूवाला निर्मित कर रहे हैं। हाल ही में सेट से सुशांत सिंह के डकैत के रूप में कुछ फोटो प्राप्त हुए। वह डकैत के अवतार में लाज़वाब दिख रहे है। सुशांत ने डकैत किरदार निभाने के लिए बहुत ही कठिन डाइट और प्रशिक्षण को अपनाया है। आप सुशांत के नए रूप का आनंद उठाइयें।

कृति सैनन बनी पानीपत की पार्वतीबाई!

चित्र
कृति सैनन फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर मोहेंजोदड़ो की असफलता के बाद पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म पानीपत लेकर आ रहे है। इसकी शूटिंग शीघ्र ही शुरू होगी। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन हैं। सूत्रों की माने तो यह फ़िल्म 1761 की पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित हैं। यह लड़ाई मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ और अफगानी दुश्मन अहमद शाह दुर्रानी के बीच की थी। इसमें अर्जुन कपूर सदाशिव की भूमिका और संजय दत्त अफगानी अहमद शाह दुर्रानी की भूमिका में रहेंगें। कृति सैनन सदाशिव रावभाऊ की दूसरी पत्नी पार्वतीबाई की भूमिका में दिखेंगी। वह योद्धा पत्नी के रूप में दिखाई गई है, जो कदम कदम पर अपने पति का साथ देती हैं। वो लड़ाई में अपने पति की जान तो बचाती ही है, साथ में युद्ध के अंतिम पड़ाव तक उनके साथ रहती है।

आलिया भट्ट ने बुल्गारिया में अपना जन्मदिन मनाया।

चित्र
आलिया भट्ट अब 25 साल की हो गई हैं। उन्होंने काल ही अपना जन्मदिन फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर बुल्गारिया में मनाया। उनके साथ इस अवसर पर डायरेक्टर अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर, रणबीर की मां नीतू कपूर और अन्य लोग थे। खबरों की माने तो घर से दूर रहने की वजह से अयान मुखर्जी और रणबीर ने आलिया के लिए एक विशेष थीम वाली सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। हमें कुछ जनमदिन की पार्टी को कुछ फोटो प्राप्त हुई है। जिनमे से कुछ को नीतू कपूर ने सांझा की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की शूटिंग की खत्म!

चित्र
प्रियंका चोपड़ा  प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन टीवी शो कुण्टीको के सीजन 3 की न्यूयॉर्क की शूटिंग खत्म कर दी हैं। इस शूटिंग के खत्म होने के बाद, वह बहुत खुश हैं। इस अवसर पर अपने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर सांझा की। इन फ़ोटो में वह ब्लैक टॉप, ब्लैक विंटर कोट और ब्लू जीन्स में दिखी। काले जूते और ब्राउन डुफल बैग उन पर जंच रहा हैं।

सलमान खान फ़िल्म रेस 3 से बने गीतकार!

चित्र
सलमान खान सुपरस्टार सलमान खान इस समय अबू धाबी में अपनी ईद पर सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग अंतिम पड़ाव में हैं। इस फ़िल्म सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, डेज़ी शाह और साकिब सलीम आदि मुख्य भूमिकाओं में है। खबरों की माने तो अब सलमान खान एक गीतकार के रूप में भी जाने जायेंगे। उन्होंने अपनी फिल्म रेस 3 के लिए एक रोमांटिक ट्रैक लिखा हैं। इसे दुबई में सलमान के ऊपर ही फिल्माया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विशाल मिश्रा ने इसे अपना संगीत दिया है, वही रेमो डिसूज़ा कोरियोग्राफ करेंगे। प्रोड्यूसर तौरानी के अनुसार यह एक रोमांटिक ट्रैक है, ये वैसा ही है, जैसा हम चाहते थे। यह पहली बार होगा कि सलमान का नाम एक गीतकार के रूप में दिखेगा।

अभय देओल जीरो के सेट पर अपने जन्मदिन पर कटरीना से मिले!

चित्र
बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म जीरो को लेकर व्यस्त हैं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में जब तक है जां की सितारा जोड़ी शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ को फ़िल्म जीरो में दोहराई जा रही हैं। हाल ही में कटरीना कैफ के ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा के सहनायक अभय देओल ने फ़िल्म जीरो की शूटिंग को शुरू किया। इस फ़िल्म में वह कटरीना के प्रेमी के रूप में दिखाए गए हैं, जिसमें वह कटरीना को धोखा देते है। आज अभय देओल ने अपना जन्मदिन जीरो के सेट पर मनाया। उनकी सहकलाकार कटरीना ने अभय के साथ एक जन्मदिन सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी में सांझा की। इस फ़ोटो पर उन्होंने लिखा "मिले दोबारा".

आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म पानीपत का पोस्टर!

चित्र
मोहेंजोदड़ो की असफलता के बात आशुतोष गोवारिकर अपनी अगली फिल्म पानीपत लेकर आ रहे हैं। यह फ़िल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। यह उच्चकोटि की एक्शन फिल्म होगी। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन हैं। इसकी 2018 में ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक प्रदर्शित किया गया। जिसमें कोई एक राजा हाथ में तलवार पकड़े हुए है और कूच के लिए तैयार हैं।

जन्मदिन पर आमिर को अपनी माँ के साथ वक़्त बिताना है पसंद!

चित्र
आज आमिर खान 53 साल के हो गए हैं। इस वक़्त वह जोधपुर में अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म ठुग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। जन्मदिन के अवसर पर जब एक पत्रिका के प्रतिनिधि ने पूछा कि आप पहली जन्मदिन की शुभकामनाएं किससे प्राप्त करने का सोच रहे हो, इस पर आमिर ने जवाब दिया कि अपने सहनायक बिग बी से। आमिर ने बिग बी के साथ काम करने के अनुभव के बारें में बताते हुए कहा कि बिग बी के साथ काम करना मेरा सपना था। मैं बहुत खुश हूं कि मैं वह सपना जी रहा हूँ। आमिर से जब उनके 53वे जन्मदिन को मनाने के प्लान के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं अपने जन्मदिन पर अपनी माँ के साथ समय बिताने की कोशिश करता हूँ। इस बार शूटिंग के चलते बाहर हूँ। मैंने अपने डायरेक्टर से एक दिन की छुट्टी मांगी ताकि माँ से मुम्बई जाकर मिलकर आ संकू। यदि संभव नही हुआ तो माँ को जोधपुर बुला लूंगा। माँ वह है जिसके कारण मैं इस दुनिया में आया। इसलिए मेरा जन्मदिन हमेशा उनके साथ मनाता हूँ। आमिर खान जी को सुप्रभात चित्रनगरी की तरफ से जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

पिंकी पिंकी प्रियंका चोपड़ा!

चित्र
वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन शो कुण्टीको के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क का शेड्यूल पूरा कर लिया हैं। अब वह अंतिम 3 एपिसोड के लिए आयरलैंड रवाना होंगी। प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से खुश रखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक गुलाबी पैंटशूट में अपनी फ़ोटो सांझा की हैं।  इस ट्रैकशूट के साथ उन्होंने सफेद बूट भी पहने हुए हैं। वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने फ़ोटो पर कैप्शन दिया है, "#OOTN".

करीना कपूर खान करने वाली थी, मेन्टल है क्या!

चित्र
वर्तमान में फ़िल्म मेन्टल है क्या अपने परक़दतशित पोस्टरों से चर्चा में बनी हुई हैं। इस फ़िल्म में कंगना रानाउत और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म को एकता कपूर और शैलेन्द्र सिंह बना रहे हैं। फ़िल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश कोवेलमुदि निर्देशित कर रहे हैं। खबरों की माने तो 2013 में फ़िल्म मेन्टल है क्या के मुख्य किरदार के लिए करीना कपूर खान को संपर्क किया गया था। इस फ़िल्म का उस समय नाम बदतमीज़ दिल था। करीना ने फ़िल्म के समय से पहले बोल्ड विषय के चलते फ़िल्म के लिए मन कर दिया था। तब फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब 2018 में फ़िल्म की स्क्रिप्ट को पुनः लिखा गया और कंगना रानाउत को सुनाया। कंगना ने तुरंत फ़िल्म के लिए हाँ कर दी।

दीपिका पादुकोण को जरूरत है, फिजियोथेरेपी की?

चित्र
बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण ने पद्मावत में अपने अभिनय से करोड़ों के दिल जीते। फ़िल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान दीपिका को गर्दन में चोट आ गई थी। हाल ही में उनकी चोट फिर उभर गई थी और वह गर्दन के चारों तरफ़ बैंडेज के साथ दिखी। एक अवार्ड कार्यक्रम के दौरान चोट के बारें में दीपिका ने बताते हुए कहा कि मेरी पीठ अब ठीक हैं। मुझें इस दौरान बहुत ही प्यार और शुभकामनाये मिली। मैं जल्दी ही फिजियोथेरेपी लूंगी। चिंता करने वाली कोई बात नही हैं। दीपिका जल्द ही विशाल भारद्वाज की सपना दीदी बायोपिक पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली थी, किन्तु इरफान खान की रेयर बीमारी के चलते शूटिंग टल गई हैं।

पहली बार कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर दिखेंगें साथ में!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर पहली बार स्क्रीन सांझा करने जा रहे हैं। 2017 में दोनों वशु भगनानी की फ़िल्म करने वाले थे, किन्तु शायद बात नही। खबरों की माने तो, मोहित सूरी एक रोमांटिक थ्रिलर बना रहे हैं। इसके लिए वह आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन से मुलाकात कर रहे हैं। दोनो के साथ स्क्रिप्ट सेसन हो चुका है। जल्दी ही इसकी घोषणा हो सकती हैं।