जॉन अब्राहम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जॉन अब्राहम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 मई 2018

-50 और +50 डिग्री में काम करने वाले सेना के जवान असली हीरो, जॉन अब्राहम ने कहा!

जॉन अब्राहम और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा
जॉन अब्राहम और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा
अभिनेता जॉन अब्राहम, हाल ही में प्रदर्शित हुई फ़िल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण की सफलता पर मीडिया से बातचीत के दौरान बोले कि हम लोग हमारे देश के सेना के जवानों की महत्ता नही समझते है।

हाल ही में जॉन अब्राहम और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा मीडिया बातचीत के दौरान साथ में थे। जॉन ने जवानों की कठिन परिस्थितियों के बारें में बोलते हुए कहा कि मैं हमेशा से कहता आया हूँ कि वे असली जिंदगी के हीरो है, बल्कि हम लोग केवल फिल्मी रील के हीरो है। मैं सोचता हूँ कि वे सीमाओं पर हमारी रक्षा करते है, जबकि हम वातानुकूलित कमरों में बैठकर छोटी छोटी बातों पर शिकायत करते रहते हैं।

जॉन अब्राहम ने आगे कहा कि वे सियाचिन (ग्लेशियर) में -50 डिग्री तापमान पर जीते है तो दूसरी ओर जैसलमेर में +50 डिग्री तापमान पर जीते हैं। इसलिये मैं सोचता हूँ कि हमें शिकायत करने का अधिकार नही हैं। हम एक देश के रूप में उनके लिए क्या करना चाहिए, वो हमें उनके लिए अवश्य करना चाहिए।

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहम के लिए पहली बार चोर निकल के भागा!

फ़िल्मी इतिहास में पहली बार जॉन अब्राहम और ख़ूबसूरत अदाकारा तमन्ना भाटिया साथ में दिखेंगे। दोनों ही फिल्म चोर निकल के भागा में पहली बार स्क्रीन साँझा करेंगे।

इस फिल्म का निर्माण प्रेणना अरोरा, जॉन, अर्जुन एन कपूर और राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म को अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं जो पूर्व में निर्देशक राजकुमार गुप्ता के लिए फिल्म नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर में सहायक के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं, तो दूसरी ओर तमन्ना एक एयर होस्टेस का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की निर्माता प्रेरणा ने बताया कि फिल्म में तमन्ना का किरदार एक एयर होस्टेस की भूमिका में हैं। किन्तु इस फिल्म में तमन्ना का जॉन के साथ रोमांस नहीं दिखाया गया हैं।  

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...