निर्देशक मोहित सूरी ने अभिनय के मामले में अर्जुन कपूर को कम आंका!



हाल ही में एक चर्चा के दौरान फ़िल्म हाफ गर्लफ्रैंड के निर्देशक मोहित सूरी ने स्वीकार किया कि वह पहले अर्जुन कपूर को अभिनय के मामले में कम आंकते थे। वह सोचते थे कि अर्जुन जिंदगी में कुछ नही कर पाए तो निर्माता के पुत्र होने के नाते अभिनय के क्षेत्र में आ गए हैं। फिल्मी परिवार के होने के नाते उन्हें यशराज फ़िल्म जैसे बैनर से लॉन्च किया गया। 

मोहित ने आगे बताया कि जब मैं उनसे व्यक्तिगत तौर पर फ़िल्म हाफ गर्लफ्रैंड के लिए मिला तो उनके प्रति दृष्टिकोण बदल गया।

उन्होंने आगे बताया कि मैं जब उनसे मिला तो मुझे लगा कि यह वही हैं जो कि मुझे अपनी फिल्म के किरदार के लिए चाहिए। वह एक पुरुष प्रधान समाज में एक अकेली मां द्वारा पाले पोसे गए हैं। यह बात  एक हद तक मेरी फ़िल्म के किरदार से मेल खाती है।

मोहित ने आगे कहा कि अर्जुन पहले एक मोटे से नवयुवक थे। जिनकी कोई गर्लफ्रैंड नही थी। उन्होंने अपना वजन घटाया और फ़िल्म ऑडिशन्स दिए। फ़िल्म ऑडिशन्स की हर कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए फिल्में पाई। हमारी फ़िल्म के किरदार माधव झा की जिंदगी और अर्जुन की जिंदगी में बहुत समानता हैं।
मोहित ने बताया कि फ़िल्म का किरदार माधव झा एक राजशाही परिवार से हैं, किन्तु उसके पिता की मौत के बाद उसकी पारिवारिक परिस्थिति बिगड़ जाती हैं। उसका लालन पोषण एक अकेली मां करती हैं। एक छोटे से गांव से आकर शहर में सफलता पता हैं। वह पढ़ाई में अच्छा नही होने के कारण, वह अच्छे कॉलेज में पढ़ने के लिए स्कालरशिप पाने के लिए बॉस्केटवाल में अपनी मेहनत से चैंपियन बनता हैं।

मोहित ने बताया कि फ़िल्म का किरदार अर्जुन की असल जिंदगी से भावनात्मक रूप से जुड़ता हैं। यह बात अर्जुन को चुनने का कारण बनी।

इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर भी हैं। यह फ़िल्म 19 मई 2017 को सिनेमाघरों में लग रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!