पैडमैन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पैडमैन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

अक्षय कुमार ने पैडमैन के विषय को पीछे ले जाने वाली वर्जनाओं को तोड़ने वाला बताया!

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक सामाजिक संदेशों पर बनने वाली फिल्मों के प्रामाणिक कलाकार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने स्वच्छता के सामाजिक संदेश वाली फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा की थी। वह एक सफलतम फ़िल्म थी।

उनकी अगली फिल्म पैडमैन एक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगंणथं के गांव की महिलाओं के लिए कम कीमत के सेनेटरी नैपकिन्स बनाने के साहसिक काम पर आधारित हैं। इस फ़िल्म को पा फ़िल्म के निर्देशक आर. बाल्की निर्देशित कर रहे है और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं।

जब एक साक्षात्कार के दौरान अक्षय से पूछा कि आप मासिक धर्म अर्थात् मेंस्ट्रुअशन जैसे विषय की फ़िल्म पर काम कर रहे है, तो अक्षय कुमार ने कहा कि यदि आप कोई चीज़ को बदलोगे नही, तो कुछ भी बदलने वाला नही हैं। यह कोई साहसिक होने वाली बात नही है, बल्कि उन वर्जनाओं अर्थात् टैबू को तोड़ना है, जो हमें पीछे ले जाती हैं। मैं जिंदगी भर से औरतों के साथ रह रहा है, किन्तु इस विषय के बारें में , मैंनें फ़िल्म के दौरान ही विस्तार से जाना। मेरे साहसिक होने पर किसी को परेशानी है तो, मुझें इससे कुछ लेना देना हैं। यह कोई पाषाण युग नही है। मासिक धर्म होना या मेंसत्रुएटिंग एक प्राकृतिक प्रक्रिया हैं।

जब अक्षय से अपनी प्रोड्यूसर पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहली बार काम करने का अनुभव पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके प्रोजेक्ट में होने के कारण, मैं अपना बेस्ट देने के लिए पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो गया हूँ। यह फ़िल्म उनका कांसेप्ट से लेकर आजतक उनका बच्चे के जैसा है। यह कुछ ऐसा है कि हम दोनों पहली बार साथ में कर रहे हैं। मैं खुश हूँ, कि यह सांसारिक फ़िल्म नही है। इस फ़िल्म में जिस विषय को उभारा गया है, उससे कई लोगों की जिंदगी बदलने वाली हैं।

इस फ़िल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी हैं। फ़िल्म 26 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

सोमवार, 29 मई 2017

अक्षय कुमार की ट्विंकल की न में न और हाँ में हाँ की आदत!

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम मुरुगंणथं की जिंदगी पर आधारित फ़िल्म पैडमैन के लिए हाथ मिलाया। अरुणाचलम तमिलनाडु के छोटे से गांव के उद्यमी है, जिन्होंने जनजागरण के लिए सबसे सस्ते सेनेटरी नैपकिन्स बनाये। अक्षय कुमार फ़िल्म पैडमैन में मुख्य भूमिका में हैं, जबकि ट्विंकल खन्ना फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं।

अपने कपड़े पहनने की समझ का क्रेडिट अपनी पत्नी को देते हुए कहा कि मेरी सास स्टाइल आइकॉन है और मुझमें वो सब नही हैं। मेरे पास कोई दूसरा तरीका नही हैं। कैसे भी मुझे घर औरतों के हिसाब से रहना हैं। जब मेरा घर बन रहा था तो मेरी भागीदारी बस इतनी सी थी कि मुझे कुछ भी नही बोलना हैं। किन्तु बाद में परिणाम बहुत अच्छा था। इसलिए जब ट्विंकल कहती है कि तुम्हे ये पहनना है तो फिर मैं उनकी बातों का पालन करता हूँ, फिर चाहे इक्षा हो या न हो।

जब अक्षय से ट्विंकल के हर शूट पर आईने का सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बहुत ही कम शूटिंग के सेट पर आती हैं। उन्होंने निर्देशक आर. बाल्की को कुछ भी परिवर्तित करने की छूट दे रखी हैं। वह फ़िल्म जगत से ताल्लुक़ात रखती हैं। उनके माता पिता फ़िल्म इंडस्ट्री में रहे हैं। किंतु फ़िल्म के सेट या शूटिंग स्थल उनके लिए अंतिम जगह हैं, जहाँ वो जाना पसंद करेंगी। वह इससे घृणा करती हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...