फ़िल्म भारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़िल्म भारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 मई 2019

सलमान खान को नही पता कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!



वर्तमान में सलमा खान अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म 5 जून को ईद के उपलक्ष्य में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। खबर आई थी कि हाल ही में आई महेश बाबू अभिनीत साउथ की हिट फिल्म महर्षि का सलमान खान हिंदी रिमेक बनाने के इक्षुक हैं। किन्तु बाद में सलमान ने इस खबर को गलत बताया और यहां तक कहा कि मैंने फ़िल्म को अ ही तक देखा भी नही।

हाल ही में जब सलमान से उनका साउथ की फिल्मों से लगाव के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने ने अखिल की तकदीर फ़िल्म देखी। जब उनसे बाहुबली 1 और बाहुबली 2 के बारें में पूछा तो उन्होंने बड़ा ही मजाकिया जवाब दिया और बताया कि मुझें अभी तक नही मालूम कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इसके पीछे उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि मैंने बाहुबली 1 तो देखी हैं किंतु बाहुबली 2 अभी तक नही देख पाया हूँ।

वर्तमान में अपनी अगली फिल्म भारत को लेकर सलमान बहुत उत्सुक है, जो कि कोरियाई फ़िल्म ऑड टू माय फादर पर आधारित है।

सोमवार, 27 मई 2019

दिशा पटनी का कहना है कि आगे नही कर पाएंगी सलमान खान के संग काम!


5 जून को ईद पर सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म भारत में सलमान खान मुख्य किरदार में है। इसमें उनके बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के किरदार को बताया गया हैं। इसमें उनके अलावा कटरीना कैफ, दिशा पटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं।

फ़िल्म में दिशा पटनी का किरदार महत्वपूर्ण हैं। वह फ़िल्म में एक तरपेजे कलाकार के किरदार में हैं। जो कि सलमान के 20 से 30 साल के उम्र के किरदार के साथ दिखाया गया हैं। दोनो पर हिट गाना स्लो मोशन फिल्माया गया हैं।

दिशा पटनी सोचती है कि यह सलमान के साथ पहली और आखरी फ़िल्म हैं। इस पर बोलते हुए दिशा ने एक समाचार पत्र को बताया कि मैं उनके साथ शायद फिर से न जुड़ पाऊं। किन्तु आप किसी नतीजे पर मत पहुंचिए। मेरा ऐसा सोचना उनकी उम्र को लेकर चलते हैं। शायद अब फ़िल्म भारत की कहानी के अनुसार उनके साथ काम करने का अवसर न मिले। डायरेक्टर अली सर् ने कहा कि आपका एक विशेष उपस्थिति का छोटा रोल हैं। मैंने उनको सुना कि यह सलमान सर् के साथ तरपेजे आर्टिस्ट का रोल हैं। मैं बोर्ड पर आ गई। मैं नही जानती थी कि आगे सलमान सर् के साथ काम कर पाऊंगी या नही। यही बात अली सर् ने कहानी सुनाने के दौरान कही।

सोमवार, 13 मई 2019

सलमान ने की उंगली, कटरीना की फ़ोटो में!

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म भारत का प्रोमोशन आईपीएल के फाइनल मैच से शुरू हो गया हैं। इस अवसर पर सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर और अली अब्बास जफर भी थे।

कटरीना कैफ ने प्रोमोशन के पहले दिन के अपने लुक को सोशल मीडिया पर साँझा किया। वह देखते ही देखते वायरल हो गया। वह अल्ट्यूज़रा का येलो फ्लोरल गर्मी की ड्रेस में थी। उन्होंने फ़ोटो को साँझा करते हुए लिखा कि भारत प्रोमोशन पहला दिन। इस इवेंट के दौरान बहुत सारे बच्चे थे। कटरीना ने एक बच्चे को लेकर फ़ोटो खिंचवाने की कोशिश की तो सलमान खान ने फोटोबोम्बस करने में देरी नही की और तस्वीर में पीछे से विक्ट्री का संकेत देते हुए उंगली दिखायी। इस पर भी कटरीना मुस्कुराते हुए फ़ोटो खिंचवा रही थी।

गुरुवार, 26 जुलाई 2018

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फ़िल्म भारत छोड़ी?

अली अब्बास जफर, निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा
हाल ही की खबरों से पता चला कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत को छोड़ दिया है। उनके प्रशंसकों को इस खबर से झटका लगा। तब त इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। किन्तु फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर के एक विशेष ट्वीट ने इसकी पुष्टि की।

अली अब्बास ज़फर के अनुसार हाँ ये सही है कि प्रियंका चोपड़ा अब फ़िल्म भारत का हिस्सा नही है और इसका कारण बहुत विशेष हैं। उन्होंने अपने निर्णय को बहुत अंतिम वक़्त में बताया। हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं। टीम भारत उनकी जिंदगी में खुशी और प्यार के लिए बधाई देती हैं।

फ़िल्म भारत छोड़ने के पीछे प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास से शादी है या फिर और कुछ? अभी तक इसकी पुष्टि प्रियंका चोपड़ा के परिवार से नही हुई हैं।

बुधवार, 13 जून 2018

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस मामले में बराबर?

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने अमेरिकन टीवी शो कुण्टिको की अंतिम शूटिंग में व्यस्त हैं। शीघ्र ही वह भारत लौटकर सलमान अभिनीत फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगीं।

बाजीराव मस्तानी की सह अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने एक सी रूप सज्जा में पिंगा गाने में लाजवाब अभिनय किया था। दोनो में कई मायने में समानता और समरूपता दिख रही थी। आश्चर्य की बात की फिल्मों में फीस के मामले में भी दोनो अब समकक्ष अभिनेत्रियां हो गई हैं। खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण को पदमावत के लिए 12 करोड़ की फीस मिली थी, जो कि उनके सह कलाकार शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से ज्यादा थी।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिए 14 करोड़ की मांग की थी। बाद में 12 करोड़ में बात बानी। इस तरह दोनो अभिनेत्रियां आज के समय की उच्चतम फीस पाने वाली समकक्ष अभिनेत्रियां बन गई हैं। पूर्व में दोनो ही अभिनेत्रियां पुरुष कलाकारों के मामले में काम फीस का मामला उठा चुकी हैं। बॉलीवुड में मेहनताना में असमानता एक चर्चा का विषय है।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...