शाहरुख़ खान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शाहरुख़ खान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

शाहरुख़ खान जल्दी शुरू करेंगें राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म, मार्च में शूटिंग होगी फिल्मसिटी में !


सुपरस्टार  शाहरुख़ खान जल्दी ही राजकुमार हिरानी की अगली अनाम फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे| अभी बॉलीवुड बादशाह अपनी अगली फिल्म पठान की शूटिंग ख़त्म करने में व्यस्त हैं| 

ख़बरों की माने तो शूटिंग मार्च में शुरू होगी| बहुत दिनों से दोनों किसी फिल्म में काम करने के सोच रहे थे| आखिरकार शाहरुख़ खान मार्च में फिल्मसिटी में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में पहली बार काम करेंगे| मुंबई के फिल्मसिटी स्टुडिओं में पंजाब के सेट को लगाया जाएगा| इस शूटिंग के बाद फिल्म यूनिट लंदन और बुडापेस्ट में शूटिंग के लिए जायेंगें| इस फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं| 



सोमवार, 17 सितंबर 2018

शाहरुख़ के बेटे अबराम गणपति 'पप्पा' को घर पर लाये!

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी पर गणपति को घर पर लाना एक भक्ति के साथ साथ ट्रेंड भी हो गया हैं| बड़े बड़े सितारे अपने घर पर गणपति लाते है और उनकी धूमधाम से सेवा करते हैं|  इन्ही हस्तियों में शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान शर्मा, सलमान खान, आदि का नाम आता हैं|  इस साल शाहरुख़ और उनका परिवार भी घर में गणपति लेकर आये| 

शाहरुख़ खान, अबराम, सुहाना, आर्यन और गौरी खान ने गणपति को एक सुसज्जित टेबल पर आरती की थाली के साथ रखा| अबराम गणपति के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं|  शाहरुख़ ने इंस्टाग्राम में तस्वीर सांझा करते हुए कि अबराम गणपति बाप्पा को पप्पा कह कर पुकारता हैं| 

सभी को गणपति की बहुत बहुत शुभकामनाये| 

बुधवार, 18 जनवरी 2017

शाहरुख़ को बेटे आर्यन का बिना शर्ट रहना पसंद नहीं!


महानायक शाहरुख़ खान कई विषयों पर अपने विचार रखते है। लेकिन कुछ लोग उनकी संजीदा बातों पर ध्यान नहीं देते। वर्तमान में शाहरुख़ दो बेटे और एक बेटी आर्यन,अबराम  और सुहाना के पिता है। शाहरुख़ ने अपने बच्चों के लिए कुछ नियम बना कर रखे हैं। जैसे कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। मुख्यतौर पर नियम बेटों के लिए बनाये है।

शाहरुख़ की फिल्मों को देखे तो उन्होंने कई अन्य कलाकारों की तुलना में कम शरीर दिखाया है। फराह खान के कहने पर वो सिक्स एब्स दिखाने के लिए एक ही बार ओम शांति ओम में अपनी शर्ट उतारते हुए दिखे।

शाहरुख़ खान जो बात खुद पसंद नहीं करते है, वही बात अपने बेटे से आशा करते है। इसलिए शाहरुख़ को अपने बेटे का बिना शर्ट के रहना पसंद नहीं है।

शाहरुख़ के  अनुसार मैंने अपने बेटों को लड़कियों की तुलना में कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी है। मैंने सभी को बराबरी से पाला है। मेरा अपना विचार है कि पुरुष को किसी भी स्त्री, चाहे वो माँ हो या बहन हो या फिर कोई स्त्री मित्र के सामने नग्न अर्थात बिना शर्ट या टी शर्ट के नहीं रहना चाहिए। मैंने आर्यन को हिदायत देकर रखी है कि वह कही भी नग्न शरीर न रहे, कम से कम टी शर्ट शरीर पर रखे। मैंने बेटे को तर्क दिया कि यदि तुम्हारी बहन बिना टी शर्ट के तुम्हारे सामने आ जायेगी तो तुम्हे कैसा लगेगा। मेरा कहना ये है कि जब तुम्हे अपनी माँ, बहन और पत्नी जिस रूप में तुम्हे पसंद नहीं तो तुम कैसे उस रूप में रह सकते है। ये मसला कोई आदमी और औरत की शारीरिक बनाबट का नहीं, बल्कि असली बात ये है कि जो तुम लड़कियों को करने से रोकते हो, वो तुम्हे करने का हक़ नहीं। 

गुरुवार, 12 जनवरी 2017

शाहरुख़ की सलमान के संग ट्यूबलाईट!

शाहरुख़ और सलमान की मित्रता इस समय बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व हुये झगड़ें को भुलाकर दोनों के बीच एक आत्मीय सम्बन्ध विकसित हो चूका है। दोनों के एक दुसरे के पक्ष में ट्वीट और  फोटो साँझा करके दोस्ती का नया नमूना पेश कर रहे हैं।

दोनों एक दूसरें की फिल्मों को कई उपलब्ध माध्यमों से प्रसहर करते है। दोनों एक दूसरें की फिल्मों के लिए डब्समैश पर वीडियो बनाकर साँझा करते है। यहाँ तक की सलमान ने शाहरुख़ को उनकी फिल्म रईस को प्रचारित करने बिग्ग बॉस पर बुलाया।

अब यहाँ प्रश्न उठता है कि दोनों का एक साथ फिल्मों में आएंगे क्या?

ख़बरों की माने तो दोनों के प्रशंसकों का इन्तजार समाप्त होने वाला है। क्योंकि सूत्रों के अनुसार 10 साल बाद शाहरुख़ और सलमान एक साथ फिल्म ट्यूबलाइट में नज़र आये गए। इसके पहले अंतिम बार दोनों ओम शांति ओम के दीवानगी दीवानगी गाने में साथ नज़र आये थे। ट्यूबलाइट में शाहरुख़ का लगभग 15 मिनट का छोटा सा महत्वपूर्ण किरदार रहेगा।

रविवार, 8 जनवरी 2017

समय आ गया है कि अब हर औरत को इस दुनिया में सम्मान मिले, शाहरुख़ खान बैंगलोर घटना पर बोले।

बैंगलोर में हुए जनता के बीच औरतो की शारीरिक छेड़खानी वाली घटना पर कई बॉलीवुड की हस्तियों ने अपना शोक जताया है। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान शाहरुख़ खान से इस 31 दिसंबर की घटना के बारें में पूछा।

इस संबंध में शाहरुख़ ने कहा कि मेरी भावनाएं भी अन्य कलाकारों जैसी ही है। यह सरासर गलत कृत्य था। हम सभी माँ और पिताओं को अपने लड़को को इस तरह से शिक्षा देना चाहिए ताकि वो महिलाओं का सम्मान करें।

शाहरुख़ ने आगे कहाँ कि मुझे लगता हैं कि सभी औरते, बेटी, माँ और सभी लड़कियां मेरे दिल के क़रीब है। अब वक़्त आ गया है कि हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि औरतों को पूरे विश्व में सम्मान मिले। 

अंत में शाहरुख़ ने कहाँ कि यदि वे सभी नहीं होती तो हम नहीं होते। कामकाजी महिलाएं, गृहणी और हर एक औरत जो इस दुनिया में है, को सम्मान मिलना चाहिए।

बुधवार, 4 जनवरी 2017

फ़िल्म जगत के ख़ास दोस्त सलमान और शाहरुख़ दिखेंगे बिग्ग बॉस 10 पर!




फिल्म जगत के अब ख़ास दोस्त सलमान खान और शाहरुख़ खान जब पहली पर टीवी रियलिटी शो बिग्ग बॉस पर साथ में आये थे तो पूरी दुनिया अचंभित रह गयी थी, क्योंकि पूर्व में दोनों के बीच दुश्मनी की अफवाहें प्रचलित थी। उस वक़्त शाहरुख़ खान अपने फिल्म दिलवाले को प्रचारित करने बिग्ग बॉस के सेट पर आये थे।

सूत्रों की माने तो, दोनों महानायक पुनः बिग्ग बॉस 10 के एक एपिसोड में साथ दिखने वाले हैं। शाहरुख़ खान अपनी अगली फिल्म रईस को प्रचारित करने के लिए बिग्ग बॉस 10 पर सलमान खान के साथ एक बार फिर से नज़र आएंगे। दोनों ख़ास दोस्त बिग्ग बॉस 10 के एपिसोड वीकेंड का वार की शूटिंग 20 जनवरी 2017 को करेंगे।

बिग्ग बॉस का यह सेमीफाइनल एपिसोड है। इस कारण सलमान और शाहरुख़ बिग्ग बॉस हाउस में बहुत सारे मनोरंजक कार्यों और खेलों को खिलवायेंगे। साथ में दोनों, रईस के गानों पर थिरकेंगे।

मंगलवार, 6 दिसंबर 2016

शाहरुख़ और सलमान के साथ में फ़िल्म करने के लिए है, कुछ शर्ते!

हाल ही में फ़िल्मी दुनिया के महानायक सलमान खान और शाहरुख़ खान स्टार स्क्रीन अवार्ड को होस्ट करने साथ में आए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया!

अवार्ड शो शुरू होने के पहले एक प्रेस वार्ता हुई, जिसमें सलमान और शाहरुख़ से पुछा गया कि आप दोनों फिल्मों में कब साथ आएंगे। इस पर शाहरुख़ बोले कि वो भी हो जाएगा। हम दोनों यहाँ हैं। कोई अच्छी स्क्रिप्ट लाएगा तो हम जरूर कुछ करने की सोचेंगे। सलमान ने अंत में कहाँ कि ये सभी के साथ होता है। 

इस पर आगे सलमान ने कहा कि यदि कोई अच्छा और अनुभवी लेखक कोई अच्छी स्क्रिप्ट लाएगा तो हम फिल्म जरूर करेंगे। इसमें शाहरुख़ ने आगे जोड़ते हुए कहा कि हमारी फिल्म के निर्देशक में बहुत ही धैर्य होना आवश्यक है।

साथ में होस्ट करने के प्रश्न पर शाहरुख़ बोले कि मुझे बहुत ही मज़ा आया। हम दोनों वास्तव में ऐसे ही है। हम दोनों के साथ में आने से मज़ा दोगुना हो जाता है।

सलमान ने आगे कहा कि वास्तव में मुझे बहुत मज़ा आया। शो की थीम दोस्ती थी, इसलिए इस अवार्ड शो को होस्ट करने के लिए हम दोनों से बेहतर कौन हो सकता है।

आमिर खान के अवार्ड शो होस्ट करने के लिए साथ आने के प्रश्न पर शाहरुख़ बोले कि आमिर को अवार्ड शो पर आना पसंद नहीं है।

शाहरुख़ और सलमान ने अपने संबंधों में बहुत उतार चढ़ाव देखे है। इस पर सलमान खान ने कहा कि कभी कभी किसी चीज़ की अति करने से संबंधों में खटास आ जाती है। हमारे साथ हुआ तो कोई बड़ी बात नहीं हुई। हमारे बीच बहुत कुछ घट रहा था, जिससे हम दोनों का कोई लेना देना नहीं था। ये सब तो आप (मीडिया की ओर इशारा करते हुआ कहा) लोगो और आप लोगों को प्यार करने वालो का नतीजा है। 

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

यदि सलमान , आमिर और शाहरुख़ छोड़ेंगे धूम्रपान तो मुझसे ज्यादा दिखेंगे सिनेमा घरों में!



फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने हाज़िर जवाबी के लिए जाने जाते है। हाल ही में वो अपनी पत्नी के साथ करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। दोनों पति और पत्नी ने अपनी हाज़िर जवाबी से शो को मनोरंजक बना दिया। उन्होंने हंसी मजाक का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया।

शो के दौरान , करण जौहर ने पूँछा कि सलमान, आमिर, शाहरुख़ और अक्षय में से कौन अपनी सितारा छवि लंबे समय तक कायम रखेगा एवं कौन सबको  पछाड़कर आगे जायेगा। इस प्रश्न के जवाब में अक्षय ने कहा कि यदि वो सभी धूम्रपान छोड़ देंगे तो वो लंबे समय तक रहेंगे अन्यथा में आगे निकल जाऊंगा।


गुरुवार, 3 नवंबर 2016

कटरीना कैफ को नहीं भाया दीपिका पादुकोण का साथ!

ख़बरों की माने तो, शाहरुख़ खान और आनंद ल. राय अपनी आगामी फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसे वो 21 दिसम्बर 2018 में प्रदर्शित करने का मन बना रहे हैं। दोनों ही फिल्म की मुख्य हीरोइन की तलाश में है।

शाहरुख़ खान की इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लेने का चल रहा है। यह फिल्म एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है जिसकी मुख्य नायिकाओं के लिए दीपिका और कैटरीना का चयन उचित है।

ख़बरों कि माने तो, इस फिल्म के लिए जब कैटरीना को संपर्क किया तो उन्होंने फिल्म को एक सिरे से नकार दिया, क्योंकि वह दीपिका के साथ रुपहला पर्दा साँझा नहीं कर सकती अर्थात उन्हें दीपिका के साथ फिल्म में काम नहीं करना हैं। 

अभी तक इस संबंध में किसी भी सम्बंधित कलाकारों की टिपण्णी नहीं मिली है।

बुधवार, 2 नवंबर 2016

शाहरुख़ ने उड़ाई आलिया भट्ट की हंसी!

चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने सामान्य ज्ञान की कमी के कारण कई बार हँसी की पात्र बनी। 

हाल ही में, आलिया अपनी आने वाली फिल्म डिअर जिंदगी के प्रचार हेतु कॉफी विथ करण नामक टीवी शो में अपने नायक शाहरुख के साथ शिरक़त करने आई। शो की वार्ता के दौरान शाहरुख़ ने अप्रत्क्ष रूप से आलिया भट्ट की मजाक उड़ाई।

हुआँ यूँ कि जब करण जौहर ने शाहरुख़ से पुछा कि यदि आप शाहरुख़ के रूप में सोए लेकिन जब उठे तो आलिया बन गए, तब उठकर सबसे पहले क्या करेंगे। इस प्रश्न के उत्तर में मजाकिया लहजे में शाहरुख़ ने कहा कि सबसे पहले में उठते से ही समाचार पत्र पढूंगा।

ये सर्वविदित हैं कि आलिया भट्ट का सामान्य ज्ञान बहुत कमजोर है, इसके चलते कई बार वो असमंजस की स्थिति में आ चुकी है। शाहरुख़ खान का समाचार पत्र वाला मजाक इसी ओर इशारा करते हुए दिखा।

फिलहाल, फिल्म डिअर जिंदगी में आलिया भट्ट, पहली बार शाहरुख़ खान के साथ अभिनय करते हुए दिखेंगी।

मंगलवार, 1 नवंबर 2016

अनुष्का के हैं, शाहरुख़ के साथ विशेष सम्बन्ध!



बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने स्वीकारा कि उनके फिल्म जगत के महानायक शाहरुख़ खान के साथ विशेष सम्बन्ध हैं। क्योंकि वो उनकी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के मुख्य नायक थे।

अनुष्का ने 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मों में पदार्पण किया। फिल्म में नायक शाहरुख़ खान थे। शाहरुख़ के साथ उनकी अगली फिल्म जब तक है जां थी। वर्तमान में शाहरुख़ के साथ तीसरी फिल्म रिंग में अनुष्का मुख्य प्रेमिका की भूमिका में नज़र आएंगी।

ख़बरों की माने तो, अनुष्का ने स्वीकारा कि फिल्म रिंग शाहरुख़ के साथ मेरी तीसरी फिल्म है। मेरा शाहरुख़ के साथ विशेष सम्बन्ध है। मैं शूटिंग के दौरान शाहरुख़ के साथ सहज महसूस करती हूँ। मुझे उनके साथ फिल्म करना बहुत पसंद है। मेरा सौभाग्य है कि में इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित फिल्म में काम कर रही हूँ। मेरी हीरोइन बनने के पीछे इम्तियाज़ अली की फिल्म जब वी मेट है। इस फिल्म को देखकर मैंने हीरोइन बनने का फैसला किया।

वर्तमान में अनुष्का फिल्लौरी नाम की फिल्म खुद के बैनर के अंतर्गत बना रही है। जिसमे उनके भाई उनकी सहायता कर रहे हैं। उनके अनुसार फिल्मों में निवेश करना बहुत ज्यादा खतरनाक है।

उनकी फिल्म फिल्लौरी, अंश्य राय निर्देशित कर रहे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा के अलावा दिलजीत दुशंज और सूरज शर्मा है।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...