आनंद आहूजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आनंद आहूजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 मई 2018

सोनम कपूर का हनीमून ग्रीस में?

बॉलीवुड फैशन आइकॉन सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई 2018 को मुम्बई में परिणय सूत्र में बंधे। दोनो ने अपने कार्यों की प्रतिबद्धता ले चलते अपने हनीमून को आगे बढ़ा दिया था। सोनम कपूर शादी के दो दिन बाद सीधे कान्स महोत्सव में शामिल होने चली गई थी। वही आनंद आहूजा अपने कार्यों में व्यस्त थे।

हाल ही में सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने दोनों के प्रस्तावित हनीमून की जगह का खुलासा कर दिया। सोनम ने लिखा कि हेड टू ग्रीस! हनीमून अहेड?

खबरों की माने तो दोनों हनीमून के लिए अक्टूबर नवंबर में जा सकते है।

मंगलवार, 8 मई 2018

दिन की शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा!

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा


सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
आख़िरकार बॉलीवुड फैशन आइकॉन सोनम कपूर तारीख़ 8 मई 2018 को दिल्ली के कारोबारी आनंद आहूजा से मुम्बई में परिणय सूत्र में बंध गई। दोनो की शादी सिख धर्म के रीतिरिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई। इसमें जयमाला, माँग भराई और मंगलसूत्र पहनाने की रस्में हुई।

रात्रि में दोनो की शादी के उपलक्ष्य में रिसेप्शन दिया गया, जिसमें सितारों के साथ साथ कुछ बड़ी हस्तियों का जमावड़ा था। सोनम और आनंद अपनी अपनी पोशाकों में बहुत ही खूबसूरत दिख रहे थे।

 

























दोनो के रिसेप्शन में बड़ी बड़ी हस्तियों में जैसे राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, कंगना रनौत, उद्धव ठाकरे, अमर सिंह, रानी मुखर्जी, जूही चावला, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जहान्वी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित, काजोल, विद्या बालन, कटरीना कैफ, करीना कपूर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, नताशा दलाल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, हीरू जौहर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, स्वरा भास्कर, शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा खान, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, सुनील शेट्टी, माना शेट्टी, आथिया शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, इसाबेले कैफ, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, आकाश अम्बानी, श्लोक मेहता, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी आदि थी।

सोमवार, 23 अप्रैल 2018

सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से इस जगह होगी!





बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अब परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी में हैं। उनकी शादी लंबे समय से दोस्त और प्रेमी रहे दिल्ली निवासी आनंद आहूजा से होगी। अभी इस शादी का कोई भी आधिकारिक बयान नही आया हैं।

खबरों की माने तो सोनम की शादी दो दिनों तक चलेगी। 7 मई को मेहंदी, हल्दी और संगीत का कार्यक्रम होगा। शादी 8 मई को सम्पन्न होगी। सोनम की शादी उनकी मैटरनल आंटी कविता सिंह के मुम्बई में शाहरुख के मन्नत के पास स्थित 55000 स्क्वायर फ़ीट में फैले घर के मंदिर में होगी।

सूत्रों की माने तो संगीत कार्यक्रम के लिए रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। सोनम के पिता अनिल कपूर और माँ सुनीता साथ में डांस करने के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं। वही संगीत कार्यक्रम में सोनम की फिल्मों के गाने जैसे अभी तो पार्टी शुरू हुई है, वीरे दी वेडिंग टाइटल सांग, प्रेम रतन धन पायो और धीरे धीरे एल्बम सांग की धूम रहेगी।

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

सोनम कपूर की शादी 29 अप्रैल को मुम्बई में?

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके दिल्ली के कथित प्रेमी आनंद आहूजा की शादी के चर्चे मीडिया में छाए हुए थे। उनकी शादी के स्थान को लेकर अटकले लगाई जा रही थी कि वह जिनेवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की सोच रहे हैं। अभी तक तो दोनों ने इस बात की भी पुष्ठि नही की थी कि वे दोनों शीघ्र ही शादी करने वाले हैं। किंतु मीडिया और सोशल मीडिया में दोनो की प्रेम में डूबी हुई तस्वीरें छाई रहती हैं।

यदि खबरों की माने तो इस बात का पटाक्षेप हो गया है कि दोनों 29 अप्रैल को मुम्बई में परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नही होगी, बल्कि यह एक बिग फैट वेडिंग होगी। इस शादी में बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं।

खबरों की माने तो सोनम कपूर के शादी के कार्ड उनके चहेते सितारों को वितरित भी किये जा चुके हैं। शादी में शामिल होने वाले संभावित सितारों में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर और करण जौहर शामिल हैं।

उनके चचेरे भाई बहनों में अर्जुन कपूर, जहान्वी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर आदि भी शादी में शिरकत करेंगें।

अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। हमें सोनम और आनंद आहूजा के द्वारा उनके पसंदीदा माध्यम इंस्टाग्राम पर शादी की घोषणा का इंतजार हैं।

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

सोनम कपूर और बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की नए साल में पेरिस में नजदीजियाँ!

सोनम कपूर और आनंद आहूजा, आज के समय के सबसे ज्यादा मीडिया में छाए रहने वाली जोड़ी हैं। वैसे तो सोनम कपूर अपनी निज़ी ज़िन्दगी को मीडिया से दूर रखती है, किन्तु उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ ओर ही कहानी वयां करती हैं।

दोनो विश्व भ्रमण करते हुए न्यूयॉर्क, लंदन से होते पेरिस पहुंचे। दोनो ने पेरिस में नया साल मनाया। इस उपलक्ष्य पर सोनम की बहन रिहा कपूर साथ में थी।

नव वर्ष की संध्या पर सोनम कपूर मोनोक्रोम ड्रेस में और आनंद आहूजा काले पैंट सूट में थे। दोनों ने बहुत नज़दीकी भरा वीडियो इंस्टाग्राम पर सांझा किया, जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी रहे हैं। वीडियो में रिहा कपूर भी दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो के देखने से लगता हैं कि दोनों जल्दी ही परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। दोनो की जोड़ी बहुत ही लाज़वाब दिख रही हैं।

गुरुवार, 8 जून 2017

आनंद आहूजा ने अपनी दोस्त सोनम कपूर के बर्थडे को किया मज़ेदार!



बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने कहे जाने वाले प्रेमी उद्यमी आनंद आहूजा के कारण मीडिया में चर्चा में बनी हुई हैं। समय के साथ दोनों के संबंध और भी मजबूत होते जा रहे हैं। दोनों आजकल के कार्यक्रमों में साथ में देखे जा सकते हैं।

आज सोनम कपूर का जन्मदिन हैं। इस उप्लक्षय पर आनंद आहूजा ने अपनी लेडी लव को खुश करने के लिए कुछ ख़ास किया हैं।

आनंद ने हाल ही की इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बूमरैंग वीडियो साँझा किया हैं। जिसमें एक बड़े कार्ड पर सोनम का नाम प्रकाशित हो रहा है और बाजू में सोनम खड़ी हुई हैं। इस पोस्ट में आनंद ने कोई कैप्शन नही दिया है, बल्कि फूल के एक गुलदशते के इमोटिकॉन को पोस्ट किया हैं। इसमें सोनम कपूर को टैग किया हैं।

फिलहाल ये सब देखकर सोनम कपूर अपने जन्मदिन पर कुछ विशेष महसूस करेंगी। वर्तमान सोनम अपनी फिलन वीर दी वेडिंग की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं।

A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...