सोमवार, 29 मई 2017

क्या ईशान खट्टर और जहान्वी कपूर बॉलीवुड के नए प्रेम युगल है?



अब बॉलीवुड सितारों के पुत्र और पुत्रियों को लांच करने की तैयारी में हैं। इस कतार में सारा अली खान, ईशान खट्टर, जहान्वी कपूर आदि हैं। शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर निर्देशक मजीद मजीदी की फ़िल्म बेयोंड्स द क्लाउड्स से अपना डेब्यू कर रहे हैं। किंतु वह अपनी फिल्म से ज्यादा अपने प्रेम प्रसंगों से मीडिया में छा रहे हैं।

इस वक़्त ईशान अपने श्रीदेवी की बेटी जहान्वी कपूर से प्रेम संबंधों की अफवाहों से मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच की स्क्रीनिंग देखने पहुँचे। दोनों एक ही कार में साथ में दिखें और मीडिया की नज़र से नही बच सके।

ईशान टीशर्ट में दिख रहे थे और जहान्वी सफेद टॉप में बहुत ही सुंदर दिख रही थी।

ईशान के बड़े भाई शाहिद कपूर उनके प्रेम प्रसंगों को लेकर खुश नही हैं, क्योंकि उनकी निज़ी जिंदगी की चर्चा उनकी डेब्यू फिल्म से ज्यादा हो रही हैं।

फ़िल्म के निर्देशक मजीदी के अनुसार ईशान बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनका बॉलीवुड में भविष्य बहुत ही अच्छा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...