संदेश

सितंबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शाहरुख़ के बेटे अबराम गणपति 'पप्पा' को घर पर लाये!

चित्र
बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी पर गणपति को घर पर लाना एक भक्ति के साथ साथ ट्रेंड भी हो गया हैं| बड़े बड़े सितारे अपने घर पर गणपति लाते है और उनकी धूमधाम से सेवा करते हैं|  इन्ही हस्तियों में शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान शर्मा, सलमान खान, आदि का नाम आता हैं|  इस साल शाहरुख़ और उनका परिवार भी घर में गणपति लेकर आये|  शाहरुख़ खान, अबराम, सुहाना, आर्यन और गौरी खान ने गणपति को एक सुसज्जित टेबल पर आरती की थाली के साथ रखा| अबराम गणपति के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं|  शाहरुख़ ने इंस्टाग्राम में तस्वीर सांझा करते हुए कि अबराम गणपति बाप्पा को पप्पा कह कर पुकारता हैं|  सभी को गणपति की बहुत बहुत शुभकामनाये| 

टीवी सितारें सुमित व्यास और एकता कौल परिणय सूत्र में बंधे!

चित्र
सुमित व्यास, एकता कौल की शादी  हाल ही में, टीवी सितारें सुमित व्यास और एकता कौल कश्मीर में एक परंपरागत शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंधे! शादी के दौरान उनके खास दोस्त और माँ बाप उपस्थित रहे| दोनों की मेहंदी, संगीत आदि की शुरुआत १३ सितम्बर २०१८ से हो गई थी|  सुमीत व्यास हाल ही में फिल्म वीरे दी वेडिंग में दिखे थे|  एकता कौल अंतिम बार मेरे अँगने में शो में दिखी थी| हमें इनकी शादी के कुछ खूबसूरत फोटोज प्राप्त हुए हैं|  आप उनका आनंद लीजिए और अपने विचार रखिए| 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर दूसरी ख़ुशी बेटे के रूप में!

चित्र
बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार एक सुंदर से लड़के के माँ-बाप बने। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने हिंदुजा अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया। खबरों की माने तो मीरा को अस्पताल में 5 सितंबर को 4 बजे शाम को लाया गया था। आज मीरा राजपूत ने एक खूबसूरत बच्चे को जन्म दिया। दोनों को पहले से २ साल की बेटी मीशा कपूर हैं|  दोनो के फिर से माँ-बाप बनने पर बॉलीवुड सितारों और उनके ख़ास दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दी। प्रज्ञा यादव, प्रीति जिंटा और आलिया भट्ट ने दोनो को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बधाइयां दी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुल्गारिया में भारतीय राष्ट्रपति से मिले!

चित्र
वर्तमान में भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिनों की यूरोप में आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस समय वह बुल्गारिया की राजधानी सोफ़िया में हैं।  उन्होंने बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेण रादेव से मुलाकात की। दोनो ने व्यावसायिक और सांस्कृतिक समझौते किये और बुल्गारिया में चल रही ब्रह्मास्त्र की शूटिंग को भी देखा। वर्तमान में बुल्गारिया के सोफ़िया में फ़िल्म ब्रह्मस्त्र की शूटिंग चल रही हैं। भारतीय राष्ट्रपति से ब्रह्मस्त्र की टीम से मुलाकात की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रपति से मुलाकात की और कुछ फोटो खिंचवाए। इन सुंदर फ़ोटो का आनंद लीजिये।