संदेश

नवंबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सलमान ने कटरीना से पहली मुलाकात का खुलासा किया!

चित्र
सलमान खान और कटरीना कैफ की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों पहले दोस्त बने, फिर प्रेमी और अब पूर्व प्रेमी के रूप में एक दूसरे से बड़े ही प्यारें संबंध बनाए हुए हैं। जल्दी ही दोनों की पहली फ़िल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' शीघ्र ही सिनेमाघरों में लगेगी। हाल ही में जब सलमान से उनकी कटरीना से पहली मुलाकात के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह छोटा सा मिलन समारोह था। वह घर पर पार्टी के लिए आई थी और मैंने सोचा था कि वह मधुर और प्यारी लड़कियों में से एक हैं। वह मेरी बहनों और दोस्तों को जानती थी, किन्तु मुझें नही जानती थी। हाल ही में कटरीना ने सलमान के बारें में कहा था कि वह एक दयालुतापूर्ण हृदय वाले व्यक्ति है। उन्हें दूसरों की सहायता करने से प्यार हैं। वो मेरे लिए बहुत बड़ी शक्ति है। वो मुझसे कोई विशेष व्यवहार नही करते हैं। वह हमेशा से सलाह देते है कि हर परिस्थिति में खड़े होने को कहते हैं। कठिन मेहनत से अपने पैरों पर खड़े होकर, अपनी पहचान बनाने की सलाह देते हैं। लोग इस बात को नही समझ सकते है। उन्हें मुझ पर बहुत ज्यादा विश्वास हैं। यही मेरे लिए महत्वपूर्ण बात हैं। अब आगे देखते है कि दो

राजकुमार राव, विराट कोहली और मानुषी चिल्लर ने सीएनएन-न्यूज़ 18 के 'इंडियन ऑफ द ईयर' के अवार्ड जीते!

चित्र
हाल ही में सीएनएन न्यूज़ 18 ने अपने वार्षिक पुरुस्कार इंडियन ऑफ द ईयर के समारोह के 9वें संस्करण को दिल्ली में आयोजित किया। यह अवार्ड उन भारतीय हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की शान बढ़ाने का काम किया हैं। इस अवसर पर विराट कोहली ने इंडियन ऑफ द ईयर के पॉपुलर चॉइस का अवार्ड जीता। वह एक ऐसे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है, जिन्होंने ने एक ही कैलेंडर ईयर में 10 शतक लगाए हैं और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग के पहले पायदान पर लेकर आये। वही दूसरी ओर मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी चिल्लर को स्पेशल अचीवमेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता को उनकी फिल्मों के लिए मनोरंजन की श्रेणी में अवार्ड दिया गया। अन्य हस्तियों में अवार्ड जीतने वाले अफरोज शाह, किदमि श्रीकांत, बाहुबली टीम, आचार्य बालकृष्ण, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, अदर पूनावाला और रवि शास्त्री आदि शामिल थे।

ट्विंकल खन्ना बनना चाहती थी चार्टर्ड अकाउंटेंट, बन गई अभिनेत्री!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना अब फ़िल्म पैडमैन से प्रोड्यूसर भी बनने जा रही हैं। इस फ़िल्म को आर. बाल्कि निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान ट्विंकल खन्ना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती थी, किन्तु माँ बाप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से होने की वजह से उनकी इक्षा के कारण वो इंडस्ट्री में आई। ट्विंकल ने बताया कि मैंने अपनी 12वी पूरी की और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती थी। किन्तु मेरे माँ बाप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के होने की वजह से उनकी इक्षा थी कि मैं उनके पदचिन्हों पर चलू। फिर मैंने ऐसा ही किया। ट्विंकल द्वारा निर्मित फ़िल्म पैडमैन 26 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जैक' सनडेन्स फ़िल्म महोत्सव में!

चित्र
अंतराष्ट्रीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के बीच अच्छा संतुलन बनाये रखा हैं। अब उनकी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ए किड लाइक जैक सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार हैं। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड के नामी कलाकार जैसे जिम पारसंस, क्लेयर डेंस और ओकताविया स्पेंसर हैं। खबरों की माने तो फ़िल्म ए किड लाइक जैक को सनडेंस फ़िल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस फ़िल्म के फ़िल्म महोत्सव में जाने पर इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट में लिखा कि जब मैंने ए किड लाइक जैक की स्क्रिप्ट पड़ी थी, तो मैं तुरंत समझ गई थी कि यह वही कहानी है, जिसका मुझें हिस्सा होना चाहिए था। यह ऐसी कहानी थी, जिसे कहने और दिखाने की जरूरत थी। अब यह सनडेंस के लिए चुनी गई हैं। मैं हमारे द्वारा बनाई गई इस छोटी सी फ़िल्म को देखने के लिए इंतजार नही कर सकती हूँ। वर्तमान में प्रियंका हॉलीवुड के अन्य प्रोजेक्ट जैसे फ़िल्म इजन्त इट रोमांटिक और टीवी शो कुण्टिको के सीजन 3 के एपिसोड में व्यस्त हैं।

आयुष्मान खुराना को सुपरस्टार कहलवाने के लिए 100 करोड़ की फिल्म का इंतज़ार!

चित्र
रेडियो जॉकी से अभिनेता बने आयुष्मान खुराना को कौन नही जानता। विक्की डोनर से शुरुआत करने वाले आयुष्मान के लिए 2018 बरेली की बर्फी और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों की सफलता लाया। वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ, एक मधुर गायक हैं। उन्होंने अपने छोटे कैरियर में अभी तक कई तरह के किरदारों को जीवंत किया हैं। हाल ही में एक मीडिया स्रोत्र से बातचीत में अपने सुपरस्टार कहलवाने वाले प्रश्न पर उत्तर देते हुए कहा कि जिस समय तक मैं 100 करोड़ की फ़िल्म नही दे देता, तब तक मैं सुपरस्टार नही हैं। मैं स्टार हूँ, किन्तु सुपरस्टार नही हूँ। यदि मैं सुपरस्टार होता तो मुझें अपनी फिल्मों के सिनेमाघरों में लगने की तारीख चुनने की स्वतंत्रता होती। इस साल मेरी दो फिल्में एक के बाद एक सिनेमाघरों में आई। मैं इस समय अपनी फिल्मों से बड़ा नही हूँ। मैं ऐसा कर भी नही सकता हूँ। अभी तो फिल्में मुझसे बड़ी हैं। सच कहूँ तो मैं ऐसा ही चाहता हूँ, क्योंकि तभी आप अपनी फिल्म को समग्र रूप में देख सकते है। जब उनसे बॉक्स आफिस की सफलता की चिंता के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं खुश हूँ कि अभी तक मुझे मेरी किसी भी पर

अनुष्का शर्मा बन सकती है, श्री नारायण सिंह की जास्मिन?

चित्र
फिल्मकार श्री नारायण सिंह वर्तमान में शाहिद कपूर को लेकर फ़िल्म बत्ती गुल मीटर चालू को निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली हैं। खबरों की माने तो श्री नारायण सिंह अब फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाले है। वह अब फ़िल्म जास्मिन का निर्माण करेंगें। श्री के अनुसार यह एक लड़की की जवानी से लेकर मातृत्व तक की यात्रा की कहानी हैं। यह माँ और बच्चे के बीच के सनातन प्रेम की कहानी है। मैं हमेशा से औरतों पर केंद्रित फिल्में बनाना चाहता था और मैं ये करने में समर्थ हूँ। सूत्रों की माने तो निर्माता के दिमाग में अनुष्का शर्मा का नाम चल रहा हैं। अनुष्का शर्मा इस तरह की औरतों पर केंद्रित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अभी स्क्रिप्ट सुनाने का काम नही हुआ है। वह जल्दी ही उनको स्क्रिप्ट सुनायेंगे। जब फ़िल्म जास्मिन में अनुष्का शर्मा को लेने की बात श्री नारायण सिंह से पूछी तो उन्होंने ने बताया कि मैं अभी तक अनुष्का से नही मिला हूँ और न ही कोई बातचीत की हैं। अभी तो केवल मैंने फ़िल्म की घोषणा की हैं। मेरा सबसे पहला काम यह है कि फ़िल्म के निर्देशक का निर्णय लूँ, उसके बा

बंदगी कालरा चाहती है, पुनीश शर्मा से ब्रेकअप?

चित्र
बिग्ग बॉस 11 में इस वक़्त बहुत ही ड्रामा चल रहा हैं। इसमें मनोरंजन के नाम पर प्रेम कहानी से लेकर एक दूसरे की टाँग खींचने काम बादस्तूर चालू हैं। इन्ही विवादों और लड़ाइयों के बीच सुनने में आया कि बंदगी कलर आने कथित प्रेमी पुनीश शर्मा के संबंधों के बीच एक नया मोड़ आ गया है। अब दोनों अपने संबंधों को लेकर कोई दूसरा विचार रखते हैं। पूर्व में हमनें देखा कि कैसे दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने प्रेम इज़हार करने में कभी संकोच नही किया। यहाँ तक कि दोनों कंबल के अंदर चुम्बन देते हुए बिग्ग बॉस के कैमरे में कैद हुए। यहाँ तक कि सलमान खान ने दोनों को इन हरकतों के डाँटा और सावधान किया। किन्तु अब उनके संबंधों में एक नया पेंच आ गया हैं। हाल ही में बिग्ग बॉस के इंस्टाग्राम हैंडलर पर साँझा हुए वीडियो के अनुसार बंदगी कलर गार्डन एरिया में पुनीश से यह कहते हुए पाई गई कि मैं तुमसे ब्रेकअप चाहती हूँ, क्योंकि घर वालों को इससे परेशानी हैं। इस पर पुनीश ने भी बंदगी के इस विचार को हल्के में लेते हुए कहा कि सही है, मैं भी संबंधों को अलविदा करने की सोच रहा हूँ। बाद में दोनों हंसते

क्रिकेटर ज़हीर खान और सागरिका घाटगे के वेडिंग रिसेप्शन के सुखद लम्हें।

चित्र
हाल ही क्रिकेटर ज़हीर खान और चक दे इंडिया की अभिनेत्री सागरिका घाटगे की 23 नवंबर को कोर्ट में शादी हुई। बाद में उनके कई कार्यक्रम और पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें कॉकटेल पार्टी, मेहंदी और अंत में वेडिंग रिसेप्शन हुआ। आज दोनों ने अपने ख़ास दोस्तों और परिवार वालों को मुंबई में एक बड़ी होटल में पार्टी दी। इस उपलक्ष्य पर दोनों बहुत ही सुंदर दिख रहे थे। इस अवसर के हमें कुछ फ़ोटो प्राप्त हुए है। इन फ़ोटो का आनंद लीजिये और अपने विचार दीजिए।

शाहिद कपूर बेटी मीसा के लिए बहुत ही भावुक पिता!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने कैरियर में सफलता और अपने छोटे से परिवार को लेकर बहुत ही ख़ुश हैं। दो साल पूर्व हुई शादी के बाद आज वह अपनी पत्नी मीरा और बेटी मीसा के साथ आनंद से जिंदगी बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक पत्रिका में साक्षात्कार के दौरान अपनी शादी, पितृत्व और पेरेंटिंग पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मुझें शादी और पितृत्व ने इस क़दर बदला है कि मैं इस पर पूरी किताब भर सकता हूँ। मेरी जिंदगी में दो ही लोग महत्वपूर्ण और सार्थक है और वे दोनों औरत हैं। मेरा औरतों के प्रति सम्मान बढ़ा हैं। ऐसा नही कि ऐसा पूर्व में नही था। मुझें अकेली माँ ने पाला है। जब मीरा गर्भवती थी तो मैं फरहान से बातचीत करने के दौरान पूछता था कि बच्चें होने पर कैसा लगता है। तब उसने मुस्कुराते हुए कहा कि जब तुम्हारें होंगें, तभी जानोगे। आज मैं समझ सकता हूँ कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। उस अनुभव को बयां करना कठिन है। एक बहुत बड़ा परिवर्तन आ जाता है, इसके बाद आपकी ख़ुद की प्राथमिकता कुछ भी मायने नही रखती।  आप ख़ुद के बारें में पहले नही सोच सकते है। अभिनेता होने के नाते, इंसान खुद में डूबा रहता हैं। मै

अनन्या पांडेय का पेरिस में हॉट अवतार!

चित्र
बॉलीवुड स्टार चंकी पांडेय और भावना पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय अपनी ख़ूबसूरती और स्टाइल की समझ को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार तो वह शाहरुख की बेटी सुहाना और संजय कपूर की बेटी शनाया के साथ घूमते हुए नज़र आती हैं। हाल ही में ख़ूबसूरत अनन्या पांडेय को ले बल देझ डेब्यूटेंट्स नामक अंतरष्ट्रीय फैशन कार्यक्रम के लिए अपने भाई अहान के साथ चुना गया। इसका आयोजन पेरिस में हुआ। इसमें रईस और प्रसिद्ध लोगों को बुलाया जाता हैं। अनन्या अपने माँ बाप के साथ कार्यक्रम में मौजूद थी। हाल ही में अनन्या की माँ भावना ने लेबल पेरिस वाल्ट्ज पार्टी के बाद का अनन्या को फ़ोटो सोशल मीडिया पर साँझा किया। इस फोटो में अनन्या बहुत ही खूबसूरत और मादक दिख रही हैं। इस उप्लक्षय पर उन्होंने मोनिशा जयसिंह के द्वारा डिज़ाइन किया हुआ चमकदार परिधान पहना हुआ हैं। आप अनन्या के हॉट अवतार पर क्या कहेंगें?

राजकुमार राव ने पहली बार एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता!

चित्र
राजकुमार राव के लिए यह वर्ष बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ हैं। उनकी फिल्मों के हिट होने के अलावा उनकी फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया हैं। हाल ही में उन्हें फ़िल्म न्यूटन के लिए एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में ब्रिस्बेन में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। वही इसी फिल्म के लिए मयंक तिवारी और अमित मसूरकर को बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड से नवाज़ा गया है। इस पर उत्साहित राजकुमार राव ने ट्वीट करके बताया कि बहुत ही सम्मानित आफसा 2017 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता। थैंक यू माँ। थैंक यू टीम न्यूटन। अपने सपनो को पीछा करना मत छोड़ो क्योंकि वे सच होते है। उन्होंने ट्रॉफी को चूमते हुए अपनी तस्वीर भी साँझा की हैं।

करण सिंह ग्रोवर ने संगीत के लिए अपना नाम वानर रखा!

चित्र
बिपाशा बसु के पतिदेव करण सिंह ग्रोवर को कौन नही जानता हैं। उनके प्रशंसकों के लिए खास ख़बर है कि वह अपने लिखे हुए गाने गाकर लाइव प्रस्तुति देने की तैयारी में हैं। वह शनिवार को अपनी अपने गानों की लाइव प्रस्तुति अपने स्टेज के नए नाम वानर से देंगें। खबरों की माने तो करण को वानरों से आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस होता है, इसलिए वह अपने जैमिंग दोस्त दीपेश शर्मा के साथ मिलकर अपने आप को नया नाम वानर देकर संगीतकार बनने की तैयारी कर रहे हैं। करण ने इस पर आगे बताया कि  हम दोनों ने साथ में मिलकर सही में अच्छे गाने बनाये है। मैंने गानें के बोल लिखे है और दीपेश ने गानों में ट्यून दी हैं। यह घर का संगीत है, नई पीढ़ी इसका आनंद लेगी। इसलिए हम इसे स्टेज पर भी ला रहे हैं। उनके अनुसार वह एक वानर युग के नाम से म्यूजिक बैंड भी बनाने वाले है, जिसमें उन संगीतकारों को शामिल किया जाएगा जो कि दिल से संगीतकार हैं। उनका पहला गाना हनुमान पर होगा, जो कि वानर सेना के मुख्य थे। वर्तमान में करण सिंह ग्रोवर की फ़िल्म फिरकी आ रही हैं, जिसे अंकुश भट्ट निर्देशित कर रहे हैं। इसकी 70 प्रतिशत शूटिंग लंदन में पूरी हो च

करीना कपूर खान, आलिया भट्ट की सबसे बड़ी प्रेरणा स्रोत्र!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हमेशा से करीना कपूर खान की बहुत बड़ी प्रशंसक रही है। यहाँ तक कि स्टूडेंट ऑफ यह ईयर के समय उन्होंने अपनी तुलना करीना से कर दी थी। हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान आलिया भट्ट से करीना के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि करीना हमेशा से मेरी पसंदीदा रही हैं। मैं जब उनके बारें में सोचती हूँ तो मैं अपने आदर्श के बारें में सोचती हूँ। मैं अपने आइकॉन के बारें में सोचती हूँ। वह एक ऐसी है, जिन्हें मैं बचपन से देख रही हूँ। वह मेरे लिए हमेशा से ही प्रेरणा स्रोत्र है। हाल ही में उन्होंने करीना के लिए बहुत ही खूबसूरत से पत्र लिखा था। उसमें करीना को उन्होंने प्रेरणादायक बताया है।

शादी के बाद ज़हीर खान और सागरिका घाटगे की अपनों के लिए कॉकटेल पार्टी!

चित्र
क्रिकेटर ज़हीर खान और सागरिका घाटगे अपनी सगाई के बाद खबरों में बने हुए हैं प्रशंसको को उनकी परंपरागत शादी का इंतज़ार था। हाल ही में दोनों ने शादी करने के बाद, एक फाइव स्टार होटल में अपने ख़ास लोगों को कॉकटेल पार्टी और डिनर का आयोजन किया। सागरिका अपने पीच लहंगे में बहुत सुंदर दिख रही थी, वही दूसरी ओर ब्लेजर में ज़हीर खान गजब ढ़ा रहे थे। उनके शादी के वायरल फ़ोटो का आनंद लीजिये और अपने विचार लिखिये।

वरुण धवन और सलमान खान की एक अवार्ड शो के लिए जुड़वाँ वाली मेजवानी!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, सुपरस्टार सलमान खान को अपना गुरु मानते हैं। सलमान खान, वरुण धवन के पिता डेविड धवन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में सलमान की हिट फिल्म जुड़वाँ पर बनी रीमेक जुड़वाँ 2 में वरुण धवन ने राजा और प्रेम के किरदार की सलमान की तरह ही जीवंत किया। इस फ़िल्म सलमान खान का कैमियो भी था। यदि खबरों की माने तो सलमान खान और वरुण धवन वाली जुड़वाँ वाले प्रभाव का आनंद एक अवार्ड शो के दौरान ले सकते हैं। दोनों एक अवार्ड शो की साथ में मेजवानी करने वाले है। दोनों इसे को-होस्ट कर रहे है। इस शो की थीम जुड़वाँ पर रहने वाली है। वर्तमान में सलमान खान टाइगर ज़िन्दा है में दिखेंगें, वही दूसरी ओर वरुण धवन फ़िल्म अक्टूबर में काम कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा मरते दम तक खड़ी रहेंगीं, अर्जुन कपूर के बचाव में?

चित्र
वर्तमान में परिणीति चोपड़ा अपनी हाल ही में आई फ़िल्म गोलमाल अगेन की सफलता का आनंद उठा रही हैं। वर्तमान में परिणीति के पास बहुत सी अच्छी फ़िल्में है। एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप पूरी फिल्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने तैयार है तो परिणीति ने कहा कि मैं बहुत ही यथार्थवादी हूँ। मुझें मेरी फिल्म जगत में अपनी स्थिति की हकीक़त पता हैं। यदि मैं जिम्मेदारी लेने सकने तक वाली स्टार हूँ, तो मैं ज़िम्मेदारी लूंगी। मैं लक्ष्य प्राप्त करने वाली व्यक्ति हूँ। मैं नही कर सकती , तो किसी का पैसा बर्बाद करने का मेरा कोई इरादा नही। कोई फ़िल्म में 30 करोड़ लगाएगा और फ़िल्म नही चलेगी तो वह गड्ढे में चला जायेगा। मैं इसकी जिम्मेदारी नही लेना चाहती हूँ। आज के समय में मेरे लिए जो अच्छा है, वह मैं कर रही हूँ। वर्तमान में वह अर्जुन कपूर के साथ संदीप और पिंकी फरार कर रही हैं। उनसे जब अर्जुन से संबंधों के बारें में पूछा तो परिणीति ने कहा कि वह मेरे पहले सहकलाकार है। वह मेरे पहले हीरो थे। हम दोनों का अजीब सा रिश्ता है। हम दोनों एक दूसरे के लिए कुछ भी अच्छा नही कहेंगें। लेकिन हम जानते है

शाहिद कपूर का अपनी पत्नी मीरा के साथ फ़िल्म करने पर जवाब!

चित्र
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को शादी किये 2 वर्ष हो गए है और उनकी एक 14 महीने की प्यारी बेटी मीसा भी हैं। शाहिद अपने परिवार को समय देकर आनंदमय जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में मीडिया में खबरें आई कि मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। इस अफवाह पर एक साक्षात्कार के दौरान शाहिद ने हंसते हुए बताया कि यह काफी मजेदार और आश्चर्यजनिक है कि ये सब खबरें आती कहाँ से है। लेकिन इस पर निर्णय लेने का अधिकार उनका (मीरा) है। शाहिद ने आगे बताया कि मीरा और मीसा मेरा पूरा संसार है। मैं उन दोनों के बहुत करीब हूँ। वो दोनों मेरी उच्च प्राथमिकता हैं। अब मेरी प्राथमिकता अच्छे पति और अच्छे पिता बनने की है। मैं उन्हें अधिक से अधिक समय देना चाहता हूँ और उन पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूँ।

वरुण धवन की इक्षा, कैमरे के पीछे काम करने की!

चित्र
अभिनेता वरुण धवन एक बहुत अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने आज से 5 वर्ष पूर्व फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना फ़िल्मी सफ़र शुरु किया था। वरुण के पिता डेविड धवन और भाई रोहित धवन सफलतम फिल्मकार बन चुके है। वही अब वरुण धवन ने भी कैमरे के पीछे काम करने की इक्षा जताई हैं। वरुण धवन ने इस संबंध में मीडिया स्रोत्र को बताया कि मैं इस समय कुछ नही जानता। मुझें आईडिया नही कि मैं क्या बनाऊंगा। आज डिजिटल क्षेत्र में बहुत कुछ करने के अवसर हैं। इसलिये एक दिन इनमें से कुछ करूंगा। आगे देखते है। वरुण ने आगे कहा कि लोगों को आश्चर्य होगा, जब वो जानेंगें कि मैं क्या बना रहा हूँ|  में ईमानदारी से कहूँ तो मैं फिल्ममेकिंग की हर विधा से प्रभावित हूँ| चाहे प्रोडक्शन हो, मार्केटिंग हो या फिर कोई दूसरी चीज़ें, मुझें सभी में आनंद आता है| हम बहुत ही अच्छे प्रोफेशनल्स के साथ काम करते हैं, उनसे कुछ सीखना हमेशा अच्छा लगता हैं|