दबंग 3 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दबंग 3 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 मई 2018

सलमान खान और रणबीर कपूर का स्वतंत्रता दिवस पर आमना सामना!

Dabangg 3 and Brahmastra on 15th August 2019
खबरों की माने तो रणबीर कपूर की ब्रह्मस्त्र और सलमान खान की दबंग 3 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बॉक्स आफिस पर टकरा सकते है। दोनो की संभावित सिनेमा घर में प्रसारित होने की तारीख 15 अगस्त 2018 हो सकती हैं।

दबंग 3 को अरबाज़ खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, वही दूसरी और प्रभुदेवा इसे निर्देशित कर रहे हैं। रणबीर कपूर अभिनीत ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं।

मंगलवार, 25 जुलाई 2017

सलमान खान की वज़ह से अभिषेक बच्चन की फ़िल्म रुकी!


कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने प्रभुदेवा फ़िल्म लेफ्टी का निर्देशन करने वाले थे। इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं। इस फ़िल्म में अभिषेक को उल्टा हाथ उपयोग करने वाला दिखाने वाले हैं, जो कि पूरे शहर को बड़ी बड़ी परेशानियों से बचाता हैं।

खबरों की माने तो इस फ़िल्म को सोनी पिक्चर्स के लिये कोना व्यंकट ने लिखी हैं, जिन्होंने पुर्व में हिट फिल्म रेडी लिखी थी। इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नही आई हैं।

एक डेली के अनुसार अभिषेक बच्चन की फ़िल्म बंद वस्ते में चली गयी हैं। अब उन्हें इस फ़िल्म के लिए डेढ़ साल तक इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि डायरेक्टर प्रभुदेवा सलमान खान अभिनीत दबंग 3 के लिए व्यस्त हो चुके हैं। प्रभुदेवा दबंग 3 कर रहे है, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। किंतु मीडिया की खबरों के मुताबिक वह इस फ़िल्म को निर्देशित करने वाले हैं।

प्रभुदेवा के एक नज़दीकी स्रोत ने बताया कि प्रभुदेवा अभी दबंग 3 करेंगें। वह अगले साल तक इसमें व्यस्त रहेंगें। वह लेफ्टी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, किन्तु अब वह इस फ़िल्म पर अगले डेढ़ साल तक काम नहीं करेंगें।
वर्तमान में अभिषेक बच्चन अपनी अगली जे. पी. दत्ता की फ़िल्म पलटन की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शनिवार, 17 जून 2017

मलाइका अरोड़ा अपने पूर्व पति के साथ दबंग 3 की सह निर्माता बनेंगी!

पूर्व पति पत्नी अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा खान तलाक के बाद भी एक दूसरे के प्रति सहज हैं और उनके संबंध स्नेहात्मक हैं। दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। किन्तु एक बच्चे अरहान के माँ-बाप होने के नाते एक दूसरें से पारिवारिक और सामाजिक संबंध बनाए हुए हैं। दोनों ही अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में प्यारपूर्वक हिस्सा लेते हैं। दोनों ने अपने व्यावसायिक संबंध भी बनाये रखे हैं। मलाइका अरोड़ा फ़िल्म दबंग 3 में अरबाज़ के साथ सह निर्माता हैं।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, दोनों ही पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, फिर चाहे किसी का जन्मदिन हो या फिर क्रिसमस पार्टी हो। दोनों ही अपने 13 वर्षीय पित्र अरहान के लिए बहुत अच्छे माता पिता हैं। अरबाज़, मलाइका के माँ बाप के बहुत नज़दीक है तो दूसरी ओर मलाइका, अरबाज़ की बहन अर्पिता के नजदीक हैं। इसलिए दोनों का पारिवारिक कारणों से मिलना जुलना होता रहता हैं। मलाइका दबंग 2 की निर्माता थी। अब वह फिर से दबंग 3 की सह निर्माता हैं। उन्होंने दबंग 2 में पांडेयजी सीटी और दबंग के लिये मुन्नी बदनाम हुई जैसे ऑटम गाने किये है। शायद वह दबंग 3 में भी आइटम नंबर करते हुए दिख सकती हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...