शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

संजय दत्त ने रवीना टंडन से अपने संबंधों का खुलासा किया?

जैसा कि हम जानते है कि बॉलीवुड के सफलतम अभिनेता  रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे रोमांटिक जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध थे। अब दोनों के बर्षों बाद केजीएफ चैप्टर 2 में साथ मे दिखेंगे। 

हाल ही में दोनों फ़िल्म केजीएफ चैप्टर 2 के प्रोमोशन करते दिखे। इनके अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश, श्रीनिधि शेट्टी भी हैं। एक प्रोमोशन के दौरान संजय दत्त ने वर्तमान में रवीना टंडन से अपने संबंधों का खुलासा किया। उन्हें बताया उनके उनकी फिल्म जीना मरना तेरे संग अभिनेत्री रवीना से बहुत ही खूबसूरत है, जो समय के साथ खूबसूरती के साथ विकसित हुए। वो हमेशा से मेरे साथ खड़ी रही। उनके साथ फिर से लाभ करना उल्लेखनीय हैं। इसी दौरान साउथ सुपरस्टार यश की प्रसंशा करते हुए बताया कि वह महान अभिनेता और बहुत अच्छे इंसान हैं। उनके साथ काम करके बहुत आनंद आया।

फ़िल्म केजीएफ चैप्टर 2 सिनेमागृहों में 14 अप्रैल को लगेगी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हनीमून पर करेंगे सफारी?

चौकिए मत, बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय प्रेमी युगल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 16 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधेगे और शादी के बाद हनीमून के लिये साउथ अफ्रीका प्रस्थान करेंगे। इसके पहले वे नव वर्ष को मनाने साउथ अफ्रीका गए थे। वहां पर दोनों ने सफारी का आनंद लिया था और दोनों बहुत से फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। 

लगता है कि दोनों जल्दी पति पत्नी बनने वाले प्रेमी युगल को साउथ अफ्रीका की सफारी बहुत पसंद आई थी। इसलिये अपनी जिंदगी की शुरुआत और हनीमून साउथ अफ्रीका की सुंदरतम जगह से करेंगे। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी, 13 अप्रैल को मेहंदी, 14 अप्रैल को हल्दी और संगीत, 15 अप्रैल को बारात व 16 अप्रैल की सुबह को शादी।

आखिरकार आलिया भट्ट की जिंदगी में विवाह की शुभ घड़ी आ ही गई। आलिया खुशनसीब है कि जिस पर वह बचपन से फिदा थी, उसी के साथ सात फेरे ले रही हैं। यदि इनके रोमांटिक चर्चे की बातों पर विश्वास करे तो रणबीर कपूर, आलिया के पहले क्रश हैं। आखिरकार दोनों पहली बार फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में साथ करते करते, विवाह के फैसले तक पहुंच गए। दोनों पहले से ही सार्वजनिक जिंदगी में कई बार पार्टी करते, डिनर करते, साथ में शादियों में और देश और दुनिया मे सैर सपाटे करते दिखे। वो दोनों बॉलीवुड के बहुत ही संजीदा और खूबसूरत प्रेमो युगल हैं। 

यदि विश्वस्त खबरों की माने तो दोनों के विवाह से संबंधित जानकारी इस प्रकार हैं।

वैवाहिक कार्यक्रम और दिनांक: रणबीर और आलिया के विवाह के कार्यक्रम 13 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 16 अप्रैल 2022 तक चलेंगें। 13 अप्रैल को मेहंदी कार्यक्रम, 14 अप्रैल को हल्दी और संगीत कार्यक्रम है। अंत मे 15 अप्रैल को बारात लगेगी और 16 अप्रैल को सुबह शादी होगी। 

विवाह स्थल: रणबीर और आलिया उसी जगह परिणय सूत्र में बंधेंगे, जिस जगह रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर 1980 में परिणय सूत्र में बंधे थे। वो जगह है सुप्रसिद्ध आरके हाउस। ये कपूर परिवार का पैतृक मकान है। इस मकान में रणबीर और आलिया 15 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधकर एकदूजे के हो जाएंगे।

विवाह समय: रणबीर और आलिया 16 अप्रैल को सुबह 2 से 4 के बीच फेरे लेंगे।

विवाह ड्रेस: आलिया के परिधान मनीष मल्होत्रा और सबयाची ने डिज़ाइन किये है। वही नीतू कपूर भी मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किये परिधान में दिखेंगी।

बैचलर पार्टी: रणबीर कपूर अपनी बैचलर पार्टी अपने दोस्त अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी के साथ कर चुके हैं, वही आलिया अपनी दोस्तो अनुष्का रंजन, आकांसा रंजन के साथ पार्टी करेंगी।

खबरों की माने तो दोनों के विवाह में मेहमान सीमित रहेंगे, वही रिसेप्शन में पूरी इंडस्ट्री के लोग रहेंगे।

सभी प्रशंसक दोनों के विवाह बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

अब कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग होगी, सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास?

हम सभी को पता है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म कभी ईद कभी दीवाली सिनेमाघरों में 30 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। लेकिन इसकी शूटिंग अभी बाकी हैं। जल्दी ही फ़िल्म की शूटिंग सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास शुरू होगी। जैसा कि हम जानते हैं कि सलमान खान अपने बांद्रा स्थित घर की तुलना में पनवेल के फार्महाउस में समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद करते हैं। सलमान एक पारिवारिक व्यक्ति है और  उन्होंने अपना पूरा लॉकडौन का समय परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में बिताया था।

हाल ही फ़िल्म में कुछ परिवर्तन को लेकर फ़िल्म के प्रोडक्शन का काम साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स से सलमान खान फिल्म्स के हाथ मे आ गया था। तब से फ़िल्म के आगे के निर्णय सलमान खान फिल्म्स लेती है। 

यदि फ़िल्म की बात करे तो विभिन्न संस्कृतियों के अंतर्द्वंद पर आधारित कॉमेडी ड्रामा हैं। जिसमे सलमान के अलावा साउथ की सुपरस्टार वेंकटेश और अभिनेत्री पूजा हेगड़े हैं। सभी प्रशंसक फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार में हैं।

प्रेमी युगल ईशान खट्टर और अनन्या पांडेय क्यो हुए अलग, जानिए?

खबरों की माने तो बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर, जो कि शाहिद कपूर के भाई है, और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से फिल्मों में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडेय आखिरकार 3 साल डेटिंग करने के बाद अलग अलग हो गए है। 

फ़िल्म खाली पीली में साथ मे अभिनय करने वाले प्रेमी युगल, हमेशा सार्वजनिक रूप से पार्टी, डिनर, शादी और बाहरी देशों में छुट्टी मानते दिखते थे। उन्होंने अपने सिंगल स्टेटस को भी नकारना चालू कर दिया था। लेकिन दोनों ने आपसी समझ से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। दोनों आगे दोस्त बने रहेंगे। 

यदि इनके संबंध टूटने की वजह जाने तो मीडिया में व्याप्त खबरों के अनुसार दोनों कई चीज़ों पर एक सहमत नही होते थे। यही बड़ा कारण रहा इनके संबंध विच्छेद का। हाल ही में दोनों शाहिद कपूर के जन्मदिन पर साथ दिखे थे। 3 साल के लंबे समय के बाद तीनों का इस तरह अलग होना, बॉलीवुड के लिये एक झटके से कम नही।

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...