मेन्टल है क्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेन्टल है क्या लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 जून 2018

मेन्टल है क्या में राजकुमार राव और कंगना रनौत के रोल के राज खुले?

राजकुमार राव और कंगना रनौत

कंगना रनौत

बॉलीवुड दिवा कंगना रनौत जल्दी ही राजकुमार राव के साथ फ़िल्म मेन्टल है क्या में फिर से दिखेंगी। फ़िल्म को प्रकाश कोवेलमुदि निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म की मुम्बई की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फ़िल्म की यूनिट अगले शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हो चुकी हैं। अभी राजकुमार राव भी लंदन पहुंच रहे हैं। कंगना पहले से ही लंदन पहुंच चुकी है और अपने किरदार की तैयारी में जुटी हुई हैं।

हाल ही में विश्वस्त सूत्रों से पता लगा है कि फ़िल्म कंगना रनौत का किरदार एक वॉयसओवर आर्टिस्ट का है, वही दूसरी ओर राजकुमार राव एक उद्यमी का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म इन दोनों के अलावा अमायरा दस्तूर भी हैं।

बुधवार, 23 मई 2018

अमायरा दस्तूर और राजकुमार राव करेंगें मेन्टल है क्या में प्यार!



फ़िल्म मेन्टल है क्या बहुत दिनों से खबरों में है और कंगना रनौत और राजकुमार राव फ़िल्म क़वीन के बाद इस फ़िल्म में फिर से धमाल दिखाने वाले हैं।

खबरों की माने तो राजकुमार राव से कंगना की जगह अमायरा दस्तूर इश्क़ फरमाते हुए दिखेंगीं। कंगना के लिए उनके ऑनस्क्रीन पार्टनर का अभी चयन बाकी है।

कनिका ढिल्लन द्वारा लिखी यह फ़िल्म साइकोलोजिकल थ्रिलर है। इसे एकता कपूर और शैलेन्द्र सिंह निर्मित कर रहे है और प्रकाश कोवेलमुदि निर्देशित कर रहे हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई में शुरू हो चुकी हैं। अब टीम जल्द ही लंदन जाने वाली हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...