स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 अप्रैल 2018

चंकी पाण्डेय, बेटी अनन्या के पिता नाम से पुकारने में ख़ुश!

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पाण्डेय की बेटी अनन्या पाण्डेय अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से फिल्मों में पदार्पण कर रही है। उनके साथ फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया मुख्य भूमिका में हैं।

अनन्या के पिता चंकी पांडेय, अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया कि यह बहुत ही उत्तेजनात्मक होता है, जब आप अपने बेटी के पिता के रूप में जाने जाते है। यह सामान्यतः तब होता था, जब मैं अनन्या के स्कूल जाता था, तब बच्चे कहते थे कि अनन्या के पापा आ गए हैं। मैं इसे निज़ी जिंदगी में भी अनुभव करना चाहता हूँ और यह होगा।

पहली ही फ़िल्म धर्मा प्रोडक्शन की करने पर चंकी पाण्डेय ने बताया कि मैंने कुछ अच्छे कर्म किये होंगें, जो कि उसे धर्मा प्रोडक्शन से शुरुआत मिली। वह बहुत महान लोगों के हाथ में हैं। मैं यह सब सोचकर पागल हो जाता हूँ। मैं जानता हूँ कि वह इंडस्ट्री के सबसे अच्छे लोगों के साथ काम कर रही है।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की तारा सुतरिया को कथित प्रेमी ने किया प्रोमोट?

तारा सुतरिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के पोस्टर में 
तारा सुतरिया और रोहन मेहरा


तारा सुतरिया और रोहन मेहरा

हाल ही में फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के मुख्य कलाकारों टाइगर श्रॉफ, तारा सुतरिया और अनन्या पांडे के कई पोस्टर सार्वजनिक हुए। फ़िल्म की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी हैं। या 2 महीने तक चलने वाली हैं।

हाल ही में फ़िल्म की डेब्यूटेंट तारा सुतरिया का पोस्टर सार्वजनिक हुआ। इस पोस्टर को उनके कथित प्रेमी रोहन मेहरा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर सांझा करते हुए लिखा कि ओह हेलो, तारा सुतरिया संसार मे आग लगाने का समय आ गया है। इसका मतलब कुछ ओर मत निकालिये। उनका कहना है कि तारा को अपनी सुंदरता से दुनिया में छाने का वक़्त आ गया हैं।

खबरों की माने तो स्वर्गीय कलाकार विनोद मेहरा के पुत्र रोहन मेहरा कुछ समय से तारा सुतरिया के साथ प्रेम संबंधों में हैं। हाल ही में रोहन ने दोनों के एक वेकेशन के समय के कुछ अंतरंग पलों को सोशल मीडिया पर सांझा किये थे।

रोहन मेहरा भी सैफ अली खान के साथ फ़िल्म बाज़ार से डेब्यू करने वाले हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...