संदेश

सितंबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिग्ग बॉस 11 का प्रीमियर 1 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स पर!

चित्र
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिर से बिग्ग बॉस 11 की मेजवानी करते दिखेंगें। उनके प्रशंसकों का इंतज़ार आने वाले रविवार को खत्म हो रहा हैं। बिग्ग बॉस 11 का प्रीमियर 1 अक्टूबर को रात 9 बजे टीवी चैनल कलर्स पर होगा। इज़के प्रसारण सोमवार से गुरुवार को 10:30 बजे और शनिवार और इतवार को रात 9 बजे होगा। इस बार के बिग्ग बॉस में भी आम आदमी प्रतियोगी और सेलिब्रिटी प्रतियोगी के बीच नौक झौक बताने वाले हैं| इस बार नया कांसेप्ट पड़ोसी लेकर आये हैं|  इस बार भी जेल होगी और उसका नाम कालकोठरी होगा| इस बार बिग्ग बॉस घर में अख़ाडे की भी सुविधा दी गई हैं| आगे देखते है कि सुपरस्टार सलमान के फिल्म सुलतान वाले दांव-पेंच देखने मिलते हैं या नहीं| सभी विभिन्न क्षेत्रों और परिवेश से आये लोगों को लोनावला में स्थित बिग्ग हाउस में बंद कर दिया जाएगा|  अंत में विजेता का निर्णय पॉपुलर वोटों के आधार पर होगा|   

ब्रेकअप की ख़बरों के बीच, मौनी रॉय ने कथित प्रेमी मोहित रैना के साथ जन्मदिन मनाया!

चित्र
टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय एक जानीमानी मादक और सुंदरतम अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत ही कम उम्र से अभिनय दुनिया मे कदम रखने वाली मौनी शीघ्र ही अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म गोल्ड से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली हैं। अंतिम बार नागिन 2 में दिखने वाली मौनी ने अपना जन्मदिन अपने कथित प्रेमी मोहित रैना के साथ मनाया। बाद में मोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मौनी का बिकिनी में एक वीडियो साँझा किया। मोहित ने एक मौनी की फोटो साँझा करके जन्मदिन की शुभकामनायें दी|  मौनी रॉयजी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाऐं।

रणबीर कपूर के लिए 8 परतों वाला विशेष केक!

चित्र
हाल ही में रणबीर कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके जिम प्रशिक्षक कुणाल गिर हैदराबाद से आये और साथ में रणबीर के लिए एक विशेष केक लाये। यह केक 3 किलो का था। यह 8 परतों में बना था। हर पर्त का स्वाद अलग था। इसमें चॉकलेट, ऑरेंज, कोकोनट, ब्लूबेरी और कॉफी आदि का स्वाद था।इस केक के ऊपर आरके का विशेष लोगो लगा हुआ था। वर्तमान में रणबीर फ़िल्म ड्रैगन के लिए कुणाल गिर से जिम में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं।

पहली बार दीपिका और सिद्धार्थ साथ में!

चित्र
बॉलीवुड के सितारें दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ वक़्त बिताते दिखे। चारों की साथ में एक फोटो इस समय वायरल हो रही हैं। यह आश्चर्यजनिक हो सकता है कि दीपिका और सिद्धार्थ एक साथ किसी फिल्म में दिखे। सूत्रों के माने तो करण जौहर फिर से सिद्धार्थ को निर्देशित करने के इक्षुक हैं। इस संबंध में उनके बीच बातचीत भी चालू हैं। उस समय उपस्थित हर कोई ये कह रहा था कि दीपिका और सिद्धार्थ की फ़िल्म में जोड़ी लाज़वाब रहेगी। अब आगे देखते है कि भविष्य के गर्त में क्या हैं। मेरी राय में दोनों की जोड़ी बॉक्स आफिस पर धमाल मचा सकती हैं।  वर्तमान में दीपिका फ़िल्म पदमावती और सिद्धार्थ मल्होत्रा इत्तेफाक कर रहे हैं।

टीवी अभिनेता गौतम रोड़े शादी की तैयारी में!

चित्र
टीवी अभिनेता गौतम रोड़े ने टीवी शो सरस्वतीचंद्र से ख्याति पाई थी|  अब वह ४० वर्ष के हो गए है और अगले वर्ष शादी की तैयारी में हैं|  वर्तमान में, वह अपने टीवी शो सूर्यपुत्र कर्ण की सह कलाकार पखुरी अवस्थी से डेटिंग कर रहे है| हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान एक पोर्टल को बताया कि मैं जल्दी ही जिंदगी में घर बसाऊंगा|  मैं यह नहीं कह रहा कि मैं किसी को देख रहा हूँ|  मैं इस बारें में आधिकारिक तौर पर अपने वक्तव्य के साथ आऊंगा| मेरी जिंदगी में चीज़ों को आगे बढ़ने दीजिये और बात शादी तक आने दीजिये|  मैं अगले वर्ष शादी करूंगा| अब तो कर लेना चाहिए, नहीं तो गाडी छूट जाएगी|  वर्तमान में, गौतम रोड़े फिल्म अक्षर २ में ज़रीन खान के साथ दिखेंगें| वह फिल्म के प्रचार प्रेशर में व्यस्त हैं|  अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म २००६ की फिल्म अक्षर का अगला भाग हैं|  फिल्म में मोहित मदान  और अभिनव शुक्ला भी हैं| 

ब्रेकअप की खबरों के बीच, लंबे समय बाद आलिया और सिद्धार्थ साथ में दिखे!

चित्र
हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई थी। कुछ सूत्रों ने यह तक बताया कि अब दोनों अलग हो चुके हैं और कभी भी साथ मे नही आयेंगे। वे दोनों एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। दोनों को लगता हैं। हॉल ही में इन ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दोनों रणबीर कपूर के जन्मदिन पर साथ में दिखे। हाल ही में रणबीर ने अपना 35वाँ जमदीं मनाया। आगे देखते है कि इनके ब्रेकअप की अफवाहों में दम है या फिर दोनों के बीच कुछ और ही खिचड़ी पक रही हैं।

जूही चावला ने यशजी को उनकी लाज़वाब सलाह "हीरोइन को हमेशा सुंदर दिखने चाहिए" के लिए याद किया!

चित्र
हाल ही में यश चोपड़ा की जन्म वर्षगाँठ थी। यश चोपड़ा एक ऐसे फिल्मकार थे, जिन्होंने के अभिनेत्रियों का कैरियर बनाया। उनमें से एक जूही चावला भी थी, जिन्हें उन्होंने डर जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म से मुख्य अभिनेत्री के रूप में मौका दिया। यश चोपड़ा ने जूही चावला को सबसे पहले फ़िल्म चांदनी में एक मेहमान कलाकार के रूप में मौका दिया। उसके बाद उन्होंने पाम चोपड़ा और हनी ईरानी द्वारा लिखित फ़िल्म आईना में उनके प्रोडक्शन के लिए काम किया। हाल ही में जब जूही चावला से यशजी के जन्म वर्षगाँठ पर उनके बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह उनके द्वारा दी गई अमूल्य सलाह को आज भी याद करती हूं। मैं फ़िल्म चाँदनी में विनोद खन्ना जी की प्रेमिका के किरदार में थी। मैं एक दृश्य में बीमार थी और मरने की स्थिति में थी। उस समय के मेकअप आर्टिस्ट पंढरी जुकेर ने दृश्य के अनुसार मेरी आँखों के नीचे कालापन दिखाने का मेकअप कर दिया। उस समय यशजी ने कहा कि नही नही ये ज्यादा हो गया थोड़ा। काम करो इसको। हीरोइन चाहे कुछ भी हो, हीरोइन खूबसूरत लगनी चाहिए। मैं आज भी उनकी इस सलाह को अक्षरशः पालन करती हूँ। मैं हमेशा कोशिश करती हूँ कि

हृतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दिखेंगें पहली बार फ़िल्म में साथ!

चित्र
हाल ही में यश चोपड़ा की जन्म वर्षगाँठ थी। यशराज फिल्म्स का ट्विटर हैंडलर कुछ जिग्यासा वाले ट्वीट कर रहा था। ट्विटर पर लिखा कि आज यशराज जी की जन्म वर्षगाँठ है। आज कुछ बड़ा, कुछ विशेष और जो अभी तक सुना नही होगा, घटने वाला है। बाद में इन्ही ट्वीट्स से संबंधित ट्वीट में टाइगर श्रॉफ ने लिखा कि हृतिक सर्, आप मेरे गुरु है, किन्तु कब खेल बदल जाये, कह नही सकते। इस ट्वीट के जवाब में हृतिक ने लिखा कि गुरु के पास एक ऐसी युक्ति होती है, जो कभी भी अपने शिष्य को नही सिखाता। बाद में यशराज के ट्विटर हैंडलर पर लिखा कि हम पेश कर रहे हैं, टाइगर और हृतिक को यशराज की अगली फिल्म में। सिद्धार्थ आनंद इसको निर्देशित करेंगें। 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। हृतिक रोशन की यशराज में वापसी 11 वर्षो बाद हो रही हैं। इसके पूर्व में धूम 2 फ़िल्म साथ में कई थी। टाइगर के लिए यशराज के साथ पहली फ़िल्म होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी।

सानिया मिर्ज़ा संबंधो को लेकर असुरक्षित नहीं, पर संजीदा हैं!

चित्र
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में अपने संबंधो को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, बहुत ही अधिकारात्मक अर्थात हद से ज्यादा हक़ जताने वाली हैं| सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से निकाह किया था|  हाल ही में सानिया मिर्ज़ा "नो फ़िल्टर नेहा" पर उपस्थित हुई थी| वह पर उन्होंने ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के कुछ राज बताये| जब उनसे पूछा कि आप अपने आप को प्यार के मामले में क्या सलाह देना चाहेंगी, तो उन्होंने बताया कि मैं कुछ ज्यादा ही मालिकाना (Possessive) हूँ! मुझें थोड़ा कम हक़ जताने वाली बनना हैं| मैं अपने रिश्तों को लेकर असुरक्षित नहीं हूँ|  किन्तु कुछ ज्यादा ही अधिकारात्मक हूँ|  मैं सोचती हूँ कि इसमें बहुत ही अंतर हैं| मैं इस मामले में थोड़ा कम होना चाहती हूँ|  यदि मेरी निज़ी जिंदगी में कुछ समस्यायें होती है तो मैं उन्हें बातचीत से हल करना पसंद करती हूँ| इस अवसर पर सानिया मिर्ज़ा ने हैदरबाद के फलकनुमा पैलेस की पार्टी को याद किया, जो कि उन्होंने अपने नंबर एक होने पर दी थी| वहां उन्होंने ने अपने दोस्तों के साथ सुबह पांच बजे तक मस्ती की थी|  

राय लक्ष्मी और पहलाज निहलानी ने किया जूली 2 का प्रचार प्रसार!

चित्र
राय लक्ष्मी और पहलाज निहलानी फ़िल्म जूली 2 के प्रमोशन के दौरान दिखे। लक्ष्मी अपनी काले परिधान में खूबसूरत दिख रही थी। फ़िल्म A सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में लगेगी।

प्रियंका चोपड़ा वैरायटी के पावर ऑफ वीमेन के अवार्ड से सम्मानित होंगी!

चित्र
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बोल्क्यवुड से हॉलीवुड तक धूम मचा कर रखी हैं। वही एक ओर अमेरिकन शो कुण्टिको में काम कर रही है, तो दूसरा ओर यूनिसेफ के माध्यम से सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रही हैं। वैरायटी ने प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के कार्यो को देखते हुए पावर ऑफ वीमेन से सम्मानित करने का फैसला लिया हैं। उन्हें 13 अक्टूबर को बेवर्ली विल्शिरे फोर सीजंस में एक कार्यक्रम में सम्मानित लिया जाएगा। वैरायटी के अक्टूबर 10 के इशू में सभी सम्मानित स्त्रियों पर लेख होगा।

आदित्य पंचोली ने रेस 3 में खलनायक बनने के लिए धूम्रपान छोड़ा, योगा अपनाया!

चित्र
हाल ही में आदित्य पंचोली, कंगना रानाउत को लेकर विवादों और चर्चाओं में नज़र आये। अब वख एक अच्छे काम के लिए चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार एक फ़िल्म के लिए आदित्य पंचोली ने धूम्रपान को अलविदा कह दिया हैं। वही दूसरी और योगा को अपना लिया हैं। वे इज़के लिए  एक योगा गुरु की भी मदद ले रहे हैं। खबरों की माने तो रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म रेस 3 के लिए रेस 2 के सितारों में से केवल जैकेलीन फर्नाण्डीज़ और आदित्य पंचोली को दोहराया जा रहा हैं। आदित्य पंचोली ने रेस 2 में स्टाइलिश माफिया हेड गॉडफादर अंज़ा की भूमिका निभाई थी। पूर्व में आदित्य पंचोली कुछ फिल्में जैसे बॉडीगॉर्ड, जय हो और हीरो में सलमान खान के साथ जुड़ चुके हैं। उनकी सलमान और निर्माता रमेश तौरानी से बहुत अच्छी दोस्ती हैं। इस दोस्ती के चलते फ़िल्म रेस 3 में उनका होना तय हैं। किंतु अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही हुई हैं। जब आदित्य पंचोली से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझें अभी तक रेस 3 के लिए संपर्क नही किया गया हैं। मैं फिलहाल  किसी भी फ़िल्म को हाँ कहने के पहले अपने शरीर को आकार देने चाहता हूँ। मैं जैसी स्थि

सलमान खान भी बिना शादी किए बनना चाहते है पिता!

चित्र
बॉलीवुड में इस समय सरोगेसी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। शाहरुख ने अब्राम और आमिर ने आज़ाद रॉव खान को सरोगेसी पद्दति से प्राप्त किया। हाल ही में करण जौहर ने रूही और यश को और तुषार कपूर ने लक्ष्य को बिना पिता बने सरोगेसी से प्राप्त किया। शायद हमारे सुपरस्टार सलमान खान के पूर्व वक्तव्यों से लगता है कि उन्हें तुषार और करण जौहर का तरीका ज्यादा अच्छा लग रहा हैं।  पूर्व में सलमान खान ने कहा था कि उन्हें एक बच्चे का बाप बनना पसंद है, किन्तु वह परिणय सूत्र में नही बंधना चाहते हैं। उनकी असमंझस का सही हल सरोगेसी ही हो सकता हैं। यदि मीडिया में छपी खबरों की माने तो सलमान खान आने वाले दो वर्षों में बच्चे की योजना बना सकते है, क्योंकि उनके माँ बाप भी पोता देखने के इक्षुक है। सलमान इस बारें में संजीदा होकर सोच रहे हैं। अब आगे देखते हैं कि सलमान कैसे पिता बनते हैं?

रानी मुखर्जी बंगाली अवतार में!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी अगली फिल्म हिचकी की तैयारी में लगी हुई हैं। वह तीन साल बाद फ़िल्म में दिखेंगीं। सभी प्रशंसक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी बंगाली अवतार में दिखी। वह हल्के नीले रंग की साड़ी, लाल ब्लाउज, गजरा और छोटी लाल बिंदी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। रानी के बंगाली अवतार अपने विचार लिखिये।

मौनी राय का नवरात्रि के उपलक्ष्य लहँगा अवतार!

चित्र
टीवी अभिनेत्री मौनी राय एक हसीन और मदहोश करने वाली अभिनेत्री हैं। वह सबसे हॉट अभिनेत्रियों में शुमार करती हैं। हाल ही में नवरात्र में रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मौनी राय पायल सिंघल द्वारा डिज़ाइन किये हुए लहंगे में दिखी। मौनी ने अपनी लहंगे के साथ सुंदर तस्वीर इंस्टाग्राम पर साँझा की। आनंद लीजिये। मौनी राय शीघ्र ही अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म गोल्ड में दिखने वाली हैं। वह उनकी एक मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पहली बॉलीवुड फिल्म रहेगी। वह सलमान के साथ बिग्ग बॉस 11 के प्रोमो में भी दिखी थी। शायद वह 1 अक्टूबर को शो के प्रीमियर पर अपनी नृत्य प्रस्तुति कर सकती हैं।

मेरी गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ नज़दीकी से हनीप्रीत असहज थी, राखी सावंत ने कहा!

चित्र
राखी सावंत ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की कि वह गुरमीत राम रहीम की मुँहबोली बेटी हनीप्रीत इंशा का किरदार डेरा सच्चा सौदा के मुखिया पर बन रही फिल्म में निभाएंगी। फ़िल्म का नाम अब होगा इंसाफ होगा, जो कि राम रहीम और उनकी बेटी हनीप्रीत इंशा के संबंधों पर आधारित रहेगी। मीडिया में वायरल हुई एक साक्षत्कार के अनुसार राखी ने राम रहीम से मीटिंग के बारें में बताते हुए कहा कि मैं गुरमीत राम रहीम और उनकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत को साढ़े तीन साल से जानती थी। उन्होंने मुझें अपने जन्मदिन पर गुफा में आमंत्रित किया था। हनीप्रीत मेरी राम रहीम के साथ नज़दीकी देखकर असहज थी। उसे डर था कि कही मैं बाबा से शादी करके उसकी सौतन न बन जाऊं। मैं उस वक़्त बाबा द्वारा उनकी शिष्याओं का शोषण और पुरुष भक्तों को नपुंशक बनाने की हकीकत से अनभिज्ञ थी। राखी ने आगे बताया कि मैं अपनी फिल्म में बहुत से नई बातों का खुलासा करूंगी, जिन्हें कोई भी नही जानता। मैं बताऊंगी, क्यों हनीप्रीत बाबा की इतनी बड़ी भक्त बनी। बाबा ने हनीप्रीत के साथ संबंध होने के बाद भी शादी क्यों कराई। अब आगे देखते है कि राखी सावंत की फ़िल्म क्या

मैं हमेशा से फैशन में रहनेवाली लड़की हूँ, भूमि पेडनेकर कहा!

चित्र
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि मैं हमेशा से फैशन में रहने वाली व्यक्ति हूँ। मैं वर्तमान में जिस तरह के किरदार निभा रही हूँ, उससे लोगो ने अनुमान लगा लिया हैं कि मैं फैशन वाली अर्थात् स्टाइल में रहने वाली लड़की नही हूँ। मैं एक शहरी लड़की हूँ और हमेशा फैशन के साथ चलती हूँ। हाल ही में मेरी फिल्में अच्छा कर रही हैं, इसलिए लोग मुझ पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। जबकि मैं तैयार होने में सबसे ज्यादा वक्त लेने वाली लड़की हूँ। भूमि ने आगे बताया कि लोग मुझसे ये आशा नही रखते है, क्योंकि मैं उस तरह की फ़िल्म कर रही हूँ। लेकिन थोड़े समय में वह समझ जाएंगे कि यह केवल एक किरदार है, जिसे मैं निभा रही हूँ। भूमि इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक 2017 में शोस्टॉपर के रूप में यामी गौतम के साथ दिखेंगीं। वह शीघ्र ही अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म चंबल की शूटिंग शुरू करेंगी।

वरुण धवन के रूप में एक नया सुपरस्टार मिल गया है, अनु मलिक ने कहा!

चित्र
गायक-संगीतकार अनु मलिक ने 20 वर्ष पहले सलमान खान की जुड़वाँ के लिए "ऊंची है बिल्डिंग" गाना गाया था। अब वह उसी पुराने गाने को ने रूप में वरुण धवन अभिनीत जुड़वाँ 2 के लिए "ऊंची है बिल्डिंग 2.0" गया रहे हैं। इस गानें के लिए यूट्यूब पर 32000000 हिट्स पाकर खुश हैं। अनु मलिक ने बताया कि पहले यह गाना मैंने सलमान खान के लिए गाया। अब वरुण धवन के लिए गा रहा हूँ। सलमान खान हमेशा सुपरस्टार रहेंगें। सलमान खान उस गाने को किसी दूसरे स्तर पर ले गए थे। किंतु मैंने जब वरुण को इस गाने में देखा तो मुझें लगा कि हमें वरुण के रूप में एक और सुपरस्टार मिल गया हैं। अनु मलिक ने 34 साल की उम्र में पुराना गाना गाया था। अब बीस साल बाद फिर इस गाने को गाकर अपना जादू बिखेर दिया हैं। उनके साथ इस गाने में नेहा कक्कर महिला गायिका के रूप में हैं।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने विशाल भारद्वाज के साथ फ़िल्म की पुष्टि की!

चित्र
हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी 8वें जागरण फ़िल्म फेस्टिवल पर उपस्थित थे। उन्होंने विशाल भारद्वाज के साथ फ़िल्म करने की पुष्टि करते हुए कहा कि हाँ, मैं विशालजी के साथ फ़िल्म कर रहा हूँ। यह फ़िल्म अभी अनामित हैं। मैं इसके बारें में ज्यादा नही बता सकता हूँ। नवाज़ुद्दीन ने कृति सेनन के हीरोइन होने के बारें में बताते हुए कहा कि मुझें ये नही पता कि मेरे अपोज़िट कौन सी हीरोइन काम कर रही हैं। लेकिन मैं इस संयोजन से खुश हूँ। क्योंकि मैं कब से विशालजी के साथ काम करना चाहता था। आखिरकार मेरा सपना सच हो गया हैं। नवाज़ुद्दीन को कार्यक्रम में रजनीगंधा अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

लोगों की नज़र में, मैं ग़ुस्सेवाली प्रकृति की हूँ, ऋचा चड्ढा ने कहा!

चित्र
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को आश्चर्य होता है कि लोग उसे ग़ुस्सेवाली प्रकृति का समझते हैं। जबकि वह सीधे तौर पर अपने दिमाग से बोलने वाली लड़की हैं। ऋचा चड्ढा ने अपनी फिल्म जिया और जिया के सेट पर साक्षात्कार के दौरान कहा कि मुझें कभी गुस्सा नही आता हैं। मैं एक सीधे तौर पर दिमाग से बोलने वाली लड़की हूँ। मैं बहुत ही खुले तौर बोलने वाली लड़की हूँ। इसलिए लोग सोच लेते है कि मैं बहुत ही ग़ुस्सेवाली प्रवृति की हूँ। जब आप फुकरे जैसी फ़िल्म में भोली पंजाबन जैसे किरदार निभाते है , तोएक नई इमेज में बंधना लाज़िमी हैं। किन्तु मैं ऐसी नही हैं। ऋचा ने आगे कहा कि मैं सोचती हूँ कि किसी प्रकार की अपनी इमेज बनना, कभी खुद के ऊपर निर्भर नही रहती हैं। यह मेरी समस्या नही हैं। लोग मुझें कभी मसान जैसी फ़िल्म के लिए याद नही करते है। उसकी जगह मुझें फुकरे के किरदार के लिए याद करते हैं। यदि लोग मुझें दूसरे किरदारों जे लिए याद नही करते तो ये मेरी परेशानी नही हैं। मेरे सामने जो किरदार निभाने आते हैं, वे मैं करती हूँ।

मेरी फ़िल्म न्यूटन के साथ जो भी कुछ अच्छा हो रहा है, वह मेरी माँ के आशीर्वाद की वजह से है, राजकुमार राव ने कहा!

चित्र
राजकुमार राव ने अपनी फिल्म न्यूटन की शूटिंग के दौरान अपनी माँ को खो दिया था। हाल ही में उनकी फिल्म न्यूटन भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक फ़िल्म हैं। इसमें राजकुमार राव को अपनी माँ का आशीर्वाद और उनके सितारे के रूप में दिशा निर्देश से हो रहा दिखता हैं। हाल ही में राजकुमार राव ने बताया कि न्यूटन के साथ जो भी अच्छा हो रहा हैं। वह मेरी स्वर्गीय माँ का आशीर्वाद हैं। मैं इस पर विश्वास करता हूँ। इस फ़िल्म में राजकुमार राव एक सरकारी क्लर्क की भूमिका में है, जो कि चुनावी डयूटी पर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के जंगलों में जाता हैं। राजकुमार ने बताया कि पहले बर्लिन में जीते, फिर हांगकांग में। वहां पर बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली और अब ऑस्कर के लिये चुना जाना। यह सब माँ के कारण हो रहा हैं। वह ऊपर से मेरे ऊपर नज़र रखे हुए हैं। उसका आशीर्वाद हमेशा से मेरे साथ हैं।

शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के अवतार में छाए!

चित्र
फ़िल्म पद्मावती के नए नए पोस्टर एक के बाद एक मीडिया में छा रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के रूप में पोस्टर में नज़र आई। अब नए पोस्टर में शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के अवतार में बहुत ही पुरुषत्व वाले योद्धा दिख रहे हैं। शाहिद कपूर ने पद्मावती का पोस्टर साँझा करते हुए लिखा कि जब आप किसी राजा का किरदार निभा रहे हो तो आप चिकने और दुबले पतले नही दिख सकते हैं। आपकी एक राजा के जैसे हृष्ट पृष्ठ आदमी की तरह के व्यक्तित्व में दिखना जरूरी हैं। किरदार के अनुसार पोशाकें भी जरूरी हैं। भंसाली सर् ने मुझें थोड़ा मांसपेशियों युक्त मोटा होने को कहा। मैंने अपनी मांशपेशियां बड़ाई, न कि मोटापा। राजपूत राजा का व्यक्तित्व बहुत ताकतवर का था। फ़िल्म पद्मावती सिनेमाघरों में 1 दिसंबर 2017 को प्रदर्शित होगी।

इम्तियाज़ अली अपनी अगली फिल्म आलिया और रणबीर के संग बनायेंगें!

चित्र
फिल्मकार इम्तिआज़ अली अपनी फिल्मों में आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके हैं| वह फिल्म हाईवे में आलिआ भट्ट के साथ काम कर चुके हैं, जिस फिल्म से आलिआ ने अपने अभिनय के कारण सुर्खिया बटोरी थी|  वही दूसरी ओर वह रणबीर के साथ फिल्म तमाशा और रॉकस्टार में काम कर चुके हैं|  अब इम्तिआज़ दोनों अभिनय के नगीनों को साथ लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं| यदि सूत्रों की माने तो वह दोनों से इस बारें में बात कर चुके हैं|  उनकी यह बात अभी शुरूआती दौर में हैं| वर्तमान में रणबीर और आलिआ पहली बार फिल्म ड्रैगन में साथ में आ रहे हैं|  फिल्म को अयन मुख़र्जी निर्देशित कर रहे हैं|  फिल्म में रणबीर को सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया हैं, वही दूसरी और आलिआ को रणबीर की मुख्य नायिका के रूप में दिखाया गया हैं| 

रणबीर कपूर और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के संबंध दोस्ती से कुछ ज्यादा!

चित्र
रणबीर कपूर अपने प्रेम संबंधों के मामले में क्षणिक साबित हो रहे हैं। उनके संबंध कुछ वर्ष चलने के बाद अचानक ही टूट जाते हैं। ऐसा ही दीपिका पादुकोण के संबंध में हुआ और वही कटरीना के संबंध में हुआ। उनका कटरीना कैफ के साथ ख़ूबसूरत 5 वर्ष साथ मे बिताने के बाद अचानक से संबंध तोड़ना चौकाने वाला था। ऊपर से पूर्व में रणबीर के कटरीना के संग विवाह करने के दावे अब बेमानी लगते हैं। रणबीर की ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग के दौरान पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान से ख़ास दोस्ती हो गई। उसी दौरान फवाद ने अपने पाकिस्तानी शो हमसफर की अभिनेत्री माहिरा खान को रणबीर से मिलवाया। वे दोनों एक पार्टी के दौरान विदेश में मिले। तब से दोनों के दोस्ती खास हो गई और आगे भी दोस्ती को बरकरार रखा। रणबीर और माहिरा बाद में सार्वजनिक तौर पर दुबई में ग्लोबल टीचर प्राइज के कार्यक्रम में मिले। दोनों रेड कारपेट पर साथ मे चले और दोनों के बीच की प्रगाढ़ता जगज़ाहिर थी। रणबीर ने उन्हें बहुत ही सुंदरतम स्त्री की उपमा तक दे डाली। बाद में दोनों के संबंधों की अफवाहों को तब बल मिला जब उनका एक तकरार करते हुए व