यशराज फिल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यशराज फिल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 20 जून 2018

अक्षय कुमार बने यशराज बैनर के पृथ्वीराज चौहान?

वर्तमान में अक्षय कुमार अपनी फिल्म केसरी की शूटिंग में व्यस्त है। किन्तु, खबरों की माने तो अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म यशराज बैनर के तले आदित्य चोपड़ा की अगली पृथ्वीराज चौहान पर आधारित पीरियड फ़िल्म करेंगें।

मीडिया खबरों के अनुसार अक्षय कुमार और यशराज फिल्म्स बहुत दिनों से साथ काम करने का सोच रहे थे। पृथ्वीराज चौहान पर फ़िल्म साथ में करने का अच्छा मौका हैं। फ़िल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर सकते हैं। इस फ़िल्म को बहुत बड़े स्टार पर बनाया जा रहा हैं। इसके 12वीं शताब्दी का बड़ा सेट तैयार किया जाएगा। पृथ्वीराज चौहान पर फ़िल्म के लिए चंद्रप्रकाश द्विवेदी पिछले ढाई साल से प्रयासरत है और पृथ्वीराज के चरित्र के लिए उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार है। आदित्य चोपड़ा को उनकी स्क्रिप्ट पसंद आई है और वह इस प्रोजेक्ट के लिए सहयोग कर रहे है।

पूर्व में खबरें थी कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपने चाणक्य के रोल में लौट सकते है, किन्तु यह सत्य नही हैं। फ़िल्म पूर्ण रूप से योद्धा पृथ्वीराज चौहान और उनकी संयोगिता के संग प्रेम कहानी पर आधारित है।

बुधवार, 27 सितंबर 2017

हृतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दिखेंगें पहली बार फ़िल्म में साथ!

हाल ही में यश चोपड़ा की जन्म वर्षगाँठ थी। यशराज फिल्म्स का ट्विटर हैंडलर कुछ जिग्यासा वाले ट्वीट कर रहा था।

ट्विटर पर लिखा कि आज यशराज जी की जन्म वर्षगाँठ है। आज कुछ बड़ा, कुछ विशेष और जो अभी तक सुना नही होगा, घटने वाला है।

बाद में इन्ही ट्वीट्स से संबंधित ट्वीट में टाइगर श्रॉफ ने लिखा कि हृतिक सर्, आप मेरे गुरु है, किन्तु कब खेल बदल जाये, कह नही सकते।

इस ट्वीट के जवाब में हृतिक ने लिखा कि गुरु के पास एक ऐसी युक्ति होती है, जो कभी भी अपने शिष्य को नही सिखाता।

बाद में यशराज के ट्विटर हैंडलर पर लिखा कि हम पेश कर रहे हैं, टाइगर और हृतिक को यशराज की अगली फिल्म में। सिद्धार्थ आनंद इसको निर्देशित करेंगें। 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

हृतिक रोशन की यशराज में वापसी 11 वर्षो बाद हो रही हैं। इसके पूर्व में धूम 2 फ़िल्म साथ में कई थी। टाइगर के लिए यशराज के साथ पहली फ़िल्म होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...