सितारों की दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सितारों की दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 नवंबर 2022

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के लिए जंगल थीम नर्सरी बनाने पर मां को कहा "थैंक यू"!


जैसा कि हम जानते है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने जाने माने व्यवसायी आनंद आहुजा से मई, 2018 में शादी कर ली थी। अब सोनम कपूर मां बन चुकी है। सोनम ने 20 अगस्त 2022 में एक प्यारे से बेटे वायु कपूर आहुजा को जन्म दिया। फिल्म नीरजा की अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने बेटे वायु के लिए उनके नाना अनिल कपूर और नानी सुनीता कपूर के घर पर जंगल थीम नर्सरी की जानकारी सांझा की। सोनम अपने बेटे को लेकर मां पिता के घर रहने जाएंगी तो मम्मी पापा ने उनके बेटे के लिए जंगल थीम पर आधारित नर्स बनवाई। जिसमे ग्रे और व्हाइट रंगो का उपयोग किया गया हैं। साथ में कपबोर्ड, बिस्तर, खुला, खिलोने सब जंगल थीम पर आधारित हैं। इतने कम समय में इतने अच्छे प्रबंधन को देख खुश सोनम ने मम्मी के साथ साथ उन सभी को थैंक यू कहा जिन्होंने ने उनकी मम्मी की इस थीम बनाने में सहायता की।










फिल्म खूबसूरत की अभिनेत्री ने लिखा कि यह पोस्ट इन सभी की प्रशंसा करने के लिए है, जिन्होंने मेरे बेटे की घर आगमन की सभी सुविधाए को करने में मेरी मां की मदद की। उन्होंने आगे लिखा कि सबसे महत्वपूर्ण मेरी मां को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने ये सब करने के लिए जमीन आसमान एक कर दिया। आई लव यू मम्मी।

यदि सोनम कपूर की फिल्मों की बात करे तो वह नेटफ्लिक्स सीरीज ऐके vs एके और फिल्म ब्लाइंड में दिखेंगी।

हमे वायु कपूर की जंगल थीम पर बनी नर्सरी पर वायरल हुई तस्वीर मिली। हम उन्हे सांझा कर रहे है। 

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

सलमान खान की डाक्यूमेंट्री सीरीज "बियॉन्ड द स्टार" में दिखेंगे उनके असली जिंदगी के रंग!


बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान कोई परिचय के मोहताज नहीं है। किसी के भाईजान, पुलिस के चुलबुल पांडे, बॉलीवुड के टाइगर और सूरज बड़जात्या के प्रेम आदि के नाम से विख्यात अभिनेता की असली जिंदगी के बारें में जानने के लिए हर कोई उत्सुक हैं। बच्चा हो या जवान हो या बुजुर्ग हो, सबके चहेते हैं यारों के यार और दुश्मनों के दुश्मन सलमान खान। अब सभी चाहनेवालों का इंतजार खत्म होने वाला हैं। बहुत इंतजार के बाद फिल्म मैंने प्यार किया के सफलतम अभिनेता सलमान खान पर अब डॉक्यूमेंट्री फिल्म "बियांड द स्टार" आ रही है। इसमें उनके बचपन से लेकर अबतक के खट्टे मीठे पलों का समावेश होगा। उनके परिवार वालों, कई प्रगाढ़ मित्रों और नजदीकी लोगों के माध्यम से उनकी असली जिंदगी के कुछ अनछुए पल भी जान पाएंगे। आज सलमान खान बड़ा नाम है। वो किसी न किसी रूप में हमेशा मीडिया जगत की सुर्खियों में रहे हैं, चाहे फिर वो काला चिंकारा का मुकदमा हो, अनियंत्रित ड्राइविंग का मुकदमा हो, प्रेम संबंध हो, फिल्मे हो या फिर बिग बॉस हो। 

हाल ही में यदि मीडिया खबरों की बात माने तो अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मुख्य अधिकारी समीर नायर के अनुसार वह सलमान खान फिल्म्स और विजक्रॉफ्ट के साथ जब काम कर रहे थे तब उन्होंने सोचा कि सलमान खान की जिंदगी पर ही कुछ बनाया जाय। फिर इससे संबंधित सभी सामग्री को एक जगह संकलित किया। फिर शूटिंग चालू किया। हम उनकी डॉक्यूमेंट्री पर बहुत कुछ कर चुके हैं। बस अब कुछ ही शूटिंग बाकी हैं। लॉकडॉन और कोविद 19 की समस्या के चलते शूटिंग में कुछ विलंब हुआ था। अब सभी कुछ सही दिशा में जा रहा हैं। जल्दी ही इसे हम पूर्ण करेंगे। 

जब उनसे पूछा गया कि इसे सलमान खान साहब के जन्मदिन पर रिलीज करने का विचार है तो इस पर फिल्ममेकर ने कहा कि नही, मै ऐसा नहीं सोचता।

सभी प्रशंसकों को सलमान खान के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ चुकी हैं। जल्दी ही यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी।


गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

सुष्मिता सेन बनी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट, ताली बजायेंगी नही.. बजवायेंगी!

जानी मानी फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स विजेता सुष्मिता सेन अपनी डेब्यू फिल्म दस्तक से शुरुआत करने के बाद पीछे मुड़कर नही देखा। उन्होंने कई हिट फिल्में की जिसमें मुख्यरूप से बीबी नंबर 1, क्यों की..., में झूठ नहीं बोलता बेवफा, समय, मैंने प्यार क्यों किया?, डू नॉट डिस्टर्ब आदि हैं।

खबरों की माने तो सुष्मिता सेन वेब सीरीज ताली में श्रीगौरी सावंत जो कि एक ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हैं, का किरदार निभा रही हैं। 

अभी अभी दुल्हा मिल गया अभिनेत्री ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक ताली बजाते हुए साड़ी में बड़ी बिंदी लगाए तस्वीर सांझा की। फोटो पर कैप्शन दिया, "ताली - बजाऊंगी नही... बजवाऊंगी। #फर्स्टलुक as #श्रीगौरीसवंत"। मुझे किसी चीज ने इतना गर्वित और महान महसूस नहीं कराया जितना इस खूबसूरत व्यक्तित्व का अभिनय करके हो रहा हैं। मैं उनका चरित्र निभाकर दुनिया के सामने उनकी कहानी लाऊंगी। सभी को अपना जीवन मान सम्मान से जीने का हक हैं। मेरा आप सभी को प्यार। #दुग्गादुग्गा। 

इस वेब सीरीज सबसे ज्यादा ट्रांसजेंडर दिखाए जाने वाले हैं। हम सुश्मिताजी के नए अवतार का बेसब्री से इंतजार हैं।


पति रणबीर कपूर ने ऐसा क्या किया, जिससे आलिया भट्ट लाल लाल हो गई!



हाल ही में बॉलीवुड की प्रसिद्ध भट्ट परिवार की बेटी और कपूर खानदान की बहू का बेबी शावर हुआ। इस दौरान बहुत से फोटो खींचे गए। इन फोटो में पति रणबीर कपूर द्वारा आलिया को गाल पर चुंबन करना, एक गर्भवती महिला के बेहतरीन क्षणों में से एक हैं। आलिया अपने पति के इस व्यवहार से गदगद हो गई और खुशी में उनके गाल लाल हो गए। अप्रैल में शादी करके दोनो सितारा जोड़ी अब जल्दी ही घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। इस बेबी शावर कार्यक्रम में नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा साहनी, करिश्मा कपूर, महेश भट्ट, आलिया के खास दोस्त आदि शामिल हुए।




जल्दी ही मां बनने वाली आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर पीले रंग के अनारकली पोशाक में रणबीर कपूर के साथ फोटो सांझा किए और फोटो को "Just love" का कैप्शन दिया। एक तस्वीर में दोनो साथ में बेठे हुए और दूसरी तस्वीर में रणबीर, आलिया को गाल पर चुंबन देते दिख रहे हैं। रणबीर अपनी गुलाबी पोशाक में उम्दा दिख रहे है वही आलिया पर पीले रंग की अनारकली पोशाक, कुंदन माथा टीका और आभूषण में लाजवाब दिख रही हैं। 


सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से आलिया और रणबीर को बेबी शावर के लिए बधाईयां। 

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...