गोवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गोवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

53वें IFFI 22 का गोवा में आगाज़, कई सितारों का जमघट!




53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का गोवा में 20 नवंबर को आगाज़ हो गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इसमें कई नामी हस्तियां मौजूद थीं। कई सितारों ने अपनी दमदार नृत्य कलाओं से शमा बांधा। 

इस इवेंट को अपरिक्षित खुराना और मृणाल ठाकुर ने संचालित किया। इस दौरान सितारें जैसे अजय देवगन, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, चेंजीवी आदि दिखे।

67 वर्षीय साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को IFFI इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 4 दशक से फिल्मों में सक्रिय सुपरस्टार चिरंजीवी ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने तमिल, तेलगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पुरुस्कार की घोषणा की।

स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सउरा को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस पुरुस्कार को उनकी बेटी अन्ना सउरा ने ग्रहण किया।

यह इवेंट 20 नवंबर से प्रारंभ होकर 28 नवंबर तक चलेगा।
















मंगलवार, 28 जनवरी 2020

फैन का मोबाइल छीनना महंगा पड़ा सलमान खान को! गोवा में एंट्री को रोकने की मांग?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान वैसे कुछ सालों से अपने व्यवहार में बहुत परिवर्तन लाए है। किन्तु हाल ही में सलमान खान अपनी अगली फिल्म राधे: युओर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग के लिए गोवा पहुंचे और वहां पर उन्होंने एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने वाले एक प्रशंसक का मोबाइल छीन लिया। वास्तव में प्रशंसक एयरपोर्ट कर्मचारी ही था। 

हाल ही में इस घटना के चलते कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने सलमान खान से उनके इस बुरे बर्ताव के लिए सार्वजानिक माफी मांगने तक गोवा में घुसने के लिए सलमान खान पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की हैं। इस बाबत उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री की चिठ्ठी भी लिखी हैं। बीजेपी के सेक्रेटरी ने भी बिना शर्त माफी की मांग की है। अब आगे देखते क्या होता हैं। ऐसा लगता हैं कि सलमान के विरोध के चलते फिल्म की शूटिंग में व्यवधान पड़ सकता हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...