ख़बरों की माने तो बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म बधाई दो, जो कि फिल्म "बधाई हो" की सीक्वल फिल्म हैं, की शूटिंग फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के साथ जल्दी ही शुरू करने वाली हैं| पिछली फिल्म बधाई हो को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा को निर्देशित किया था| किन्तु इस बार फिल्म बधाई दो को हर्षवर्धन निर्देशित करेंगें|
Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
मंगलवार, 24 नवंबर 2020
शाकाहारी भूमि पेडनेकर बोली "बधाई दो", राजकुमार राव के संग!
ख़बरों की माने तो बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म बधाई दो, जो कि फिल्म "बधाई हो" की सीक्वल फिल्म हैं, की शूटिंग फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के साथ जल्दी ही शुरू करने वाली हैं| पिछली फिल्म बधाई हो को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा को निर्देशित किया था| किन्तु इस बार फिल्म बधाई दो को हर्षवर्धन निर्देशित करेंगें|
करण जौहर नहीं चाहते कि आलिआ और रणबीर की ब्रह्मास्त्र इंटरनेट प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो!
ख़बरों की माने तो अयान मुकर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग इस महीने पूरी हो रही हैं और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जल्दी ही शुरू हो जाएगा| इस फिल्म में आलिआ भट्ट और उनको वर्तमान प्रेमी रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं| यदि मिडिया में चल रही ख़बरों की माने तो कोविद १९ के चलते सिनेमाघरों में तालबंदी के चलते फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अर्थात इंटरनेट पर रिलीज़ हो सकती हैं| किन्तु फिल्मकार और ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर ने इन अटकलों पर रोक लगा दी हैं|
एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, डिज्नी + हॉटस्टार ने फॉक्स इंडिया को इस बाबत बात की और फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ करने के लिए मनाने की कोशिश की, किन्तु फिल्म में अपनाई गई वीएफएक्स तकनीक और बड़े सेट के चलते फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का आनंद कुछ और हैं| इसी बात को लेकर फिल्मकार करण जौहर ने इस प्रस्ताव में कोई रूचि नहीं दिखाई और फिल्म को थिएटर में ही रिलीज़ करने बात सामने आई हैं| फिलहाल तो फिल्म यूनिट पूर्ण फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर ध्यान दे रही हैं|
यदि आलिआ भट्ट के पूर्व की पोस्ट की माने तो फिल्म ४ दिसम्बर २०२० को रिलीज़ होना हैं, किन्तु अब यह बात सरकार द्वारा थिएटर को चलाने की अनुमति पर निर्भर हैं| इस फिल्म में अन्य मुख्य सितारों में अमिताभ बच्चन, नागार्जुना और मौनी रॉय हैं|
सुहाना खान को याद आई अपनी चचेरी बहन की, तो ये लिखा!
बॉलीवुड के बादशाह अर्थात शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान को कौन नहीं जानता हैं| वह इस समय अमेरिका में व्यावसायिक तरीके से अपने एक्टिंग कोर्स को कर रही हैं और फ़िल्मी दुनिआ का ज्ञान ले रही हैं| इससे यह बात सामने आई हैं कि उनके पिता के बाद, वह अभिनय में उनके पिता की विरासत को आगे लेकर जायेंगी|
हाल ही में उन्होंने अपने मामूजान की लड़की अर्थात अपनी चचेरी बहन आलिआ छिबा के साथ पुर्व में खींची गई एक तस्वीर को साँझा कर, उन्होंने अपनी जिंदगी में आलिआ की कमी महसूस होने के बात कही| फोटो में प्रिंटेड मिडी ड्रेस में दिख रही खूबसूरत सुहाना, ने आलिआ के साथ फोटो को साँझा करते हुए लिखा कि फोटो में मेरा सिर कट गया है, क्योंकि मैं लम्बी हूँ और साथ में आलिआ की याद आने की बात कबूली|
सुहाना अपनी साँझा की फोटो में बहुत ही लाजवाब दिख रही हैं|
शनिवार, 21 नवंबर 2020
टीवी स्टार पार्थ समथान का "चलती है क्या ९ से १२" अवतार!
कसौटी जिंदगी के और कैसी ये यारियां से प्रसिद्ध हुए टीवी स्टार पार्थ समथान अपने स्टाइल और लुक के लिए जाने जाते हैं| हाल ही में उन्होंने अपने अंदर के सलमान खान को जगाकर उनकी ही स्टाइल में एक फोटोशूट करवाया| वो भाईजान सलमान के "चलती हैं क्या ९ से १२" गाने के अवतार को आत्मसात किया हैं|
बुधवार, 18 नवंबर 2020
आलिआ भट्ट का मेकअप बिना अंदाज! घर से साँझा किया अपना बूमरैंग वीडियो!
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिआ भट्ट ने अपना एक बूमरैंग वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा किया, जिसमें वह बिना मेकअप अपने विशेष फैशन अवतार में दिख रही हैं| वैसे तो आलिआ की बहुत ज्यादा प्रशंसकों की फौज हैं| उनके सभी प्रशंसक उनकी फैशनेबुल तस्वीरों के दीवाने हैं| वह हमेशा अपने जीवन के कई लम्हो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से सांझा करती रहती हैं| वह अपने इस बूमरैंग वीडियो में बहुत ही खूबसूरत दिख हैं|
यदि उनकी आने वाली फिल्मों की बातें करें तो वह शीघ्र ही अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ब्रम्हास्त्र में दिखेंगी, उनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी राय आदि हैं| इसके अलावा वह गंगूबाई कथिआवाडी और राजामौली की फिल्म आरआरआर में दिखेंगी|
सुप्रभात चित्रनगरी की और से आलिआ भट्ट जी को आने वाली फिल्मो के लिए शुभकामनाये|
सुपरस्टार सलमान खान ने अपने आप को, घर में किया कैद! जानिये क्यों?
पिछले कुछ महीनो से सुपरस्टार सलमान खान ने अपने आप को औऱ अपने परिवार को कोविद १९ नामक महामारी से बचा के रखा| वह लॉक डाउन के लगते ही, परिवार संग अपने पनवेल फार्म हाउस चले गए थे| कुछ ही समय पहले अपनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई और बिग बॉस १४ की शूटिंग के लिए मुंबई आये थे|
यदि मीडिया रिपोर्ट की माने तो, हाल ही में सलमान के ड्राइवर अशोक और घर के दो सहायक कोरोना संक्रमित हो गए हैं| उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं| भाईजान ने सभी के इलाज़ के लिए अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई हैं| किन्तु इसके चलते सलमान खान ने अपने आप को १४ दिनों के लिए घर में कैद कर लिया हैं अर्थात वह इस समय अपने के संग होम आइसोलेशन में हैं|
ख़बरों की माने तो सलमान खान कुछ सप्ताह के लिए बिग बॉस १४ की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| हम सभी सलमान खान एवं उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं| वो जल्दी अपने आइसोलेशन को पूर्ण कर सेट पर दिखे!
विक्की कौशल का हुआ शुभ आरंभ, वैनिटी वैन से किया खुलासा!
हाल ही में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी वैनिटी वैन से कुछ फोटो साँझा करते हुए लिखा कि "शुभ आरंभ"| विक्की कौशल अब फिल्म सेट पर आ गए हैं| उनकी पूर्व में फिल्म भूत असफल रही, फिर भी उनकी कई फिल्मो बनने के लिए कतार में हैं| इन फिल्मो में शूजित सिरकर की सरदार उधम सिंह, आदित्य धर की अश्वत्थामा और मिस वर्ल्ड मनुष्य चिल्लर के साथ एक यशराज की फिल्म में भी विक्की कौशल अपने अभिनय के जलवे बिखेरेंगे|
फिलहाल तो वह कोविद १९ महामारी के बाद पहली बार सेट पर दिखे| जल्दी ही वह अपनी फिल्मो की शूटिंग पर दिखेंगे|
सोमवार, 21 सितंबर 2020
करीना ने काटा "फैबुलस ऐट 40" केक, अपने जन्मदिन पर!
बॉलीवुड की सुन्दरतम अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर खान आज २१ सितम्बर को ४० वर्ष की हो गई हैं| उन्होंने कोविद १९ महामारी के चलते केवल अपने परिवार के संग जन्मदिन बनाया| इस अवसर पर उनके लिए विशेष केक तैयार किया गया, जिस पर लिखा था, "फैबुलस एट ४०"|
उन्होंने अपने परवार के साथ मनाये जनदिन के कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडलर पर साँझा किये| वह फोटो में अपने पति सैफ अली खान, पिता रणधीर कपूर, माँ बबिता और बहन करिश्मा कपूर के साथ दिख रही हैं|
सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से हमारी पसंदीदा स्टार करीना कपूर खान को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं|
रविवार, 6 सितंबर 2020
अभिनेता सुशांत सिंह की बहन ने भावनात्मक सन्देश के साथ लांच किया "सत्याग्रहफॉरएसएसआर" हैशटैग!
जैसा कि हम जानते हैं कि प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की १४ जून को असमय मृत्यु के बाद उनके चाहने वाले सदमें में हैं और उनके लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं| १९ अगस्त से उनकी मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए सीबीआई ने कमर कस ली हैं और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं|
हाल ही में उनकी बड़ी बहन श्वेता सिंह ने लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी मौत पर इंसाफ पाने के लिए अभियान चलाये| उन्हें सीबीआईफॉरसुशांत हैशटैग पर सफलता भी मिली और इस समय सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही हैं| अब उनकी बहन श्वेता ने नया हैशटैग "सत्याग्रहफॉरएसएसआर" लांच किया हैं और साथ में सुशांत को बचपन का फोटो साँझा कर इक भावनात्मक सन्देश भी लिखा हैं| उन्होंने लिखा हैं कि हमने एक दुसरे से वादा किया था कि हम एक दुसरे की रक्षा करेंगें| लेकिन मैं असफल हो गई भाई| लेकिन मैं और पूरा देश आपसे एक और वादा करता हैं कि हम सत्य जानकार रहेंगें| हम तुम्हारे लिए इन्साफ पाकर रहेंगे| जहाँ तक मैं अपने भाई को जानती हूँ तो वह एक जिंदादिल और आनंद में रहने वाले व्यक्ति थे| वह एक बच्चे की तरह थे और केवल प्यार चाहते थे| बस कोई एक बार उनके सर पर प्यार से हाथ फेर दे, प्यार से बात कर ले... बस यही उनकी ख़ुशी के लिए काफी था| वह ऐसे व्यक्ति नहीं थे कि वह खुद की जान ले सके| मेरा दिल यह स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं| अब हमारे इरादे बिलकुल साफ़ हैं| हम यह जानना चाहते हैं कि सुशांत की मौत का क्या कारण था| इससे कम पर्याप्त नहीं होगा| यह सत्य का आग्रह हैं|
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया कि बेटी आराध्या ने घर से कैसे मनाया टीचर्स डे!
आजकल बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया में पर अपने ससुर अमिताभ बच्चन के जैसे सक्रिय हैं| इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐश्वर्या अपनी जिंदगी के अनुभवों और बच्चों के सभी खूबसूरत लम्हों को सांझा करती रहती हैं|
हाल ही में ५ सितम्बर को टीचर्स डे पर फिल्म गुरु की अभिनेत्री ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या द्वारा बनाया टीचर्स डे कार्ड सांझा किया, जिसमें आराध्या ने टीचर् शब्द के अर्थ को विस्तार से अंग्रेजी में लिखा हैं| उन्होंने ऊपर थैंक यू एंड लव यू माय डेअरेस्ट लिखा हैं और नीचे कार्ड में हैप्पी टीचर्स डे लव यू आराध्या लिखा हैं| ऐश्वर्या ने बेटी के इस खूबसूरत कार्ड को कुछ इमोजीस के साथ सांझा किया हैं|
सोमवार, 20 जुलाई 2020
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी "जन्मदिन जुड़वां" अभिनेत्री को दी जन्मदिन की बधाई!
सलमान खान ने ट्रेक्टर चलाकर जोता अपना खेत!
आजकल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर कोरोना महामारी के समय को सुरक्षित तरीके से अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता रहे हैं| हाल हो में पनवेल फार्महाउस पर अपने दो म्यूजिक वीडियो बनाने के बाद, अब वह अपना वक़्त फार्म हाउस पर कई गतिविधियों जैसे फार्महाउस सफाई, घोड़ों को चारा खिलाना और कोविद १९ के महामारी के समय में जरुरतमंदो को अनाज वितरण आदि कर रहे हैं| वह इस समय सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय हैं| फिल्म भारत के अभिनेता सलमान अपने दिन प्रतिदिन की ज़िंदगी के क्षणों को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के लिए साँझा कर रहे हैं| कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपना कीचड़ में लथपथ फोटो को सोशल मीडिया पर साँझा किया था|
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020
प्रियंका चोपड़ा जोनास को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मिस वर्ल्ड से पद्म श्री तक का सफर!
रविवार, 12 जुलाई 2020
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी उर्फ़ जेठालाल, ११६ दिन बाद सेट पर आकर खुश!
शनिवार, 11 जुलाई 2020
साउथ स्टार सामंथा अक्किनेनी ने ससुर के संग किया पौधरोपण, पूरा किया "हरा हैं तो भरा हैं" का चैलेंज!
ईशा देओल ने अपनी माँ हेमा मालिनी के कोरोना पॉजिटिव होने को अफवाह बताया!
हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के पॉजिटिव पाए जाने के बाद, मीडिया में खबरें प्रसारित हो रही हैं कि पूर्व अभिनेत्री हेमामालिनी को भी कोरोना हो गया हैं|
अमिताभ बच्चन के "जलसा " बंगला पर कंटैमेन्ट जोन का नोटिस!
महानायक अमिताभ बच्चन और उनके सुपुत्र अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बृहन्मुम्बई नगर निगम ने बिग बी के जुहू स्थित "जलसा" नामक बंगले पर कंटैमेन्ट जोन का नोटिस चिपका दिया हैं| स्वच्छता कर्मचारी बंगले पर पहुँच चुके हैं और स्थान को संक्रमण रहित करने का काम चालू कर दिया हैं|
बच्चन परिवार के घर तक पहुंचा कोरोना, बिग बी अस्पताल में!
अभिनेत्री रेखा के घर पहुंचा कोविद १९, सिक्यूरिटी गॉर्ड को हुआ कोरोना!
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद में गृहनगर में चौक और पथ का नाम सुशांत सिंह राजपूत!
जैसा कि हम जानते हैं कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत १४ जून २०२० को इस दुनिया को अलविदा करके चले गए थे| उनकी याद में कई प्रशंसक और चाहने वाले उनके नाम पर कई काम कर रहे हैं|
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020
वरुण धवन, योगा से पहले और बाद में ये करते हैं|
अभिनेता कंवलजीत सिंह नाखुश हैं, कोविद १९ के कारण ६५ वर्ष से ऊपर पर शूटिंग में रोक!
शुक्रवार, 26 जून 2020
जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर का अनदेखा बचपन!
फिल्म जगत की नामी अभिनेत्री स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से फिल्मों में अपनी सफलतम शुरुआत की| फिर वह एक वेब सीरीज में दिख चुकी हैं| अभी वह कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं| जान्हवी का अपनी छोटी बहन ख़ुशी कपूर जो कि अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रही है, से खास लगाव हैं|
रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक प्यारी से फोटो से स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर को किया याद!
रविवार, 14 जून 2020
३४ साल के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का असमय निधन!
Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!
बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो द...
-
अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के शीर्ष 5 प्रतियोगी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाल...


















































