मंगलवार, 23 मई 2017

प्रियंका चोपड़ा को रणवीर सिंह का विद्रोहीपन और पागलपन पसंद है!

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा 

केली, प्रियंका और रयान 
प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली अमेरिकन फ़िल्म बेवॉच के प्रचार प्रसार के लिए सभी अंतराष्ट्रीय टॉक शोज और रेडियो स्टेशन पर जा रही हैं।

हाल ही में प्रियंका "लाइव विथ केली और रयान" शो पर पहुंची, जिसे वह पूर्व में को-होस्ट कर चुकी है।
शो के दौरान उनसे उनके ड्रीम को-होस्ट का नाम और उसकी सबसे अच्छे गुणों के बारें में पूछा तो प्रियंका ने चार नाम लिए। पहला नाम ड्वायन द रॉक जॉनसन का लिया, जिसमें उन्हें उनका आकर्षक व्यक्तित्व पसंद हैं। दूसरा नाम जाक एफ्रॉन का सुपर सेक्सी एब्स के कारण लिया। तीसरा नाम उनके का कुण्टिको शो के सह कलाकार जेक मक्लेघरिने का लिया, जिसकी उन्हें स्वप्निल नीली आंखें पसंद हैं।

अंत में उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया, जो कि पूर्व में कुछ फिल्मों जैसे दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी आदि फिल्मों में सह कलाकार रह चुके हैं। प्रोयंक को रणवीर का विद्रोहीपन और पागलपन पसंद है।

प्रियंका चोपड़ा इस वक़्त बहुत ही व्यस्त चल रही हैं। वह बेवॉच के प्रमोशन के साथ साथ अपने अमेरिकन शो कुण्टिको का तीसरा सीजन भी कर रही हैं। उसकी शूटिंग चालू हो चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...