बुधवार, 17 मई 2017

टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया को शो होस्ट करना ज्याफ पसंद है, जानिए क्यों?





हाल ही में टीवी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया ने स्टार परिवार अवार्ड शो को अपने सीरियल के सह कलाकार करण पटेल के साथ होस्ट किया। उनको शो की मेजवानी करना इतना पसंद आया कि वह इस क्षेत्र में और ज्यादा काम करना चाहती हैं।

दिव्यंका जो कि आजकल स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में का। कर रही है, उनको शो की मेजवानी में स्वच्छन्दता और त्वरित दर्शकों की प्रतिक्रिया पसंद हैं।

दिव्यंका ने एक बातचीत के दौरान बताया कि मुझे स्टार परिवार अवार्ड शो करने में आनंद आया। यह रोज के सीरियल करने से थोड़ा हट के था। यह अनुभव तरोताज़ा करने वाला था।

दिव्यंका ने आगे बताया कि शो की मेजवानी में जो स्वच्छन्दता और दर्शकों की त्वरित प्रतिक्रिया का मजा है, वो कही और नही। मंच पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो जाता हैं। अब आगे भविष्य में, मैं इस क्षेत्र में और ज्यादा काम करना चाहूँगी और इस विधा को अपने आप में और विकसित करना चाहूँगी।

दिव्यंका और करण पटेल ने पिछले महीने इस शो की मेजवानी की थी। दिव्यंका ने करण के साथ काम करने के अनुभव के बारे में कहते हुए कहा कि हम दोनों ने पहली बार यह शो साथ में किया। मेरा उनके साथ बहुत ही अच्छा अनुभव था। हमारी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए, हम लोगों ने स्क्रिप्ट में कुछ वदलाव किये ताकि अंतिम प्रोडक्ट मनोरंजक बन सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...